अभिनेता अर्जुन रामपाल महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए, नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया.

उज्जैन  प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं और भगवान की एक झलक पाकर अपने आप को धन्य मानते हैं. वहीं, आज शनिवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में सम्मिलित हुए. उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन पाठ और अभिषेक कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगवाया और 'जय श्री महाकाल' लिखा दुपट्टा भी पहना. भस्म आरती में शामिल हुए अर्जुन रामपाल शनिवार की सुबह अर्जुन रामपाल ने अपने मित्रों के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान से आरती का आनंद लिया और शिव साधना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, मुझे भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. मैंने कई मंदिरों के दर्शन किए, लेकिन यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है.'' 'महाकाल धाम जैसी आध्यात्मिक ऊर्जा और कहीं नहीं' अर्जुन रामपाल ने कहा कि, ''वह इंदौर में होली इवेंट के लिए आए थे, लेकिन अचानक उनके मन में महाकाल के दर्शन की प्रेरणा जागी, और वह तुरंत उज्जैन आ गए. बाबा महाकाल के धाम में जो आध्यात्मिक ऊर्जा है, वैसी उन्होंने कहीं और अनुभव नहीं की.'' बता दें कि अर्जुन रामपाल का जन्म जबलपुर में हुआ था. मंदिर में लगा रहता है सेलिब्रिटी का आना जाना बॉलीवुड सितारों का महाकाल मंदिर आना कोई नई बात नहीं है. महाकाल के दरबार में आए दिन फिल्मी सितारे, राजनेता और भारतीय क्रिकेटर समेत कई VVIP पहुंचते हैं और भस्म आरती में शामिल होते हैं. अर्जुन रामपाल ने भी इसी कड़ी में भगवान से अपने और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. बता दें कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं की आस्था दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. recent visitors 35

25 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया

उज्जैन भगवान महाकाल के दरबार में साल के अंतिम दिनों और नव वर्ष के पहले व दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. इसके अलावा भस्म आरती को भी चलायमान किया जाएगा,  ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले सके. 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है. उज्जैन कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के मुताबिक श्रद्धालुओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. महाकालेश्वर मंदिर में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की गई है. हालांकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंदिर समिति द्वारा कुछ नियम बदले गए हैं. भस्म आरती में होंगे चलायमान दर्शन महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती विश्व भर के शिव भक्तों का आकर्षण का केंद्र रहती है. महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवेश लेना चाहते हैं मगर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा सकता है. इसी के चलते-चलायमान भस्म आरती व्यवस्था भी लागू रहेगी. 25 दिसंबर से नए साल के पहले सप्ताह तक बिना अनुमति दर्शन करने आने वाले भक्तों को भस्म आरती में भी चलायमान दर्शन होंगे. चार धाम मंदिर से रहेगी दर्शन व्यवस्था महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि दर्शन आरती चार धाम मंदिर से कतारबद्ध होते हुए महाकाल लोक, मानसरोवर, फैसिलिटी सेंटर से टनल परिसर में पहुंचकर कार्तिक और गणेश मंडपम से दर्शन करेंगे. इसी प्रकार वीआईपी पुरानी व्यवस्था के तहत नीलकंठ द्वारा से प्रवेश कर शंख द्वार के जरिए अंदर प्रवेश करेंगे. recent visitors 51