धौलपुर में बड़ा हादसा- बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

धौलपुर राजस्थान के धौलपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोग शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी बताएं जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर शव ही शव बिखर गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के करीम गुमट में रहने वाले नहून और जहीर परिवार के करीब 14 लोग बरौली गांव में एक रिश्तेदार के यहां भात समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे यह सभी लोग टेंपो से वापस लौट रहे थे, इस दौरान नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। यह बस धौलपुर से जयपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्क्ट ने जांच के बाद 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनकी हुई मौत हादसे में 13 वर्षीय आसमा पुत्री बंटी, 35 वर्षीय बंटी पुत्र गफफो, 7 वर्षीय सलमान पुत्र बंटी, 5 वर्षीय साकिर पुत्र बंटी, 9 वर्षीय दानिश पुत्र जहीर, 5 वर्षीय असीम का पुत्र, 30 वर्षीय जरीना पत्नी नहनू, 10 वर्षीय आशियाना पुत्री नहनू, 8 वर्षीय सुखी पुत्री नहनू, 9 बर्षीय सानिज पुत्र नहनू की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं, जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में 34 बर्षीय महिला जुली ने रास्ते में दम तोड़ दिया है। मृतकों में एक अन्य भी शामिल है। इनका चल रहा इलाज हादसे में घायल 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मलखान और 11 वर्षीय साजिद पुत्र आशिक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने भी जताया दुख राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। recent visitors 79

रमाकांत भार्गव का प्रचार करेंगे कार्तिकेय चौहान, बोले -पूरे समर्पण के साथ करूंगा प्रचार

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वे बीजेपी की जीत के संकल्प के साथ पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का प्रचार करेंगे। कार्तिकेय चौहान ने कहा कि दादा रमाकांत भार्गव पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, वे बुधनी के योग्य प्रत्याशी हैं। कार्तिकेय चौहान ने कहा कि रमाकांत भार्गव मेरे पितातुल्य हैं, मेरे लिए तो कोई अंतर ही नहीं है, पहले की तरह पूरे समर्पण के साथ प्रचार में जुटूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, बुधनी विजय के साथ वो ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी। मैंने हमेशा कार्यकर्ता के रूप में काम किया, बुधनी तो मेरा परिवार है। दादा को टिकट मिलने के बाद हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम मिलकर चुनाव अभियान में जुटने वाले हैं। आज हम माता विजयासन के दर्शन कर अभियान में जुटेंगे, आगे की रणनीति बनाएंगे। दोनों सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बुधनी से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं विजयपुर से रामनिवास रावत को टिकट दिया है। इसके साथ ही भाजपा के नेताओं ने प्रचार प्रचार शुरू कर दिया है। बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी प्रत्याशियों के ऐलान बाद सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है। बुधनी में जीत का अंतर बरकरार रखने की जिम्मेदारी सीएम डाॅ मोहन यादव के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कंधों पर रहेगी। तो वहीं विजयपुर में जीत दिलाने की सीधी जिम्मेदारी सीएम के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर निभाएंगे। recent visitors 101

3 EME सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को CM मोहन ने किया संबोधित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक का नवीनतम हथियार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया। मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। मध्यप्रदेश में सेवारत एवं सेवानिवृत्तण सैनिकों के लिये विभिन्न कल्यााणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्री य सशस्त्रय पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्तिस दी जाएगी। सहायता राशि का आधा भाग शहीद की पत्नी को और आधा भाग आश्रित माता पिता को दिया जाएगा। शहीदों के माता पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्वि युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है।  जो कि देश में सर्वाधिक है।  मध्यपप्रदेश निवासी ऐसे माता पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न् शौर्य एवं विशिष्टई सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सर्वाधिक सम्मा्न राशि दी जाती है। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्नि योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। भूतपूर्व सैनिकों को शासकीय नौकरियों में आरक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों् को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ समेत विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्यािण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तयर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने का‍ निर्णय लिया गया है।  शासन की योजनाओं के अन्तडर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है। मध्यप्रदेश का इतिहास वीरता और साहस का इतिहास – भारतीय नौसेना अध्यकक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना अध्याक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास वीरता और साहस का इतिहास है। मध्यप्रदेश ने देश को अब तक 3 अशोक चक्र, 5 महावीर चक्र और 23 वीर चक्र दिए है। पिछले 25 वर्षों में 100 से अधिक सैनिकों ने अपना सर्वस्व भारत मां के चरणों में न्यौछावर कर दिया। यह सम्मान समारोह भूतपूर्व सैनिकों के समर्पण, योग्य नेतृत्व और योगदान को समर्पित है। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों को सेना में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया। भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान और अनुभव सेवा के जवानों के लिए अत्यंत आवश्यक सुदर्शन चक्र कोर कमांडर लेफ्टीनेन्टं जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जो सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नहीं करती, वह कभी युद्ध नहीं जीत सकती। भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान और अनुभव सेवा के जवानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के व्यक्तित्व के बारे में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमेशा सकारात्मक मानसिकता, कल्याणकारी कार्य को हमेशा हां और करने को तत्पर रहते है। सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। द्वितीय विश्वयुद्ध के भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों और भोपाल के अमर शहीदों की परिजनों का किया सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता के साथ लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का सम्मान किया। उन्होंने नं. 561सिपाही स्व. मुशीर अहमद की पत्नि श्रीमती फातमा बी, नं. 2659 सिपाही स्व. मो. सईद खान की पत्नि श्रीमती रईसा बेगम और नं. 451 सिपाही मो. सरीफ की पत्नि श्रीमती नफीसा बी का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद भी लिया।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की अमर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। सम्मानित हुए परिजनों में कैप्टन स्व. देवाशीष शर्मा, कीर्तिचक्र (मरणोपरान्त) की माताजी श्रीमती निर्मला शर्मा, मेजर स्व. अजय कुमार, सेना मेडल (मरणोपरान्त) के पिताजी श्री आर.एन. प्रसाद, ग्रुप केप्टन स्व. वरुण सिंह, शौर्यचक्र के पिताजी सेवानिवृत्त कर्नल के.पी. सिंह, सीएफएन स्व. रामस्वरूप की पत्नि श्रीमती सविता देवी, सिगनलमेन स्व. रमेश कुमार की पत्नि श्रीमती लक्ष्मी बाई और नायक स्व. दिनेश चंद्र की पत्नि श्रीमती गुनमाला देवी शामिल हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद सैनिकों के बलिदान, देश के प्रति सेवा और समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा।   भारतीय नौसेना अध्य क्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेना के शौर्य का प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख संप्रदाय की युद्ध शैलियों का प्रदर्शन किया। जवानों के शौर्य और ऊर्जा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंच से उतरे और जवानों से मिले। उनका उत्साहवर्धन किया और जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी ली। इस अवसर पर सेना के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और परिवारजन मौजूद थे। recent visitors 60

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरी-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे, दर्शन कर पांच करोड़ की धनराशि दी दान

चमोली रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन किए उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है। पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन गोपेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत का बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत व स्थानीय संगठनों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उत्तराखंड व देश के समग्र कल्याण की कामना की पूर्व सीएम का मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माल्यार्पण एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर स्वागत किया। त्रिवेंद्र रावत ने भगवान बद्री विशाल की शयन आरती में पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी के दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करते हुए पूरे उत्तराखंड व देश के समग्र कल्याण की कामना की। बदरीनाथ के प्रधान पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने गर्भ गृह की माला प्रसाद स्वरूप पूर्व सीएम को दी। बदरीनाथ मंदिर पूजा मंडप में धर्म अधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, लक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी बड़वा सुमन डिमरी एवं दिनेश डिमरी ने पूजा संपन्न करवाई। तुलसी वन विकसित करने की कार्ययोजना को लेकर की चर्चा गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ धाम में वन मंत्री सुबोध उनियाल पूजा अर्चना की । इस दौरान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हैलीपैड पर उनकी आगवानी की । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर वेदपाठ पूजा की। वन मंत्री ने श्री बदरीनाथ धाम में बदरीश तुलसी वन तथा पूर्वजों के नाम से धामों में वृक्ष लगाने को भी प्रोत्साहित किए जाने को भी कहा । दूसरी ओर बदरीनाथ धाम में भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के प्रमुख लैप्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा ने भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। कानपुर नगर निगम मेयर प्रमिला पांडेय भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंची।   recent visitors 81

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 23 परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे। वह यहां 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय भी शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन और आवास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से शुरू की गई एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य 16 संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों और तीन अस्पतालों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराना है। वाराणसी के गोदौलिया इलाके में ‘सात्विक सनातन रसोई’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इसके पहले चरण में लगभग तीन हजार लोगों को लाभ मिला, जिसे बढ़ाकर पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने की योजना है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस पहल की घोषणा कर सकते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी में उनका स्वागत करेंगी। इसके अलावा यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शनिवार को पूरे वाराणसी में कई होर्डिंग लगाए गए हैं। एक पोस्टर में पीएम मोदी के 10 हाथ दिखाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद वह शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वहां से पीएम सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां वह 380.13 करोड़ की सिगरा स्टेडियम सहित अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी नेत्र अस्पताल और स्टेडियम के अलावा 14 अन्य परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। recent visitors 73

बेंगलुरु में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया, साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीता NZ

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने भारत को बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम की यह पिछले 36 सालों में भारतीय सरजमीं पर पहली जीत है। इससे पहले 1988 में न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में आखिरी बार हराया था। न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो रचिन रविंद्र रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ने के साथ दूसरी इनिंग में 107 रनों का पीछा करते हुए नाबाद 39 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 46 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत पर 356 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाकर पारी से हार को टाला, मगर वह कीवी टीम को 107 रनों का टारगेट ही दे पाई। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाना है। न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता 28वें ओवर की चौथी गेंद पर विल यंक ने रविंद्र जडेजा को चौका लगाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। कीवी टीम ने 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। विल यंग 48 तो रचिन रविंद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे। यंग-रचिन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी विल यंग और रचिन रविंद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। भारत के हाथों से मैच भी फिसल चुका है। मेहमान टीम जीत से मात्र 22 रन दूर है। recent visitors 131

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। भारतीय सेना ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। चिनार कोर के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया गया है। संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एलओसी के सामान्य क्षेत्र उरी में एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया और चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। चौकस सैनिकों ने प्रभावी फायरिंग के साथ जवाब दिया। ऑपरेशन जारी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने शनिवार को एएनआई को बताया कि गिरफ्तारियों से कई ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझाने में मदद मिली है। आनंद जैन ने कहा, हमने एक बड़ी सफलता हासिल की है क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ग्रेनेड फेंकने और देश विरोधी पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियां की थीं और गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों और सेना के ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके गए थे। जहां आतंकवादियों का उद्देश्य क्षेत्र की साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करना था। इससे पहले शुक्रवार को, सुरनकोट सेक्टर के डुंडक क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी से जुड़े व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने पुष्टि की कि संदिग्ध के पास से चार ग्रेनेड बरामद हुए, जो हाल के आतंकवादी घटनाओं को सुलझाने में एक महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। और वही शुक्रवार को, बिहार के प्रवासी मजदूर अशोक चौहान का शव शोपियां जिले में गोली लगने के घावों के साथ पाया गया।   recent visitors 72