चिल्लाने पर भाग खड़ी हुईं महिलाएं, राजस्थान-बीकानेर में दो मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश

बीकानेर. बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो नाबालिग बच्चों को किडनैप करने का असफल प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक की ओर रिश्तेदार के यहां दीपावली रामा श्यामा करने जा रहे दो नाबालिगों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और साथ ले जाने लगी। बच्चों के चिल्लाने पर महिलाएं भाग खड़ी हुई। जानकारी मिली है कि लालाणी व्यास चौक निवासी केदारनाथ व्यास के पुत्र गिरिराज व विश्वम्भर व्यास के पुत्र गोविन्द अपने रिश्तेदार के यहां जाने को कहकर निकले। करीब आधे घंटे बाद दोनों घबराए हुए घर आए और गुमशुम होकर कमरे में बैठ गए। काफी देर तक कुछ भी नहीं बोलने पर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया कि बिन्नाणी चौक जाने वाली गली में कुछ महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिए कहा। मना करने पर डराने लगी। इस दौरान गोविंद ने महिलाओं से कहा, सॉरी हमसे क्या गलती हुई है, जो आप हमें ले जा रहे हो। काफी देर बहसबाजी के बाद एक मोटरसाइकिल सवार उधर से निकलता देख दोनों बच्चे चिल्लाए। उसके बाद महिलाएं घबराकर वहां से भाग गई। इस घटनाक्रम को लेकर बच्चों के पिता ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है। recent visitors 79

महाकुंभ में गैर हिन्दुओं को दुकान नहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिनका राम से कोई काम नहीं, उन्हें राम के काम से क्या काम

कवर्धा बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिन्दुओं को दुकान नहीं दिए जाने के अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद की मांग बहुत अच्छी है, अति उत्तम है. जब राम से तुम्हारा कोई काम नहीं है, तो राम के काम से क्या काम है. पं. धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात रविवार को मीडिया से चर्चा में कही. हनुमान कथा वाचन के लिए शहर पहुंचे शास्त्री का हैलीपेड पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. हैलीपेड से वे राम्हेपुर रवाना हो गए, जहां बाली जी मंदिर के भूमि पूजन किया. कथा वाचक ने हैलीपेड पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अब जिनको सनातन धर्म के सामान विक्रय करेंगे, वो लोग नाश ही करेंगे, कुछ जगह थूक कांड मिले, फलों में गंदगी फैलाए. हम नहीं कहते कोई भी हो सकते हैं, इसलिए महाकुम्भ मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए. राम को मानते ही नहीं, तो मेरे आंगना में तुम्हारा क्या काम है. उन्होंने कहा कि वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है, संतों का दर्शन है, कथा से लेना-देना है. तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं. जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिन्दू के देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पध्दति के पूजन के समानों के बारे में पता हो, वैसे लोगों को ही कार्य दिया जाए. recent visitors 65

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, संडे मार्केट में फेंका ग्रेनेड, 9 घायल, घायलो को किया अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में रविवार को एक और आतंकी हमला हुआ है। श्रीनगर की संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस आतंकी हमले में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान संडे मार्केट में ठीक-ठाक भीड़ थी। लोग खरीदारी कर रहे थे। ग्रेनेड फेंके जाने के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमला टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास लगने वाली संडे मार्केट में हुआ है। अस्पताल में डॉक्टर तनसीन शौकत ने बताया कि घायलों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी की स्थिति अभी स्थिर है। आतंकी हमले के तुरंत बाद इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। recent visitors 73

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने सत शर्मा बने नए अध्यक्ष, रविंदर रैना को नई जिम्मेदारी, बड़ा फेरबदल हुआ

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलावकिया है। बीजेपी ने सत शर्मा का केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की कमान दे दी है। बीजेपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया। बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई अब विधानसभा सत्र से पहले अपने विधायक दल का नेता भी चुनेगी। जानकारी के मुताबिक रविवार को ही श्रीनगर में बैठक होने वाली है। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 90 में से 29 सीटों पर सफलता मिली है। अब तक का बीजेपी का जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। नगरोटा सीट पर बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणआ ने 30 हजार से ज्यादा सीटों से जीत हासिल की थी। राणा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि पांच नामों पर बीजेपी में विचार किया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में चार नवंबर से ही विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। मुबारक गुल को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। छह नवंबर को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। recent visitors 77

गाली देने पर भीड़ ने जमकर पीटा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाश को सड़क पर बैठकर शराब पीने से रोका

बिलासपुर। न्यायधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, शहर में आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात सीपत रोड में एक आदतन बदमाश बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा और समझाईश देने वाले युवकों से गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। इस दौरान युवकों ने उसकी सरेराह लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शराबी युवक का नाम राघव खानिलकर है, जो सरकंडा के गया विहार का निवासी है। बीती रात सड़क पर शराब न पीने की समझाईश देने के बाद जब वह नहीं माना, तो युवकों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस बीच शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में हंगामा मचाने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने उसे घर जाने की समझाइश दी, पर वह नहीं माना और गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवक भड़क उठे और शराब के नशे में हंगामा मचा रहे राघव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक उसे उसके घर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। recent visitors 78

अगर भाजपा झारखंड में सत्ता में आई तो राज्य में लागू होगा UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रांची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड में बड़ी घोषणा कर दी। शाह ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड में सत्ता में आई तो राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी, लेकिन जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। शाह ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र- ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए घोषणा की कि राज्य में उद्योगों और खदानों के कारण विस्थापित हुए लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा। शाह ने रांची में कहा कि हमारी सरकार झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू करेगी, लेकिन जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। (राज्य में) झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) सरकार इस झूठ का प्रचार कर रही है कि समान नागरिक संहिता से आदिवासियों के अधिकार और संस्कृति प्रभावित होगी। यह पूरी तरह निराधार है, क्योंकि उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। शाह ने कहा कि यदि भाजपा झारखंड में सत्ता में आती है तो वह ‘सरना धर्म कोड’ के मुद्दे पर विचार-विमर्श करेगी और उचित निर्णय लेगी। झारखंड में उद्योगों और खदानों के कारण विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा। पेपर लीक की जांच करेंगी CBI और SIT यूसीसी को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो झारखंड में 2.87 लाख सरकारी नौकरियों सहित रोजगार के पांच लाख अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में पेपर की सीबीआई और एसआईटी से जांच कराई जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने और अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित करने के लिए कानून लाएगी। उन्होंने दावा किया कि अवैध प्रवासियों से ‘माटी, बेटी, रोटी’ को खतरा है और भाजपा स्थानीय लोगों को सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने झामुमो नीत सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में जनजातीय आबादी घट रही है और जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और तुष्टीकरण अपने चरम पर है। झारखंड देश का सबसे भ्रष्ट राज्य है। शाह शनिवार रात राज्य की राजधानी रांची पहुंचे। राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणो में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। recent visitors 73

न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक प्रदर्शन के आगे झुकी टीम इंडिया, पहली बार घर में हुआ सूपड़ा साफ

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घुटनों पर आना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में टीम इंडिया को धूल चटाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान भारत के घमंड को चकनाचूर कर दिया। भारत ने कभी भी घर पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए तीन या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली, लेकिन रविवार 3 नवंबर 2024 को कलंक भी भारत के माथे पर लग गया। मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रनों से हार मिली और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार घर पर या विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में 3 टेस्ट मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर लगातार तीन टेस्ट जीतने का भी ये पहला रिकॉर्ड उनके लिए है। वहीं, भारत ने अभी तक अपनी सरजमीं पर 3 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली थी, लेकिन अब ऐसा हो चुका है। भारत ने आखिरी बार अपनी सरजमीं पर सूपड़ा साफ साल 2000 में झेला था, जब साउथ अफ्रीका ने मुंबई में ही रन चेज करते हुए ये कमाल किया था। इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 235 रन बना दिए थे, जो पिच को देखते हुए काफी ज्यादा रन थे। कीवी टीम के लिए पहली पारी में 82 रन 129 गेंदों में डेरिल मिचेल ने बनाए, जबकि विल यंग ने 138 गेंदों में 71 रन बनाए थे। 28 रन कप्तान टॉम लैथम ने बनाए थे और 17 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए थे। अन्य कोई बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। भारत के लिए 5 विकेट रविंद्र जडेजा को मिले थे, जबकि 4 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए थे। एक विकेट आकाश दीप को मिला था। वहीं, जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि, शुभमन गिल 90 रन, ऋषभ पंत के 60, वॉशिंगटन सुंदर 38 और यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हुए थे। इस तरह भारत ने 263 रन पहली पारी में बनाए थे और सिर्फ 28 रन की बढ़त उनको मिली थी। एजाज पटेल ने 5 विकेट निकाले थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 28 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में 51 रन विल यंग ने बनाए, जबकि 26 रन ग्लेन फिलिप्स, 22 रन डेवन कॉनवे और 21 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। भारत के लिए 5 विकेट फिर से रविंद्र जडेजा ने निकाले, जबकि 3 विकेट आर अश्विन को मिले। एक-एक सफलता आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर को मिली। भारतीय टीम को 147 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि, इसे हासिल करने में हवा टाइट हो गई। भारतीय टीम के 5 विकेट 29 रन पर गिर गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने टीम की लाज को बचाने का काम किया। उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं और फिर मैच को जीत के करीब लेकर गए। एजाज पटेल ने एक बार फिर से मुंबई में अपना कहर बरपाया और फिर से पंजा खोला और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारतीय टीम को पहली बार घर पर सूपड़ा साफ का शिकार होना पड़ा। recent visitors 74