हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान कल, पोलिंग पार्टियों हुईं रवाना, 996 पोलिंग बूथ पर होगी वोटिंग

सिरसा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सिरसा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है प्रशासन की तरफ से सिरसा जिला की पांचों विधानसभा ऐलनाबाद ,कालांवाली ,रानियां ,डबवाली व सिरसा के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना कर दी गई है। पोलिंग को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत 2500 पुलिस कर्मचारियों के साथ अर्धसैनिक बल सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे । वही बॉर्डर एरिया को लेकर 16 नाके लगाए गए हैं जहां जिला में आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी। पोलिंग को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से 996 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें 10 लाख 60115 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे वहीं पहली बार वोट पोल करने वालों की संख्या 25138 है। सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से 40 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई है जो 24 घंटे पूरे जिले की निगरानी करेगी। ऐलनाबाद के एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पोलिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और पोलिंग एजेंट को ईवीएम मशीन देकर रवाना किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हर बूथ की वेब कास्टिंग की जाएगी और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे वहीं उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पोलिंग करवाने के लिए आम लोगों को जागरूक भी  किया जा रहा है ।   recent visitors 96

दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में 36 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

दंतेवाड़ा अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को इस वर्ष अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर थुलथुली गांव के पास जंगल व पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 36 नक्सलियों के शव सहित एके-47 राइफल, एसएलआर जैसी आटोमेटिक बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। मुठभेड़ में नक्‍सलियों के शव बरामद जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ तब हुई जब नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। संयुक्त पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों के शव मौके पर बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने AK-47, SLR और कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान सभी पुलिस जवान सुरक्षित हैं। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान को जारी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से कोई नुकसान नहीं हुआ। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजा गया है ताकि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा जा सके। recent visitors 66

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हिमाचल प्रदेश और देश का भविष्य उज्ज्वल : नड्डा

बिलासपुर  केन्द्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद शुक्रवार काे पहली बार अपने जिला बिलासपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विकास के मामले में भाजपा नंबर वन है। हिमाचल में कोई विकास का पत्थर है तो उस पर भाजपा का निशान ही मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि मंडी, हमीरपुर, चंबा, सिरमौर में मेडिकल कॉलेज, मदर और चाइल्ड केयर नूरपुर सुंदरनगर टांडा, सुपर स्पेशलिटी हस्पताल शिमला, कैंसर सेंटर शिमला, पीजीआई ऊना, बिलासपुर एम्स, हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज, तीन सीमेंट फैक्ट्री, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क ये सब भाजपा ने स्थापित किया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हिमाचल प्रदेश और देश का भविष्य उज्ज्वल है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी होती है, वहां जातिवाद, अलगावाद, राष्ट्रीय विरोधी तत्व विराजमान होते हैं। कांग्रेस का काम भाई को भाई, मज़हब को मज़हब से लड़ने का है, तुष्टिकरण, भाई भतीजावाद की राजनीति कांग्रेस पार्टी करती है। कांग्रेस है तो भ्रष्टाचार है, ड्रग का कारोबार बढ़ता है, देश में 5600 करोड़ की ड्रग्स में कांग्रेस का नेता संलिप्त पाया गया है। इससे हरियाणा पंजाब हिमाचल खतरे में है। ड्रग्स का कारोबार तो हिमाचल की धरती पर भी है, कांग्रेस पार्टी जहां भी आएगी वहां ड्रग्स का कारोबार बडेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन, ऑस्टेलिया, जापान की आर्थिक स्थिति चरमरा रही है। हम 11वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं और आने वाले तीन साल में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत को अनपढ़ाें का देश कहती थी। इंटरनेट से जनता को दूर रखना चाहती थी। आज आधार जन धन ने कांग्रेस का भ्रष्टाचार का तंत्र समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने जो प्रदेश को जो भाजपा ने दिया था वो भी ले लिया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सपने दिखा कर वोट लेते थे और चुनाव समाप्त् होते ही सपने भी समाप्त हो जाते थे। नड्डा ने कहा कि हिमाचल में साै फीसदी भ्रष्ट सरकार चल रही है। सुक्खू सरकार की बुद्धि और मति दोनो भ्रष्ट हो चुकी है। इन्होंने तो टायलेट पर भी टैक्स लगा दिया। ऐसी कांग्रेस सरकार को प्रदेश में रहने का हक नहीं। मोदी सरकार ने हिमाचल को 93 हजार आवास योजना में घर दिए, कांग्रेस सरकार कोई भी हिसाब नहीं देती। नड्डा ने मुख्यमंत्री पर निशाना लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की दो भाषाएं हैं। चुनाव में कहते है कि हिमाचल को केंद्र से कुछ नहीं मिला और दिल्ली में सरकार का धन्यवाद कर कहते हैं, सब किस मिल रहा है। नड्डा ने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्र सरकार अगर प्रदेश की मदद न करे तो एक भी दिन प्रदेश सरकार नहीं चलेगी। केंद्र में 500 करोड़ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, 800 करोड़ ग्रांट हर महीने देती है अगर यह नहीं आएगा तो कांग्रेस सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू पहले मुख्यमंत्री हैं, जिसमे पहली तारीख को सैलरी नहीं दी।   recent visitors 75

महाराष्ट्र प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विकास की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और वहां वाशिम, ठाणे और मुंबई में विकास की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। विज्ञप्ति के अनुसार, श्री मोदी वाशिम में कल लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री वहां बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत की झांकी प्रस्तुत करने के लिए , पीएम बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र के इस दौरे में प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस क्षेत्र में शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना शामिल है। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन 3 चरण-1 के आरे जेवीएलआर से बीकेसी को जोड़ने वाले खंड का कल उद्घाटन करेंगे। वह ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना और एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री नवी मुंबई हवाईअड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (एनए आईएनए) परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, श्री मोदी कल पहले वाशिम पहुंच कर पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे पोहरादेवी स्थित जगदंबा माता मंदिर में दर्शन करेंगे। वह वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे श्री मोदी वहां कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों की शुरुआत करेंगे। शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम करीब छह बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन से वह बीकेसी से आरे जेवीएलआर, मुंबई तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच मेट्रो में यात्रा भी करेंगे।   recent visitors 63

दंतेवाड़ा-नारायणपुर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी है मुठभेड़, 23 नक्सली ढेर; AK-47 सहित कई हथियार बरामद

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस मुठभेड़ में अब तक नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, अब तक 23 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ जारी रहने की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं। नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर अबुझमाड़ इलाके में जारी इस ऑपरेशन में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवान संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। मुठभेड़ के साथ साथ जवानों का सर्च अभियान भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में 23 नक्सलियों को अब तक जवानों द्वारा ढेर कर दिया गया है। मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार जवानों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नारायणपुर के अबुझमाड़ के इलाके में प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। लिहाजा लगातार प्रदेश के उच्चाधिकारियों से लेकर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज भी पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है। recent visitors 53

मध्यप्रदेश सरकार ने 23.4 प्रतिशत बढ़ाया जनजातीय विभाग का बजट

जनजातियों के समग्र विकास के लिये तत्पर मध्यप्रदेश सरकार 23.4 प्रतिशत बढ़ाया गया जनजातीय विभाग का बजट भोपाल समर्थ बनाने की संवेदनशील पहल पर वित्त वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति (उप योजना) के लिये 40 हजार 804 करोड़ रूपये का बजट पारित किया है। जनजातियों के समग्र विकास के लिये पारित यह बजट वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 3,856 करोड़ रूपये (करीब 23.4 प्रतिशत) अधिक है। जनजातीय बंधुओं और इनकी पुरा संस्कृति के संरक्षण और समयानुकूल विकास के लिये सरकार द्वारा अनेक नवाचारी कदम उठाये जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों से ही जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी, युवा, खिलाड़ी और कलाकार अब विकास की एक नई राह पर चल पड़े हैं। पीएम जन-मन अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में विशेष रूप से पिछड़े एवं कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सर्वांगीण विकास के लिये भी मध्यप्रदेश सरकार अत्यंत संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में तीन विशेष पिछड़ी जनजातियां बैगा, भारिया एवं सहरिया निवास करती हैं। पीएम जन-मन में इन विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय केन्द्र, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क, समग्र शिक्षा एवं विद्युतीकरण से जुडे कार्य कराये जा रहे हैं। सरकार ने जारी साल के बजट में इन कामों के लिये 1,607 करोड़ रूपये दिये हैं। पीवीटीजी बटालियन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्णय लिया है कि जनजातीय कार्य विभाग की शौर्य संकल्प योजना के अंतर्गत प्रदेश में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह बैगा, भारिया एवं सहरिया के लिये अलग से बटालियन गठित की जायेगी। साथ ही इस समूह के इच्छुक युवाओं को पुलिस, सेना एवं होमगार्ड में भर्ती कराने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के युवाओं को रोजगार एवं सेवा से जोड़ने के लिये पीवीटीजी बटालियन बनाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति पीवीटीजी समूह में आती हैं। इसी प्रकार आर्म्ड फोर्सेस में भर्ती के लिये प्रशिक्षण योजना में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के युवाओं को नेवी, आर्मी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य निजी सुरक्षा एजेन्सियों में भर्ती कराने के लिये इन्हें प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आहार अनुदान योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पीवीटीजी आहार अनुदान योजना में इन जनजातीय परिवारों की महिला मुखिया को 1,500 रूपये प्रतिमाह पोषण आहार अनुदान राशि दी जाती है। इसके लिये सरकार ने बजट 2024-25 में 450 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं। बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातीय परिवारों के समग्र विकास के लिये मध्यप्रदेश सरकार 2024-25 में 100 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय करेगी। पीवीटीजी क्षेत्रों में 217 नये आंगनवाड़ी भवन बनाये जा रहे हैं। इसके लिये बजट में 150 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी की जायेगी स्थापित जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिये राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनजातीय विद्यार्थियों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराने के लिये फ्री-कोचिंग दी जायेगी। इसके लिये सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासखंडों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। इस अकादमी के जरिये जनजातीय विद्यार्थियों को जेईई, नीट, क्लेट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की बड़ी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग देकर इन्हें परीक्षाओं में सफल होने के गुर सिखाए जायेंगे। शासन से स्वीकृति मिलते ही रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी प्रारंभ कर दी जायेंगी। आकांक्षा योजना "एक सराहनीय पहल" वर्तमान में जनजातीय विद्यार्थियों को 'आकांक्षा योजना' के अंतर्गत जेईई, नीट, क्लेट की तैयारी के लिये भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में कोचिंग दी जा रही है। अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कराने के लिये निजी कोचिंग संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को कोचिंग दी जा रही है। अब सभी ट्राइबल ब्लॉकों में जनजातीय विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग का लाभ देने के लिये योजना की संशोधित डीपीआर तैयार कर ली गई है। जनजातीय वर्ग के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की ठोस चिंता करते हुए सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में सीएम राइज स्कूलों के निर्माण के लिये 667 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया है। इस वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये सरकार ने 11वीं, 12वीं एवं महाविद्यालयीन का छात्रवृत्ति के लिये 500 करोड़ रूपये प्रावधान किया हैं। नि:शुल्क कोचिंग के साथ सरकार जनजातीय विद्यार्थियों को टैबलेट भी देगी। टैबलेट के लिये डेटा प्लान भी सरकार नि:शुल्क उपलब्ध करायेगी। योजना के लिये सरकार ने बजट में 10.42 करोड़ रूपये आरक्षित किये हैं। तीन विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिये कार्यरत हैं पृथक-पृथक विकास प्राधिकरण जनजातीय कार्य विभाग में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये संचालक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के विकास के लिए योजना बनाने एवं इनका क्रियान्वयन के लिये एजेन्सी भी कार्यरत है। इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिये योजना बनाने एवं योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिये प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया पीवीटीजी के लिये पृथक-पृथक विकास प्राधिकरणों सहित कुल 11 प्राधिकरण कार्यरत हैं। पेसा नियमों से एक करोड़ से अधिक जनजातीय आबादी को मिल रहा लाभ पेसा एक्ट में मध्यप्रदेश में पेसा नियम, नवम्बर 2022 से लागू हैं। यह नियम प्रदेश के 20 जिलों के 88 विकासखंडों की 5 हजार 133 ग्राम पंचायतों के अधीन 11 हजार 596 गावों में लागू है। इन नियमों में प्राप्त अधिकारों का उपयोग जनजातीय वर्ग के हितों के लिये अत्यंत प्रभावशाली साबित हो रहा है। पेसा से जनजातीय वर्ग अपनी क्षेत्रीय परम्पराओं, अपनी संस्कृति और जरूरतों के मुताबिक फैसले लेकर विकास की राह में आगे बढ़ सकेंगे। पेसा नियमों के क्रियान्वयन से जनजातीय समुदाय के एक करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हो रहा है। जनजातीय विद्यार्थियों के लिये सरकार के महती प्रयास कक्षा पहली से आठवीं तक प्री-मेट्रिक राज्य छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2023-24 में 17 लाख 36 हजार 14 विद्यार्थियों को 56 करोड़ 59 लाख रूपये छात्रवृत्ति दी गई। कक्षा 9वीं और 10वीं केन्द्र प्रवर्तित प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2023-24 में 1 लाख 51 हजार 292 विद्यार्थियों को 52 करोड़ 15 लाख रूपये छात्रवृत्ति दी गई। कक्षा 11वीं, 12वीं एवं महाविद्यालय में पढ़ रहे … Read more

बांग्लादेश में हिंदुओं को धमकी अगर दुर्गा पूजा मनाई तो खैर नहीं… रद्द किए जा रहे आयोजन

ढाका बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां रहने वाले हिंदुओं को काफी उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी गूंज अमेरिका तक में सुनाई देने लगी है। हालांकि, बांग्लादेश की सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का फैसला किया है। लेकिन इस बात पर अभी भी संदेह है कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बावजूद बंगाली भाषी हिंदू समुदाय इस साल अपना सबसे बड़ा त्योहार मना पाएगा या नहीं। हिंदू समुदाय के नेताओं ने अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। कुछ बंगाली हिंदू इस साल नवरात्रि उत्सव रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी डाले जा रहे हैं। हालांकि उन वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है। खुलना के डाकोप में कई मंदिरों को कथित तौर पर गुमनाम पत्र मिले, जिसमें धमकी दी गई है। उन्हें कहा गया है कि जब तक प्रत्येक मंदिरों से 5 लाख टका रंगदारी के तौर पर नहीं मिल जाते हैं, तब तक उन्हें दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने डाकोप के कमरखोला सर्वजनिन दुर्गा पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष शेखर चंद्र गोल्डर के हवाले से कहा, "हमारे सदस्य अब इसमें रुचि नहीं रखते हैं। इस साल हमें पूजा रोकनी होगी।" विभिन्न पूजा उत्सव समितियों के नेताओं को दिए गए पत्रों में यह भी कहा गया है कि अनुपालन न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शुक्रवार को चार मंदिरों के प्रतिनिधियों ने डाकोप पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया। डेली स्टार ने प्रभारी अधिकारी सिराजुल इस्लाम के हवाले से कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम सेना की टीम के साथ नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं।" recent visitors 77