रोहतक में होगी 68वीं राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता, राजस्थान-केकड़ी में टीम का गठन

केकड़ी. 68वीं 17 वर्ष छात्र-छात्रा राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता को लेकर राजस्थान की टीम के खिलाड़ियों को यहां केकड़ी के पटेल मैदान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता 22 से 27 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होगी। यह प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय पायलेट विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया है। शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य अशोक जेतवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रों की टीम को हनवन्त सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं छात्राओं की टीम को पिंकी कुमारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों ही वर्गों की टीमें हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होनें बताया कि राजस्थान की टीम में खिलाड़ियों का चयन कर टीमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोनों ही वर्गों में शुरुआती तौर पर 28-28 खिलाड़ी सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से खेल कौशल व प्रदर्शन के आधार पर 18-18 खिलाड़ियों का चयन कर टीम को अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान की टीम में केकड़ी के भी दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित राज्य दल 20 नवंबर को रोहतक के लिए रवाना होगा, जहां 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होगा। राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्र छात्र टीम में आर्यन चौधरी, परमेश्वर चौधरी, एजाज बिसायती, गगनदीप सिंह, मनीष, आदित्य प्रताप सिंह, सोनू बलाई, मनीष सियाग, अर्जुन, बबलू, हर्षदीप सिंह, करणवीर सिंह, विजयपाल, आदित्य राय, हिमांशु, अंकित राठौर, तनवीर व आदित्य शामिल किये गए हैं। राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्रा छात्रा टीम में रविना, मनभर, पूजा जाट, सोनू, सुनिता, योगिता, अनुष्का, पुष्पा कंवर, सोनिया, प्रियंका, अंजलि, ममता, यशवी, स्नेहा, खुशबू, पायल, मुस्कान व पिंकी चौधरी शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। केकड़ी जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा इस शिविर की देखरेख कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नई हॉकी प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। यह प्रशिक्षण न केवल खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार करेगा। शिविर का सफल आयोजन भविष्य में केकड़ी को भी खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। शिविर में राष्ट्रीय स्तर के कोच आने से केकड़ी के खिलाड़ियों को भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि हॉकी खेल में केकड़ी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। इन खिलाड़ियों में राधामोहन शर्मा, रामनिवास सेन, किशोरीलाल यादव, हंसराज मेधवंशी, ओमप्रकाश अग्रवाल, रतनलाल वर्मा सहित कई नाम शामिल हैं, जिन्होंने हॉकी में केकड़ी का नाम रोशन कर इस शहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। ये खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ भी शिविर में भाग ले चुके है। इनमें से कई खिलाड़ी अब दिवंगत हो गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम आज 12वें सुल्तान जोहोर कप के शुरुआती मैच में जापान से भिड़ेगी

जोहोर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम शनिवार को यहां 12वें सुल्तान जोहोर कप के शुरुआती मैच में जापान से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य पूर्व दिग्गज गोलकीपर और अपने सम्मानित कोच पीआर श्रीजेश से प्रेरणा लेना होगा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता श्रीजेश के लिए कोच के तौर पर यह पहला कार्यकाल होगा। उन्होंने इस साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद खिलाड़ी के तौर पर खेल को अलविदा कहा था। भारत ने मई 2023 में जूनियर एशिया कप में अपने आखिरी मुकाबले में जापान पर 3-1 से जीत हासिल की और 2022 के सुल्तान जोहोर कप में भी इस टीम को 5-1 से हराया था। कप्तान आमिर अली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम नए मुख्य कोच पीआर श्रीजेश के नेतृत्व में अच्छी ट्रेनिंग कर रही है और हम उनके साथ अपना पहला टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार जर्मनी से हारने के बाद, हम अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे। इस बार हमारी तैयारी अच्छी है और हम प्रतियोगिता में किसी भी टीम से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।’’ जापान के बाद भारतीय टीम 20 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन, 22 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया और फिर 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। भारतीय टीम ग्रुप चरण में 25 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। लीग चरण में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 26 अक्टूबर को फाइनल में भिड़ेंगी। भारतीय उपकप्तान रोहित ने कहा, ‘‘हम सुल्तान जोहोर कप से पहले सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचने के लिए पिछले कुछ दिनों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए उत्साहित हैं। सभी खिलाड़ी अपने खेल में सुधार के साथ एक-दूसरे को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारी नजरें इस प्रतियोगिता के साथ नवंबर में मस्कट में खेले जाने वाले जूनियर पुरुष एशिया कप पर भी हैं।’’     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109

यह जीत हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत: हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को 7.5 लाख रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “यह जीत हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन का प्रमाण है। लगातार दो ओलंपिक पदक जीतना एक असाधारण उपलब्धि है जो विश्व मंच पर भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान को दर्शाता है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को उनके असाधारण प्रदर्शन और समर्पण के लिए बधाई देता हूं। यह पुरस्कार राशि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना के तौर पर है। मैं पीआर श्रीजेश को उनके शानदार करियर और भारतीय हॉकी में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।” हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है। मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिग्गज पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीटों का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79