आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसीवाशियों को दी कई सौगात, 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल है। पीएम ने वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "इस पावन महीने में काशी आना एक पुण्य अनुभूति का अवसर होता है। यहां अपने काशीवासी तो हैं ही, संतजनों और परोपकारियों का भी संग है। इससे सुखद संयोग और क्या हो सकता है। अभी मुझे परम पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन का, प्रसाद पाने का और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।" पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, "आरजे शंकर नेत्र अस्पताल वाराणसी और इस क्षेत्र के अनेकों लोगों के जीवन से अंधकार दूर करेगा, उन्हें प्रकाश की ओर ले जाएगा। ये अस्पताल बुजुर्गों की भी सेवा करेगा और बच्चों को भी रोशनी देगा। यहां बहुत बड़ी संख्या में गरीबों को मुफ्त इलाज मिलने वाला है। ये अस्पताल, यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आया है।" उन्होंने कहा, "काशी की पहचान अनंतकाल से धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में रही है। अब काशी, यूपी के पूर्वांचल के बड़े आरोग्य केंद्र और हेल्थकेयर हब के रूप में भी विख्यात हो रहा है। काशी को प्राचीन काल से ही धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में जाना जाता रहा है। अब काशी यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र और चिकित्सा केंद्र भी बन रहा है। बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर हो, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो, पिछले 10 वर्षों में काशी में स्वास्थ्य सेवा में बड़े सुधार हुए हैं।" पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन से पहले कांची मठ के शंकराचार्य से भी मुलाकात की। उन्होंने एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 2,870 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और अन्य कार्यों की आधारशिला भी रखने जा रहे हैं। recent visitors 78

बैठक में राजनीतिक दलों के समर्थन पर होगी चर्चा, पाकिस्तान-शहबाज कैबिनेट ला रही संविधान संशोधन का प्रस्ताव

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सरकार द्वारा लाए जाने वाले संविधान संशोधन प्रस्ताव को लेकर शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को कैबिनेट बैठक बुला ली। बीते कुछ महीनों में प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आम राय बनाने की कोशिश में जुटी पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खास सफलता नहीं मिली। खासकर इमरान की पीटीआई संविधान संशोधन प्रस्ताव का जबरदस्त विरोध कर रही है। वहीं, शहबाज की पार्टी की सहयोगी मानी जाने वाली मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) भी इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुई है। बताया गया है कि जेयूआई-एफ के प्रमुख रहमान के साथ इस्लामाबाद में उनके आवास पर कई बैठकों के बाद भी इस प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बन पाई। यह तब हुआ है, जब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट के सत्र देरी से शुरू हुए। चौंकाने वाली बात यह है कि मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी इस संविधान संशोधन प्रस्ताव पर इमरान खान की पार्टी की सम्मति भी चाहती है और इसे लेकर पीटीआई से बातचीत जारी है। शनिवार को पीटीआई का नेतृत्व फजलुर रहमान से मिला। उन्होंने बताया कि इमरान की पार्टी रविवार तक इस मुद्दे पर फैसला कर सकती है। दूसरी तरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भरोसा जताया कि फजलुर रहमान पीटीआई को इन संविधान संशोधनों के समर्थन में लाने में कामयाब होंगे। बिलावल ने कहा है कि पीटीआई ने सरकार के प्रस्ताव पर जो चिंताएं जाहिर की थीं, उन पर विचार किया गया और संविधान संशोधन से हटा दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को रहमान खुद ही इस प्रस्ताव को नेशनल असेंबली में पेश करेंगे। संविधान संशोधन पर पीटीआई का क्या है रुख? मामले पर पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि उन्हें पता चला है कि पार्टी के दो सीनेटर जरका तैमूर और फैसल सलीम पार्टी की नीति के खिलाफ जाकर वोट करेंगे। हालांकि, इमरान खान के स्पष्ट निर्देशों के बिना संविधान संशोधनों पर चर्चा में प्रगति नहीं कर पाई है। क्या है संविधान संशोधन, जिसे पेश करना चाहती है शहबाज सरकार? चौंकाने वाली बात यह है कि संविधान संशोधनों को लेकर शहबाज सरकार ने सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, उस पर पीटीआई ने आरोप लगाए हैं कि संविधान संशोधन के जरिए पाकिस्तान सरकार न्यायपालिका पर कब्जा करने की तैयारी कर रही है। उसने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने संबंधी विधेयक के बारे में अटकलों के बीच कुछ और ही योजना बना ली है। बताया जा रहा है कि सरकार संसद में एक व्यापक न्यायिक सुधार पैकेज पेश करने वाली है। इसके तहत मुख्य न्यायाधीश को चुनने का हक प्रधानमंत्री के पास चला जाएगा। प्रस्ताव में जो सबसे अहम बात है वो मुख्य न्यायाधीश की नई नियुक्ति प्रक्रिया है। प्रस्तावित बदलावों के तहत संसदीय समिति और न्यायिक आयोग का विलय किया जा सकता है। इसके अलावा, वरिष्ठतम न्यायाधीश को स्वचालित रूप से नियुक्त करने के बजाय, पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों का एक पैनल प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेंगे। न्यायपालिका के अंदर होने वाली राजनीति पर लगेगी रोक सरकार का मानना है कि वरिष्ठतम न्यायाधीश को नियुक्त करने की मौजूदा प्रथा न्यायपालिका के भीतर पैरवी को बढ़ावा देती है, जिससे मुख्य न्यायाधीश को अपने पसंदीदा उत्तराधिकारियों के पक्ष में वरिष्ठता सूची में हेरफेर करने की अनुमति मिलती है।प्रधानमंत्री को फैसला लेने की यह शक्ति देकर, सरकार न्यायपालिका के भीतर आंतरिक राजनीति पर अंकुश लगाने की उम्मीद कर रही है। न्यायाधीशों के स्थानांतरण करने की भी होगी अनुमति इतना ही नहीं, सुधार पैकेज में एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के स्थानांतरण की अनुमति देने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह एक ऐसा कदम जो न्यायिक प्रणाली के भीतर लचीलापन बढ़ाएगा। recent visitors 97

फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट, BJP ने महाराष्ट्र के 99 उम्मीदवारों की सूची की जारी

नागपुर. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है। recent visitors 63

धमतरी में दो बच्चों की मौत मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

रायपुर धमतरी में मार्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों की हाइवा के कुचले जाने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना जताई है. उन्होंने ट्वीट कर बच्चों के निधन की खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ. बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों – योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव को रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर अपना विरोध जताया था. ग्रामीणों को मनाने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. recent visitors 43

अब जयपुर में भी बुलडोजर एक्शन, RSS के 10 कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के घर गरजा बुलडोजर

जयपुर जयपुर के मंदिर में 10 आरएसएस कार्यकर्ताओं पर चाकू से वार करने के मामले के बाद बुलडोजर ऐक्शन सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के घर पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक मंदिर में जागरण प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। । इसी दौरान पास में रहने वाले पिता-पुत्र आए और कुछ देर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें देर रात चल रहे कार्यक्रम से परेशानी थी। इस वारदात के बाद अब अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आरोपी नसीब चौधरी के घर पर बुलड़ोजर चल रहा है। इस मामले में नसीब और उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर 2 कमरों का घर बना लिया था। इसी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर ऐक्शन लिया गया है। बता दें, जयपुर में करणी विहार इलाके के एक मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में आरएसएस से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि गुरुवार रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जागरण के बाद जब श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने देर रात कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने बताया कि इस मामले पर कहा-सुनी होने के बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को बुलाया और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 10 आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गए। उसने बताया कि घायलों में से छह को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। इससे पहले इस घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने कुछ समय के लिए दिल्ली-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। हालांकि, उन्होंने गुरुवार देर रात अपना धरना वापस ले लिया। recent visitors 54

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे लोकार्पण

सरगुजा छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा अब हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण करने जा रहे है। लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका एयरपोर्ट पहुंच चुके है। जहां उनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बता दें कि राज्यपाल डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी भी अंबिकापुर पहुंचे। इसके अलावा आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे। 80 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ मां महामाया एयरपोर्ट मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में लगभग 80 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं। दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था, इसे प्रारंभिक दौर में डब्ल्यूबीएम सतह से निर्मित किया गया था, जिसकी लंबाई 1200 मीटर थी। यह हवाई पट्टी अम्बिकापुर शहर से 13 किमी की दूरी पर दरिमा ग्राम में निर्मित है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 365 एकड़ है और यह हवाई पटटी समुद्र तल से 1924 फीट ऊंचाई में स्थित है। हवाई अड्डे के विकास के लिए 46.27 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को जारी की गई, जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के ने दिसंबर 2021 से उन्नयन कार्य तीन सीव्हीएफआर के अनुरूप शुरू किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से अप्रैल 2023 को कार्य को पूर्ण कराकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया, जिसके तहत डीजीसीए ने मई 2023 को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए ने 15 मार्च 2024 को एरोड्रम लाईसेंस जारी किया। रनवे को लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे के मजबूतीकरण के लिए पीसीएन को बढ़ाकर 25 किया गया जिसे एटीआर 72 के अनुरूप किया गया। नये एपरोन को 110×127 मीटर का बनाया गया, जो कि एक साथ दो एटीआर 72 हवाई जहाज को खड़ा करने के लिए उपयुक्त है। इसके साथ आईसोलेशन वे, दोनों तरफ आरईएसए एवं 25×150 मीटर के दो टैक्सी-वे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पैरीमीटर रोड एवं अन्य एप्रोच रोड का डामरीकरण कार्य कराया गया। पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 8 कि.मी. की लम्बाई में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई 1.5 मीटर से बढ़ाकर 3.2 मीटर की गई। सारे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं रोड फर्नीचरिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया। टर्मिनल भवन का उन्नयनीकरण 20 यात्रियों से बढ़कर 72 यात्रियों के अनुरूप किया गया। एटीसी ऑफिस, एमईटी ऑफिस, एसीसीआर रूम, फायर स्टोर, इलेक्ट्रीकल पैनल रूम अन्य अधोसंरचना के कार्य कराये गये हैं। recent visitors 60

PM मोदी ने शंकरा आई हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. रविवार दोपहर वह वाराणसी पहुंचे. पीएम मोदी यहां 6100 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इसके बाद करीब 4:15 बजे वह वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हरियाणा विधानसभा चुनावों में जीत और अपने संसदीय क्षेत्र में उनके आगमन के बाद वाराणसी में कई स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार हैं. -पीएम मोदी ने वाराणसी में दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. recent visitors 83