रिलायंस और टीसीएस के बाद HDF Bank ने हासिल की ये खास उपलब्धि

नई दिल्ली  प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन एक दिन पहले ही बैंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में करीब दो प्रतिशत की तेजी आई और इसके साथ ही इसका मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। एचडीएफसी बैंक से पहले केवल दो कंपनियों को ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 1.78 प्रतिशत चढ़कर 1,961.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 2.23 प्रतिशत उछलकर 1,970.65 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है। एनएसई पर शेयर 1.70 प्रतिशत बढ़कर 1,960 रुपये पर पहुंच गया। बैंक के शेयर में नौ अप्रैल से 11.12 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1,50,289.64 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 15,01,289.37 करोड़ रुपये हो गया। अभी तक केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ही 15 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को पार किया है। टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है। बुधवार को कंपनी का शेयर करीब दो फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप 12,23,619.11 करोड़ रुपये है। रिलायंस का मार्केट कैप मंगलवार को बंद भाव पर रिलायंस का मार्केट कैप 17.47 लाख करोड़ रुपये था। मार्केट कैप के हिसाब से भारती एयरटेल (10.45 लाख करोड़ रुपये) चौथे और आईसीआईसीआई बैंक (10.09 लाख करोड़ रुपये) पांचवें नंबर पर है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई है। सुबह 9.35 बजे यह बीएसई पर 0.45% गिरावट के साथ 1953.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही मार्केट कैप 14,94,593.68 करोड़ रुपये रह गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो रिलायंस 60वें नंबर पर है जबकि एचडीएफसी बैंक 67वें और टीसीएस 100वें नंबर पर है। इस लिस्ट में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है। टॉप 10 में से 8 कंपनियां अमेरिका की हैं। आईफोन बनाने वाले कंपनी ऐपल 3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, अल्फाबेट, ऐमजॉन, सऊदी अरामको, मेटा प्लेटफॉर्म्स, बर्कशायर हैथवे, ब्रॉडकॉम और टीएसएमसी का नंबर है। recent visitors 41

कोटक, एयू स्मॉल और कैपिटल स्मॉल बैंक की 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदेगा HDFC Bank

नई दिल्ली  नए साल में बैंकिंग सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक तीन बैंकों में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। इसके लिए उसे आरबीआई से हरी झंडी मिल गई है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे आरबीआई की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक और ग्रुप की अन्य कंपनियों एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट, एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस और एचडीएफसी सिक्योरिटीज को एयू स्मॉल फाइनेंस में 9.50% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एक शेड्यूल्ट कमर्शियल बैंक है जो बीएसई 100 इंडेक्स में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 42,678.04 करोड़ रुपये है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 13,37,919.84 करोड़ है। यह मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के बाद देश की तीसरी बड़ी कंपनी है। एचडीएफसी बैंक ने भी एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि उसे कोटक महिंद्रा बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5 फीसदी एग्रीगेट होल्डिंग खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। एक साल की वैलिडिटी एचडीएफसी बैंक को इन बैंकों में यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए मिली मंजूरी एक साल तक वैलिड रहेगी। साथ ही एचडीएफसी बैंक को एग्रीगेट होल्डिंग सुनिश्चित करनी होगी। यानी इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक और ग्रुप की अन्य कंपनियों की होल्डिंग उन बैंकों की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स के 9.5 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। आरबीआई के 2023 के दिशानिर्देशों के मुताबिक एग्रीगेट होल्डिंग में बैंक के शेयर, उसकी सहयोगी कंपनियां, म्यूचुअल फंड्स, ट्रस्टीज और प्रमोटर ग्रुप एंटिटीज शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक की इन बैंकों में निवेश की योजना नहीं है लेकिन ग्रुप की एग्रीगेट होल्डिंग 5% की लिमिट से अधिक हो सकती है। इसलिए एचडीएफसी बैंक ने इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी थी।   recent visitors 142