IND vs AUS 4th Test तीसरे दिन का खेल समाप्त, नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, वॉश‍िंगटन की भी ‘सुंदर’ पारी

मेलबर्न इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते समाप्त हो गया है। नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों के आगे 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। रेड्डी 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ मोहम्मद सिराज दे रहे हैं। भारत अभी भी मेजबानों से 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 8वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई जिस वजह से टीम इंडिया फॉलो ऑन भी टालने में कामयाब रही। सुंदर ने 162 गेंदों पर 50 रन बनाए। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2025-25 के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में जारी है. ऑस्ट्रेल‍िया के 474 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने भी  मैच के तीसरे दिन स्टम्प तक 358/9 (116 ओवर) का स्कोर बना लिया है. मोहम्मद स‍िराज (2 नॉट आउट) और नीतीश कुमार रेड्डी (105 नॉट आउट) क्रीज पर जमे हुए हैं. रेड्डी ने इस पारी के माध्यम से अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. भारत ऑस्ट्रेल‍िया के स्कोर से फ‍िलहाल 116 रन पीछे है. इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम ने पहली पारी में 474 रनों बनाए थे. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए. टीम इड‍िया की पारी की हाइलाइट्स भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन  चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) भी बोलैंड की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍. जब दूसरे द‍िन का खेल खत्म हुआ तो भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन था. तीसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. जब ऐसा लग रहा था कि ये पार्टनरशिप जम गई है, तभी ऋषभ पंत (28) अपना धैर्य खो बैठे और रैम्प शॉट मारने के चक्कर में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर थर्ड मैन पर नाथन लायन के हाथों लपके गए. फिर कुछ देर बाद जडेजा भी 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. जडेजा को लायन ने एलबीडब्ल्यू किया. इसके बाद नीतीश रेड्डी और वॉश‍िंंगटन सुंदर ने आपस में 127 रनों की शानदार पार्टनरश‍िप की, लेक‍िन सुंदर (50) जड़ते ही आउट हो गए. इसके बाद बुमराह डक पर आउट हो गए. भारत का स्कोरकार्ड : 358/9 (116 ओवर) बल्लेबाज व‍िकेट रन  रोह‍ित शर्मा  कैच बोलैंड, बोल्ड कम‍िंंस  03 केएल राहुल  बोल्ड कम‍िंंस 24  यशस्वी रन आउट  82 कोहली कैच कैरी, बोल्ड बोलैंड  36 आकाश दीप कैच लायन, बोल्ड बोलैंड  00 ऋषभ पंत कैच लायन, बोल्ड बोलैंड 28 रवींद्र जडेजा LBW लायन 17 सुंदर  कैच स्म‍िथ, बोल्ड लायन  50 बुमराह  कैच ख्वाजा, बोल्ड कम‍िंंस  00 विकेट पतन: 1-8 (रोहित शर्मा, 2 ओवर), 2-51 (केएल राहुल, 15 ओवर), 153-3 (यशस्वी जायसवाल, 41), 154-4 (विराट कोहली, 42.1), 159-5 (आकाश दीप, 44.3), 191-6 (ऋषभ पंत, 55.4 ओवर), 221-7 (रवींद्र जडेजा, 64.5 ओवर), 348-8 (वॉशिंगटन सुंदर, 112 ओवर), 350-9 (जसप्रीत बुमराह, 113.3)     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

गाबा मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए दिख सकते है रोहित शर्मा

 गाबा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर 14 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए दिख सकते हैं। रोहित शर्मा सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, जहां उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। पर्थ टेस्ट में केएल राहुल ने जिस तरह से बैटिंग की, एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए उन्हें फिर से ओपन करने का मौका मिला, जबकि टीम में कप्तान रोहित वापसी करने के बाद मिडिल ऑर्डर में उतरे। ब्रिसबेन टेस्ट की तैयारियों में टीम इंडिया जुटी हुई है और इस दौरान रोहित को नेट्स में नई गेंद से प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रिसबेन में रोहित ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। रोहित ने भारत की ओर से कुल 65 ही टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनके खाते में 4279 रन दर्ज हैं। रोहित कुल 12 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ओपनिंग की बात करें तो रोहित ने 42 टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है और इस दौरान उनका औसत करीब 44 रहा है, वहीं नंबर छह पर उनका औसत करीब 50 का रहा है। नंबर छब पर बैटिंग करते हुए रोहित ने तीन शतक लगाए हैं, जबकि ओपन करते हुए उनके खाते में 9 टेस्ट शतक दर्ज हैं। कप्तानी की बात करें तो रोहित का आंकड़ा काफी औसत दर्जे का रहा है। रोहित की कप्तानी में भारत ने कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं। कप्तानी के दौरान रोहित की बैटिंग काफी औसत रही है। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में 32.42 के मामूली औसत से 1973 रन ही बनाए हैं। बतौर कप्तान रोहित के बैट से महज चार ही टेस्ट शतक आए हैं। रोहित के ओपन करने का मतलब होगा कि केएल राहुल एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बैंटिंग करने आ सकते हैं। रोहित और यशस्वी जायसवाल ओपन करते हैं, तो तीसरे नंबर पर शुभमन गिल और चौथे नंबर पर विराट कोहली का आना लगभग तय है और केएल को पांचवें नंबर पर भेजकर ऋषभ पंत को छठे नंबर पर उतारा जा सकता है।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 147