भारतीय ओलंपिक संघ ने औपचारिक रुप से एक लेटर ऑफ इंटेंट इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को भेजा

नई दिल्ली  ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों की मेजबानी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय ओलंपिक संघ ने 1 अक्टूबर 2024 को औपचारिक रुप से एक लेटर ऑफ इंटेंट इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को भेज दिया है. सूत्रों ने बताया है कि ये लेटर ऑफ इंटेंट इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की फ्यूचर होस्ट कमीशन को भेजा गया है. इस खत में लिखा है कि भारत 2036 में ओलंपिक खेल और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन करना चाहता है. 2014 में पीएम पद संभालने के बाद से ही नरेन्द्र मोदी हमेशा इस बात के संकेत देते रहे कि वो भारत में ओंलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं. 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से ही पीएम मोदी ने कहा था कि हर भारतीय का सपना है कि 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो और हम लोग उस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं. 2023 में न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हे पीएम मोदी ने कहा था कि थोडे दिन पहले ही पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था और अब आप जल्दी ही भारत मे भी ओलंपिक खेल होते हुए देखेंगे. हम 2036 में ओलंपिक के आयोजन के लिए हर संभव प्रयास करने मे जुट गए हैं. सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों का मानना है कि ओलंपिक का आयोजन एक बहुत बड़ा मौका होगा जिससे भारत का बहुत फायदा होगा. इससे आर्थिक क्षेत्र में प्रगति को नई दिशा मिलेगी, रोजगार बढ़ेगा, समाज की तरक्की भी होगी और युवाओं के सशक्तिकरण को नया आयाम मिलेगा। recent visitors 80

मध्य प्रदेश में वनविहार, Zoo और पार्कों में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क बढाया, रात में भी ले सकेंगे सफारी काआनंद

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय वन विहार उद्यान, रालामंडल अभयारण्य इंदौर एवं मुकुंदपुर चिड़ियाघर मैहर में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि कर दी है। प्रवेश शुल्क 25 रुपये से लेकर 2200 रुपये निर्धारित किया गया है। यह वृद्धि एक अक्टूबर 2024 से प्रभावशील की गई है। हालांकि, बैटरी चलित वाहनों से भ्रमण पर बढ़ी हुई दरों का केवल 75 प्रतिशत ही शुल्क लगेगा। हर तीन साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि इन तीनों पार्कों के प्रवेश शुल्क में हर तीन साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। विदेशियों से प्रवेश शुल्क दोगुना शुल्क लिया जाएगा। अन्य वन्यप्राणी पार्कों में भी हर तीन साल में प्रवेश शुल्क 10 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में नाइट सफारी भी होगी। सूर्यास्त के बाद सफारी सूर्यास्त के बाद प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से भ्रमण के लिए प्रति ट्रिप प्रति व्यक्ति 300 रुपये, पांच से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों से 150 रुपये, पांच वर्ष तक के बच्चों से निश्शुल्क, संपूर्ण वाहन अधिकतम छह व्यक्ति के लिए 1500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। साइकल और दो पहिया वाहन शुल्क बढ़े हुए शुल्क के तहत प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैदल भ्रमण पर 25 रुपये, स्वयं की साइकल से भ्रमण पर 30 रुपये, पार्क की साइकिल से भ्रमण पर 40 रुपये, दो पहिया वाहन से भ्रमण पर 80 रुपये, आटो रिक्शा से भ्रमण पर 120 रुपये, पांच व्यक्ति की क्षमता वाले हल्के चार पहिया वाहन से भ्रमण पर 300 रुपये चार्ज किया जाएगा। पांच से अधिक व्यक्ति की क्षमता वाले चार पहिया वाहन से भ्रमण पर 500 रुपये, 20 व्यक्ति की क्षमता तक वाली मिनी बस से भ्रमण पर 1100 रुपये, 20 से अधिक व्यक्ति की क्षमता वाली बस से भ्रमण के लिए 2200 रुपये, गोल्फ कार्ट से भ्रमण पर प्रति व्यक्ति 60 रुपये, पांच से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए 40 रुपये, पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों हेतु निशशुल्क, पूरी गोल्फ कार्ट में अधिकतम छह व्यक्तियों के लिए 400 रुपये, प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सफारी भ्रमण के लिए प्रति ट्रिप प्रति व्यक्ति से 100 रुपये, पांच से 12 वर्ष के आयु के बच्चों से 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा। recent visitors 228

भिड़े आप नेता और पुलिस वाले, तेज आवाज वाले डीजे संगीत को लेकर हुआ विवाद

नई दिल्ली चिराग दिल्ली में छठ घाट पर तेज आवाज वाले डीजे संगीत को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस और आप नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस और आप नेताओं के बीच हाथापाई हो गई। बताया गया कि ये नेता इलाके में पुलिया के निर्माण को लेकर बैठक कर रहे थे। आप और भाजपा के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर भाजपा और आप के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच हुई है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक उनकी बैठक को बाधित करने के लिए तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे। आयोजित की गई थी पंचायत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर पुलिया के निर्माण को लेकर चिराग दिल्ली गांव के निवासियों द्वारा एक पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें सौरभ भारद्वाज भी शामिल हुए थे, दिल्ली के मंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। तेज आवाज डीजे को लेकर हुआ विवाद हालांकि, भाजपा समर्थकों ने पास के छठ घाट पर तेज आवाज में डीजे संगीत बजाया, जिसके बारे में भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह पंचायत की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास था। पुलिस और लोगों के बीच हुई धक्का-मुक्की बयान में कहा गया है कि जब आप नेता स्थानीय लोगों के साथ संगीत बंद कराने के लिए घाट पर पहुंचे तो वहां तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद इलाके में पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए। चिराग दिल्ली में हुई यह घटना यह घटना चिराग दिल्ली में डीडीए की जमीन पर छठ मनाने को लेकर पहले हुए टकराव के बाद हुई है, जहां भारद्वाज और नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज के बीच सार्वजनिक तौर पर जुबानी जंग हुई थी। भारद्वाज ने किया ये दावा भारद्वाज ने दावा किया कि महीनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और डीडीए दोनों पुलिया परियोजना की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं और भगवा पार्टी पर दिल्ली सरकार की विकास पहलों को रोकने का लक्ष्य रखने का आरोप लगाया है। दिल्ली के पूर्वांचली समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि यह दिल्ली के पूर्वांचली समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के भोजपुरी भाषी निवासी शामिल हैं। recent visitors 91

उमरिया-बांधवगढ़ क्षेत्र में स्थाई रूप से बसे हाथियों पर केंद्रित पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयास के रूप में राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपनी संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता को प्रकट करते इस नवाचार की सभी ओर सराहना हुई। गौ-वंश के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पर्व से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उत्साहवर्धक रही है। उद्योगपतियों और निवेशको नें प्रदेश में गतिविधियों के संचालन में रुचि प्रदर्शित की है। रीवा में 31 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए और लगभग 28 हजार रोजगार के अवसर सृजित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अगली रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव आगामी 7 दिसंबर 2024 को नर्मदापुरम में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले हुए संबोधन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नीमच, मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया गया। धन्वंतरि जयंती पर हुए कार्यक्रम में 512 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश को मिली इन सौगातों ने धन्वंतरि जयंती को अविस्मरणीय बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करने के लिए पधार रहे हैं। उन्होंने मंत्रीगण को अपने विभाग के नवीन पदों संबंधी जानकारी अगले तीन दिन में लोक सेवा आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर सहायता राशि को 8 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए किया गया है। हाथियों के दलों के आवागमन संबंधी पूर्व सूचना के आदान-प्रदान, आवश्यक सतर्कता और सावधानियां बरतने तथा उनके प्रबंधन के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत की गई है। प्रयास है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उमरिया और बांधवगढ़ के वन क्षेत्र में लगभग एक सौ से अधिक हाथी स्थाई रूप से बस गए हैं। उनके प्रबंधन के लिए हाथी मित्र योजना लागू करने, टास्क फोर्स बनाने सहित मानक परिचालन निर्देश लागू किए जाएंगे। राज्य शासन का प्रयास होगा कि जंगल आबाद रहे, उनमें हाथी विद्यमान रहें और कोई जनहानि ना हो। वन और वन्य जीव के क्षेत्र में प्रदेश की साख बेहतर हुई है, टाइगर और चीतों के संरक्षण में मध्यप्रदेश, देश में प्रथम है। प्रदेश में हाथियों पर केंद्रित पर्यटन संभावनाओं को तलाशते हुए गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।   recent visitors 74

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय, नवीन मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की भर्ती की आयु सीमा की गई 50 वर्ष

  भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 में मुख्यमंत्री के आदेश दिनांक 13.09.2023 एवं इसके परिपालन में विभाग द्वारा जारी अधिसूचना 3 अक्टूबर, 2023 का अनुसमर्थन किया गया। इस निर्णय से महिला आरक्षण 35 प्रतिशत होगा। 254 नए उर्वरक विक्रय केंद्रो की स्थापना की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 में (खरीफ एवं रबी सीजन में) 254 नए उर्वरक विक्रय केन्द्र स्थापित करने पर मानव संसाधन पर होने वाली संभावित व्यय की वास्तविक राशि अधिकतम 1 करोड़ 72 लाख रूपये की सीमा तक की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया। 660 मेगावॉट क्षमता की नवीन अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी मंत्रि-परिषद द्वारा म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप वि‌द्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 (410) मेगावाट) एवं विद्युत गृह क्रमांक 3 (420 मेगावाट) में स्थापित इकाइयों को रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 में स्थित इकाई क्रमांक 6 एवं 7 (200 + 210 मेगावॉट) एवं विद्युत गृह क्रमांक 3 में स्थित इकाई क्रमांक 8 एवं 9 (2X210 मेगावॉट) द्वारा रूपांकित आयु पूर्ण कर ली गई हैं। ये इकाइयों लगभग 39 से 44 वर्षों से संचालन में हैं। इन इकाइयों की स्थिति एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा इन इकाइयों को रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने की चाही गई अनुमति मंत्रि-परिषद ने प्रदान की है। निर्णय अनुसार सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 एवं 3 में स्थित इकाई क्रमांक 6 से 9 (कुल क्षमता 830 मेगावॉट) को 30 सितम्बर, 2024 से रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने की अनुमति प्रदान की गई। रिटायर (डी-कमीशन) इकाइयों का डिस्पोजल ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जायेगा। इन इकाईयों के स्थान पर 660 मेगावॉट क्षमता की नवीन अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई (इकाई क्रमांक 13) की स्थापना के लिए म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी करायी जायेगी। आयु-सीमा में वृद्धि का निर्णय मंत्रि-परिषद द्वारा नवीन शासकीय चिकित्सा महावि‌द्यालयों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सह चिकित्सीय पाठ्क्रमों की मान्यता म.प्र. सह चिकित्सीय परिषद अधिनियम, 2000 को निरस्त करने की कार्यवाही को लंबित रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं आगामी सत्रों की मान्यता प्रक्रिया, साथ ही सह-चिकित्सीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर्मियों के पंजीयन एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन पूर्व में प्रचलित म.प्र. सह चिकित्सीय परिषद अधिनियम, 2000 अंतर्गत् प्रचलित नियमों के अनुसार, पूर्व में विघटित मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद को पुनर्जीवित करते हुए, पूर्ण किये जाने तथा राष्ट्रीय आयोग द्वारा अधिनियम अंतर्गत प्रावधानित विनियम (रेगुलेशन) जारी होने के उपरांत विनियम के अनुरुप मध्यप्रदेश अलाइड एण्ड हेल्थ केयर कौंसिल ‌द्वारा स्वशासी बोर्ड्स के गठन होने पर पुनर्जीवित मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद स्वतः समाप्त हो जायेगी एवं मंत्रि-परिषद् के पूर्व में लिये गये निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद अधिनियम 2000 को निरस्त करने की कार्यवाही की जाने की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा दी गई। अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद द्वारा भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय द्वारा लागू की गई केन्द्र प्रवर्तित परियोजना "Strengthening of Cooperatives through IT Interventions" अन्तर्गत प्रदेश के पंजीयक सहकारी संस्थाएँ कार्यालय के कम्प्यूटराईजेशन के लिए परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गयी। इस पर 3 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय आयेगा, जिसकी 60 प्रतिशत राशि केन्द्र एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा वहन की जायेगी।   recent visitors 65

मुख्यमंत्री साय ने राज्योत्सव में मांदर बजाकर बढ़ाया वादकों का उत्साह

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां राज्य की संस्कृति को संजोने और उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए छत्तीसगढ़ के वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे देखने के लिए CM साय भी पहुंचे। इस मौके पर कलाकार रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री साय को मांदर भेंट किया, जिसे उन्होंने बजाकर वादकों का उत्साह वर्धन किया। CM साय ने प्रदर्शनी में मौजूद परंपरागत वाद्ययंत्रों को भी सुना और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। बता दें कि कलाकार रिखी ने इस दौरान मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों सारंगी, नगाड़ा, मृदुल, चिकारा, कोंडोडका, खनखना, कुतुर्गी, खेती, मुंडाबाजा, हुलकी, मोहरी, तुर्रा, रुंजू, तुरही, मांदरी मांदर, तोड़ी, चरहे, तम्बुरा, बांसबाजा, सींगबाजा, गतका, माडिया ढोल, दमउ, खर्रा, चरहे, चटका, झंडी डंडा, खल्लर, छडी, कोटेला, खडका , सिलफिली, खरताल, अलगोजा, गुदुम बाजा, झुनझुना, डफरा, टिमकी की जानकारी दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के परंपरागत वाद्ययंत्रों का उपयोग किए जाने और उसकी उपयोगिता से भी परिचित करायाl recent visitors 64

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, इस बीच एक आतंकवादी को मर गिराया

बांदीपुरा उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के केट्सन इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस दौरान एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा के केट्सन जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद मुठभेड़ दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में पन्नार में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसके बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे थे। recent visitors 62