गरबा पंडाल में हर आने वाले के माथे पर तिलक, गोमूत्र का प्रसाद … चिंटू वर्मा के बयान, भड़की कांग्रेस

इंदौर नवरात्र से पहले गरबा आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। इस पर मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा का एक बयान चर्चा में बना हुआ है। चिंटू वर्मा के अनुसार, विधर्मियों को रोकने के लिए गरबा पंडाल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाया जाए। पंडालों में गोमूत्र प्रसाद के रूप में दिया जाए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि गरबा माता की आराधना का पर्व है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होना चाहिए। उनके मुताबिक, माता की आराधना हमारी बहन और बेटियां करती हैं। हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते हैं, तो गो माता जो हमारी माता है, गोमूत्र हम पीते हैं, उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए। गरबा पंडाल में पहचान पत्र अनिवार्य हो, सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहें इस बीच अलीराजपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को ज्ञापन दिया है। इसमें मांग की गई है कि गरबा पंडाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य हो। गैर हिंदू समुदाय के लोगों का प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। गरबा पंडाल में सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। ज्ञापन में मांग की गई है कि गरबा पंडाल में अमर्यादित बोल वाले गीत पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाएं। गरबा पंडाल से लेकर पहुंच मार्ग तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। विवादित कलाकार अथवा गैर हिंदू अतिथि को गरबा उत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाए। गरबा स्थल पर प्रतिदिन बाल स्वरूप कन्या का पूजन हो। पंडाल में गैर सामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन या अन्य माध्यम से वीडियोग्राफी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए। recent visitors 104

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता के उच्च आदर्श स्थापित किए। साथ ही हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” भाजपा सांसद रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और हम सबका” राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी देश और देशवासियों के प्रति कल्याण भावना और प्रखर विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेगें। ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और सदैव प्रसन्नचित रखे यह कामना करता हूं।”   recent visitors 90

बैंकॉक के स्कूली बस में लगी आग, छात्रों समेत 25 लोगों के जलकर मारे जाने की खबर

बैंकॉक  थाईलैंड के एक स्कूली बस में आग लग जाने से छात्रों समेत कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दमकल और बचाव दल मौके पर हैं। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने ही यह जानकारी दी है। हादसे के दौरान झुलसने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी। फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बोले- CNG से चल रही थी बस थाइलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा ने हादसे में जाने गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है। वहीं देश के गृह मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि बचावकर्मियों के पहुंचने के बाद भी बस इतनी ज्यादा गर्म थी कि उसके अंदर जाना बेहद मुश्किल था। इस वजह से हादसे के काफी देर बाद तक शव बस में ही थे। मरने वालों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। थाइलैंड के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बस कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चल रही थी। यह बेहद दुखद घटना है। मैंने मंत्रालय से इस तरह के पैसेंजर व्हीकल्स के लिए CNG जैसे फ्यूल का इस्तेमाल बैन कर कोई और विकल्प तलाशने को कहा है। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं। recent visitors 92

बैंड वादक को लगी गोली, राजस्थान-जोधपुर में इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग

जोधपुर. जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक रिटायरमेंट कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया। फायर से रिटायरमेंट कार्यक्रम में बैंड बजाने आए कर्मचारी को गोली जा लगी। गोली लगने से बैंड वादक मौके पर ही घायल हो गया। वहीं, आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जोधपुर के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बासनी थाना के थाना अधिकारी मोहम्मद शफीक खान अपने पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। एसीपी छवि शर्मा ने बताया विजय नामक व्यक्ति जो केंद्रीय जीएसटी के इंस्पेक्टर जिनका रिटायरमेंट का कार्यक्रम चल रहे था। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अजीत सिंह द्वारा 12 बोर राइफल से फायर किया। जिससे वहां मौजूद फखरुद्दीन मौके पर ही घायल हो गया। घायल का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है। एसीपी छवी शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई। वह युवक मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस फरार हुए युवक का नाम अजीत सिंह बता रही है और बंदूक से निकली गोली जिस बैंड कर्मचारियों को लगी उसका नाम फखरुद्दीन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस बैंड कर्मचारी का इलाज करवा रही है। उपचार के बाद ही पुलिस इस बैंड कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 117

आत्म-निर्भर गौ-शाला कार्बन उत्सर्जन रोकने में बनेगी वैश्विक आदर्श

देश की पहली आधुनिक और आत्म-निर्भर गौ-शाला ग्वालियर में प्रति दिन 3 टन सीएनजी, 20 टन सर्वोत्तम गुणवत्ता का बायो जैविक खाद मिलेगा 10 हजार गायों से मिलेगा 100 टन गोबर  आत्म-निर्भर गौ-शाला कार्बन उत्सर्जन रोकने में बनेगी वैश्विक आदर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संतों का आभार ग्वालियर देश की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौ-शाला ग्वालियर में बनकर शुभारंभ के लिए तैयार है। इस गौशाला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो सी.एन.जी. प्लांट स्थापित हो गया है। इस प्लांट के संचालन के लिए 100 टन गोबर का उपयोग कर 3 टन तक सीएनजी प्रति दिन और सर्वोत्तम गुणवत्ता का जैविक खाद 20 टन प्रतिदिन मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन प्लांट के संचालन एवं संधारण में भी सहयोग देगा। इस गौ-शाला के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सामाजिक जिम्मेदारी निधि से 32 करोड़ रूपये की लागत से बना है। भविष्य में विस्तार की संभावना को रखते हुए एक हेक्टेयर की भूमि आरक्षित रखी गई है। गौशाला को और विस्तार देने सांसद निधि से 2 करोड़ रूपए की राशि 2 हजार गायों के लिये आधुनिक शेड का निर्माण के लिए दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी “वेस्ट टू वेल्थ” के विकास दर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने संत समुदाय के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जो गौमाता की सेवा कर रहे हैं। राज्य सरकार इस प्रयास के विस्तार के लिये पूरा सहयोग देगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में एशिया के सबसे बड़े सीएनजी प्लांट का संचालन हो रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला आदर्श गौशाला में ग्वालियर नगर निगम और संत समुदाय के सहयोग से 10 हजार गायों की देखभाल की जा रही है। बायो सीएनजी प्लांट के साथ ही इंक्यूबेशन सेंटर भी जल्दी ही शुरू किया जायेगा। क्या होंगे फायदे ? प्लांट के विधिवत संचालन के दिन से ही लगभग 2 से 3 टन प्रति दिन बायो सी.एन.जी. एवं लगभग 20 टन प्रतिदिन उच्च कोटि की प्राकृतिक खाद का उत्पादन होगा। इससे नगर निगम, ग्वालियर को भी लगभग राशि रूपये 7 करोड़ की आय होगी। कार्बन उत्सर्जन कम करने और जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने में समाज और सरकार के आपसी सहयोग का यह विश्व स्तरीय आदर्श उदाहरण है। बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना से पर्यावरण सुधरेगा । स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। गोबर धन के उपयोग से आर्थिक रूप से भी गौशाला आत्मनिर्भर बनेगी। ग्वालियर के आस-पास जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को इस प्लांट से गोबर की खाद उचित दाम पर मिल सकेगी। ग्रीन ऊर्जा उत्पादन में आगे बढ़ता मप्र मध्यप्रदेश ने क्लीन और ग्रीन ऊर्जा उत्पादन की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिये हैं। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ताजा रिपार्ट के अनुसार गांवों में बायो गैस संयंत्रों की स्थापना में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर चंडीगढ और दूसरे पर उत्तर प्रदेश है। मध्यप्रदेश में 104 बायोगैस संयंत्र विभिन्न गांवों में संचालित हैं। सबसे ज्यादा 24 बैतूल में, 13 बालाघाट में और 12 सिंगरौली में हैं। स्थानीय स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होने के साथ ही यह कार्बन उत्सर्जन रोकने में भी मदद करती है।   recent visitors 108

कानपुर में टीम इंडिया ने मचाया धमाल ! ढाई दिन में भारत ने बांग्लादेश से जीता टेस्ट

कानपुर  भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने भारत के सामने सिर्फ 95 रनों का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टारगेट को ओवरों में 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। फिर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर और 52 रनों की बढ़त ले ली थी। फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हो गई और भारत को आसान सा लक्ष्य मिला।  कानपुर टेस्ट मैच में विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने चौका जड़कर जीत दिलाई। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की।  यशस्वी ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की और अर्धशतक ठोका। दूसरी पारी में विराट कोहली का भी बल्ला बोला और उन्होंने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।  सिर्फ 52 ओवर खेलकर मिली जीत कानपुर में भारत की जीत किसी करिश्मे से कम नहीं है। पहला दिन सिर्फ 35 ओवर का खेला हुआ था, अगला दो दिन बारिश के कारण धुल गया। इसके बावजूद भारत ने सिर्फ 52 ओवर बैटिंग कर बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया। कानपुर में भारत की शानदार जीत  भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।   बांग्लादेश 146 पर ऑलआउट कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एक विकेट आकाश दीप ने लिया। भारत को ऐतिहासिक जीत के लिए 95 रन बनाने की जरूरत है। इस मैच में पहले दिन सिर्फ 35 ओवरों का खेल हो पाया था. इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसके बाद मैच के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया. भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 285 रन पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में उसने 146 रनों पर समेट दिया. इसके आधार पर भारत को सिर्फ 95 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर आराम से अपने नाम कर लिया. जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए. recent visitors 95

धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव

धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर, 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई     रेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर, 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई     धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव रायपुर. कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है। मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख : कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी। जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी : धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। 108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक : धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा। recent visitors 62