राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोंडागांव-केशकाल घाट में मरम्मत कार्य होने जा रहा शुरू, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्

कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल घाट में सोमवार से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ड किया जाएगा. राजधानी रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को केशकाल से विश्रामपुरी होते हुए कांकेर और चारामा की दिशा में भेजा जाएगा. इस दौरान छोटे चार पहिया और यात्री बसें केशकाल घाट से होकर जा सकेंगी, जिससे वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित होगी.गने से आम लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह मरम्मत कार्य आवश्यक हो गया था. इस कार्य के बाद यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहनों को बेडमा से डायवर्ड करेंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी दी कि केशकाल घाट में बार-बार जाम जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की हालत में सुधार करने के लिए मार्ग को डायवर्ड किया गया है। जहां भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है। वैकल्पिक मार्ग: जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन:     जगदलपुर → कोण्डागांव → केशकाल → विश्रामपुरी → मचली → दुधावा → कांकेर → चारामा → धमतरी → रायपुर राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहन:     दल्लीराजहरा (बालोद) → कोण्डागांव → बेड़मा → धनोरा → आमाबेड़ा → अंतागढ़ → भानुप्रतापपुर → दल्लीराजहरा → राजनांदगांव रायपुर की ओर से आने वाले वाहन:     रायपुर → धमतरी → चारामा → कांकेर → दुधावा → मचली → विश्रामपुरी → केशकाल → कोण्डागांव → जगदलपुर   recent visitors 162

2 बच्चों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 76 हुई

जालंधर 2 बच्चों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 76 पर पहुंच गई है जिनमें से 53 रोगी शहरी तथा 23 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिला एपिडैमोलोजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने बताया कि शनिवार को डेंगू संदिग्ध 10 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले के पॉजिटिव आने वाला 13 एवं 16 वर्षीय बच्चा बस्ती शेख का रहने वाले हैं जबकि 2 रोगी किसी अन्य जिले से संबंधित हैं। डॉ. आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने शनिवार को 2,919 घरों में सर्वे किया और उन्हें 4 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला। विभाग की टीमें जिले में अब तक 3,59,150 घरों का सर्वे कर चुकी है और उन्हें इस दौरान 1,080 स्थानों पर लारवा मिला जिसे उन्होंने पूरी तरह नष्ट करवा दिया। recent visitors 66

हरियाणा में राज्यसभा के लिए BJP के कई दावेदार, कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे से खाली हुई एक सीट

चंडीगढ़ हाल ही में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में इसराना से चुनाव जीतने के बाद कृष्णलाल पंवार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने पंवार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ऐसे में राज्यसभा में हरियाणा के हिस्से की एक सीट खाली हो गई है। हालांकि खाली हुई इस एक सीट के लिए चुनाव कब होंगे, इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि हरियाणा में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद कभी भी राज्यसभा की एक खाली हुई सीट के लिए चुनाव हो सकते हैं। राज्यसभा के सदस्य के रूप में कृष्णलाल पंवार का कार्यकाल एक अगस्त 2028 तक का था। उन्होंने 23 अगस्त 2022 को शपथ ग्रहण की थी। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से करीब चार साल के लिए अपने प्रत्याशी को राज्यसभा में भेजा जाएगा। इस्तीफा देकर मांगा था आशीर्वाद कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि इसराना के विधायक के रूप में जनसेवा के अपने नए कर्तव्य की ओर कदम बढ़ाए। नई पारी की शुरुआत के लिए सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने आगे लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसराना को एक बेहतर और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हूं। बता दें कि पंवार हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। बीजेपी ने सहेजी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने किरण चौधरी को राज्यसभा में भेजा था। किरण चौधरी का राज्यसभा के सदस्य के रूप में 9 अप्रैल 2026 तक का कार्यकाल है। किरण चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी बेटी और समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके एवज में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को सहेजते हुए किरण चौधरी को राज्यसभा में भेजने का काम किया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तोशाम से किरण चौधरी की बेटी श्रुति को अपना उम्मीदवार बनाया। तोशाम से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश की नायब कैबिनेट में भी स्थान दिया। हरियाणा की राज्यसभा सीटों का गणित हरियाणा की अन्य राज्यसभा सीटों की बात करें तो इनमें बीजेपी के रामचंद्र जांगड़ा 10 अप्रैल 2020 को राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक का है। इसी प्रकार से बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला जो 3 अप्रैल 2024 को राज्यसभा के सदस्य मनोनित हुए थे, का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है। इसी प्रकार से बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा पहुंची किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक का है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा का चुनाव लड़े कार्तिकेय शर्मा ने 2 अगस्त 2022 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी, इनका कार्यकाल 1 अगस्त 2028 तक का है। हालांकि कार्तिकेय को बीजेपी की ओर से समर्थन दिया गया था। इसी प्रकार से बीजेपी की ओर से राज्यसभा में गए कृष्णलाल पंवार ने 23 अगस्त 2022 को शपथ ग्रहण की थी, जिनका कार्यकाल एक अगस्त 2028 तक था, लेकिन अब उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा में हरियाणा के हिस्से की एक सीट खाली हो गई है। बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत हरियाणा विधानसभा के ताजा आंकड़ों को देखे तो इस बार भारतीय जनता पार्टी के पास खुद के 48 विधायक है। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का भी बीजेपी को समर्थन हैं, जबकि कांग्रेस के 37 और इनेलो के 2 विधायक है। ऐसे में यह साफ है कि कोई भी अन्य दल राज्यसभा के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगा, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का निर्विरोध राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है। राज्यसभा के लिए बीजेपी के दावेदार मौजूदा राजनीतिक हालात में कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट एक बार फिर से बीजेपी के पास जाती दिखाई दे रही है। ऐसे में इस एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी में कई दावेदारों के नामों की चर्चा हो रही है। इनमें भाजपा नेता प्रो. रामबिलास शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़, ज्ञानचंद गुप्ता, संजय भाटिया और कुलदीप बिश्नोई के नाम चर्चा में हैं। हो सकता है कि अंदरखाते अन्य नेता भी लॉबिंग में जुटे हों मगर यह सीट किसके पास जाएगी, फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में है। बहुमत नहीं होने के कारण विपक्ष की ओर से इस सीट के लिए किसी को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना बहुत कम है।   recent visitors 76

हरविंद्र कल्याण भाजपा की टिकट पर लगातार तीसरी बार विधायक बने, अब बन सकते है प्रोटेम स्पीकर

चंडीगढ़ नायब सिंह सैनी पार्ट-टू में जहां पंजाबी समुदाय से संबंधित एक मात्र अनिल विज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वहीं हरियाणा में रोड बिरादरी और कश्यप बिरादरी को मंत्रिमंडल तथा सत्ता पक्ष में अभी तक कोई भागीदारी नहीं मिली है। रोड बिरादरी का प्रभाव हरियाणा के कईं जिलों में काफी ज्यादा है। करनाल, नीलोखेड़ी, असंध, इसराना जैसी विधानसभा सीटों पर रोड बिरादरी का काफी वोट बैंक है। घरोंडा से रोड बिरादरी से संबंधित हरविंद्र कल्याण भाजपा की टिकट पर लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। रोड बिरादरी के नेता अतीत में ज्यादातर सरकारों में विधायक और मंत्री बनते रहे हैं, जिनमें ईश्वर सिंह रोड, चंदा सिंह, सुलतान जड़ोला, श्रीराम, चौधरी मुलतान सिंह जैसे बड़े नाम शामिल है। चौधरी मुलतान सिंह संयुक्त पंजाब में राज्य मंत्री और हरियाणा गठन के बाद डिप्टी स्पीकर भी रहे हैं। ईश्वर सिंह रोड भी हरियाणा विधानसभा में स्पीकर रहे हैं। वर्तमान में हरविंद्र कल्याण जो तीसरी बार विधायक बने हैं, उनकी गिनती केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निकटवर्तियों में होती है। भाजपा पार्ट-2 में भी दो विधायक रोड बिरादरी से जितकर आए थे, जिनमें से एक घरोंडा के हरविंद्र कल्याण और दूसरे निर्दलीय विधायक पुंडरी से रणधीर गोलन, जिन्होंने बीजेपी को समर्थन दे रखा था, उन्हें मंत्रिमंडल में कोई स्थान नहीं मिला था। भले ही हरियाणा में मंत्रिमंडल बनाने के लिए किसी भी सरकार में सीमाएं तय है। संख्या सीमित होने के कारण सबकों इसमें शामिल नहीं किया जा सकता। हरियाणा में स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, चीफ व्हीप यह तीन महत्वपूर्ण पद सत्ता  पक्ष की ओर से भरे जाने हैं। ऐसी चर्चा है कि घरोंडा से तीन बार भाजपा के विधायक बनकर हैट्रिक लगाने वाले हरविंद्र कल्याण को  स्पीकर बनाया जा सकता है। हरविंद्र कल्याण सुशिक्षित, बुद्धिजीवी तथा विधेयक कार्यों में महारत रखते हैं। विधानसभा में वह कईं कमेटियों में सदस्य तथा प्रमुख कमेटी में अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। विधानसभा में विधेयक कार्यों को करने वाली कमेटियों की कार्यप्रणाली की उन्हें बेहतरीन जानकारी है। मधुरभाषी, सहज व सरल स्वभाव के होने के साथ-साथ वह आरएसएस तथा बीजेपी के आला नेताओं की पसंद भी हैं। डिप्टी स्पीकर का पद पंजाब समुदाय से विधायक बने कृष्ण मिड्ढा या घनश्याम अरोड़ा को दिया जा सकता है और कश्यप बिरादरी से इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप को चीफ व्हीप बनाया जा सकता है। हरविंद्र कल्याण करनाल के लोकसभा चुनाव में जहां से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुनाव लड़ा था, वहां चुनाव के संयोजक थे। उन्हीं दिनों करनाल के उपचुनाव में नायब सिंह सैनी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी संगठनात्मक क्षमता और विरोधियों को भाजपा की ओर लाकर अपनी कार्यप्रणाली कल्याण पहले ही साबित कर चुके हैं। recent visitors 80

PM मोदी जैसे अच्छे नेता मिलना ईश्वर का आशीर्वाद: जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल

वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (20 अक्टूबर, 2024) को उत्तर प्रदेश (यूपी) के वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया. वहां कांची कामकोटि पीठम के जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा, "हमारे बीच प्रधानमंत्री मोदी जैसे अच्छे नेता होना ईश्वर का आशीर्वाद है और ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से कई बेहतरीन काम करा रहे हैं." शंकराचार्य के मुताबिक, "हमारा देश बहुत आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक मजबूत नेतृत्व है." उन्होंने एनडीए सरकार के शासन के लिए एक संक्षिप्त नाम गढ़ा और कहा कि 'नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन' – शासन का एक ऐसा मॉडल जो नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण पर केंद्रित है. कोरोना के बीच केंद्र किसी को भी भूखा न सोने दिया शंकराचार्य आगे बोले कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी की चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए वे उन्हें दूर करने की दिशा में काम करते हैं. एनडीए सरकार नागरिकों के लिए करुणा के साथ काम करती है. सरकार ने किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया (कोरोना काल में) और सभी को भोजन कराया. बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही सरकार शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने बताया कि एनडीए सरकार दुनिया भर में शासन के लिए एक आदर्श है, जिसका अन्य देश भी अनुकरण कर सकते हैं. बढ़ती स्थिति और उज्ज्वल भविष्य के साथ, भारत वैश्विक शांति को बढ़ावा देगा और भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि में योगदान देगी. देश के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सरकार सांस्कृतिक कायाकल्प पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है.   recent visitors 82

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा में किया उद्योगपतियों से संवाद, उद्योगपति अपने लिए ही नहीं प्रदेश और देश के लिए चला रहे हैं उद्योग

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें गति देने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उद्योगों के विकास की सभी बाधाएं दूर की जाएंगी। सभी उद्योगपति अपनी कठिनाइयों को उद्योग विभाग अवगत कराएं। हर जिले में निवेश संवर्धन केन्द्र खोल दिये गये है। इसके माध्यम से भी सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं। उद्योगपतियों की स्थानीय कठिनाइयों को दूर करने की जिम्मेदारी कमिश्नर और कलेक्टर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य के उद्योगपतियों को उत्पादों के निर्यात के लिए कंटेनर की सुविधा मिलेगी। अब रेल के साथ मालवाहक हवाई जहाजों से भी परिवहन होगा। उद्योगपति केवल अपने लिए उद्योग नहीं चलाते हैं। उनके द्वारा संचालित उद्योग से प्रदेश और देश का विकास भी होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा में 23 अक्टूबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के संदर्भ में स्थानीय उद्योगपतियों के साथ चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हर माह संभागीय मुख्यालयों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। जब कुँआ खुद प्यासे के पास जा रहा है तब उद्योगों को भला कौन सी कठिनाई होगी। उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की मिलिंग के संबंध में जो कठिनाईयाँ हैं उन्हें दूर करने के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मिलिंग नीति में राइस मिलर्स के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उद्योगों के लिये वर्ष 2022-23 के अनुदान की राशि जारी कर दी गई है। अब अनुदान की राशि सीधे उद्योगपति के खाते में जारी की जाएगी। विन्ध्य क्षेत्र के विकास की हर बाधा दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं रीवा का दामाद हूँ, रीवा के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखूंगा।  उद्योगों पर नहीं होगा दोहरा कराधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में उपस्थित रीवा तथा मऊगंज के उद्योगपतियों से चर्चा की और सिंगरौली, सीधी, मैहर तथा सतना के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों पर दोहरा कराधान नहीं होगा। आगामी 23 अक्टूबर को रीवा में पूरे विन्ध्य के औद्योगिक विकास के लिए विचार-मंथन के लिए कॉन्क्लेव होगा। इसमें शामिल होने के लिए 50 बड़े उद्योगपतियों के साथ 3 हजार से अधिक उद्योगपतियों ने पंजीयन किया है। इसी दिन औद्योगिक केन्द्र चोरहटा में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण तथा रीवा में आईटी पार्क के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया जायेगा। विन्ध्य में कई बड़े उद्योगों की स्थापना के प्रस्ताव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिलेंगे। बैठक में उद्योगपतियों ने औद्योगिक विकास के अनुसार जिलों के श्रेणीकरण, रीवा को विशेष औद्योगिक जोन का दर्जा देने, धान मिलिंग तथा बारदाने की राशि के भुगतान, छोटे शहरों के औद्योगीकरण को प्राथमिकता देने, सिंगरौली में उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता, पॉवर, एल्युमिनियम और सीमेंट प्लांट सहित विभिन्न सुझाव दिए। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवाँ श्री नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. नीता कोल, प्रबंध संचालक औद्योगिक विकास निगम श्री चन्द्रमोली शुक्ला, कमिश्नर रीवा श्री बी.एस. जामोद और कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल उपस्थित रहीं। बैठक में उद्योग संघ रीवा के अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, श्री जी.एस. साहनी, श्री दिलीप सिंह, श्री आर.के. रोघटा, श्री आदित्य प्रताप सिंह, श्रीमती विभा व्रिकांत द्विवेदी सहित अन्य उद्योगपति शामिल हुए।   recent visitors 78

शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है: सीएम योगी

वाराणसी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से काशी के सेवा और विकास के अभियान में नई कड़ी जुड़ी है। आज उत्तर प्रदेश में शंकर आई हॉस्पिटल की द्वितीय शाखा का उद्घाटन हुआ है। शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है। पूज्य शंकराचार्य की प्रेरणा से 1977 में चला यह अभियान देश के विभिन्न क्षेत्रों में शंकर आई हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गगुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती और पीएम मोदी की मौजूदगी में अपनी बातें रखी। सीएम योगी ने कांचिपुरम से काशी तक की इस यात्रा के लिए जगद्गगुरु शंकराचार्य और शंकर आई फाउंडेशन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन व नेतृत्व में काशी 10 वर्ष में न केवल विकास के नए रूप में देखने को मिल रही है, बल्कि काशी ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान भी रचे हैं। बाबा विश्वनाथ की पावन धरा में विकास व सेवा के नए-नए प्रकल्प जुड़े हैं। यहां 2,500 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हुए हैं। काशी में पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, 430 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल, बीएचयू के अंदर सर सुंदर लाल हॉस्पिटल में 100 बेडेड एमसीएच विंग, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 150 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का उच्चीकरण, जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में 100 बेडेड मैटर्निटी विंग का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। काशी में स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधा के क्रम में आरजे शंकर आई हॉस्पिटल की नवीन इकाई का शुभारंभ हो रहा है। स्वास्थ्य के बड़े हब के रूप में यह काशीवासियों, पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की बड़ी आबादी की आवश्यकता की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि काशी की तरह उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 वर्ष में बेहतरीन कार्य हुए हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, डायलिसिस-सीटी स्कैन की सुविधा, 15 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य और ट्रेडिशनल मेडिसिन की बेहतरीन सुविधा मिली। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह अभियान यूपी में तेजी से बढ़ रहा है। recent visitors 117