भारत ने टी20 श्रृंखला में भी 3-0 से जीत दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा

हैदराबाद पहले दो मैच में आसान जीत दर्ज करके श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ आज शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरगी जिसमें उसके सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। भारत ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम देकर इस टी20 श्रृंखला में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर पूरी तरह से अमल करके जीत का जज्बा दिखाया। बांग्लादेश के खिलाफ ही कुछ दिन पहले कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जिस तरह से परिणाम हासिल करने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेली उससे टीम के नए दृष्टिकोण का पता चलता है। भारत ने दो टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-0 से जीती थी और अब वह टी20 श्रृंखला में भी 3-0 से जीत दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन कुछ अच्छे विकल्प तैयार करने पर भी ध्यान दे रहा है। फिर चाहे वह तेज गेंदबाज मयंक यादव होंं या स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, गंभीर उनके प्रदर्शन पर करीबी नजर रखे हुए हैं और इन खिलाड़ियों ने भी अभी तक अपने मुख्य कोच को निराश नहीं किया है। मयंक आईपीएल 2024 के बाद चोटिल होने के कारण अधिकतर मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन इस श्रृंखला में उन्होंने 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करके अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है। चक्रवर्ती ने ग्वालियर में पहले मैच में तीन विकेट लेकर तीन साल के बाद राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी की है। टीम प्रबंधन ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी करीबी नजर रखेगा जिन्होंने दिल्ली में दूसरे टी20 मैच में 34 गेंद पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी लिए। इन सकारात्मक पहलुओं के बीच संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय होगा। सैमसन को पारी शुरू करने का मौका दिया गया लेकिन केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक इसका फायदा नहीं उठा पाया है। उन्होंने पहले मैच में 29 और दूसरे मैच में 10 रन बनाए। सैमसन को अगर यहां मौका मिलता है तो उन्हें उसे हर हाल में भुनाना होगा क्योंकि टीम प्रबंधन टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी मौका दे सकता है। टीम प्रबंधन को दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो अभी तक पहले दो मैच में 15 और 16 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा भारतीय टीम प्रबंधन लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर हर्षित राणा को भी मौका देने पर विचार कर सकता है। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है जो उसे अभी तक बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। उसे अगर वर्तमान दौरे में अपनी एकमात्र जीत हासिल करनी है तो कप्तान नजमुल हुसैन शंटो और लिटन दास जैसे सीनियर बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम इस प्रकार हैं: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा , मयंक यादव, तिलक वर्मा। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन दास, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।     recent visitors 86

जबलपुर में 13 नवम्‍बर को होगा अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन

जबलपुर मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में भर्ती कार्यालय के संयोजन में नवंबर में राज्य के 15 जिलों से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर (तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती मध्य प्रदेश के जबलपुर समेत 15 जिले में होगी, जिसमें अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया शामिल रहेंगे। सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (जनरल ड्यूटी) के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग ग्राउंड में रैली महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 6 नवंबर से 14 नवंबर तक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग ग्राउंड में किया जा रहा है। अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे अप्रैल और मई 2024 में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की दौड़ रात के 2 बजे से होगी रैली में भाग लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर को उनके ई-मेल पर भेज दिया गया है। इन अभ्यर्थियों की दौड़ रात के 2 बजे से शुरू होगी। आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य भर्ती में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थी के लिए सेना के जारी किया गए एडमिट कार्ड और रैली नोटिफिकेशन के अनुसार सभी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। अग्निवीर बनने के लिए महिला कैंडिडेट्स की हाइट 152 सेंटी मीटर होनी चाहिए। केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में नामांकन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को नामांकन के समय 'अविवाहित' होने का प्रमाण पत्र देना होगा। अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में अपने चार साल के पूरे कार्यकाल के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए भर्ती किया जाएगा 17.5 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के आवेदक भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 में भाग लेने के लिए पात्र हैं। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना शामिल होगा, और केवल चयनित उम्मीदवारों को अग्निपथ योजना के हिस्से के रूप में सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए भर्ती किया जाएगा। केवल 25% को स्थायी कमीशन के तहत जारी रखने की अनुमति इस योजना के अनुसार, अग्निवीर के नाम से जाने जाने वाले कर्मियों को सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध पर भर्ती किया जाता है। कुल वार्षिक भर्तियों में से केवल 25% को स्थायी कमीशन के तहत जारी रखने की अनुमति है। इन जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिल यह भर्ती अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त मप्र और छग के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (जनरल ड्यूटी) के लिए अग्निवीर भर्ती रैली होगी। रैली का आयोजन 6 से 14 नवंबर तक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ग्राउंड में होगा। सीईई में उत्तीर्ण ही देंगे परीक्षा अप्रेल-मई में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेंगे। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर को ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थी को सेना से जारी एडमिट कार्ड और रैली नोटिफिकेशन के दस्तावेज, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नबर लाना होगा। recent visitors 159

मध्य प्रदेश के वन्यप्राणी क्षेत्रों की सीमा चिन्हित करने के लिए डिजिटल बाउंड्री बनाई जाएगी

भोपाल  मध्य प्रदेश के वन्यप्राणी क्षेत्रों की सीमा चिन्हित करने के लिए डिजिटल बाउंड्री बनाई जाएगी। डिजिटल बाउंड्री राजस्व विभाग द्वारा तैयार की जाएगी, जिसमें वनमंडलों के डीएफओ सहयोग करेंगे। राजस्व विभाग अपने कम्प्यूटरीकृत नक्शों में यह डिजिटल बाउंड्री प्रदर्शित करेगा। जिससे पता चलेगा कि वन्यप्राणी क्षेत्रों की सीमा के पास ईको सेंसेटिव जोन एवं राजस्व भूमि कहां तक है। आगामी दो माह के अंदर यह डिजिटल बाउंड्री नक्शे में बना दी जाएगी। यह होगा लाभ इससे यह लाभ होगा कि वन्यप्राणी क्षेत्रों में पर्यटक आवास, रिसोर्ट आदि गतिविधियां स्थापित करने के लिए राजस्व विभाग के कम्प्यूटरीकृत अभिलेखों में डिजिटल बाउंड्री के जरिए देखा जा सकेगा कि कहां इन गतिविधियों को अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए वन एवं राजस्व विभाग के बीच सहमति हो गई है तथा आगामी दो माह के अंदर यह डिजिटल बाउंड्री राजस्व विभाग को अपने कम्प्यूटरीकृत नक्शों में प्रदर्शित करना है। इसलिए पड़ी जरूरत वन विभाग के अंतर्गत 11 नेशनल पार्क, सात टाइगर रिजर्व और 24 वन्यप्राणी अभयारण्यों में इको सेंसेटिव जोन हैं। वन्यप्राणी क्षेत्रों में खनन एवं निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है, जबकि ईको सेंसेटिव जोन में निर्माण रेगुलेटेड यानि विनियमित हैं। विवाद से बचा जा सकेगा राजस्व और वन भूमि के विवाद के बीच आमजन तो प्रभावित होते ही है, साथ ही अधिकारी वर्ग भी न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझ जाते हैं। ऐसे में वन क्षेत्र की सीमा तय होने और इसे नक्शे में दर्ज करने से काफी हद तक विवाद की स्थिति से बचा जा सकेगा। इसके अलावा टाइगर रिजर्व और अभयारण्य के सीमा से लगे इको सेंसेटिव जोन में अवैध गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। जंगल की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार सतर्क है। यही वजह है कि कमिश्नर, कलेक्टर को ईको सेंसेटिव जोन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। ईको सेंसेटिव जोन की सीमाएं होंगी तय मध्य प्रदेश के ईको सेंसेटिव जोन की सीमाएं अभी तय नहीं है। टाइगर रिजर्व की बाउंड्री (सीमा) के बाहर कुछ जगह एक किलोमीटर और कई जगह तो एक किलोमीटर के अधिक ईको सेंसेटिव जोन है। कुछ सीमाओं में राजस्व क्षेत्र भी लगा हुआ है। यह सीमाएं राजस्व नक्शे और वन विभाग के नक्शे में भी दर्ज है। चूंकि, अधिकतर कार्य ईको सेंसेटिव जोन में प्रतिबंधित हैं, इस वजह से कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। अब ईको सेंसेटिव जोन की सीमा तय कर उसे नक्शे में दर्ज कर डिजिटल बाउंड्री बनाई जाएगी। इसके लिए सेटेलाइट इमेज की मदद ली जाएगी। recent visitors 97

ओपनएआई का दावा ChatGPT का इस्तेमाल US राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए हो रहा

न्यूयॉर्क पिछले 2-3 सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। कंटेंट लिखने से लेकर कॉलेज प्रोजेक्ट लिखने तक में ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब एक नया दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दावा कोई और नहीं बल्कि चैटजीपीटी की डेवलपर कंपनी OpenAI ने किया है। क्या है OpenAI का दावा ओपनएआई ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि साइबर अपराधी अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए फर्जी कंटेंट बनाने के लिए चैटजीपीटी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसमें लंबे-चौड़े आर्टिकल और सोशल मीडिया कमेंट्स शामिल हैं, जिनका उद्देश्य चुनावों को प्रभावित करना है। कंपनी ने कहा कि ये एआई-जनरेटेड मैसेज असली न्यूज जैसे लग सकते हैं, जिससे आम नागरिक के लिए सच और झूठ में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। AI से तैयार किया जा रहा फेक सोशल मीडिया कंटेंट रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर, साइबर अपराधी, फर्जी न्यूज आर्टिकल, सोशल मीडिया पोस्ट और यहां तक कि मतदाताओं को गुमराह करने के लिए डिजाइन की गई धोखाधड़ी वाले कैंपेन कंटेंट भी बना सकते हैं। कंपनी ने कहा कि ओपनएआई ने इस साल चैटजीपीटी का दुरुपयोग करके प्रभाव संचालन के लिए 20 से अधिक प्रयासों को विफल किया है। अगस्त में, कंपनी ने चुनाव से संबंधित आर्टिकल बनाने वाले अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। इसके अलावा जुलाई में, रवांडा के अकाउंट को उस देश के चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया कमेंट्स बनाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। एआई से तैयार किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कंपनी ने पाया कि उसके AI मॉडल का इस्तेमाल फर्जी सामग्री, जैसे कि लंबे लेख और सोशल मीडिया कॉमेंट बनाने के लिए किया गया था, जिनका उद्देश्य चुनावों को प्रभावित करना था। ये AI जेनरेटेड मैसेज वास्तविक समाचार स्रोतों की शैली की नकल कर सकते हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए सत्य और झूठ के बीच अंतर करना कठिन हो जाता है। कई अकाउंट किए गए ब्लॉक सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि साइबर अपराधी डेटा माइनिंग तकनीकों का इस्तेमाल करके मतदाताओं के व्यवहार और प्राथमिकताओं का विश्लेषण कर सकते हैं और ऐसे मैसेज तैयार कर सकते हैं जो उन्हें आकर्षित करे। OpenAI ने इस वर्ष ChatGPT के दुरुपयोग के 20 से अधिक प्रयासों को विफल किया है। अगस्त में कंपनी ने चुनाव से संबंधित लेखों को बनाने वाले खातों को ब्लॉक किया। इसके अलावा जुलाई में रवांडा के कुछ अकाउंट को उस देश के चुनावों को प्रभावित करने वाले सोशल मीडिया कॉमेंट को बनाने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने भी इस बात पर चिंता जताई है कि रूस, ईरान, और चीन एआई द्वारा किए गए कंटेंच और गलत सूचना के माध्यम से आगामी नवंबर चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन देशों पर AI का इस्तेमाल करके फर्जी या विभाजनकारी जानकारी फैलाने का आरोप है, जिससे चुनावी के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है। recent visitors 82

अमेरिका में 87 लाख लोगों को करनी पड़ रही है एक से ज्यादा नौकरी, फुल टाइम एम्प्लॉयमेंट में 10 लाख से ज्यादा गिरावट

न्यूयॉर्क  अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। दुनियाभर से लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका का रुख करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अमेरिका पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। इस देश के लोग महंगाई से परेशान हैं और उनके लिए एक नौकरी से गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। कई साल से लोगों की सैलरी नहीं बढ़ी है जबकि इस दौरान महंगाई में काफी ज्यादा इजाफा हो चुका है। सितंबर में वहां मल्टीपल जॉब यानी एक से ज्यादा नौकरी करने वाले लोगों की संख्या रेकॉर्ड 86.6 लाख पहुंच चुकी है। यह संख्या महामारी के पहले के मुकाबले 300,000 और 2008 के पीक के मुकाबले 600,000 अधिक है। इतना ही नहीं अमेरिका में पार्ट-टाइम जॉब्स की संख्या में पिछले तीन साल में 30 लाख की तेजी आई है। यह तीन साल के रेकॉर्ड 2.82 करोड़ के करीब पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि पिछले साल नवंबर से फुल टाइम एम्प्लॉयमेंट में 10 लाख से ज्यादा गिरावट आई है। अमेरिका में महंगाई चरम पर है। लोगों के लिए अपने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि उन्हें एक से ज्यादा जगह नौकरी करनी पड़ रही है। वास्तविकता यह है कि महंगाई दर में कमी के बावजूद देश में कीमतों में गिरावट नहीं आई है। जानकारों का कहना है कि हाल-फिलहाल अमेरिकी लोगों को महंगाई से मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। अमेरिका का कर्ज अमेरिका का कर्ज 35 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। यह देश की जीडीपी का करीब 127% है। अमेरिका की जीडीपी का साइज 28.6 ट्रिलियन डॉलर है। पिछले एक साल में अमेरिका के कर्ज में 2.2 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है जबकि इस दौरान देश की इकॉनमी 1.6 ट्रिलियन डॉलर बढ़ी है। जुलाई 2024 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के प्रत्येक नागरिक पर 1,04,507 डॉलर का कर्ज है। हालत यह हो गई है कि अमेरिका को रोजाना दो अरब डॉलर ब्याज के भुगतान में खर्च करने पड़ रहे हैं। अगले दशक में देश का कर्ज 54 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है। recent visitors 78

मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा.

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून लगभग विदा हो चुका है. प्रदेश के 35 जिलों से बारिश पहले ही विदा हो चुकी थी. आखिरकार मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा. हालांकि आपको बता दें कि हल्की नमी अभी भी आपके आसपास बनी रहेगी. वहीं 12 अक्टूबर तक जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग, सागर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा. ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे पहले दस्तक देगी ठंड मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अगले 5-6 दिनों में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 20 से 21 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की ठंड शुरू हो सकती है. जिससे आप शुरुआती ठंड का मजा ले सकेंगे. बता दें कि सबसे पहले उत्तर भारत के राज्यों में ठंड शुरू होगी उसके बाद इन राज्यों से होते हुए मध्य भारत और फिर दक्षिण भारत में ठंड प्रवेश करेगी. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली के त्योहार से पहले ही प्रदेश में ठंड दस्तक दे सकती है. वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की ठंड शुरू हो चुकी है.     इस दिन से शुरू होगी गुलाबी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में बारिश अपने आखिरी दौर में है. पश्चिमी मप्र में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. यहां अब बारिश की संभावना नहीं है. जबकि पूर्वी मप्र में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. प्रदेश में बारिश बंद होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है, जबकि दिन का तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा. दिवाली तक भोपाल समेत पूरे प्रदेश में हल्की ठंड रह सकती है. recent visitors 85

विवाद पति-पत्नी में सेक्स को लेकर एकमत नहीं होने की वजह से है: HC

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन सुख को पति-पत्नी के बीच जारी झगड़े की वजह बताते हुए केस खारिज कर दिया है। दरअसल, उच्च न्यायालय एक महिला की तरफ से पति के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई कर रहा था, जिसमें याचिकाकर्ता ने यातना, दहेज और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने केस खारिज करते हुए कहा, 'पीड़ित के बयान और FIR की बारीकी से जांच से पता चलता है कि यदि कोई यातना या हमला किया गया है, तो वह दहेज की किसी मांग के लिए नहीं, बल्कि आवेदक क्रमांक 1 की सेक्स की इच्छाओं को ऑपोजिट पार्टी क्रमांक 3 की तरफ से इनकार किए जाने पर किया गया।' मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता ने कहा, '…यह जाहिर है कि विवाद पार्टियों के सेक्स को लेकर एकमत नहीं होने की वजह से है। जिसके कारण दोनों के बीच विवाद था और उस विवाद के कारण तत्काल FIR दर्ज कराई गई थी…।' रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, 'अगर एक पुरुष अपनी पत्नी से और महिला अपने पति से सेक्स की मांग नहीं करेगी, तो सभ्य समाज में वह यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए कहां जाएंगे।' महिला के आरोप- नग्न घूमता था पति दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। इसके बाद पुरुष और उसके परिवार ने कथित तौर पर महिला से दहेज की मांग की। महिला के आरोप थे कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ हिंसा की गई थी। महिला का यह भी कहना था कि पति को शराब की लत है और वह उससे अप्राकृतिक सेक्स की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाए थे कि पति पोर्न फिल्में देखता है और उसके सामने बगैर कपड़ों के घूमता है और हस्तमैथुन करता है। जब उसने इन बातों पर आपत्ति जताई, तो पति ने कथित तौर पर उसके साथ हिंसा की। महिला के आरोप थे कि सिंगापुर में भी पति ने उसे यातना दी थी। इसके बाद पति और उसके परिवार के खिलाफ IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पति और उसका परिवार हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट का यह मानना था कि पत्नी ने पति और उसके परिवार पर यातना के अस्पष्ट आरोप लगाए थे। कोर्ट ने कहा, 'किसी भी घटना में ओपोजिट पार्टी क्रमांक 3 को चोट नहीं पहुंची है। ऐसे में मामले के तथ्यों से कोर्ट की राय से किसी भी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि यह IPC की धारा 498 के तहत क्रूरता का अपराध है…।' recent visitors 92