प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय , भोपाल सहित जबलपुर, नर्मदापुरम व इंदौर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना

भोपाल प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है, लेकिन राहत की बात है कि प्रदेश में कहीं पर भी बहुत ज्यादा वर्षा की चेतावनी नहीं है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, उरई, मध्यप्रदेश के सीधी से रांची, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र एवं उससे लगे बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। गुरुवार से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। गुरुवार-शुक्रवार को रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। recent visitors 144

रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा की परंपरा सदियों से चल रही है, राजा दशरथ से जुड़ी है कथा

भोपाल हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार काफी खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। यह त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिलता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। हम सभी जानते हैं कि यह पर्व मनाने से पहले रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। इस दिन सबसे पहले उनको रक्षा सूत्र अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन श्रवण कुमार की पूजा क्यों की जाती है। आइए, जानते हैं इससे जुड़ी पौराणिक कथा।   इस कारण की जाती है श्रवण कुमार की पूजा पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि अयोध्या के राजा दशरथ ने अपने शिकार की तलाश में अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र श्रवण कुमार को तीर से मार दिया था। श्रवण कुमार की मृत्यु ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले पूरी दुनिया में सावन की पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा करने का प्रचार किया। तभी से सावन की पूर्णिमा के दिन राखी बांधने से पहले श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। दशरथ जी ने मारा श्रवण कुमार को तीर पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन अयोध्या के राजा दशरथ जंगल में शिकार करने गए थे और उसी दिन नेत्रहीन माता-पिता का इकलौता पुत्र श्रवण कुमार भी उसी जंगल से गुजर रहा था। उनके माता-पिता को रात में प्यास लगी। श्रवण कुमार कभी अपने माता-पिता को प्यासे नहीं देख सकते थे, इसलिए वे पानी लाने के लिए जंगल के अंदर चले गए। दशरथ जी भी वहीं छुपे हुए थे और शिकार के लिए हिरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह रात थी। जंगल में घना अंधेरा था, दशरथ जी आवाज सुनकर निशाना लगा रहे थे। तभी उन्हें श्रवण कुमार के जग में पानी भरने की आवाज सुनाई दी और दशरथ जी ने यह समझ कर कि यह किसी जानवर की आवाज है, तीर चला दिया। वह तीर श्रवण कुमार को लगा और उनकी मृत्यु हो गई।   राजा दशरथ ने किया था प्रचार यह देखकर राजा दशरथ बहुत दुखी हुए। उन्होंने माफी मांगी और श्रवण कुमार के माता-पिता को घटना के बारे में बताया। यह जानकर उनके माता-पिता बहुत दुखी हुए। तब दशरथ जी ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने के लिए श्रावणी के दिन श्रवण पूजा का विश्व भर में प्रचार किया और उसी दिन से सभी सनातनी राखी के दिन श्रवण पूजा करते हैं। recent visitors 98

78वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया, सागर में राजेन्द्र शुक्ल और हरदा में विश्वास सारंग ने किया ध्वजारोहण

सागर 78वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोपाल अंचल में भी गुरुवार को जिलेभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए है। सागर में मुख्य आयोजन पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया गया। यहां उप मुख्यमंत्री एवं सागर के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियाें व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके पहले कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर डा. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, नगर निगम में महापौर संगीता सुशाील तिवारी ने ध्वजारोहण किया। जिलेभर में सभी शासकीय, अशासकीय संस्थानों में गरिमा पूर्ण ढंग से समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। हरदा में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस को जिले में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसी के साथ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान हुआ। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी अभिनव चौकसे और रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर के साथ जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण होगा। recent visitors 124

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया, महंगी हो गई लोन की EMI

नई दिल्ली देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी अलग-अलग अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स यानी (एमसीएलआर) में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें आज गुरुवार 15 अगस्त, 2024 से लागू हो चुकी हैं। बता दें कि एसबीआई द्वारा एमसीएलआर में बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा महीना है। ये हैं नई दरें ओवरनाइट: 8.10% से बढ़कर 8.20% एक महीना: 8.35% से बढ़कर 8.45% हो गया तीन महीने: 8.40% से बढ़कर 8.50% छह महीने: 8.75% से बढ़कर 8.85% एक साल: 8.85% से बढ़कर 8.95% दो साल: 8.95% से बढ़कर 9.05% तीन साल: 9.00% से बढ़कर 9.10% पावर शेयर पर टूट पड़े निवेशक, खरीदने की मची लूट, ₹148 पर पहुंचा भाव, LIC के पास ₹142 पर पहुंचा यह पावर शेयर, अब 13 अगस्त अहम दिन, LIC के पास भी हैं 8 करोड़ शेयर लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी पीएसयू बैंक ने जून 2024 से कुछ अवधियों में एमसीएलआर को 30 आधार अंक (बीपीएस) तक बढ़ाया है। एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसके नीचे कोई बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़कर, उधार नहीं दे सकता है। एमसीएलआर रेट में बढ़ोतरी का मतलब है कि ग्राहकों के लिए होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन जैसे कर्ज का महंगा होना। बता दें कि आरबीआई द्वारा अप्रैल 2016 में उधार दरों के लिए बेंचमार्क के रूप में पिछली आधार दर प्रणाली की जगह एमसीएलआर की शुरुआत की गई थी। recent visitors 97

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत में महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी को ठुकराया कप

नई दिल्ली बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत में डे-नाइट टेस्ट आयोजित नहीं करवाने के पीछे की वजह बताई है। भारत ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की थी। इसके बाद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली लेकिन बीसीसीआई गुलाबी गेंद से मैच आयोजित करने से कतरा रहा है। हाल ही में जय शाह ने इस कदम के पीछे की वजह बताई और कहा कि ऐसे मैचों में जल्दी नतीजे आ रहे हैं। जय शाह ने ये भी बताया है कि बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत को महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी देने के अनुरोध को ठुकरा दिया। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है और टूर्नामेंट देश में दो स्थानों पर आयोजित किया जाना है। जय शाह ने खुलासा किया कि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत को महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी देने के अनुरोध को ठुकरा दिया। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण काफी तनाव है और वहां आयोजन करवाना बीसीबी के लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, "अगले साल हम 50 ओवरों के महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे। हम ऐसा कोई संकेत नहीं देना चाहते कि हम लगातार विश्व कप की मेजबानी करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "बांग्लादेश ने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या वे इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया। अभी मानसून का मौसम चल रहा है और अगले साल हम वनडे महिला विश्व कप की मेजबानी करने जा रहे हैं। मैं यह आभास नहीं देना चाहता कि मैं लगातार विश्व कप की मेजबानी करना चाहता हूं।" जय शाह ने कहा, "आप पांच दिवसीय मैच के लिए टिकट खरीदते हैं, लेकिन खेल 2-3 दिन में खत्म हो जाता है… कोई रिफंड नहीं होता। मैं इसे लेकर थोड़ा भावुक हूं।" भारत ने घर पर तीन डे-नाइट टेस्ट खेले हैं और इसमें से कोई भी तीन दिन से ज्यादा नहीं चला। अहमदाबाद में खेला गया मैच तो सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया था। भारत को डे-नाइट मैच में एकमात्र हार एडिलेड में मिली थी, जहां टीम 36 रन पर आउट हो गई थी, जो 87 वर्षों में टीम का लोएस्ट स्कोर था। recent visitors 94

इस योजना से ऐसे मिलेंगे एक करोड़ रुपये, हर महीने करना होगा बस इतना निवेश

 केंद्र सरकार देश की बेटियों के लिए तमाम तरह की स्कीमें चलाती है. बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए  माता-पिता और अभिभावकों के निवेश के लिए कई योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की भी कई ऐसी स्कीम हैं. जिनमें निवेश करने पर अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए एक बहुत अच्छी बचत योजना साबित हो सकती है. इस योजना में हत आपको  8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाता है. अगर आप इस योजना अच्छा निवेश करते हैं. तो आपको एक करोड़ रुपए तक का रिटर्न मिल सकता है. एक करोड़ के रिटर्न के लिए आपको कितना करना होगा निवेश. क्या हैं योजना से जुड़ी पात्रताएं. चलिए आपको बताते हैं. दो बच्चियों का खुलवा सकते हैं खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपनी बेटी का अकाउंट खुलवा सकते हैं और उसके भविष्य के लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं. योजना में आप 10 साल से कम उम्र की अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं. स्कीम के तहत दो बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है. योजना की मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का है. जिसमें 15 साल आपके निवेश करना होता है. तो वहीं 6 साल बाद आपका खाता मैच्योर हो जाता है. इसके साथ ही जो 6 साल बचे हुए होते हैं. उनमें आपको ब्याज भी दिया जाता है. योजना में एक साल के भीतर कम से कम ढाई सौ रुपये निवेश करने होता है. तो वहीं अधिकतम आप डेढ़ लाख रुपये तक साल में जमा कर सकते हैं. इस तरह इकट्ठे कर सकते हैं एक करोड़ अगर आप इस योजना के तहत एक करोड़ रुपये जमा करना चाहते हैं. तो चलिए फिर आपको इसके बारे में कैलकुलेशन बताते हैं कि आपको साल भर में कितने रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. तो बता दें 8.2 फीसदी की ब्याज दर के तहत अगर आप हर महीने में 29,444 रुपये जमा करते हैं. तो आप 15 साल के भीतर एक करोड़ रुपए इकट्ठे कर लेंगे. इसमें हर महीनें 29,444 रुपये से 15 साल में आपको जमा करने होंगे 52,99,920 रुपये. तो वहीं 4,700,080 रुपये आपको ब्याज के तौर पर मिलेंगे. टोटल होंगे 10,00,00,00 रुपये. योजना पूरी तरह से टैक्स फ्री सुकन्या समृद्धि योजना पब्लिक प्रोविडेंट फंड की तरह ही टैक्स फ्री योजना है. योजना में आपको तीन तरह से टैक्स की छूट मिलती है. इस योजना में आपको इनकम टैक्स की धारा 80c के तहत सालाना इन्वेस्टमेंट पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है. तो इसके साथ ही योजना में मिलने वाले रिटर्न पर भी टैक्स नहीं लगता. और तीसरा जब मैच्योरिटी की रकम मिलती है तब भी वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है. recent visitors 90

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालात का किया जिक्र

नई दिल्ली भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने मुल्क में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। अगस्त की शुरुआत से ही बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है, जिसमें 500 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। खबरें आईं कि कई स्थानों पर हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, 'बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए चिंता करना वाजिब है। मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्दी सामान्य होंगे। खासतौर पर 140 करोड़ भारतीयों की चिंता है कि वहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देश शांति से रहें और विकास की ओर बढ़ें। हम बांग्लादेश के विकास के लिए चिंतित हैं और कुछ भी सकारात्मक हो, इसके लिए हम साथ हैं।' बांग्लादेश में हिंदुओ पर हमले थमे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में 48 जिलों में 278 स्थानों पर हिंदुओं ने हमलों और धमकियों का सामना किया है। खबरें आईं कि हाल ही में ठाकुरगांव सदर उपजिला में आने वाले फाराबारी मंदिरपारा में एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा दी गई। घटना मंगलवार की है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सोमवार को ही बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस ने कहा है कि शेख हसीना का शासन खत्म होने के बाद हिंदू समुदाय ने 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना किया है। अलायंस का कहना है कि सरकार में बदलाव के कारण हिंदू समुदाय के खिलाफ तोड़फोड़, लूट, आगजनी, जमीन हड़पने और देश छोड़ की धमकियां जैसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। recent visitors 70