आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

हरदोई बुधवार की सुबह UP के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीएनजी आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिल्हौर-कटरा हाईवे पर रोशनपुर गांव के सामने हुआ, जहां सड़क पर शव इधर-उधर बिखर गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। ऑटो पलटने के बाद डीसीएम वाले ने रौंदा बताया जा रहा है कि सीएनजी आटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था, तभी अचानक बेकाबू हो कर सड़क पर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने आटो को रौंद दिया, जिससे आटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों को एक स्थान पर इकट्ठा किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हादसे में मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने 7 लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि की है और घटनास्थल से 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है और ऑटो सवारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार ऑटो में सवार थे 15 लोग जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आटों में कुल 15 लोग सवार थे। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। तेज गति के दौरान ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस को शक है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से अथवा तेज गति के दौरान नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हो सकता है। मृतकों में अभी तक दो की पहचान हो पाई है। जिनमें 40 वर्षीया माधुरी देवी निवासी माझ गांव और 35 साल की सुनीता देवी निवासी पटियन पुरवा हैं। घायलों में रमेश कुमार निवासी अल्लीगढ़, बिलग्राम, संजय कुमान निवासी पहुतेरा, आनंद निवासी पहुतेरा, विमिलेश निवासी सर्रा सफरा गांव शामिल हैं। अभी एक घायल की पहचान होना बाकी है। सड़क पर बिखरे खून और कांच के टुकड़े लग रहे थे डरावने इस दिल दहला देने वाले हादसे से पूरी सड़क पर शवों के अलावा खून और कांच के टुकड़े फैले हुए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस को सूचित किया। मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है और पुलिस ने इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। हरदोई के पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि ये हादसा बाइक वाले को बचाने के चक्कर में हुआ है। सच्चाई क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक हरदोई सड़क हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिले के आला अधिकारियों को मौके पर जाने और स्थिति का जायजा लेने को कहा है।   recent visitors 91

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर दिया है। बदले नियमों को नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित भी कर दिया गया है। इसके बाद अब निकाय चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के छह महीने तक भी व्यवस्था को संभाला जा सकेगा। इससे पंचायत चुनाव की अवधि आने तक दोनों का चुनाव एक साथ कराने में सहूलियत होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि निकायों के चुनावी कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर पालिका और नगर पंचायत पुनर्गठित नहीं की जाती है, तो छह माह के लिए राज्य सरकार व्यवस्था बनाकर आगे के कार्य का संचालन करवा सकेगी। पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी हालांकि इस छह महीने के भीतर पुन: चुनाव कराना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राज्य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने भी एक साथ चुनाव कराने की अनुशंसा की थी। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का कहना है कि अब लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार होगा। कांग्रेस ने हार के डर से चुनाव प्रणाली को बदला था। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है। नगरीय निकायों की स्थिति     निकाय – 184     नगर निगम – 14     नगर पालिका परिषद – 48     नगर पंचायत – 122 निगमायुक्त ने होम वोटिंग दल को हरी झंडी दिखाई रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार को होम वोटिंग पांच नवंबर से शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया। उप निर्वाचन के लिए चार अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा पांच नवंबर से सात नवंबर 2024 तक चलेगी। recent visitors 69

जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

इंदौर जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा, शिव और भगवान राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में क्या काम है। ऐसे लोगों का कुंभ में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाकुंभ में गैर-हिंदू दुकानों पर रोक की मांग का जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिल्कुल सही कहा है। जो लोग गंगा, शिव और भगवान राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे आयोजन सिर्फ हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए हैं।’ विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि ‘हर हिंदू को इस बात का समर्थन करना चाहिए और सरकार से अपील की है कि महाकुंभ में गैर-हिंदू दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘महाकुंभ हिंदू परंपरा और आस्था का प्रतीक है और इसकी पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है।’ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शुरू किए गए इस मुद्दे पर अब जैन संतों का भी समर्थन मिलने से इस मांग को लेकर दबाव बढ़ गया है। जैन मुनि का यह बयान धार्मिक आयोजनों में केवल हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की सहभागिता करता है, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कही थी ये बात आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अब जिनको सनातन धर्म के सामान विक्रय करेंगे, वो लोग नाश ही करेंगे, कुछ जगह थूक कांड मिले, फलों में गंदगी फैलाए। हम नहीं कहते कोई भी हो सकते हैं, इसलिए महाकुंभ मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। राम को मानते ही नहीं, तो मेरे आंगना में तुम्हारा क्या काम है। उन्होंने कहा था कि वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है। संतों का दर्शन है, कथा से लेना-देना है। तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं, जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिन्दू के देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पद्धति के पूजन के समानों के बारे में पता हो, वैसे लोगों को ही कार्य दिया जाए। recent visitors 44

केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शीशमहल’ की होगी जांच, BJP की शिकायत पर CVC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली केंद्रीय सतर्कता आयोग ने फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के बंगले के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं पर सीपीडब्ल्यूडी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह दावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को किया। फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में ही अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री 9 साल तक रहे थे। बीजेपी इसे शीशमहल बताती है और जांच की मांग करती रही है। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उनकी जांच पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सीएम आवास में अवैध निर्माण और वित्तिय अनियमितताओं की जांच को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास भेजा है। तथ्यात्मक रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 14 अक्तूबर को सीवीसी को एक शिकायत दी थी। इसमें छह फ्लैग स्टाफ रोड पर हुए निर्माण की जांच की मांग की गई थी। गुप्ता ने आरोप लगाया कि तमाम नियमों को ताक पर रखकर यहां निर्माण कार्य किया गया। इसके साथ संबंधित मंजूरी भी नहीं ली गई। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है और भ्रष्टाचार का मामला है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। गुप्ता ने बताया कि उनकी शिकायत पर अब केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने सीपीडब्लूडी से जांच रिपोर्ट मांगी है। अरविंद केजरीवाल ईमानदार: आप आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम आवास को लेकर शिकायत करने वाली भाजपा जितनी चाहे जांच करा सकती है। पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं। इसकी वजह से ही केजरीवाल देश में सबसे लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्री सबित हुए हैं। पार्टी ने आगे कहा कि भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ कई जांच शुरू की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को निशाना बनाया गया, लेकिन 'एक भी रुपये की गड़बड़ी' उजागर नहीं हो पाई। पार्टी ने बयान में कहा, 'यह हमारी अटूट ईमानदारी का सबसे मजबूत प्रमाण है। नकारात्मक राजनीति में शामिल होने के बजाय, भाजपा को लोगों की समस्याओं को समझने और वास्तविक समाधान की दिशा में काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।' recent visitors 96

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की शानदार जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, दिया ये खास संदेश

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बीच अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की जीत का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के बीच उन्हें संबोधित करने पहुंच गए हैं. वोटर्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है. उन्होंने अपने वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस 7 स्विंग स्टेट्स पर था, जिनमें से सभी में ट्रंप आगे चल रहे हैं. इनमें से दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है. बता दें कि दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है. क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है. अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा.  डोनाल्ड ट्रंप ने की एलॉन मस्क की तारीफ ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग अमेरिका में वापस आएं, लेकिन कानूनी तरीके से. यहां मौजूद हर कोई बहुत खास और महान है. ट्रम्प ने एलन मस्क की तारीफ की और कहा कि वह कमाल के आदमी हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि एलन मस्क ने जो किया है, क्या रूस कर सकता है, क्या चीन कर सकता है, कोई और ऐसा नहीं कर सकता. उन्होंने स्पेस एक्स के हालिया लॉन्च की भी तारीफ की. ट्रंप ने आगे कहा कि हम वो देश हैं, जिसे मदद की सख्त जरूरत है. हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं.  ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,'मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.'  अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी: ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,'मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.' बता दें कि जेडी वेंस ने भी अपने क्षेत्र से जीत हासिल की है. ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा,'हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं. यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी. 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा. यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी.' recent visitors 82

अमेरिकी मीडिया ने कर दिया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर जीता चुनाव

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम नतीजे अभी घोषित होने बाकी हैं। इससे पहले ही अमेरिकी मीडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित कर दिया है। मीडिया हाउस का कहना है कि ट्रंप इस चुनाव में हैरिस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ चुनाव जीता था। फॉक्स न्यूज डिसीजन डेस्क का अनुमान है कि ट्रंप ने हैरिस को हरा दिया है। चैनल के अनुसार, नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलाइना, विस्कॉन्सिन, पेन्सिलवेनिया और जॉर्जिया जैसे अहम राज्यों में जीत के बाद 270 इलेक्टोरल वोट का जादुई आंकडा़ छू लिया है। फॉक्स न्यूज की तरफ से विस्कॉन्सिन को ट्रंप में बताए जाने के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार की वापसी तय हो गई थी। recent visitors 91

महाकुंभ में गैर धर्मावलंबी की दुकान नहीं, फैसले को साध्वी प्राची ने बताया सही

संभल कनाडा में हिंदू मंदिर और श्रद्धालुओं पर हमले को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली में लाइव कंसर्ट शो होने पर केवल 30 मिनट में हाल को खचाखच भर देने वाले राष्ट्रवादी कनाडा में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिंदू भाइयों के लिए दो शब्द नहीं बोल रहे हैं। राष्ट्रवादियों को सावधान होकर खालिस्तानियों और खालिस्तान का समर्थन करने वालों को सहयोग न करने की कसम खानी चाहिए। संभल परिक्रमा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने आईं साध्वी प्राची ने पत्रकार वार्ता में महाकुंभ में गैर सनातनी की दुकान नहीं लगने की बात को लेकर विरोधियों की बयानबाजी पर कहा कि यह लोग थूक जिहाद और मूत्र जिहाद चला रहे हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा फैसला है। तमाम हिंदू समाज इस फैसले का समर्थन कर रहा है। कहा कि जब मक्का मदीना में कोई हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता तो महाकुंभ भी बहुत पवित्र और साधना की जगह है। इसलिए वहां गैर सनातनी की कोई दुकान नहीं होनी चाहिए। पहले मक्का मदीना में इजाजत दिलवाकर हिंदुओं की एंट्री कराएं तब इस मसले पर हमसे बात करें।  यूपी उपचुनाव की तारीख बदले जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा टालेंगे तो और बुरा हारेंगे वाले बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति में है। महाकुंभ पर कही ये बात वहीं, साध्वी प्राची ने महाकुंभ में गैरसनातनी की दुकान नहीं लगने देने के फैसले पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के 'आगे से मुसलमान भी ऐसा करेगा' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग थूक जिहाद और मूत्र जिहाद चला रहे हैं. इसलिए महाकुंभ में ये फैसला लिया गया है. मक्का-मदीना में कोई हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता है तो महाकुंभ में क्यों? वो भी तो बहुत पवित्र और साधना की जगह है. इसलिए पहले वह मक्का मदीना में इजाजत दिलवाकर हिन्दुओं की एंट्री करवाएं तभी बात करें. यूपी उपचुनाव की तारीख बदले जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा 'टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे' वाले बयान को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि अखिलेश केवल अनर्गल प्रलाप करते हैं, वो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति में हैं. यह फैसला बीजेपी का नहीं बल्कि चुनाव आयोग का है, कॉमन सेंस की बात है. recent visitors 68