मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत और तीन अन्य घायल, राजस्थान-भरतपुर में बारिश से गिरा दो मंजिला मकान

भरतपुर. भरतपुर रेंज के डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके के गावड़ी गांव में बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, वहीं पिता, एक बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जुरहरा से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना देर रात 1 बजे की है, जब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। गांव के पूर्व सरपंच शेरू ने बताया कि दो दिन से पूरे इलाके में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बीती रात साजिद (27) अपनी पत्नी समसीदा (25), बड़ी बेटी सहवाना (8) बेटे मोहिन (4) छोटी बेटी आनिया (2) के साथ घर में सो रहा था। करीब 1 बजे अचानक साजिद का मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें पूरा परिवार दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत साजिद के घर पहुंचे, जहां पूरा परिवार मलबे में दबा हुआ था, इसके बाद गांव वालों ने करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक समसीदा और उसकी बेटी आनिया की मौत हो चुकी थी। वहीं साजिद, उसका बेटा मोहिन और बेटी सहवाना गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तुरंत जुरहरा अस्पताल भिजवाया गया गया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए, उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मौका-मुआयना कर रहे हैं। recent visitors 95

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन मोदी सरकार में बने कैबिनेट सचिव

नई दिल्ली वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन को शनिवार को राजीव गौबा की जगह कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोमनाथन, तमिलनाडु कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल केंद्रीय वित्त सचिव और सचिव, व्यय के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 अगस्त 2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजीव गौबा की 2019 में हुई थी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आधिकारिक आदेश में कहा, 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस को कैबिनेट सचिवालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति की तारीख से लेकर कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभालने तक की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।' इससे पहले राजीव गौबा ने पांच वर्ष पूर्व 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था। recent visitors 78

PM मोदी ने कहा- केंद्र सरकार केरल सरकार के साथ खड़ी है, संकट की घड़ी में पूरा देश पीड़ितों के साथ, नहीं होने देंगे धन की कमी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा किया। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस खड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। यह त्रासदी सामान्य नहीं है। सैकड़ों परिवारों के सपने उजड़ गए हैं। मैंने प्रकृति के रौद्र रूप को घटनास्थल पर जाकर देखा है। मिलकर काम करने पर उत्तम परिणाम आता है राहत कैंपों में लोगों ने त्रासदी के बारे में पूरा विवरण बताया है। ऐसे संकट के समय जब साथ मिलकर काम करते हैं तो उत्तम परिणाम मिलता है। मैंने उसी दिन मुख्यमंत्री से बात की और हर प्रकार की व्यवस्था को भेजने का आश्वासन दिया था। तुरंत एक केंद्रीय राज्यमंत्री को भी भेजा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, डॉक्टर, सभी ने पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने की कोशिश की।   नहीं होने देंगे धन की कमी पीएम मोदी ने कहा कि मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं। सरकार ने आपदा प्रबंधन की राशि का काफी हिस्सा पहले ही दिया है। बाकी हिस्सा भी तुरंत जारी किया है। धन के अभाव में यहां कोई काम नहीं रुकेगा। केंद्र सरकार केरल सरकार के साथ खड़ी है। बहुत निकट से देखी ऐसी आपदा पीएम मोदी ने कहा कि मैंने ऐसी आपदा बहुत निकट से देखी है। 1979 में गुजरात का मोरबी शहर डैम टूटने की वजह से जलमग्न हो गया था। ढाई हजार से अधिक लोगों की जान गई थी। डैम मिट्टी का था। इस वजह से हर घर में मिट्टी भरी थी। मैं वहां छह महीने तक रहा था। मैं अनुभव कर सकता हूं वायनाड में कैसे परिवार के परिवार मिट्टी में बह होंगे। यह कितनी विकराल परिस्थिति रही होगी। recent visitors 92

फिर 2 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन में त्वरित एवं संवेदनशील पहल से  गरियाबंद जिले के 2 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिला प्रशासन श्रीमती बबली विश्वकर्मा एवं श्रीमती भामिनी दीवान को अनुकंपा नियुक्ति सौंपकर निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पति के निधन पश्चात परिवार के भरण पोषण के लिए चिंतित दोनों महिलाओं की समस्या दूर हो गई है। शासन के सहयोग से मिले अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप अब उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं देखरेख की भी चिंता दूर हो गई है। दोनों को भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। श्रीमती बबली को शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल परसदाकला एवं श्रीमती भामिनी को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल छुरा में पोस्टिंग दी गई है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से आज दोनों महिलाओं के परिजनों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी। शासन के प्रावधानों के तहत गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली फिंगेश्वर निवासी श्रीमती बबली विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति शिक्षक के रूप में सेवारत थे। उनके निधन के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के पालन पोषण एवं देखरेख में सहायता मिलेगी, साथ ही भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इसी प्रकार छुरा विकासखंड के ग्राम अकलवारा की रहने वाली श्रीमती भामिनी दीवान के पति भी शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात उन्हें भृत्य के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि पति के जाने के बाद भविष्य चिंतित था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के खुशहाली में मदद होगी। recent visitors 72

जल जीवन मिशन के लाभ से महिलाएं खुश, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव के घरों में मिले नल कनेक्शन

राजनांदगांव/रायपुर. जल जीवन मिशन योजना के तहत् जिला राजनांदगांव के विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं उसके आश्रित ग्राम मनकी में शुद्ध पेयजल मिलने से अब ग्रामीणों की स्थिति पहले की अपेक्षा सुधरने लगी है। हर घर नल कनेक्शन लग जाने से अब महिलाओं को पहले की तरह नल के सामने लाईनें नहीं लगानी पड़ती है। इससे उनकी समय की बचत होती है। वहीं पर्याप्त शुद्ध पेयजल भी मिल रही है। तोरकट्टा ग्राम पंचायत के ग्रामीण अब खुश है, उनके गांव के हर घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गयी है। शासन की जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर-नल कनेक्शन से ग्राम की महिलाएं प्रसन्न है, अब उन्हें हैंडपंप के सामने लाइन नहीं लगानी पड़ती है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम तोरनकट्टा एवं मनकी में जल जीवन मिशन के तहत डिस्ट्रीब्यूशन 400-400 मीटर की पाइप लाइन बिछाकर दोनों ग्रामों के लगभग 304 परिवारों को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ग्राम तोरनकट्टा की सरपंच श्रीमती सेवती साहू ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में सभी को पानी मिल रहा है, जिससे पूरे गांव में खुशहाली का माहौल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक सतत अभियान चलाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वार्ड नंबर 11 की श्रीमती तीरथ बाई और वार्ड नंबर 8 की श्रीमती प्रमिला साहू ने सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, पानी के लिए लम्बी लाइन लगाना, बोरिंग एवं कुंआ पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन से उन्हें घर पर ही नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है, जिससे उनके समय की बचत भी हो रही है। पेय जल प्रबंधन से जुड़ी सदस्य श्रीमती सीता बाई ने बताया कि हर 3 महीने में जल वाहिनियों द्वारा जल की शुद्धता का परीक्षण एफटीके किट के माध्यम से किया जाता है, ताकि सभी को गुणवत्ता युक्त पेयजल प्राप्त हो सके। स्कूली छात्रा पल्लवी यादव ने कहा कि पहले पानी की समस्या की वजह से स्कूल जाने में देरी होने के साथ ही घर के बाकि कामों में भी देरी होती थी। एक महिला के समय के साथ-साथ उनके पूरे घर वालों के समय का नुकसान होता था, किन्तु योजना के आने के बाद उन सभी के काम समय से पूरे हो रहे है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। recent visitors 98

‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कर रहे हैं कोशिश- जयराम रमेश

नई दिल्ली  कांग्रेस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकारने की आलोचना की थी और अब प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने आरएसएस और पीएम मोदी को घेरा जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने एक और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगे के साथ RSS के संबंधों का संक्षिप्त इतिहास देखिए। RSS के दूसरे प्रमुख MS गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में कांग्रेस के तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के फैसले की आलोचना की थी, इसे “सांप्रदायिक” और “सिर्फ बहकने और नकल करने का मामला” करार दिया था। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने 1947 में लिखा था कि तिरंगे को हिंदुओं द्वारा कभी अपनाया नहीं जाएगा और न ही इसका सम्मान किया जाएगा। शब्द तीन अपने आप में एक बुराई है, और तीन रंगों वाला झंडा निश्चित रूप से बहुत बुरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पैदा करेगा और देश के लिए हानिकारक है।’ ‘2015 में, RSS ने कहा कि “राष्ट्रीय ध्वज पर भगवा रंग ही एकमात्र रंग होना चाहिए क्योंकि अन्य रंग सांप्रदायिक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं।” आरएसएस ने 2001 तक अपने मुख्यालय में नियमित रूप से तिरंगा नहीं फहराया और जब तीन युवकों ने इसके परिसर में झंडा फहराने की कोशिश की तब ज़बरदस्ती करने का “अपराध” बताकर उन पर मामला दर्ज़ किया गया। नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं – जिसे उनके वैचारिक परिवार ने लंबे समय से अस्वीकार किया है – क्योंकि उनके संगठन का कोई इतिहास और प्रतीक नहीं है जिसे भारत अपना मान सके। विशेष रूप से उस दिन जब भारत और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना सकते हैं, जिसमें RSS ने भाग लेने से इंकार कर दिया था।’ recent visitors 105

नर्मदा नदी उफ़ान पर , जलमग्न हुए कई घाट, मंदिर-देवालय भी डूबे … हाईअलर्ट पर SDRF

खंडवा मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश के चलते अब नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ते चला जा रहा है, ओंकारेश्वर एवं बरगी बांध में निरन्तर गेटों से नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नर्मदा नदी के जलस्तर में निरन्तर वृद्धि हो रही है। जहां किनारे के गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, यही कारण है कि बरगी बांध के गेट खोले जाने के चलते अब नर्मदा किनारे मौजूद गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसे देखते हुए नर्मदा किनारे स्थित गांव में अलर्ट जारी किया गया है, मालवा निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे के गांवों को अलर्ट किया गया है। 'तुमको केंद्रीय मंत्री बनवा दूंगा', भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से विधायक अरविंद पटेरिया को आया फोन'तुमको केंद्रीय मंत्री बनवा दूंगा', भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से विधायक अरविंद पटेरिया को आया फोन ग्रामीणों को दी जा रही जानकारी नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए किनारे वाले गांवों में प्रशासनिक अधिकारियों की दस्तक बढ़ने लगी है। जल स्तर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राहत कैम्प के बारे में भी अवगत कराया गया। नर्मदा नदी में बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी प्रशासनिक अमले द्वारा की जा रही है। जिले में अभी किसी भी गांव में पानी नहीं घुसा है। सभी गांवों में नाव, गोताखोर और प्रशासनिक अमले द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। कसरावद और मण्डलेश्वर में नर्मदा अभी खतरे के निशान से नीचे है। बड़वाह में भी अमला गांवो पर निगरानी का कार्य कर रहा है। सभी सम्भावित गांवो के लिए कैम्प बना लिए गए है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते मध्य प्रदेश में हालात अस्त-व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है, जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन दिनों मध्यप्रदेश में बारिश के लिए जिम्मेदार सिस्टम बेहद एक्टिव नजर आ रहा है, जो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश कराएगा। recent visitors 87