जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, MY Bharat पोर्टल पर मेगा एवेंट के रूप में लॉन्च किया

भोपाल जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान को MY Bharat पोर्टल पर मेगा एवेंट के रूप में लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की भागीदारी से जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, सफाई, मरम्मत और जल प्रदूषण में कमी जैसे कार्यों को बढ़ावा देना है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा विकसित MY Bharat पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो युवाओं को राष्ट्र विकास के विविध कार्यक्रमों से जुड़कर सकारात्मक बदलाव के अवसर प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से जिले अपने जल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को पब्लिश करेंगे और युवाओं को “जल दूत” के रूप में पंजीकृत कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक ग्राम से युवाओं को प्रेरित कर जलदूत बनाया जाएगा, जिन्हें पोर्टल से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। अब तक 54 हजार से अधिक लोग 'जलदूत' के रूप में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके है। पंजीकृत जलदूत अभियान से जुड़े इवेंट्स में भाग लेकर अपने अनुभव, फोटो और वीडियो पोर्टल पर साझा कर सकेंगे। संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी व समन्वय की जिम्मेदारी जिला स्तर पर मनरेगा के वरिष्ठ डाटा प्रबंधक, जिला परियोजना अधिकारी अथवा जिला स्तर के अन्य किसी उपयुक्त अधिकारी को जिला स्तर एवं नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

मंत्री सारंग नरेला विधानसभा के हर घर में आज से करेंगे प्रयागराज महाकुंभ गंगा जल का वितरण

भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कल भोपाल के अशोका गार्डन, नर्मदा परिक्रमा पार्क से ‘प्रयागराज महाकुंभ 2025’ त्रिवेणी संगम से लाये पवित्र गंगा जल के वितरण का शुभारंभ करेंगे। प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगा जल बोतलों के माध्यम से नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों के प्रत्येक घर में निःशुल्क वितरित किया जाएगा। नरेला विधानसभा के हर घर तक पहुंचेगा पवित्र गंगा जल प्रयागराज महाकुंभ से विशेष रूप से लाया गया यह पवित्र गंगा जल बोतलों में पैक कर सभी परिवारों को वितरित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु इसे पूजन, आचमन और अन्य धार्मिक कार्यों में उपयोग कर सकें। इस ऐतिहासिक पहल को लेकर नरेला विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह है। सभी 17 वार्डों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

गंगा पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, परिवार से नाराज थी

गजरौला  घरेलू कलह के चलते एक युवती अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए ब्रजघाट में पहुंच गई। यहां पर उसने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। युवती को गंगा में कूदता हुआ देखकर गोताखोर भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद युवती को बचा लिया गया। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला शुक्रवार की सुबह का है। एक युवती घर पर विवाद होने के बाद ब्रजघाट में पहुंची। यहां पुल पर लगे लोहे की जाल के ऊपर चढ़कर बैठ गई। इस दौरान एक व्यक्ति चिल्लाते हुए युवती को बचाने के लिए उसके पास पहुंचा तो युवती एकदम गंगा में कूद गई। इस बीच यहां घाट पर मौजूद गोताखोर चंद्रभान, विशाल, रोशन, राजू, विनोद, कुंवरपाल, मुकेश, दीपचंद आदि ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सकुशल बचा लिया। मौके पर पहुंची पुल‍िस मामले की जानकारी मिलने पर गढ़ क्षेत्र की ब्रजघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के भाई को भी मौके पर बुला लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को स्वजन अपने साथ ले गए। गोताखोर दीपचंद ने बताया कि पारिवारिक विवाद होने के बाद युवती ने जीवन लीला समाप्त करने की मंशा से यह कदम उठाया था। उसे नाव में बैठाकर किनारे पर ले गए। पता लगने पर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवती को अपने साथ ले गए। वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया। पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी युवती पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी। 16 जनवरी 2025 को युवती की शादी है। लेकिन किसी बात से परेशान थी। परेशान  युवती घर से निकली और खुदकुशी की कोशिश की, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुल से कूदने वाली युवती को गोताखोरों ने बचा लिया है। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42