शहीद सैनिक की पेंशन, लाभ पत्नी और माता- पिता में बराबर बँटे, सरकार बना रही योजना

नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय ने  संसद को बताया कि वह सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों की फैमिली पेंशन को पत्नी और माता-पिता के बीच बांटने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि पत्नी और माता-पिता के बीच फैमिली पेंशन बांटने का प्रस्ताव मिला है, जिस पर विचार किया जा रहा है। अभी प्रावधान क्या है? कांग्रेस सदस्य इमरान मसूद के सवाल का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों के माता-पिता ने आर्थिक मदद के लिए कानून में संशोधन की मांग की है। पता चला है कि सेना ने भी इस मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल, सामान्य फैमिली पेंशन केवल उस सैनिक, वायु सैनिक या नाविक की पत्नी को दी जाती है जो सेवा के दौरान शहीद हो जाता है। केवल अविवाहित जवानों के मामले में ही यह उनके माता-पिता को दिया जाता है। किन मामलों के बाद सरकर उठा रही कदम वहीं, ग्रेच्युटी, बीमा, प्रॉविडेंट फंड और एक्स ग्रेशिया की रकम शहीद जवान के नॉमिनेशन या वसीयत के हिसाब से दी जाती है। वह अपनी इच्छा के अनुसार इसे अपनी पत्नी, माता-पिता, बच्चों या अन्य लोगों में बांट सकता है। पेंशन बंटवारे का मुद्दा एक बार फिर उस समय सामने आया है, जब पिछले कुछ दिनों में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहुओं को सारी आर्थिक मदद मिल गई। ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां विधवाओं को उनके घरों से निकाल दिया गया या परिवार के किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर किया गया।   recent visitors 102

ईरान की मदद के लिए रूस और पाकिस्तान आगे आए , पुतिन ने दिया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

नई दिल्ली हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माल हानिया की हत्या के बाद ईरान इस बात की तैयारी में है कि वो इजरायल पर हमला करे. इजरायल की मदद के लिए अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में कई जगहों पर अपने डिफेंस सिस्टम तैनात कर रखे हैं. एयरक्राफ्ट कैरियर्स, सैनिक, मिसाइलें तैनात कर दी हैं. इजरायल भी जंग के लिए तैयार है. लेकिन… ईरान की मदद के लिए रूस और पाकिस्तान आगे आए हैं. रूस ने ईरान को कई S-400 एयर डिफेंस सिस्टम दिए हैं. रूस ने ये काम 15 साल बाद किया है. एस-400 दुनिया का सबसे एडवांस एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम है. वहीं, पाकिस्तान अपनी सबसे ताकतवर न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 ईरान को देने की योजना बना रहा है. आइए जानते हैं पहले पाकिस्तान की शाहीन मिसाइल की ताकत… पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल… शाहीन-3 (Shaheen-3): ये पाकिस्तान की सबसे खतरनाक मिसाइल है. 19.3 मीटर लंबी इस मिसाइल की रेंज 2750 km है. यानी इजरायल क्या उसके आसपास का बहुत बड़ा इलाका इसकी रेंज में आ जाएगा. यह निर्भर करता है कि वह ईरान इस मिसाइल को अपने किस इलाके से दागता है. यह एक मल्टी स्टेज सॉलिड-फ्यूल रॉकेट पर चलती है. इसकी गति या फिर मारक क्षमता के बारे में किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है. पाकिस्तान ने इसका आखिरी परीक्षण 9 अप्रैल 2022 को किया गया था. रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम…   S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम आसमान से घात लगाकर आते हमलावर को पलभर में राख कर देता है. S-400 से ईरान आसपास के बड़े इलाके पर नजर रख पाएगा. जैसे ही इजरायल के विमान या मिसाइलें उसके आसमानी क्षेत्र में आएंगे. या आने वाले होंगे. इस सिस्टम का राडार अलर्ट कर देगा. मिसाइल दाग देगा. S-400 की सबसे खास बात ये है कि इसे कहीं भी मूव करना आसान है. इसलिए इसे आसानी से डिटेक्ट नहीं कर सकते. इसे 8X8 के ट्रक पर माउंट करते हैं. S-400 को नाटो द्वारा SA-21 Growler लॉन्ग रेंज डिफेंस मिसाइल सिस्टम कहा जाता है. माइनस 70 डिग्री तक तापमान में काम करने में सक्षम है. S-400 मिसाइल सिस्टम में चार तरह की मिसाइलें होती हैं जिनकी रेंज 40, 100, 200 और 400 km तक होती है. यह सिस्टम 100 से लेकर 40 हजार फीट तक उड़ने वाले हर टारगेट को पहचान कर नष्ट कर सकता है. इसका रडार 600 km तक की रेंज में करीब 300 टारगेट ट्रैक कर सकता है. यह सिस्टम मिसाइल, एयरक्राफ्ट या फिर ड्रोन से हुए किसी भी तरह के हवाई हमले से निपटने में सक्षम है.   recent visitors 193

मुख्यमंत्री को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं। सभी बहनों ने उनकी दीर्घ आयु के लिए कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही कहा कि राज्यसरकार उनके हर सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेगी। सरकार प्रदेश भर की बहनों के सशक्तिकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। यह सुनकर सभी लाड़ली बहनें अभीभूत हो गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे थे। इसी दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षासूत्र बाँधे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की कलाइयों पर भी ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने राखियाँ बाँधीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने लाड़ली बहनों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार सहित सर्वश्री विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, हरीश मेवाफरोश, अनिल सांखला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। पवित्र सावन के महीने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियाँ बांधने के लिये विमानतल पर ग्वालियर जिले की लाड़ली बहना योजना की 10 हितग्राही बहनें पहुँची थीं। इनमें श्रीमती हेमलता जैन, श्रीमतल कल्पना राठौर, श्रीमती शशि माहौर, श्रीमती शोभा तोमर, श्रीमती पूनम कुशवाह, श्रीमती पूनम परिहार, श्रीमती बबीता श्रीवास्तव, श्रीमती साधना राठौर, श्रीमती कृष्णा बाथम व श्रीमती कुसुम तोमर शामिल थीं।   recent visitors 129

छत्तीसगढ़-महासमुंद में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

महासमुंद. 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारियों ने आज बाइक रैली निकाली। रैली नगर पालिका से शुरू होकर मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुऐ वापस नगर पालिका में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत  देशभर में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगर वासियों से अपील की है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें। बाइक रैली में प्रमुख रुप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, पार्षद श्री देवीचंद राठी, श्री महेन्द्र सिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लवकेश कुमार, उप‌अभियंता श्री दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी श्री दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी श्री सीताराम चेलक, श्री करण कुमार यादव, श्री सुरेश तिवारी, श्री मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 86

योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा- जो सबके मुंह सिले हुए हैं, उन्हे पता है कि वहां उनका वोट बैंक नहीं

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के अंदर दूसरी बार शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का हिंदू इनका वोटर नहीं है, इसलिए इन लोगों के होठ सिले हुए हैं। हिंदुओं की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद उन्होंने स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज की मूर्तियों का अनावरण किया। फिर करम डांडा फार्मेसी कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। ​ ​​​​​योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि जो सबके मुंह सिले हुए हैं, उन्हे पता है कि वहां उनका वोट बैंक नहीं है। लेकिन वह हिंदू हैं, उनकी पीड़ा के साथ खड़ा होना हम सबका दायित्व है। उनकी रक्षा के साथ उसका संरक्षण भी करना चाहिए। एक मानव होने के नाते लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हमें हमेशा खड़े रहना होगा। हमें अपने हित-अहित को पहचानना होगा। हमें जानना होगा कि कौन लोग हितैषी हैं? अगर समय रहते हम लोग विचार नहीं करेंगे, तो इसका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आज ये मेरा सौभाग्य है कि यहां पर मुझे विग्रहों को स्थापित करने का मौका मिला। मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज को मैं नमन करता हूं। आज से 20 साल पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि गांवों में पैरामेडिकल और नर्सिंग कालेज खुलेंगे। आज ये संतों के आशीर्वाद से मुमकिन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज अयोध्या सारे विश्व को आकर्षित कर रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अयोध्या इतनी भव्य और सुंदर दिखेगी। राम मंदिर निर्माण की केवल बातें होती थीं, लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। देश-दुनिया के लोग यहां आ रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या के विकास की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। अयोध्या की सड़कें चौड़ी हुई हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। recent visitors 105

जेपी नड्डा ने कहा- राहुल गांधी को ‘नकली देशभक्त’ बताते हुए कहा कि उन्हें देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं

राजकोट (गुजरात) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार कांग्रेस पर देश को बांटने का आरोप लगाया और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को ‘नकली देशभक्त’ बताते हुए कहा कि उन्हें देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने यहां तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा, "ये लोग भारत जोड़ो यात्रा के जरिये देश को तोड़ने में व्यस्त हैं। हम सब को देश को एकजुट करने की दिशा में सरदार वल्लभ भाई पटेल के अमूल्य योगदान को याद करना चाहिए।" नड्डा ने कांग्रेस पर चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, “मुझे दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज कांग्रेस नेता केवड़िया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने नहीं गए, जिन्होंने 562 रियासतों को मिलाकर एक नए भारत का निर्माण किया।” नड्डा ने कहा कि देश के युवा "इन नकली देशभक्तों को" सच्चाई से रू-ब-रू कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों को "सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने से मतलब है"। देश की तरक्की और लोगों के हितों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता अब समझदार हो चुकी है। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में उनकी कार्यशैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य लगातार विकास कर रहा है। मौजूदा सरकार राजनीति से परे हटकर लोगों के हितों के बारे में सोच रही है। recent visitors 75

ओला पीड़ित किसानों को मिला 9 लाख का मुआवजा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर जिले के 4 गावों को सहायता

रायपुर. राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती-किसानी में प्राकृतिक रूप से 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। इस कड़ी में बिलासपुर जिले के बेलगहना तहसील के 4 गावों के 164 ओला पीड़ित किसानों को 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि के चेक का वितरण किया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को आरटीजीएस के जरिए राशि बैंक खातों में जमा करा दी गई। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर नुकसान के लिए 8500 रुपए की मुआवजा दी जाती है। 33 प्रतिशत अथवा इससे अधिक नुकसान पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों का रबी धान की फसल को ओला वृष्टि से नुकसान पहुंचा था। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की थी। कलेक्टर ने टीएल में रखकर इसकी प्रगति की समीक्षा की। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को तेजी से सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभान्वित किसानों में पहांदा के 116, कोनचरा के 33, सूखेना के 11 और जरगा के 4 किसान शामिल हैं। recent visitors 93