लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त संदेश, भारत में संविधान का शासन, भ्रष्टाचारियों का महिमामंडन ठीक नहीं

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने किसी नेता या किसी दल का नाम लिए बिना कहा, ''हमें नकारात्मक लोगों से बचना होगा। कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते। विकृति तो विनाश और सर्वनाश का कारण बनती है।'' साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचारियों का महिमामंडन करने का आरोप लगाते हुए खूब हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, ''क्या कोई कुछ सोच सकता है कि देश में संविधान का शासन है। इसके बाद भी कुछ ऐसे लोग निकल रहे हैं, जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं। ऐसे लोग स्वस्थ समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है और यह चिंता का विषय है। यदि किसी भ्रष्टाचारी का महिमामंडन होगा तो जो आज ऐसा नहीं करता है, वह भी ऐसे रास्ते पर जाने की सोचेगा।'' पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, ‘’हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं जो प्रगति देख नहीं सकते जो भारत का भला सोच नहीं सकते हैं। जब तक खुदका भला न हो तब तक उन्हें किसी का भला अच्छा नहीं लगता। देश को ऐसे लोगों से बचना होगा। ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई तीव्र गति से जारी रहेगी।'' महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर उन्होंने कहा, ‘हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।' recent visitors 75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी

नई दिल्ली मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बनाने में जुटे छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी। खास बात है कि यह ऐलान ऐसे समय पर हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में NEET परीक्षा विवाद पर अपना फैसला सुनाया है। पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने विदेश में शिक्षा हासिल करने जा रहे छात्रों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आज भी हमारे देश में मेडिकल एजुकेशन के लिए हमारे बच्चे बाहर जा रहे हैं। ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवार के हैं, उनके लाखों करोड़ों खर्च हो जाते हैं। हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब-करीब 1 लाख कर दिया।' रूस-यूक्रेन युद्ध के समय बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र भारत लौटे थे। उन्होंने कहा, 'आज करीब करीब 25 हजार युवा हर साल विदेश में मेडिकल एजुकेशन के लिए जाते हैं। ऐसे-ऐसे देशों में जाना पड़ रहा है, जब कभी सोचता हूं तो मैं हैरान हो जाता हूं। इसलिए हमने तय किया है कि अगले 5 साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।' अंतरिक्ष में भी बड़ी तैयारी में भारत पीएम मोदी ने कहा कि भारत का 'जीवंत' अंतरिक्ष क्षेत्र भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, 'यह जीवंत होता जा रहा है। भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। हमने इसे अतीत की बंदिशों से मुक्त कराया है।' recent visitors 62

दोपहर 01:30 बजे से रात 09.07 तक राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त, रक्षा बंधन पर भद्रा व पंचक का साया

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा का वचन और उपहार देता है। रक्षाबंधन पर राखी भद्रा या पंचक में नहीं बांधी जाती है। इस साल राखी के दिन भद्रा व पंचक दोनों का साया है, ऐसे में लोगों के बीच राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर कंफ्यूजन है। राखी बांधने का बेस्ट टाइम- रक्षाबंधन कब है: हर साल सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार को है। रक्षाबंधन पर भद्रा व पंचक का समय: रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 05 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। पंचक शाम सात बजे से 20 अगस्त को सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। पूर्णिमा तिथि कब से कब तक: पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी जो कि 19 अगस्त 2024 को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ये हैं राखी बांधने के उत्तम मुहूर्त- रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय – 01:30 पी एम से 09:07 पी एम रक्षाबंधन के लिये अपराह्न का मुहूर्त – 01:42 पी एम से 04:19 पी एम रक्षाबंधन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त – 06:55 पी एम से 09:07 पी एम राखी बांधने की विधि- राखी बांधने से पहले थाली में राखी, रोली, अक्षत व मिठाई रखें। अब भाई को दाहिने हाथ में राखी बांधे और उसे मिठाई खिलाएं। भाई की आरती उतारें और सुखद जीवन की कामना करें। राखी बंधवाने के बाद भाई को बहन का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। recent visitors 151

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से किया संबोधित, कहा-देश भर में आक्रोश है, कोलकाता रेप कांड पर की इशारा

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत का संकल्प दोहराया तो वहीं भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया। महिला सम्मान की बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने इशारों में ही कोलकाता में एक डॉक्टर के रेप और मर्डर पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘माताओं और बहनों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ देश में आक्रोश है। इसे सभी राज्यों को गंभीरता से लेना होगा। ऐसे मामलों में जल्दी से जांच हो और राक्षसी कृत्य करने वालों को कड़ी सजा हो। महिलाओं पर जब बलात्कार और अत्याचार की खबरें आती हैं तो वह छाई रहती है। लेकिन जब दोषियों को सजा होती है तो वह खबर कोने में पड़ी रहती है। ऐसी खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए ताकि अपराधियों में डर पैदा हो।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमें विकसित भारत बनना है तो महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी के बिना ऐसा करना संभव नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकियों के मन में डर पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, कभी आतंकवादी मारकर चले जाते थे। अब देश की सेना एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करती है। इससे देश के युवा गर्व से भर जाते हैं। सरकारी मशीनरी जब देश के सपने पूरे करने में जुट जाती है और नागरिक भी जनांदोलन के तौर पर जुड़ जाते हैं तो लक्ष्य हासिल होकर रहते हैं।' ऐसा माहौल बन गया था कि जो है, उसमें गुजारा कर लो उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बन गया था कि जो है, उसमें गुजारा कर लो। कहते थे कि अब कुछ होने वाला नहीं है। हमने उस माहौल को बदला है। कई लोग कहते थे कि भविष्य के लिए क्यों कुछ करें, हम आज का देखें। लेकिन देश का नागरिक ऐसा नहीं चाहता। वह सुधारों का इंतजार करता रहा। हमें जिम्मेदारी मिली तो फिर हमने सुधारों को जमीन पर उतारा। मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हम सुधारों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। हमारी प्रक्रिया किसी मजबूरी में नहीं बल्कि मजबूती के लिए है। recent visitors 95

गलतियां करने से पड़ सकते हैं दिक्कत में, 15 अगस्त को पतंग उड़ाने वाले दें ख़ास ध्यान

नई दिल्ली. ये सिर्फ तारीख नहीं बल्कि भारतवासियों के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि इस दिन 1947 में हम आजाद हुए थे। इस दिन को पूरा देश पूरे उत्साह के साथ मनाता है। देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं। यही नहीं लोग भी अपने घरों पर, दफ्तरों में, स्कूल-कॉलेज में, सोसायटी आदि में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा इस दिन बच्चों से लेकर बड़े लोग तक पतंग भी उड़ाते हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन जरा ठहरिए अगर आप भी 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाने वाले हैं तो पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो ये आपको दिक्कत दे सकती हैं। :::::::::::::::::——————–न करें ये गलतियां———–::::::::::::::::::::::::: मांझे का ध्यान रखें जब हम पतंग उड़ाते हैं तो सोचते हैं कि हम सबकी पतंग काटे और कोई हमारी पतंग न काट पाए। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के मांझे का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग तो कांच वाला मांझा तक ले आते हैं। ऐसी गलती आप बिलकुल न करें। ऐसे मांझे के इस्तेमाल से पतंग उड़ाने वाले शख्स की उंगलियां कट सकती हैं। यही नहीं कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिनमें सड़क पर जाने वाले लोगों के गर्दन पर भी इस मांझे की वजह से कट जाता है जिससे मौत तक हो सकती है। इसलिए कांच वाले मांझे का इस्तेमाल न करें। बच्चों के साथ रहें – 15 अगस्त के दिन अगर आप पतंग उड़ाते हैं तो अपने बच्चों का ध्यान रखें। दरअसल, बच्चे अकेले ही छतों पर पतंग उड़ाने चले जाते हैं। ऐसे में कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जिनमें बच्चों के छतों से गिरने की बात सामने आती है। इसलिए घर के बड़े लोगों को बच्चों के साथ ही रहना चाहिए और उनका ध्यान रखना चाहिए। आप चाहें तो पतंग उड़ाने के लिए अपने बच्चों को छत की जगह किसी खुली जगह जैसे- पार्क आदि ले जा सकते हैं। पक्षियों का ध्यान रखें – पतंग उड़ाने के दौरान आपको पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपके मांझे की वजह से कई पक्षियों की गर्दन, पैर आदि कट जाते हैं तो कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। इसलिए पतंग उड़ाते समय ये सुनिश्चित करें कि आपकी वजह से पक्षियों को परेशानी न हो। recent visitors 85

रायपुर में CM विष्‍णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीl मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। मुख्‍य समारोह में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए गए। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज, मंत्रीटंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। विधायक पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कबीरधाम, अजय चंद्राकर धमतरी, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर, विक्रम उसेंडी बीजापुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जबकि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में औरलता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। recent visitors 93

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने , वीरता पदकों का वितरण

भोपाल मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त को स्‍थानीय लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सुसज्जित रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड का निरीक्षण किया। साथ में डीजीपी सुधीर सक्सेना रहे। परेड के बाद हर्ष फायर किया गया। समारोह में वीरता पदकों का वितरण किया गया। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को वीरता पदक दिया गया। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने मप्र की विकास यात्रा का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री के अनुसार चार मिशन पर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्‍य गरीबों का विकास और युवाओं को रोजगार है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिको को दी गई राशि और इंदौर उज्‍जैन मेट्रो का भी उल्‍लेख अपने संबोधन में किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अगले पांच वर्ष में मप्र का बजट दो गुना किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें     मप्र में भी एक नवंबर से युवा शक्ति, गरीब कल्‍याण, किसान कल्‍याण और नारी सशक्तिकरण मिशन लागू किया जा रहा है।     मप्र सरकार का लक्ष्‍य है कि प्रशासन जनोन्‍मुखी हो। नागरिक विकाासऔर सामाजिक सद्भाव में साझेदार बने।     गरीबों के कल्‍याण की योजनाएं राज्‍य के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचे। इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाने के लिए मप्र सरकार कटिबद्ध है।     मप्र का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस दिशा में सरकार काम भी कर रही है।     मध्‍य प्रदेश केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में निरंतर विकास लक्ष्‍य हासिल करने वाले तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्‍य में शामिल है।     केंद्र सरकार ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण में इंदौर शहर के बायो सीएनजी संयंत्र का उल्‍लेख किया है।     मध्‍य प्रदेश सरकार ने नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए कृतसंकल्‍प है।     मध्‍य प्रदेश कानून व्‍यस्‍था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए 627 पुलिस थानों की सीमाओं को फ‍िर से तय किया गया है।     मध्‍य प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से ज्‍यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जा रही हैं। इनके माध्‍यम से 17 हजार से अधि‍क युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध हो सकेंगे।     खजुराहो में देश का पहला पारंपरिक कला गुरुकुल आरंभ किया जाएगा।     राज्‍य के श्रमिकों को ई स्‍कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।     तकनीकी श‍िक्षा को प्रोत्‍साहन के लिए प्रदेश में डिजिटल विवि आरंभ किए जाएंगे।     पशु आहार योजना पर 250 करोड़ रुपये की राशि‍ खर्च की जाएगी।     प्रदेश में पांच हजार किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया गया। जिलों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री और कलेक्टर मुख्य अतिथि रहे और उन्‍होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। भोपाल में मुख्‍य समारोह में पुलिस और होमगार्ड के जवानों का सम्‍मान भी किया गया। सहायक पुलिस आयुक्‍त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने मुख्‍य परेड की अगुवाई की। रस्‍मी परेड में पुलिस बैंड सहित 17 टुकड़‍ियां शाम‍िल हुई । मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह भी उपस्थित रहे।   recent visitors 71