चित्रकूट में स्काई वॉक ब्रिज को तेंदुओं के झुंड के बाद बंद किया, वन विभाग ने सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान तेज

चित्रकूट  रानीपुर टाइगर रिजर्व और आसपास के जंगलों में तेंदुओं की बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीण डरे हुए हैं। चित्रकूट वन विभाग ने सुरक्षा के लिए लोगों के जंगल में आने-जाने और घूमने पर रोक लगा दी है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे स्काई वॉक ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले ब्रिज के पास पांच तेंदुओं का झुंड देखा गया था। रानीपुर टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, बाघ, भालू और हिरण जैसे वन्य जीव पाए जाते हैं, लेकिन अब तेंदुओं की सक्रियता से ग्रामीण इलाकों में दहशत है। मानिकपुर के टिकरिया में स्काई वॉक ब्रिज के पास पांच तेंदुओं को देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया। बभिया गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15-20 दिनों से दो तेंदुए दिख रहे हैं, जिन्होंने गोशाला और पशु बाड़े से कई जानवरों को मार डाला है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने खतरे को देखते हुए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीणों से जंगल के पास न जाने की अपील की गई है, क्योंकि गर्मी में पानी की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ सकते हैं। डीएफओ प्रत्यूष कटियार ने बताया कि नदीम रेंजर से तेंदुओं की सूचना मिलने के बाद एहतियातन कुछ क्षेत्रों को पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों को सतर्क कर रही हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी बताया गया है। recent visitors 30

इंदौर…सिल्वर स्प्रिंग में तेंदुए का मूमेंट सीसीटीवी में कैद, इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवगुराड़िया क्षेत्र की सिल्वर नेचर टाऊनशिप में तेंदुआ का मूवमेंट दो दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद से ही रहवासी दहशत में हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी वन विभाग तक पहुंची वैसे ही विभागीय अमले ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए।  जिसके बाद इलाके में तेंदुआ होने की पुष्टि की गई है। वन विभाग के अधिकारी के.के निनामा ने अधीनस्थ अमले को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए रहवासियों से भी अकेले न घूमने की अपील की है। बता दें की इसी इलाके से कुछ दिन पूर्व एक तेंदुआ वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था। ऐसे में लगातार इस इलाके में तेंदुए के मूवमेंट से रहवासी जहां दहशत में हैं।  तो वहीं इससे किसी दिन बड़ी और अनहोनी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।   recent visitors 31