जीआरएमसी की जूनियर डॉक्टर की मौत, डीन ने जूनियर डॉ को दिया नोटिस, घटना वाली रात रेखा के कमरे में मौजूद था

ग्वालियर.  ग्वालियर की गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की डॉक्टर रेखा रघुवंशी की मौत के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले में GRMC के डीन ने एक जूनियर डॉक्टर को नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि जिस जूनियर डॉक्टर को नोटिस मिला है, वो कार्डियोलॉजी से DM कर रहे है. घटना वाली रात डॉक्टर रेखा के कमरे में यहीं जूनियर डॉक्टर मौजूद था. अब डीन ने नोटिस देकर पूछा है कि महिला हॉस्टल में किसकी परमिशन से पहुंचे थे. जूनियर डॉक्टर के मौजूदगी की जानकारी हॉस्टल वार्डन ने डीन को दी थी. इसके बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है. मालूम हो कि 29 मार्च को डॉ रेखा रघुवंशी की संदिग्ध हालत में हॉस्टल में मौत हो गई थी. हॉस्टल के कमरे में उनकी बॉडी मिली थी. रेखा के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया था. फिलहाल कंपू पुलिस मामले की जांच कर रही है. हॉस्टल में मिली थी डॉक्टर की बॉडी ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की पढ़ाई कर रही डॉक्टर रेखा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. हॉस्टल में उनकी बॉडी मिली थी. डॉ. रेखा अशोकनगर जिले की रहने वाली थी. वे गजराराजा मेडकिल कॉलेज से MBBS और MD करने के बाद DM ( Doctorate of Medicine) कर रही थी. शनिवार देर रात हॉस्टल के वार्डन ने रेखा की मौत की खबर कॉलेज प्रशासन को दी. रेखा अपने कमरे में मृत मिली थी. हॉस्टल में डॉक्टर रेखा की बॉडी मिला था. माना जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. घटना की सूचना मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिर डॉक्टर रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जयरोग्य अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया था. रिश्तेदार का कहना था कि रेखा की शादी तय हो चुकी थी. अगले साल फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन हॉस्टल के अंदर रेखा ने खुदकुशी कर ली, इस पर संदेह जताया है. कंपू पुलिस ने जांच के लिए डॉक्टर रेखा रघुवंशी का फोन भी बरामद किया है. फोन की चैटिंग और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कंपू पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

जूनियर डॉक्टर से सीनियर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

ग्वालियर. ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीडिता जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों सहकर्मी थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सहकर्मी ने ही किया है दुष्कर्म पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर की है। यहां मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने शहर के कंपू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। यहां एक खाली पड़े पुराने हॉस्टल में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर उसके सहकर्मी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को देनी थी परीक्षा शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक जादौन ने बताया कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह कॉलेज छात्राओं के हॉस्टल में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी भी एक जूनियर डॉक्टर है और पीड़िता के साथ ही पढ़ता है। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को खाली पड़े लड़कों के एक पुराने हॉस्टल में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह खाली पड़े हॉस्टल में पहुंची, तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47