रेलवे की खुशखबरी: ‘उत्तरप्रदेश’ और ‘झारखंड’ जाने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट

भोपाल  रेलवे ने मध्यप्रदेश में रहने वाले उत्तरप्रदेश और झारखंड के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन का निर्माण होने के बाद रेलवे प्रशासन ने धनबाद और चोपन के बीच दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज कर दी है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब संबंधित जोन को इन ट्रेनों के परिचालन, रखरखाव और प्रचारप्रसार की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित होगी। विंध्य अंचल की राह होगी सुगम विंध्य क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल-चोपन एक्सप्रेस को भी स्वीकृति दे दी गई है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार रात भोपाल से रवाना होकर सोमवार सुबह चोपन पहुंचेगी। वापसी में सोमवार शाम चोपन से चलकर मंगलवार सुबह भोपाल वापस आएगी। इस ट्रेन का ठहराव सागर, कटनी, ब्योहारी, सिंगरौली और ओबरा डैम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रखा गया है। भोपाल से अभी चोपन के लिए दो वीकली स्पेशन चलती हैं। इस ट्रेन के बाद वीकली स्पेशन की संख्या बढ़कर 3 हो जाएगी। ऐसा रहेगा दोनों ट्रेन का रूट सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। यह ट्रेन भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस सप्ताह में 03 दिन चलेगी। यह ट्रेन रात 8 बजकर 55 मिनिट पर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 8 बजकर 30 मिनिट पर धनबाद पहुंचेगी धनबाद से यह ट्रेन सुबह 7 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी। भोपाल-चोपन एक्सप्रेस रविवार को रात 8 बजकर 55 मिनिट पर चलेगी और दूसरे दिन सुबह 7 बजे चोपन पहुंचेगी. अगले दिन शाम 7 बजे चोपन से रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8 बजकर 35 मिनिट पर भोपाल पहुंचेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित कई ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से होगा कम, देखें लिस्ट…

भोपाल मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में चलने वाली कुछ ट्रेनों का रेलवे ने किराया कम करने का फैसला लिया है और इसका आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल रेलवे ने विशेष से नियमित हुई पैसेंजर ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से कम करने का आदेश जारी किया है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नियमित नंबर जारी कर दिए हैं। विशेष से नियमित ट्रेन करने की प्रक्रिया में कुछ ट्रेनों के नंबर परिवर्तित हुए हैं। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा। विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर 05703/05704 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51703/51704 05705/05706 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51705/51706 05713/05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर 51707/51708 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू 61617/61618 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन 61619/61620 06617/06618 कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू 61601/61602 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू 61603/61604 06625/06626 कटनी-सतना-कटनी मेमू 61605/61606 06635/06636 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61607/61608 06637/06638 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61609/61610 06607/06608 बीना-गुना-बीना ट्रेन 61611/61612 नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विवेक तन्‍खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे विवेक तन्‍खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

त्योहार से सप्ताह पूर्व से दिल्ली, इंदौर, रायपुर से आने वाली फुल, जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची

जबलपुर दीपावली से ठीक एक दिन पूर्व 30 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 130, थर्ड एसी इकोनोमी में 65, थर्ड एसी में 85, सेकेंड एसी में 52 एवं फस्र्ट एसी में 17 है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है सीएसटीएम-जबलपुर के मध्य सीधी चलने वाली एक मात्र गरीबरथ एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को टिकट की प्रतीक्षा सूची 299 पर पहुंच गई है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है, जो जबलपुर से होकर गुजरती हैं। जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं जबलपुर से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर, पटना, भागलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें तो दीपावली के पहले से लेकर छठ तक फुल हैं। दिल्ली, इंदौर, रायपुर, जयपुर से जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं। इनमें प्रतीक्षा सूची लंबी होना आरंभ हो गया है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों में स्थिति….     24 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में थर्ड एसी में नोरूम।     24 अक्टूबर : गरीबरथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 152।     25 अक्टूबर : 16 में से दो ट्रेन में नोरूम।     25 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी व सात ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।     26 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में नोरूम।     26 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी, चार ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।     27 अक्टूबर : 15 ट्रेन में से चार ट्रेन में नोरूम।     27 अक्टूबर : कुछ अन्य ट्रेनों के स्लीपर और एसी में भी नोरूम।     28 अक्टूबर : 16 में नौ ट्रेन में नोरूम।     29 अक्टूबर : 16 में से आठ ट्रेन में नोरूम।     30 अक्टूबर : 14 में से 11 ट्रेन में नोरूम।     31 अक्टूबर : 16 में से पांच ट्रेन में नोरूम। जबलपुर आने वाली यह ट्रेने भी फुल….     दिल्ली से : तीन-चार ट्रेन प्रतिदिन। 25-30 अक्टूबर तक।     जयपुर से : एकमात्र ट्रेन संचालित। 23-30 अक्टूबर तक।     रायपुर से : दो ट्रेन का संचालन। 23-30 अक्टूबर तक। नोट: रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवरण। तत्काल टिकट लेने की तैयारी महानगरों में रहकर नौकरी, पढ़ाई करने वाले आसपास के जिलों के लोग भी जबलपुर तक रेल यात्रा करके पहुंचते हैं। जो लोग पहले टिकट आरक्षित कराने से चूक गए हैं, वह अब तत्काल टिकट लेने की तैयारी कर है। तत्काल टिकट के लिए भी सबसे अधिक मांग गरीबरथ, महानगरी, काशी, पवन, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, मप्र संपर्क क्रांति, दयोदय जैसी ट्रेनों में है। महंगे किराये वाली गाड़ी भी खाली नहीं त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्री महंगा किराया भी चुका रहे है। रेलवे की ओर से कुछ विशेष गाड़ियां आरंभ की है। अधिक किराया वाली यह ट्रेनें अभी से फुल हो गई है। एलटीटी-समस्तीपुर विशेष ट्रेन के स्लीपर श्रेणी की प्रतीक्षा सूची 150 पर पहुंच गई है। रायपुर, जयपुर जैसे नगरों से रेल यातायात के सीमित विकल्प भी त्योहार पर आने वाले लोगों के लिए समस्या बन रहे है। मनमाड़ से जबलपुर के लिए रवाना हुई गरीब रथ मुंबई रेल मंडल के कसारा स्टेशन पर पटरी की मरम्मत के चलते गरीबरथ एक्सप्रेस को मुंबई ले जाया सका। शनिवार शाम को जबलपुर से रवाना हुई गरीब रथ ट्रेन को रविवार सुबह मनमाड़ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रेन यहां से वापस जबलपुर के लिए रवाना हुई। जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान हुए गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी- जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस को रविवार शाम 5:55 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन सीएसएमटी-मनमाड के बीच आंशिक निरस्त थी। हालांकि इस दौरान जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान हुए। यात्री मानवाड़ से ट्रेन और टैक्सी के जरिए मुंबई पहुंचे इसके लिए भी उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण नहीं मिला तो वे अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर मुंबई पहुंचे। वहीं टैक्सी में उन्हें ज्यादा किराया देकर गंतव्य तक जाना पड़ा। आज रद्द रहेगी इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 11755 इतवारी से रीवा एक्सप्रेस 21 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11756 रीवा से इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से रविवार को रद्द रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

ट्रेन की इंजन और कोच की कपलिंग खुली बिना, आधा किमी तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन

जबलपुर जबलपुर रेल मंडल में लगातार हो रही लापरवाही से रेल हादसे बढ़ गए हैं। एक बार फिर मंडल की सीमा में आने वाली जैतवारा स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जैतवारा स्टेशन में मुंबई होकर बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के इंजन से कोच को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई और इंजन, रैक छोड़कर 500 मीटर तक आगे बढ़ गया। ड्राइवर ने इंजन वापस लाकर रैक से जोड़ा जब ट्रेन के ड्राइवर को इसका पता चला तो उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। इस लापरवाही से हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों का तनाव बढ़ गया। तत्काल ड्राइवर ने ट्रेन के इंजन को वापस आधा किलोमीटर वापस लाकर रैक से उसे जोड़ा। इससे यात्रियों के बीच भी हड़कंप की िस्थति बन गई। जैतवारा व हाटी स्टेशन के पास कपलिंग खुली मुंबई से चलकर सतना जैतवारा होते हुए बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस की जैतवारा व हाटी स्टेशन के पास कपलिंग खुल गई थी, जिससे इंजन के आगे बढ़ जाने से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म और ट्रेन के यात्रियों को जैसे ही इसकी खबर लगी, उन्होंन तत्काल टीटीई और अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी। पायलट को इसकी भनक भी नहीं लगी कामायनी एक्सप्रेस रात को हाटी और जैतवारा के बीच किलोमीटर नंबर 1195/05 पर पहुंची ही थी कि गाड़ी में लगे पावर कार की कपलिंग अचानक खुल गई और पायलट को इसकी भनक भी नहीं लगी। ट्रेन के डिब्बे कुछ दूर चलकर आगे रूक गए। ट्रेन गार्ड को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत पायलट को सूचित किया तब कहीं जाकर इंजन को पीछे लाकर कपलिंग को जोडा गया। इस घटना में ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49