मैहर में एक दूल्हे ने दहेज प्रथा के खिलाफ पेश की मिसाल, लौटा दिए शगुन के डेढ़ लाख रुपए, सिर्फ 600 रुपए लिए

मैहर दहेज की वजह से हमारे समाज में शादियां टूट जाती हैं। वहीं, एक दूल्हे ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। एमपी के मैहर जिले में एक दूल्हे को शगुन में डेढ़ लाख रुपए मिले तो उसने वापस कर मिसाल कायम की है। दूल्हे ने जब यह राशि लौटाई तो दुल्हन के पिता की आंखें भर आई। उसने सगुन के रूप में सिर्फ 600 रुपए लिए हैं। दूल्हे ने सिर्फ 600 रुपए लिए दरअसल, मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दूल्हे ने बड़ी मिसाल पेश की है। रामनगर क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड क्रमांक 02 झगरहा निवासी राकेश पटेल की शादी बड़वार निवासी आंचल के साथ 10 दिसंबर को होनी है। शादी से पहले आंचल के परिवार के लोग 5 दिसंबर को रामनगर वार्ड क्रमांक 02 झगरहा में लग्न लेकर पहुंचे थे। लग्न समारोह के दौरान जैसे ही दूल्हे का तिलक करके उसे शगुन के रूप में डेढ़ लाख रुपय के नोटों की गड्डियां दी गई तो उसने सभी का सम्मान किया। इसके बाद आपत्ति जताते हुए पैसे वापस लौटा दिए और केवल शगुन का 600 रुपए लिया है। गलत है दहेज प्रथा वहीं, दूल्हा राकेश ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को कहा कि आप बुरा ना मानें, दहेज प्रथा गलत है। इसलिए समाज को संदेश देने में उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि दहेज सबसे बड़ा अभिशाप है। हमें न तो दहेज लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। मोटी शगुन राशि ठुकराकर दूल्हे ने लिए 600 रुपये इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल ने कहा कि इस शादी ने समाज को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। इसलिए सभी दहेज प्रथा को खत्म करने की दिशा में काम करें। रामसुशील पटेल ने कहा कि उन्होंने सगुन में हिस्सा लेकर मोटी रकम छोड़कर राकेश पटेल ने 600 रुपए लिए हैं। दुल्हन पक्ष की तरफ से डेढ़ लाख रुपए दिए थे। लेकिन दूल्हे ने लौटा दिए‌ है। राकेश के इस फैसले के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग कहने लगे कि ऐसे दामाद हर घर में हों. मेहमान कहने लगे कि दहेज प्रथा जैसे सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए इस तरह के कदम बहुत जरूरी हैं. राकेश के इस कदम ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है. अब सवाल ये उठता है कि क्या अन्य युवा भी राकेश से प्रेरणा लेंगे? कौन हैं राकेश पटेल ? बता दें कि राकेश पटेल रामनगर ब्लॉक के झगरहा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में की और बाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में Graduation की डिग्री हासिल की. फिलहाल राकेश सऊदी अरब की एक निजी कंपनी में ऑटोमेशन इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

मैहर: रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, चिल्लाते रहे लोग, रौंदते हुए निकल गई महाकौशल एक्सप्रेस

मैहर मैहर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने एक आती हुई ट्रेन के सामने खड़े होकर अपनी जान दे दी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. इस एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें मृतक आकाश अहिरवार को पटरियों पर दौड़ते हुए और फिर ट्रेन के ठीक सामने खड़े होते हुए देखा जा सकता है. ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस निरीक्षक एस पी गौतम ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सागर जिले का निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था. जब वह लौट रहा था, तभी उसने ट्रेन के आगे पटरियों के बीच खड़ा हो गया. जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों और अन्य यात्रियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. आकाश के इस कृत्य से वहां मौजूद लोग भी सहम गए. मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कुछ ही सेकंड में हुई, इसलिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो में ट्रेन के हॉर्न की लगातार आवाज और लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं. अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं मैहर धाम इस समय नवरात्रि चल रही है. ऐसे में मैहर स्थित शारदा माता धाम में बड़ी संख्या लोग दर्शन के लिए आते हैं. श्रद्धालु की भीड़ के चलते यहां से चलने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55