‘सम्मान कार्यक्रम में लाडली बहनें न आए तो करें जांच’, मंत्री विजय शाह का बयान बना चर्चा का विषय

‘सम्मान कार्यक्रम में लाडली बहनें न आए तो करें जांच’, मंत्री विजय शाह का बयान बना चर्चा का विषय

“If Ladli sisters don’t attend the felicitation ceremony, investigate,” Minister Vijay Shah’s statement becomes a topic of discussion रतलाम ! जिले के प्रभारी मंत्री और मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग एवं भोपाल गैस राहत पुनर्वास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का रतलाम दौरा कई वजहों से सुर्खियों में रहा. कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान जहां लाडली बहना योजना को लेकर उनका बयान चर्चा में आया, वहीं अधिकारियों की लापरवाही पर मंत्री का गुस्सा भी खुलकर सामने दिखा. लाडली बहनों को लेकर मंत्री का बयानइस बैठक के दौरान मंत्री विजय शाह ने लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के दो साल पूरे होने पर सम्मान कार्यक्रम में रतलाम जिले की बहनों की अच्छी मौजूदगी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिले में करीब ढाई लाख लाडली बहनें हैं, उनमें से कम से कम 50 हजार बहनें कार्यक्रम में आएं, यह सुनिश्चित किया जाए. मंत्री ने कहा कि सरकार हर बहन को हर महीने 1500 रुपये दे रही है, यानी करोड़ों रुपये सीधे उनके खातों में जा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के सम्मान कार्यक्रम में बहनों का आना सम्मान की बात होगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो बहनें आएंगी, उन्हें 250 रुपये अतिरिक्त देने की व्यवस्था की जाए. साथ ही जो बहनें कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनकी जांच कराई जाए. मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उनका आधार लिंक न हो या किसी तकनीकी कारण से वे योजना का लाभ नहीं ले पा रही हों. अक्षय ऊर्जा विभाग की चूक पर हंगामाबैठक के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से प्रजेंटेशन देने के लिए विभाग प्रमुख की जगह एक मैकेनिक को भेज दिया गया. जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जब नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कामकाज की जानकारी मांगी और सामने आए व्यक्ति से उसका पद पूछा गया, तो उसने खुद को मैकेनिक बताया. यह सुनते ही विधायक पांडेय भड़क गए और इसे बैठक का अपमान बताया. इस मामले पर मंत्री विजय शाह ने भी कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जब मंत्री और विधायक बैठक में मौजूद हों, तब विभाग प्रमुखों का न आना गंभीर अनुशासनहीनता है. मंत्री ने एडीएम से सवाल किया कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी बैठक में क्यों नहीं पहुंचे. उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता बताते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी. सीएम और चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखने के निर्देशमंत्री विजय शाह ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए अपने पीए को मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी और कमिश्नर को पत्र लिखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जानबूझकर विभाग प्रमुखों को बैठक से दूर रखना गलत संदेश देता है और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए. मैकेनिक को बाहर भेजा, फिर मिलाया हाथघटना के दौरान जब मैकेनिक संतोष तंवर कुछ कहने की कोशिश करने लगा, तो मंत्री ने उसे सख्त लहजे में बैठक से बाहर जाने को कहा. बाद में मंत्री ने उसे पास बुलाकर हाथ मिलाया और धन्यवाद देते हुए बाहर भेज दिया. यह पूरा घटनाक्रम बैठक में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में प्राथमिकता, लाड़ली बहनों को केंद्र-राज्य दोनों से मिलेंगे लाखों रुपये

भोपाल। प्रदेश में लाड़ली बहना को प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता मिलेगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में इसे शामिल करके प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इसमें यह भी प्रविधान किया गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्ति के पास आवास बनाने के लिए भूखंड है तो उसे अनुदान दिया जाएगा। योजना पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की अगली बैठक में हो सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वे हितग्राही जिनके पास स्वयं के आवास नहीं हैं, उनके लिए योजना लागू करने की घोषणा की थी। भाजपा ने संकल्प पत्र में भी इसे शामिल किया है। एक के स्थान पर डेढ़ लाख रुपये की सहायता चूंकि, बहुत सी लाड़ली बहनें प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता में भी आती हैं, इसलिए इस संकल्प को केंद्र सरकार की योजना के साथ क्रियान्वित करने के साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में सरकार एक लाख रुपये के स्थान पर डेढ़ लाख रुपये की सहायता देना प्रस्तावित किया है। इतनी ही राशि केंद्र सरकार भी देगी। शहरी क्षेत्र में इनको प्राथमिकता शहरी क्षेत्र के वे परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के पात्र होंगे, जिनके पास कहीं स्वयं का पक्का आवास नहीं है। प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों के साथ सफाई कर्मचारी, श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

10 अगस्त को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में लाडली बहनों के लिए समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा – कलेक्टर सिंह

10 अगस्त को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में भी लाडली बहनों के लिए समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम 28 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवनगाथा पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन कलेक्टर सिंह ने जिले में रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक छिन्दवाडा कलेक्टर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 10 अगस्त 2024 को प्रदेश के श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1900 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर लगभग 25000 स्थानों पर लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 10 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भी रक्षाबंधन सह आभार कार्यक्रम का अयोजन उत्सव के रूप में किया जाए। जिला स्तर पर भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था एडीएम, नगर निगम आयुक्त और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास करें। सभी स्थानों पर लाडली बहनों को शामिल करने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी ससम्मान आमंत्रित किया जाए।  रक्षाबंधन सह आभार कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी स्थानों पर लाडली बहनों द्वारा राखी बांधने, सावन उत्सव गीत, सेल्फी पॉइंट, लाडली बहनों को उपहार, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाडली बहनों के उद्बोधन की व्यवस्था की जाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी कार्यक्रम स्थलों पर पौधरोपण भी किया जाए। उन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था सभी स्थानों पर कराने और सभी की फोटो-वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित स्थानीय निकायों को दिए। कलेक्टर सिंह आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आगामी 10 अगस्त को लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान और जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों के संबंध में जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में जिला मुख्यालय के अधिकारी सभाकक्ष से शामिल हुए जबकि जिले के अन्य सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल थे।        कलेक्टर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशा के अनुरूप विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरी गरिमा के साथ झंडा संहिता का पालन करते हुए मनाया जाए। जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लहराए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्थानीय निकाय झंडों की आवश्यकता का आंकलन कर उपलब्धता की व्यवस्था बना लें। पिछले वर्ष के झंडे भी उपयोग में लाए जा सकते हैं।  झंडा संहिता में हुए संशोधन के अनुसार तिरंगा झंडा घरों में किसी भी समय फहराया जा सकता है, लेकिन झंडा साफ सुथरा और अच्छी तरह से प्रेस किया हुआ होना चाहिए। कटा-फटा या मैला झंडा किसी भी हालत में उपयोग में ना लाया जाए, इस संबंध में आमजन को जागरूक भी करें। ऐसे झंडे विधिवत गड्ढा खोदकर जमीन में गड़ाकर डिस्पोज किए जाने चाहिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 12 से 14 अगस्त तक तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन, शहीदों की स्मृति में उन्हें सम्मान देने के लिए शिला फलकम कार्यक्रम, सेल्फी विथ तिरंगा, कैनवास, हस्ताक्षर अभियान, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगे पर केंद्रित निबंध, भाषण, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि विविध गतिविधियों का आयोजन गरिमामय ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सभी जनपदों और नगरीय निकायों को दिए हैं। इन सभी कार्यक्रमों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संगठनों सहित समाज के हर वर्ग को शामिल कर उत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने आगामी 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी भगवान कृष्ण की जीवन कथा पर केंद्रित विविध आयोजन कराने के लिए निर्देशित किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76