हनी सिंह के कंसर्ट का 1 करोड़ का सामान जब्त, पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये की शिकायत करेंगे

इंदौर इंदौर में मशहूर सिंगर हनी सिंह का कॉन्सर्ट विवादों में है। पहले 50 लाख रूपये मनोरंजन कर जमा करने को कहा गया,बाद में पुलिस ने 8 लाख लेकर ही कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी। हनी सिंह का कॉन्सर्ट तो हो गया,लेकिन इंदौर के महापौर पुलिस अफसरों से खासा नाराज हैं। इसके लिए वह उचित प्लेटफॉर्म पर शिकायत भी करेंगे। नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव पुलिस प्रशासन से सख्त लहजे में कहा कि हनी सिंह शो के लिए आयोजकों ने जरुरी अनुमतियां नहीं ली थी, फिर आयोजन कैसे हो गया। जिम्मेदारों को आयोजन रोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती है। महापौर ने कहा कि मैंने पत्र लिखकर कहा था कि जब तक निगम को मनोरंजन कर नहीं मिले तब तक आयोजन की अनुमति न दी जाए। फिर भी पुलिस अफसरों ने अनुमति दे दी। यह उचित नहीं है। पुलिस अफसरों की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के लिए उचित प्लेटफार्म पर उनकी शिकायत करेंगे। क्या है पूरा मामला? इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हनी सिंह शो के आयोजको से 50 नाख रूपए मनोरंजनकर जमा कराने को कहा था। इसके चलते अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने नोटिस भी जारी किया था,लेकिन आयोजकों ने करीब आठ लाख रुपए जमा कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद निगम की किरकिरी होने पर अपर आयुक्त के निर्देश पर निगम के रिमूवल अमले ने हनी सिंह शो के साउंड सिस्टम से भरा कंटेनर जब्त कर लिया। बताया जाता है कि इस कंटेनर में करीब एक करोड़ का सामान है। अब यदि आयोजकों को सामान चाहिए तो पचास लाख रुपए मनोरंजन कर के जमा कराएं। इस तरह हनी सिंह और निगम के बीच आपस में ठन गई है। निगम अफसरों ने भी मनोरंजन कर को अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया है। महज डेढ़ घंटे में खत्म हो गया प्रोग्राम तय समय पर हनी सिंह का कार्यक्रम शुरु हुआ और गायक ने अपने मशहूर दस गाने सुनाकर महज डेढ़ घंटे में ही शो खत्म कर रवानगी ले ली। इससे निगम को मनोरंजन कर के 50 लाख रुपए नहीं मिले और दर्शक भी कार्यक्रम जल्द खत्म होने पर नाराज हो गए। ज्ञात रहे कि नगर निगम महापौर ने मनोरंजनकर जमा होने के बाद ही कार्यक्रम की अनुमति देने की बात कही थी। इसके लिए पुलिस कमिश्रर को पत्र भी लिखा था,लेकिन इवेंट के लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति पहले ही ले ली गई थी। हालांकि नगर निगम ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजकों को मनोरंजन कर जमा करने का नोटिस जारी किया। नगर निगम ने जीएसटी पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक के टिकट बेचे गए हैं। इस राशि का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर पहले ही जमा करना जरूरी बताया गया। नियत में खोट- महापौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि आयोजकों की नीयत में खोट है। उन्होंने आयोजकों से पोस्ट डेटेड चेक देने का आग्रह किया था,लेकिन आयोजकों ने इसे यह कहते हुए मना कर दिया कि वे चेक लेकर यात्रा नहीं करते। हनी सिंह का कार्यक्रम डेढ़ घंटे में समाप्त होने पर नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि शो खत्म करने में नगर निगम की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा न होने के कारण शो को बंद किया गया,ऐसा कहना गलत है। इस इवेंट के लिए 7 लाख 85 हजार रुपए का टैक्स पहले ही जमा किया गया था,लेकिन 50 लाख रुपए की टैक्स मांग अभी भी बाकी है। पहले भी हुआ विवाद – शहर में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम आयोजको ने मनोरंजन कर जमा करने का आश्वासन देने के बाद कार्यक्रम किया और गायब हो गए। इससे निगम को एफआईआर करानी पड़ी। इसके चलते ही इस बार हनी सिंह शो के पहले ही टिकिट बिक्री के आधार पर दस फीसदी मनोरंजन कर जमा कराने का नोटिस आयोजक टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड को दिया गया। इसके चलते उसने 7 लाख 85 हजार रुपए का टैक्स जमा किया। इसे निगम ने अपर्याप्त बताया और आयोजकों को पत्र लिखकर 50 लाख रुपए का टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

बिना टैक्स भरे नहीं होगा हनी सिंह का का कॉन्सर्ट, MIC मेंबर ने महापौर को पत्र लिख दी ये चेतावनी

 इंदौर यो-यो हनी सिंह(Yo Yo Honey Singh) का कॉन्सर्ट दो दिन बाद इंदौर में होगा या नहीं ? इस पर संशय के बादल छाने लगे हैं। जहां एमआइसी सदस्य ने महापौर और निगमायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि बिना टैक्स वसूली के आयोजन हुआ तो निगम और अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे, वहीं लोकायुक्त में भी शिकायत करेंगे। दूसरी ओर, महापौर ने भी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आयोजन की अनुमति से पहले निगम की एनओसी देखने को कहा है। इधर, अब करणी सेना ने भी आयोजन का विरोध करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आयोजन पर संकट छाने लगा है। मामले में राजस्व विभाग ने आयोजकों को नोटिस जारी कर तलब किया है। जानकारी अनुसार, लगातार हो रही राजस्व की हानि पर मंगलवार को एमआइसी सदस्य और राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त को चिट्ठी लिखी है कि पूर्व में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट किया गया था, जिसमें करीब 20 करोड़ की आय हुई थी, लेकिन उसका मनोरंजन कर जमा नहीं किया था। इसके बाद एक और आयोजन होने जा रहा है। निगम से अनुमति मांगी गई है। यह आयोजन पूर्व में हुए आयोजन स्थल पर ही हो रहा है। यदि इसकी भी वसूली नहीं होती है और निगम अफसर आयोजन होने देते हैं तो उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। ऐसे अफसरों की लोकायुक्त में भी शिकायत की जाएगी कि उन्होंने निजी लाभ लेकर निगम को राजस्व की हानि पहुंचाई है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को चिट्ठी लिखी, जिसमें चौहान के पत्र का हवाला देते हुए लिखा कि आयोजनों पर पुराना कर बाकी है। लिहाजा पुलिस विभाग से दी जाने वाली अनुमति से पहले नगर निगम से भी एनओसी ली जाए। दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की ही तर्ज पर यो-यो हनी सिंह(Honey Singh Concert) का एक और बड़ा आयोजन शहर में होने जा रहा है। इसका हनी सिंह के प्रशंसकों में जमकर उत्साह है। अभी से ही शो के सारे ऑनलाइन टिकिट बुक हो चुके हैं। अनुमान है कि आयोजक इस कॉन्सर्ट से 8 से 10 करोड़ की कमाई करेगा। निगम की ओर से मनोरंजन कर की एडवांस मांग की गई, जो अब तक जमा नहीं कराई गई है। करणी सेना की चेतावनी: आयोजन हुआ तो सबक सिखाएंगे करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह ने कहा, हनी सिंह के आयोजन के दौरान अभद्र इशारे और टिप्पणी की जाती है, जो अशोभनीय है। यहां शराब परोसी जाएगी, जिसकी भी अनुमति दे दी गई है। ऐसे आयोजन करके शहर को सुधरने नहीं दिया जा रहा है। इस बार यदि हनी सिंह का आयोजन हुआ तो करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसका विरोध करेंगे और इसका खमियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। आखिर क्यों प्रशासन ऐसे आयोजन की अनुमति दे देता। आयोजन की अब तक अनुमति नहीं आयोजकों ने फायर विभाग में अनुमति के लिए आवेदन किया था। इस पर निगम से जवाब दिया गया है कि जब तक पुराने आयोजन और नए का एडवांस टैक्स जमा नहीं किया जाएगा, आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब तक निगम से कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। वरिष्ठ अफसरों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। – लता अग्रवाल, प्रभारी अपर आयुक्त सी-21 एस्टेट प्रबंधन को किया तलब बुधवार को नगर निगम के जोन 10 के राजस्व विभाग ने सी -21 एस्टेट को नोटिस जारी कर गुरुवार को तलब किया है। निगम के राजस्व विभाग के पत्र के अनुसार, इस स्थान पर दिलजीत दोसांझ का आयोजन हुआ था, अब एक और कार्यक्रम किया जाना है। जिस पर नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 135 एवं 138 के अंतर्गत होकर सम्पत्तिकर एवं अन्य उपकर देयक हैं। इसके लिए सम्पत्ति के दस्तावेज, विक्रय पत्र की कॉपी, डायवर्सन व खसरा कापी, के साथ आज यानी (दिनांक 6.3.2025) को नगर निगम के जोन 10 पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं और वैध टैक्स जमा कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19