Ramnavami पर Sambhal में Jama Masjid के सामने बनी Police Chowki का उद्घाटन

संभल संभल की जामा मस्जिद के सामने बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में है. अब सिर्फ साज-सज्जा का काम बाकी रह गया है, जो तेजी से किया जा रहा है. यह पुलिस चौकी अपने आप में बहुत खास होने वाली है. इसके प्रवेश द्वार पर लगे राजस्थान के सफेद संगमरमर पर महाभारत के उस रथ की आकृति  उकेरी गई है, जिसमें अर्जुन सवार थे और जिसके सारथी स्वयं भगवान कृष्ण थे.   इस रथ के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के चौथे अध्याय का सातवां श्लोक भी अंकित है, जिसे अर्जुन को धर्म और अधर्म के बीच युद्ध का ज्ञान देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने सुनाया था. यह श्लोक है, 'यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम।। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥' इस श्लोक का हिंदी अनुवाद है, 'जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब ही मैं अपने रूप को रचता हूं, अर्थात साकार रूप से लोगों के सम्मुख प्रकट होता हूं. साधु पुरुषों का उद्धार करने के लिए, पाप कर्म करने वालों का विनाश करने के लिए और धर्म की स्थापना करने के लिए मैं युग-युग में प्रकट हुआ करता हूं.' महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का संदेश देते हुए चित्र को भी सत्यव्रत पुलिस चौकी की दीवार पर दर्शाया गया है. ऐसा कहा जाता है कि सतयुग में संभल का नाम सत्यव्रत नगर था और उसी आधार पर सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है. पुलिस चौकी के प्रवेश द्वार पर बनी इस आकर्षक आकृति को राजस्थान के कारीगरों ने तैयार किया है. इसमें वॉशेबल और एनिमेटेड कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो न धूप से फेड होगा और न पानी से खराब होगा. इस पुलिस चौकी का लोकार्पण रामनवमी पर हो सकता है. एएसपी श्रीश चंद्र ने 3 अप्रैल को पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और बचा कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. संभल जिले का पुलिस कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनेगा. संभल में पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद सत्यव्रत चौकी के निर्माण का निर्णय लिया गया था. दो मंजिला इस पुलिस चौकी में कई कक्ष बनाए गए हैं, जिससे यहां पर्याप्त संख्या में जवानों के ठहरने की व्यवस्था रहे. भवन को सुसज्जित और हाईटेक बनाया जा रहा है. संभल हिंसा के बाद जिले में कुल 40 पुलिस चौकियों और चेकपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

हिन्दू पक्ष की याचिका पर जामा मस्जिद को लेकर संभल ज़िला कोर्ट का सर्वे का आदेश

संभल. एक स्थानीय अदालत ने शहर में स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया है. वकील विष्णु शंकर जैन की याचिका पर कोर्ट ने सर्वेक्षण के लिए निर्देश दिया. याचिकाकर्ता ने खुद ‘एक्स’ पर मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. इस कथित मस्जिद को हरि हर मंदिर के नाम से भी जाना जाता था. विष्णु शंकर जैन ने लिखा, “आज सिविल कोर्ट संभल ने मेरी याचिका पर संभल में कथित जामी मस्जिद, जिसे हरि हर मंदिर के नाम से जाना जाता था, में एडवोकेट कमिश्नर द्वारा सर्वेक्षण का निर्देश दिया है. 1529 में बाबर ने इस स्थान को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया. ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा.” कौन हैं विष्णु शंकर जैन विष्णु शंकर जैन वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन के पुत्र हैं. यह पिता-पुत्र की जोड़ी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ज्ञानवापी शृंगार गौरी समेत 110 मामलों की पैरवी कर रही है. विष्णु शंकर जैन अपने पिता की तरह ही वकालत कर रहे हैं. आपको बता दें कि विष्णु शंकर जैन ने 2010 में बालाजी लॉ कॉलेज से डिग्री हासिल की थी. इसके साथ ही इन्होंने अपने वकालत करियर की शुरूआत विश्व प्रसिद्ध श्रीराम जन्मभूमि केस से की थी. इस केस के अलावा पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने 2021 में ज्ञानवापी मस्जिद, श्री कृष्ण जन्मभूमि, ताजमहल के पूर्व शिवमंदिर होने का दावा, वर्शिप एक्ट और वक्फ एक्ट 1995 को भी चुनौती देते हुए कोर्ट में वाद दायर किए हुए हैं. जामा मस्जिद का क्या है इतिहास संभल शहर के मध्य में स्थित जामा मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है. इसका निर्माण मुगल काल के दौरान हुआ था. हालांकि, इसके निर्माण के ठीक समय और अन्य विवरणों के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन यह माना जाता है कि इसका निर्माण पूरे उत्तर भारत पर मुगल साम्राज्य के शासन के दौरान 16वीं शताब्दी के आस-पास हुआ होगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79