बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी युगल की मौत ने सनसनी मचा दी है। पिछले कई साल से एक दूसरे को दिल दे चुके दो अलग धर्म के लड़के और लड़की ने अपनी जान दे दी। 18 साल की लड़की मुस्लिम धर्म की थी, जबकि लड़का 21 साल का है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता था। शादी की बात को लेकर परिजन को सख्त ऐतराज था। दोनों ने अपने-अपने घर में जीवनलीला को खत्म कर लिया। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने ही अपने अपने घर में छत पर टंगे पंखे से लटकते पाए गए। उनके पास से कोई भी सुइसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ही परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद हमारी तरफ से इस केस में जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही एक दूसरे को कई साल से मोहब्बत करते थे। लेकिन घरवालों को रिश्ते से सख्त ऐतराज था। स्याना में दोनों का घर भी नजदीक ही था। रविवार की रात करीब 11.30 बजे लड़की ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी सीलिंग फैन से लटकती मिली। अगली सुबह जब लड़के को रात की घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसने भी आपा खो दिया। उसने दोपहर में खुद को कमरे में बंद कर लिया और करीब 1 बजे बॉडी कमरे में लटकती मिली। 6 महीने पहले भी इन दोनों का मामला थाने की चौखट पर पहुंचा था। स्याना थाने के एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मई 2024 में दोनों प्रेमी युगल अपने घर से भाग गए थे। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लड़के ने किडनैप कर लिया है। इसको लेकर लड़के को गिरफ्तार किया गया था, जिसे एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 100