भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये बाजार में स्‍वाहा

नई दिल्‍ली आज सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कम नुकसान पर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे यह गिरावट तेज हो गई और देखते ही देखते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये बाजार में साफ हो गए. सबसे ज्‍यादा बैंक निफ्टी, स्मॉल कैप, मिड कैप इंडेक्‍स में गिरावट देखी गई. Nifty Bank 1100 अंक से ज्‍यादा टूट चुका था, जबकि Sensex में 900 अंकों की गिरावट आई. इसके अलावा, निफ्टी में 300 अंकों के आसपास गिरावट रही, जो 24100 के नीचे कारोबार कर रहा था. निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्‍वाहा! पिछले कुछ दिनों से तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निकासी के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्‍स और निफ्टी में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. आज तो मिडकैप और स्‍मॉलकैप वाले पोर्टफोलियो ऐसे टूटे जैसे शेयर बाजार में सुनामी सी आ गई. BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 435.1 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. यानी कि एक दिन के दौरान ही निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में करीब 10 लाख करोड़ रुपये की कमी आई. करीब 19% टूटा ये शेयर सुबह सेंसेक्‍स मामूली तेजी के साथ 80,187.34 अंक पर खुला था, ज‍बकि इसके दिन का हाई लेवल 80,253.19 था. हालांकि बाजार बंद होने तक सेंसेक्‍स -663 अंक टूटकर 79,402.29 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 218.60 अंक गिरकर 24,180.80 पर क्‍लोज हुआ, जो आज सुबह 24,418.05 पर खुला था. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 20 शेयर गिरावट पर रहे, जबकि 10 शेयरों में तेजी रही. Indusind Bank के शेयर 18.79 फीसदी तक गिरकर 1038 रुपये पर थे. recent visitors 80

महाकाल की भस्म आरती में भक्तों के लिए भी VIP व्यवस्था, रात 2 बजे सीधे मिलेगा प्रवेश

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी वीआईपी सुविधा प्राप्त होगी। आम भक्तों को रात 2 बजे मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर में चेकिंग के बाद सीधे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। नए समय पर प्रवेश की यह व्यवस्था दीपावली से पहले लागू हो सकती है। दर्शनार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए परिसर में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दर्शन अनुमति पास पर भी नए समय का उल्लेख किया जाएगा। इस दौरान भक्तों को रात में पानी पिलाने के लिए भी कर्मचारी तैनात रहेंगे। शौचालय आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। महाकाल दर्शन: अभी यह व्यवस्था लागू है     वर्तमान में श्रद्धालु भस्म आरती दर्शन के लिए रात 10 बजे से कतार में लग रहे हैं। महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन करीब 1700 श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन की अनुमति दी जाती है।     वीआईपी भक्त रात 2 बजे सीधे मंदिर पहुंचते हैं तथा चेकिंग के उपरांत सीधे मंदिर में प्रवेश करते हैं। वहीं, सामान्य दर्शनार्थी रात 10 बजे से दर्शन की कतार में खड़े हो जाते हैं। इस व्यवस्था से महिलाएं, बच्चे तथा वृद्ध श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।     तीन दिन पहले भस्म आरती व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने दर्शनार्थियों की इस परेशानी को देखा तथा व्यवस्था में परिवर्तन का निर्णय लिया। उनके मार्गदर्शन में ही आम लोगों के लिए भी वीआईपी दर्शन की प्लानिंग बनी है। वीआईपी की तरह आएं सामान्य भक्त     महाकाल के दरबार में आम भक्त भी वीआईपी है। जब प्रोटोकाल के अंतर्गत आने वाले श्रद्धालु रात 3 बजे मंदिर पहुंचते हैं, तो आम भक्त सारी रात क्यों परेशान होता रहे। अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी प्रोटोकाल की सुविधा प्राप्त होगी, वे अब रात 10 बजे नहीं बल्कि रात 2 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जांच के बाद उन्हें सीधे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। – गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक भक्तों तक ऐसे पहुंचाएंगे जानकारी     दर्शन अनुमति पास पर रात 2 बजे प्रवेश का समय अंकित किया जाएगा।     अनुमति के SMS में भी अब नए समय रात 2 बजे प्रवेश का उल्लेख रहेगा।     महाकाल मंदिर परिसर, हरसिद्धि, चारधाम मंदिर क्षेत्र में सूचना बोर्ड लगेंगे।     कंट्रोल रूम से लगातार उद्घोषणा कर भक्तों को नए समय की जानकारी देंगे।   उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बनने के बाद से ही यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे, लेकिन अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या में चार गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल की तड़के सुबह 4 बजे होने वाली भस्मारती के दर्शन करना चाहते हैं। बता दें कि मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ दो दिन पहले भस्मारती निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि भस्मारती के दर्शन के इच्छुक सामान्य श्रद्धालुओं को रात 11 बजे से कतार में लगना पड़ता है, इसके बाद 3 से 4 स्थानों पर रोककर उनकी चेकिंग की जाती है, जिससे कि श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए मंदिर प्रशासक ने नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है और दीपावली से पहले यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस दौरान सामान्य श्रद्धालुओं को अब 11 बजे से लाइन में नहीं लगना होगा, बल्कि उन्हें रात 2 बजे महाकाल मंदिर के मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर वाले गेट से लाइन में लगकर दर्शन करने जाना होगा। फॉर्म लेने के लिए भी रातभर नहीं खड़ा रहना पड़ेगा महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि मंदिर समिति ने सामान्य श्रद्धालुओं के लिए 300 सीट की फ्री सुविधा दे रखी है। एक दिन पहले पहुंचने वाले श्रद्धालु रात में लाइन में लगकर सुबह फॉर्म लेते थे और फिर उसे भरकर जाते थे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को भी बदला जाएगा, अब श्रद्धालु रात में ही 10 बजे के करीब फॉर्म ले जाएंगे और सुबह 8 बजे के बाद आकर अपनी परमिशन बनवा लेंगे, इससे श्रद्धालु को रात भर लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। वर्तमान में श्रद्धालुओ को रात भर लाइन में खड़े रहकर सुबह 6 बजे फॉर्म दिया जाता था। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि हम इस व्यवस्था को एक-दो दिन में लागू करने जा रहे हैं। भस्म आरती के लिए तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। अब भी आम श्रद्धालुओं को मान सरोवर गेट से तो प्रवेश मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें रात 11 बजे से भारत माता मंदिर के पास लाइन में लगना पड़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग सभी 5 घंटे तक लाइन में लगकर पट खुलने का इंतजार करते हैं। दिवाली पर गर्भगृह में जलेगी सिर्फ एक फुलझड़ी होली पर्व पर हुए अग्निकांड हादसे के बाद महाकाल मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि गृभगृह में पूजा के दौरान प्रतीकात्मक रूप में सिर्फ एक फुलझड़ी जलाई जाएगी। इस दौरान महाकाल मंदिर को विशेष लाइटिंग के साथ-साथ फूलों से भी सजाया जाएगा। मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान पंडे, पुजारी सिर्फ एक फुलझड़ी जला सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी महाकाल मंदिर परिसर में किसी भी तरह की आतिशबाजी और पटाखे जलाने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों को पत्र जारी कर दिए निर्देश मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने इसको लेकर पत्र जारी किया है कि दिवाली वाले दिन सुरक्षाकर्मी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी भक्त मंदिर में पटाखे लेकर प्रवेश न करे। भक्तों के महाकाल मंदिर में प्रवेश के दौरान चेकिंग की जाए। सांकेतिक रूप से एक फुलझड़ी जलाने की इजाजत दी गई है। कोटि तीर्थ पर दीपक जलाए जाएंगे और पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।     recent visitors 67

2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनेगा भारत : IMF

नई दिल्ली इस हफ्ते भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर कई उत्साह बढ़ाने वाले अनुमान आए हैं. इन आंकड़ों से ये साफ नजर आ रहा है कि दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत ना केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना रहेगा, बल्कि काफी बड़े अंतर से भारत ये मुकाम हासिल करेगा. सबसे पहले बात करते हैं IMF के अनुमान की जिसमें कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 7 परसेंट की ग्रोथ दर्ज करेगी. 2025 में भारतीय इकोनॉमी की चाल कुछ सुस्त होकर साढ़े 6 परसेंट पर आ सकती है. IMF की बड़ी रिपोर्ट IMF ने कहा है कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था फिर से अपने पुराने रूप में लौटने लगी है. इसके साथ ही, महंगाई को भी काफी हद तक काबू करने की बात इसमें कही गई है. हालांकि, कुछ देशों में अभी भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसके बाद S&P Global Market Intelligence की रिपोर्ट की बात करें तो इसमें कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 2024-25 में 6.8 फीसदी और 2025-26 में 6.6 परसेंट रह सकती है. इसमें कहा गया है कि कमजोर सरकारी निवेश के बावजूद, भारत की घरेलू मांग, बेहतर मानसून और सरकारी सामाजिक खर्च इकोनॉमी की रफ्तार को बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही, महंगाई में गिरावट और सरकारी नीतियों का समर्थन भी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करेगा. वहीं RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पाटरा ने 2024-25 में भारतीय जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 परसेंट रहने का अनुमान जताया है. भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के कारण इसके बाद 2025-26 में इसके 7 फीसदी पर आने का अनुमान है, उनका मानना है कि भारत का समय आ गया है और देश अपनी युवा आबादी के चलते तेजी से विकास करेगा. भारत पहले से ही दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक ये तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. इसके पहले आए दूसरी दिग्गज एजेंसियों के भारत की ग्रोथ को लेकर जारी किए गए अनुमानों की बात करें तो वर्ल्ड बैंक ने कृषि उत्पादन, सरकारी खर्च और निजी निवेश में बढ़ोतरी के असर से 2024 के लिए 6.9 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया है. वहीं महंगाई में गिरावट और सरकारी सुधारों से अर्थव्यवस्था को हो रहे फायदों के चलते ADB ने 6.8 परसेंट ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है, जबकि गोल्डमैन सैश ने 2024 के लिए 7 परसेंट और ICRA ने 6.9 परसेंट ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है. हालांकि, कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिला है. लेकिन ग्लोबल अनिश्चितताओं और कमजोर बाहरी मांग के असर से इकोनॉमी अभी भी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. इसके बावजूद, भारत की घरेलू मांग, स्थिर तेल की कीमतें और सरकारी निवेश अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में मदद करेंगे.   recent visitors 85

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक भर्ती कर रही : मंत्री परमार

 कटनी मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कटनी पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक भर्ती कर रही है। हाल ही में सरकार ने 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है, जिसकी परीक्षा, इंटरव्यू सहित अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं। हमारी सरकार ने अतिथि शिक्षकों को बढ़ावा देते हुए 25 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है। दरअसल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल से वंदे भारत ट्रेन से कटनी पहुंचे। वहां बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, बीजेपी पदाधिकारी सुनील उपाध्याय सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इन नेताओं ने मंत्री परमार के साथ कटनी को विकसित करने में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। इस पर मंत्री परमार ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए बेहतर कार्य करने की बात कही। बता दें कि कटनी खनिज संपदा से घिरा हुआ जिला है, जहां रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए माइनिंग कोर्स शुरू करने के लिए तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद ने भोपाल पत्राचार किया था। लेकिन, अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जब अमर उजाला की टीम ने इस विषय को उठाया, तो मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हम लगातार क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नए विषयों को शामिल कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर वित्त (फाइनेंस) के विषय चालू किए गए हैं और कुछ स्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शुरू किया जा रहा है। माइनिंग कोर्स भी जल्द शुरू किया जाएगा। recent visitors 61

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी जोरों शोरों से हो रही तैयारी 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा उनके द्वारा नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिसे लेकर पूरे शहर में जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यहां भी दीक्षांत कार्यक्रमों में शामिल होंगी राष्ट्रपति वहीं 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वो आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 70 लाख महिलाओं को सौगात राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि भी जारी करेंगी। साथ ही वो इस योजना से जुड़ी महिलाओं से बातचीत भी करेंगी। लोगों में उत्साह का माहौल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आने से लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए राजधानी रायपुर को भी सजाया गया है। वहीं वीआईपी मूवमेंट होने के कारण कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात और चर्चा करेंगी। इसके बाद वे शाम 7:05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7:30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।        राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को सुबह 9:20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन और आरती के बाद रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर साढ़े तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी। वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। recent visitors 72

सीएम ने 14 शिक्षकों को किया सम्मानित, 54 लाख विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से गणवेश राशि की वितरीत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 54 लाख स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि जारी किए. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया.मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 54 लाख स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किए. यह भोपाल स्थित आरसीपीवी नरोन्हा अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया. इस दौरान राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत 14 शिक्षकों और 2 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपस्थित रहे.  राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्हें सम्मानित किया। इन शिक्षकों में 8 प्राथमिक- माध्यमिक और 6 उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में निश्शुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 324 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की गई। बता दें कि पहले यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित हैं। सम्मान से विभूषित सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार रुपये, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं विगत वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों को विशेष सम्मान राशि 11 हजार रुपये दी गई। तीन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान निधि समारोह में राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भिंड जिले में उद्योतगढ़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा को 25 हजार रुपये की विशेष सम्मान निधि प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे स्थान पर रहीं बालाघाट जिले के लांजी की छात्रा शिरोमणी दहीकर तथा 31वां स्थान प्राप्त करने वाले भोपाल के कक्षा 7वीं के विद्यार्थी आरुष नाग को 15-15 हजार रुपये विशेष सम्मान निधि दी गई। इन विद्यार्थियों के साथ ही उनके गाइड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रथमिक व माध्यमिक श्रेणी में इनका हुआ सम्मान दमोह जिले के शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल, शाजापुर जिले के शासकीय नवीन प्रायमरी स्कूल ताजपुर के प्राथमिक शिक्षक वैभव तिवारी, ग्वालियर जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बाडौरी मुरार के शिक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, छिंदवाड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला कउआखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय, गुना जिले के शासकीय माध्यमिक शाला समरसिंगा के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा, राजगढ़ जिले के बांगुपरा शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्राथमिक शिक्षक सुरेश कुमार दांगी, खंडवा जिले की शा. प्राथमिक शाला झूमरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर, सिवनी के शासकीय प्राथमिक शाला भीरा खंडवा के शिक्षक संजय कुमार रजक के नाम शामिल हैं। उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में ये पुरस्कृत इंदौर के गुरुकुलम महू के उच्च माध्यमिक शिक्षक जगदीश सोलंकी, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट उमावि की शिक्षिका अमिता शर्मा, मंदसौर के शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 की शिक्षिका कीर्ति सक्सेना, भोपाल के शासकीय उत्कृष्ट उमावि के व्याख्याता राजेंद्र जसूजा, उज्जैन के शासकीय कन्या उमावि सराफा की उच्च माध्यमिक शिक्षक ज्योति तिवारी, शहडोल के शासकीय एमएलवी उमावि की माध्यमिक शिक्षक अंजना द्विवेदी का नाम शामिल हैं। recent visitors 83

आज और कल उपचुनाव से पहले दो दिवसीय संघ की बड़ी बैठक, भागवत समेत कई नेता होंगे शामिल

मथुरा उत्तर प्रदेश में 10 खाली विधानसभा सीटों में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। एक तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से सभी सीटों पर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है तो वहीं, भाजपा अपनी तैयारी पार्टी कार्यकर्तोओं से साथ आरएसएस के बल पर कर रही है। हरियाणा का चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा फिर से महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में आरएसएस का समर्थन चाहता है। बता दें कि आज और कल होने वाली इस बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी और साथ ही मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा और संघ कार्यों के विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2025 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा। संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होंगे अगली विजयादशमी पर संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार की योजना सहित अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी बैठक में होगी। बैठक में अपने-अपने प्रांतो में किये गये कार्यों के बारे में स्वयंसेवक चर्चा करेंगे। संघ के एक नेता ने बताया की इंटरनेट का समाज और बालक वर्ग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में इस बैठक मे चर्चा की जाएगी। समाज में शान्ति का भाव, परस्पर सौहार्द और संघ कार्य की आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में ये खास चेहरे होंगे शामिल बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक हिस्सा लेंगे. बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले तथा सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सी.ए. मुकुन्दा, अरूण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये और अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्यों सहित 393 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।   recent visitors 62