परिवार के सभी लोग ऑल्टो से जा रहे थे मंदिर, नहर में गिरी कार, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

चंडीगढ़ हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में डूब गई। कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वे कैथल के गांव डीग के रहने वाले थे। शनिवार सुबह परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे मुंदड़ी पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। रविदास मंदिर जा रहा था परिवार मृतकों की संख्या 8 है, जिनमें से सात के शव मिल चुके हैं। 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिल पाया है, जो नहर में ही बताई जा रही है। कार चला रहा ड्राइवर फिलहाल बच गया है और कुंडली अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि एक ही परिवार के 9 सदस्य सुबह कैथल के गांव गुहणा में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। वे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। 10-15 मिनट में कार को बाहर निकाला प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोग वहां से भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। गाड़ी में सवार लोगों को बचाने के लिए नहर में कूद गए। करीब 10-15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया। उस समय 2 लोग जीवित थे। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी भी मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना से गांव वाले काफी दुखी हैं। हमने अपने हाथों से बच्चों के शव गाड़ी से बाहर निकाले हैं। लड़की के शव की तलाश शुरू डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। एक लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है। लड़की के शव की तलाश शुरू हो गई है। ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही लड़की का शव बरामद कर लिया जाएगा। recent visitors 59

अयोध्या में दशहरा के अवसर पर राम मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन, शुरू हुई नई परंपरा

अयोध्या भगवान राम नगरी अयोध्या में मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम कराया गया है। दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन की पौराणिक काल से परंपरा चली आ रही है। अयोध्या राम मंदिर में भी इस परंपरा को शुरू किया गया है। नियमित पूजा-अर्चना के साथ शस्त्र पूजन की अलग से तैयारी भी की गई। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भोर से ही आरंभ हुआ। बता दें कि देश-दुनिया में प्रभु श्रीराम की पूजा इसलिए की जाती है कि उन्होंने राक्षसी शक्तियों पर विजय की प्राप्ती की थी। लेकिन, रामजन्मभूमि में अब तक भगवान राम को एक बालक के रूप में पूजा जाता रहा था। दरअसल, 22-23 दिसंबर 1949 को अयोध्या में प्रभु रामलला के नवजात शिशु रूप की स्थापना हुई थी। उनके पास कोई शस्त्र नहीं था। इस कारण अन्य वैष्णव मंदिरों की तर्ज पर भगवान के अस्त्रों की पूजा की यहां परंपरा नहीं थी। 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामलला के पांच वर्षीय बालक स्वरूप की स्थापना राम जन्मभूमि मंदिर में की गई। प्रभु रामलला अपने हाथ में तीर-धनुष लिए हुए हैं। इसलिए, अब राम मंदिर में भी शस्त्र पूजन की विधि को पूरा कराया गया है। क्यों होती है शस्त्र पूजा? हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार महाबली राक्षस महिषासुर को युद्ध के लिए ललकारने से पहले देवताओं ने मां दुर्गा के साथ -साथ उनके शस्त्रों का भी पूजन किया था। भगवान राम के भी लंकापति रावण के साथ युद्ध के पहले गुरुओं की विद्या और उनके शस्त्रों के पूजन का जिक्र मिलता है। शस्त्रों की पूजा के जरिए लोग अपनी शक्तियों को पूजते हैं। recent visitors 109

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक

शहडोल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है। हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि परिवार के सर्वांगीण उन्नति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए। जो हमें अध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें अपने सुशासन से इस देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे हैं। किंतु आर्थिक विकास के साथ-साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति देश बन रहा है तथा धर्म गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा की साल 2047 तक 100 वर्ष आजादी के पूरे हो रहे हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं तथा आगे भी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी। माफियाओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है और यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है। नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने वाली व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चे आगे बढ़ें। लेकिन नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शहडोल में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाए और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल में डाले। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्ति पुत्र महाराज जी के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के दिन होते हैं। बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है। धार्मिक पर्व में आस्था के साथ आए और अच्छा ज्ञान लेकर जाए। ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शक्तिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने जैसे अन्य संकल्प दिलवाए गए। recent visitors 79

हरियाणा चुनाव पर सीएम साय बोले- चुनाव हारने पर EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं कांग्रेसी

रायपुर सीएम विष्णुदेव साय गुरु दर्शन मेले में शामिल होने बलौदाबाजार के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी. सीएम ने कहा, आज विजयदशमी है. सभी को दशहरा की बहुत-बहुत बधाई. ये पर्व असत्य में सत्य की जीत का पर्व है. आज शस्त्रों की पूजा करने की परंपरा है. आज हमने शस्त्रों की पूजा की. पुराने सालों में भी राजा महाराजा शस्त्रों की पूजा करते थे. हरियाणा में EVM को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की है. इस मामले में सीएम साय ने कहा, कांग्रेस का हर बार का रोना है. जब भी चुनाव हारते हैं EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं. recent visitors 96

मुख्यमंत्री यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर शस्त्र-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।   recent visitors 89

‘दुर्बल रहना अपराध है, हिन्दू समाज को समझ में आना चाहिए,’ बोले मोहन भागवत

 नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने अपने भाषण में इस्राइल-हमास युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस युद्ध से पूरे विश्व में चिंताएं बढ़ गई हैं, और यह आग किस-किस को झुलसाएगी, यह कहना कठिन है. भागवत ने इस संघर्ष को वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का प्रतीक बताया. भारत को आगे बढ़ने में रुकावट बन रही हैं विदेशी शक्तियां भागवत ने जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण चुनावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश और शक्तियां भारत के आगे बढ़ने में रुकावट डालने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी दी कि भारत को रोकने के लिए ऐसी ताकतें विभिन्न तरह की चालें चलेंगी. बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों का किया जिक्र मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों के कारण अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना भी संगठित रहना जरूरी है ताकि समाज दुर्बल न बने. भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट भागवत ने बांग्लादेश में भारत के खिलाफ चल रही अफवाहों पर चिंता जताई, जिसमें भारत से खतरा बताकर पाकिस्तान से गठजोड़ की बात हो रही है. उन्होंने इसे उन ताकतों का षड्यंत्र बताया जो नहीं चाहतीं कि भारत आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि भारत का विकास कई देशों के स्वार्थों पर चोट करता है और इससे उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी. आरजीकर अस्पताल जैसी घटनाओं से कलंकित होता है समाज आरजी कर अस्पताल की घटना पर चर्चा करते हुए भागवत ने इसे समाज के लिए लज्जाजनक बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज कलंकित होता है और हमें चौकस रहने की आवश्यकता है. भागवत ने देश के पर्व-त्यौहारों पर भी बात की और कहा कि हमें विभाजन से बचते हुए सभी त्यौहार मिलकर मनाने चाहिए. बच्चों के हाथ में मोबाइल, इस पर कोई नियंत्रण नहीं हम देख रहे हैं कि भारत वर्ष में इस प्रकार मन वचनों पर कुप्रभाव हो रहा है. कोई बात छिपती नहीं है. बच्चों के हाथ पर भी मोबाइल है. वो क्या देख रहे हैं इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है. इस पर नियंत्रण करना घर परिवार और विधि व्यवस्था पर भी जरूरी है. इसके कुपरिणाम भी हैं. कई जगह युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है… एक द्रौपद्री के वस्त्र का हरण हुआ, महाभारत हो गया. सीता हरण हुआ रामायण हो गया…आरजी कर अस्पताल में क्या हुआ वो लज्जित करने वाला हो गया है.ऐसा नहीं होना चाहिए था. होने के बाद भी वहां जिस तरह की टालमटोली हुई वो अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाता है. घर की हरियाली बढ़ाने पर जोर उन्होंने कहा कि अपने यहां सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं चलना चाहिए, पेड़ लगाओ. गमलों में भी खेती हो सकती है. घर की हरियाली बढ़ाओं. गांव-शहर मोहल्ले में पेड़ लगाओ.. कई पेड़ हमने फैशन के चलते लगाए जिनको काटने के लिए अब सरकार कह रही है क्योंकि उससे विकार आते हैं. हमारे यहां नीम का पेड़ है जो गुणकारी है.   recent visitors 99

मुख्यमंत्री ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त कर रहे

नागदा-खचरौद को फोर-लेन सड़क की सौगात शीघ्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री नागदा कन्या-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल मुख्यमंत्री ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त कर रहे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कन्या-पूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कन्या-पूजन कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पक्ष बताया और कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि नागदा-खाचरौद को शीघ्र ही फोर-लेन सड़क की सौगात मिलेगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जन-प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदा से उन्हें विशेष लगाव है। यहां रक्षा बंधन का पर्व भी उत्साह से मनाया गया था। कन्या-पूजन कार्यक्रम कमल धाकड़ स्मृति मंच एवं विश्व युवा मंडल ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह शेखावत, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओपी गेहलोत, मण्डल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, रवि काठेड़, संस्था अध्यक्ष राजेश धाकड़, महंत जय नारायण दास और राजकुमार मेहता उपस्थित रहे।   recent visitors 64