Tuesday, July 7, 2026 2:23 am

महाकुंभ को सफल बनाने उप्र सरकार और भारत सरकार मिलकर व्यापक स्तर पर काम कर रही : गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर  केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  कहा कि इस बार का महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा। इस दौरान भारत की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वैदिक सभ्यता से लेकर के महाभारत काल में गुप्त शासन काल में चालुक्य वंश के समय में और उसके बाद पूरे मध्यकालीन भारत इतिहास में कुंभ का उल्लेख मिलता है। पिछले कुंभ में लगभग 20 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस बार लगभग 45 करोड़ लोग महाकुंभ का गवाह बनेंगे। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार मिलकर व्यापक स्तर पर काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि वहां डेढ़ लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं। कुंभ में आने वाले कल्पवासी जो पूरे समय में रहकर के वहां पर कल्प साधना करते हैं, उनकी संख्या 10 लाख की बजाय 20 लाख के आसपास रहने वाली है। जो पूरे समय में एक स्थान पर रहेंगे। उन सबके लिए कुंभ एक अच्छा अनुभव देने वाला ऐसा कुंभ बने, इसको लेकर के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय कम कर रहा है। वहीं 20 लाख विदेशी सैलानी महाकुंभ में आने वाले है। इस बार का कुंभ दुनिया के लिए ऐसा अवसर होगा, जहां भारत की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 को प्रयागराज में समाप्त होने वाला है। महाकुंभ मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और श्रद्धा का भी प्रतीक है। इस बार महाकुंभ मेला 2025 में प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ था। महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत भी जुटते हैं। इस दौरान वह हवन, पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। महाकुंभ में कुछ विशिष्ट दिनों को शाही स्नान के रूप में मनाया जाता है। इसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है।     recent visitors 81

कांग्रेस पर कसा तंज, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

जोधपुर. मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान है। वे भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 545 रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हम उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और भारतीय संविधान को अंगीकार किए हुए भी 75 साल हो चुके हैं, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो हम सभी सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर उनके महान योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की इच्छा थी कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया जाए। आज 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह आकांक्षा पूरी हुई है। इस अवसर पर शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "सरदार पटेल और बाबा साहब अंबेडकर को उनके सही स्थान से वंचित किया गया और उनकी उपलब्धियों को परिवार और पार्टी की राजनीति में दफन कर दिया गया लेकिन अब भारत बदल चुका है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन महान विभूतियों के योगदान को हमेशा याद करेंगे।" इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर रहे हैं। उनका योगदान भारत को एक सूत्र में बांधने और रियासतों को एकजुट करने का था और यह योगदान हम हमेशा याद रखेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हम भारतीय लोकतंत्र और संविधान के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।" recent visitors 53

‘कांग्रेस का चाल-चरित्र बेनकाब, जनता कभी अवसर नहीं देगी’, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र चुनाव में सीएम के सवाल पर कहा कि मुझे लगता है कि हो सकता मीडिया को जनता, कार्यकर्ताओं और पार्टी वर्कर से ज्यादा जल्दी है जानने की। थोड़ा इंतजार करें इंतजार का फल मीठा होता है। वहीं धर्मांतरण के मामले में शेखावत ने कहा कि किसी का भी प्रलोभन के आधार पर जबरन धर्मांतरण ना हो सके। राजस्थान सरकार के इस फैसले पर हम सब लोग साथ में हैं। वहीं कांग्रेस के ठीकरा फोड़ने पर उन्होंने कहा कि जो लोग जीते हैं, पहले वह लोग अपना स्पष्टीकरण दे। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचने वाली स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मैंने भी कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद शाम तक EVM बदनाम हो जाएगी। वहीं प्रयागराज में कुंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत के वर्ल्ड हेरिटेज व विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हमारी कुंभ को लेकर यूपी सरकार के साथ कई बार बातचीत हुई है। इस तरह की अपेक्षा की है कि लगभग 45 करोड़ लोग 45 दिन में आएंगे। हर आने वाले व्यक्ति के कम्युनिकेशन, काॅम्यूटेशन व सेनिटेशन और इसका एक्सपीरियंस इन चारों चीजों को लेकर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर कम कर रही है, इसके साथ-साथ मैं कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का और भारत को एक साथ एक ही जगह पर देखने आने वाले पर्यटकों का स्वागत करूंगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा मैंने आपको पहले भी कहा था उपचुनाव से पहले हम एक से अनेक होने वाले हैं। हम प्रचंड बहुमत के साथ अधिकतम विधानसभा के चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस को देश और प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। recent visitors 53

अनुच्छेद 370 का काला टीका वापस नहीं होगा’, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत की दो टूक, ‘स्वर्ग से इंदिरा भी आ जाएं

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को अनुच्छेद 370 को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अनुच्छेद 370 को देश के मस्तक पर एक "काले टीके" के समान बताया। उन्होंने कहा कि इस काले टीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में समाप्त कर दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौट आएं, लेकिन ये अनुच्छेद अब कभी वापस लागू नहीं होगा। वक्फ कानून को लेकर हो रही बहस पर उन्होंने ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला अभी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्ययन के अधीन है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रगतिशील कानून बनाने की बात होती है, कुछ लोगों को क्यों परेशानी होती है, इसका पता लगाना चाहिए। विकास परियोजनाओं का दिया ब्योरा इस दौरान शेखावत ने जोधपुर के विकास परियोजनाओं का ब्योरा भी दिया। उन्होंने कहा कि 968 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड का टेंडर अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। यह पहला चरण होगा, जिसे आगे चौपासनी तक विस्तारित किया जाएगा। एयरपोर्ट नया टर्मिनल भी तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगा, जिससे जोधपुर में आवागमन सुगम होगा। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि 500 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है। शेखावत ने राजस्थान में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जोधपुर लोकसभा क्षेत्र को राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल रखने का प्रयास किया जा रहा है। recent visitors 149

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले – नवरात्रि का भौतिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है। मंत्री इन दिनों अपने गृहनगर जोधपुर के दौरे पर हैं। वो यहां से सांसद भी हैं। अपने इस दौरे के दौरान रविवार को वह जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के लिए पहुंचे। जनसुनवाई में मंत्री शेखावत ने दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। ग्रामीणों ने अपने-अपने मुद्दों को खुलकर मंत्री के सामने रखा। जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह भारतीय सनातन समय परंपरा का हिस्सा है, जो साल में रितु संक्रमण के काल के समय में मनाया जाता है। यह पर्व 9 दिनों तक चलता है, जब एक ऋतु से दूसरी ऋतु में परिवर्तन होता है।” उन्होंने कहा, “नवरात्रि भारतीय सनातन सभ्यता की परंपरा में ऋतु संक्रमण के काल के दौरान मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह नौ दिन तक चलता है, जब ऋतुएं बदल रही होती हैं। इस पर्व का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा हुआ है, और इस दृष्टिकोण से यह निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भौतिक दृष्टिकोण से, जब ऋतु का परिवर्तन हो रहा है, तो हमें अपने आहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए संक्रमण के इस काल में व्रत और उपवास की व्यवस्था हमारे ऋषियों ने स्थापित की है।” शेखावत ने आगे कहा कि अगर हम आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें, तो इस नौ दिन के समय में साधना का विशेष महत्व है, जिसे हमारे ऋषियों ने स्थापित किया। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी, विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। मारवाड़ में भी नवरात्रि का विशेष महत्व है। मैं सभी मारवाड़ वासियों और जोधपुर के निवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।” recent visitors 83