गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

कोलकाता गौतम गंभीर का मानना है की टीम गेम में प्रत्येक खिलाड़ी का छोटा या बड़ा योगदान महत्वपूर्ण होता है लेकिन भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से इसका अभाव रहा है। भारत के हेड कोच ने कहा कि अगर शिवम दुबे ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में 19वें ओवर दो चौके नहीं लगाए होते तो संजू सैमसन की 97 रन की मैच विजेता पारी की कोई बात नहीं कर रहा होता। गंभीर ने कहा कि जब तक वह कोच हैं, प्रत्येक खिलाड़ी के योगदान का पूरे सम्मान के साथ उल्लेख किया जाएगा। 'सैमसन के 97 रन जितने अहम दो चौके' गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कहा, ''मुझे खुशी है कि आप सभी के योगदान के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि कई वर्षों से हम केवल कुछ विशेष योगदानों के बारे में ही बात करते रहे हैं। यह एक टीम गेम है और यह हमेशा टीम गेम ही रहेगा।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए शिवम के दो चौके भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने संजू के 97 रन, क्योंकि अगर उसने वे दो चौके नहीं लगाए होते तो आप उस (97 रन की पारी) के बारे में बात भी नहीं करते।'' गंभीर ने कहा, ''बड़ा योगदान सुर्खियां बटोरता है, लेकिन छोटा योगदान भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि वह टीम को जीत दिलाने में मदद कर सकता है, उसे लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। इसीलिए मैं कहता हूं कि जब तक मैं इस पद पर हूं, हमारी आगे भी यही नीति रहेगी।'' 'सच कहूं तो मुझे आंकड़ों पर भरोसा नहीं' दुनिया भर के कोच आंकडों (डेटा) को महत्वपूर्ण मानते हैं लेकिन इनमें गंभीर शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''सच कहूं तो मुझे आंकड़ों पर भरोसा नहीं है। मैंने कभी आंकड़े देखे ही नहीं। मुझे तो यह भी नहीं पता कि आंकड़े होते क्या हैं। मैं उन पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि वे अधिकतर सहज ज्ञान पर आधारित होते हैं।'' गंभीर की यह टिप्पणी आश्चर्यजनक थी क्योंकि टीम डेटा विश्लेषक हरि प्रसाद पर काफी हद तक निर्भर रहती है। भारतीय कोच ने कहा, ''टी20 क्रिकेट में सहज ज्ञान और उस सहज ज्ञान पर भरोसा करना ही सब कुछ है। खेल और टी20 प्रारूप के बारे में मुझे जो भी जानकारी है, मैं उसे कप्तान को देने और जितना हो सके उनकी मदद करने की कोशिश करता हूं।'' इंग्लैंड सेमीफाइनल को लेकर क्या बोले? उन्होंने कहा, ''लेकिन आखिर में फैसला कप्तान को करना होता है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे आंकड़ों पर कोई विश्वास नहीं है क्योंकि इन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। मेरे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि हमारे पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं।'' इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल के बारे में गंभीर ने कहा, ''उनकी (इंग्लैंड) टीम एक विश्वस्तरीय टीम हैं। उनके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं और हम सभी जानते हैं कि वानखेड़े में खेलना आसान नहीं होता है। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

गंभीर ने कहा, मैं किसी खिलाड़ी के भविष्य पर बात नहीं कर सकता, रोहित, कोहली जो भी फैसला करेंगे, वह हित में ही होगा

सिडनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि ये दोनों खिलाड़ी जो भी फैसला करेंगे, वह भारतीय क्रिकेट के हित में ही होगा। इस सीरीज में विराट कोहली ने 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए और 8 बार ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। वहीं, रोहित शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पर्थ टेस्ट नहीं खेला। इसके बाद उन्होंने 3 टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाए और खराब फॉर्म के कारण सिडनी टेस्ट से खुद को अलग कर लिया। सिडनी टेस्ट में भारत 6 विकेट से हारा और इसके साथ ही 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। गंभीर ने कहा, "मैं किसी खिलाड़ी के भविष्य पर बात नहीं कर सकता। ये उनका फैसला है। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि उनके अंदर अभी भी खेल के प्रति जुनून और भूख है। मुझे भरोसा है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। और जो भी वे तय करेंगे, वह भारतीय क्रिकेट के लिए सही होगा।" गंभीर ने रोहित के सिडनी टेस्ट से हटने के फैसले की तारीफ की और इसे टीम के हित में बताया। रोहित ने खराब फॉर्म को देखते हुए खुद ही टीम के लिए यह फैसला लिया। गंभीर ने कहा, "ड्रेसिंग रूम में मतभेद की जो बातें की जा रही थीं, वे बेबुनियाद हैं। हमको इस तरह की चीजों में और समझदार होना होगा। अगर एक कप्तान या लीडर टीम के हित में खुद को पीछे हटाता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इसके बारे में बहुत कुछ कहा गया। टीम और देश से ऊपर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।" गंभीर ने आगे कहा, "हम सबको, चाहे वह मैं हूं या कोई और खिलाड़ी, टीम को हमेशा अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं से ऊपर रखना चाहिए और रोहित ने यह दिखाया है। जवाबदेही सबसे ऊपर होती है, और रोहित ने इसे सिडनी टेस्ट में दिखाया।" अब भारत का अगला अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से कोलकाता में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज है। वहीं, जो खिलाड़ी इस फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं, उनके पास रणजी ट्रॉफी के अंतिम दो लीग मैचों में खेलने का मौका होगा। रोहित और कोहली ने 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया, जबकि केएल राहुल जैसे खिलाड़ी दो साल से टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। गंभीर ने आगे कहा, "मैं हमेशा चाहता हूं कि हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले। घरेलू क्रिकेट को कितना महत्व दिया जाना चाहिए, यह इस बात से पता चलता है, न कि केवल एक खेल से। अगर खिलाड़ी उपलब्ध हैं, और उनके पास रेड बॉल क्रिकेट खेलने की प्रतिबद्धता है, तो सभी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यदि आप घरेलू क्रिकेट को महत्व नहीं देते हैं, तो आपको कभी भी टेस्ट क्रिकेट में बढ़िया खिलाड़ी नहीं मिलेंगे।" ऑस्ट्रेलिया में सीरीज की हार से पहले भारत घर पर न्यूजीलैंड से भी 0-3 से हारा था। माना जा रहा है कि टीम में लंबे समय से प्रतीक्षित बदलाव अब जरूरी हो गया है। गंभीर ने इस मामले पर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अभी-अभी खत्म हुई है, इसलिए बदलाव के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। गंभीर ने कहा, "इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। सीरीज अभी-अभी खत्म हुई है। मुझे लगता है कि हमारे पास अभी भी पांच महीने का समय है कि हम योजना बना सकें कि हम कहां जाना चाहते हैं। लेकिन यह मेरे लिए इसके बारे में बात करने का सही समय नहीं है। पांच महीने के बाद हम कहां होंगे? खेल में बहुत कुछ बदल जाता है। फॉर्म, लोग और रवैया बदलता है; खेल में सब कुछ बदल जाता है। हम सभी जानते हैं कि पांच महीने लंबा समय है। तो इंग्लैंड सीरीज से पहले देखते हैं कि क्या होने वाला है। लेकिन जो भी होगा, वह भारतीय क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में होगा।"   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59