भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पर्थ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भी गदर काटा

एडिलेड भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पर्थ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भी गदर काटा। पर्थ टेस्ट में 8 विकेट निकालने वाले बुमराह ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे मैच की पहली पारी में चार विकेट चटकाए। उन्होंने डे-नाइट टेस्ट में ओपनर उस्मान ख्वाजा (13), मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और कप्तान पैट कमिंस (12) का शिकार किया। बुमराह ने विकेटों का 'घातक चौका' लगाकर मोहम्मद शमी और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुमराह SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में 53 पारियों में 125 शिकार कर चुके हैं। भारत के धाकड़ पेसर शमी ने 123 विकेट लिए हैं। उन्होंने 63 पारियों में ऐसा किया। बुमराह से आगे ईशांत शर्मा (130 विकेट) हैं। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (141) दूसरे और पाकिस्तान के पूर्व पेसर वसीम अकरम (146) शीर्ष पर काबिज हैं। SENA देशों में एशियाई गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक विकेट (पारी) 146 – वसीम अकरम (55) 125 – जसप्रीत बुमराह बुमराह (53)* 120 – मुथैया मुरलीधरन मुरलीधरन (34) वहीं, बुमराह ने एक साल में भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जहीर खान को पछाड़ दिया है। बुमराह साल 2024 में अभी तक 53 विकेट ले चुके हैं। जहीर ने 2022 में 51 शिकार किए थे। इस फेहरिस्त में टॉप पर पूर्व कप्तान कपिल देव शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 1983 में 75 और 1979 में 74 टेस्ट विकेट झटके। बुमराह मौजूदा साल में 50 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूने लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। भारत के लिए एक साल में सबसे अधिक टेस्ट विकेट 75 – कपिल देव (1983) 53 – जसप्रीत बुमराह (2024)* 48 – जसप्रीत बुमराह (2018) ट्रैविस हेड (140) की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन 337 रन बनाए। भारत की पहली पारी 180 रनों पर सिमटी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 157 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी चार विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और आर अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर, यशस्वी जायसवाल को भी मिला बंपर फायदा

नई दिल्ली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिला है और पर्थ टेस्ट मैच में कुल आठ विकेट चटकाने के बाद वह एक बार फिर से नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। वहीं टीम इंडिया के युवा सलामी बैटर यशस्वी जायसवाल को भी पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों की यादगार पारी खेलने का इनाम मिला है। जायसवाल आईसीसी टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी को दो पायदान का फायदा मिला है और अब वह महज जो रूट से पीछे हैं। विराट कोहली ने भी पर्थ की दूसरी पारी में शतक लगाया था और इसका उन्हें रैंकिंग में भयंकर फायदा मिला है। विराट कोहली 9 पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर आ गए हैं। केएल राहुल को भी पर्थ टेस्ट में पचासा ठोकने का फायदा रैंकिंग में मिला है। राहुल 13 पायदान की छलांग लगाकर 49वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं ऋषभ पंत छठे नंबर पर बने हुए हैं और वहीं पहला टेस्ट नहीं खेल पाने वाले शुभमन गिल को रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है। गिल 17वें नंबर पर फिसल गए हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, उनको रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। रोहित 26वें पायदान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो बुमराह एक बार फिर नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। साउथ अफ्रीका के कगीसो रबाडा दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। भारत के आर अश्विन को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है और वह चौथे नंबर पर आ गए हैं, हालांकि अश्विन पर्थ टेस्ट में नहीं खेले थे। रविंद्र जडेजा एक पायदान खिसकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्थ टेस्ट में कुल पांच विकेट चटकाने वाले मोहम्मद सिराज को भी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा मिला है और वह 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 163

शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, उम्मीद करते हैं आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं: बुमराह

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जो 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित एडिलेड टेस्ट मैच के साथ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि बुमराह ने उनको लेकर अहम अपडेट दिया है। शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। इसके बाद से वह इंजरी और सर्जरी के चलते टीम से बाहर रहे हैं, हाल में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। जहां बंगाल की ओर से उन्होंने सात विकेट भी चटकाए थे। मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब बुमराह से शमी की फिटनेस पर अपडेट पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, और वह इस टीम का बहुत अहम हिस्सा हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैनेजमेंट उनके ऊपर नजर गड़ाए हुए है, उम्मीद करते हैं कि चीजें ठीक रहें और हो सकता है आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कप्तान रोहित शर्मा और शमी साथ में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे और एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जा रहा है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच काफी लंबा गैप है। एडिलेड में खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 167