भारतीय पर्यटकों का बढ़ा सिंगापुर से मोह जनवरी से सितंबर तक 898,180 पहुंचे यात्री
सिंगापुर सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों की संख्या में इस कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले नौ महीने में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 898,180 पर पहुंच गया।सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) ने ये आंकड़े ऐसे समय जारी किए हैं, जब यहां विश्व प्रसिद्ध होटल तथा शॉपिंग क्षेत्र ऑर्चर्ड रोड में वर्ष के अंत में होने वाले उत्सवों की तैयारी शुरू हो गई है। इंडोनेशिया और चीन जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बाद सिंगापुर में सबसे अधिक पर्यटक भारत से आते हैं। एसटीबी के प्रवक्ता ने ऑर्चर्ड रोड बिजनेस एसोसिएशन (ओआरबीए) द्वारा वर्ष के अंत के उत्सव कार्यक्रम के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 2023 में सिंगापुर में 10 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक आए थे। इस वर्ष के पहले नौ महीने (जनवरी से सितंबर) में भारतीय पर्यटकों के आगमन में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह आंकड़ा 898,180 तक पहुंच गया है। इस बीच, उद्योग पर्यवेक्षकों ने सिंगापुर के अपने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। सिंगापुर वर्ष के अंत में छुट्टियों के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 60