Monday, July 6, 2026 1:07 am

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक भोपाल प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक श्री मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार का भारतीय सिनेमा में योगदान अविस्मरणीय है। उनकी फिल्मों ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की अलख जगाई। उन्होंने भारतीय मूल्यों, संस्कृति और देशभक्ति को अभिव्यक्त किया, जिसके लिए उनका सदैव स्मरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि स्व. मनोज कुमार केवल एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि भारतीय सिनेमा में राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक थे। उनकी फिल्मों ने देश की भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी और समाज को प्रेरित किया। उनका निधन सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, प्रशंसकों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   recent visitors 22

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारत के सिनेमा जगत को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाले महान अभिनेता, निर्माता-निर्देशक श्री मनोज कुमार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की बात सुनाने वाली आवाज़ आज खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति, संस्कृति और जन चेतना को नई ऊँचाइयाँ दीं। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कालजयी फिल्मों से उन्होंने हर भारतीय के हृदय में देश के प्रति गर्व और सम्मान का भाव जगाया। वे वास्तव में ‘भारत कुमार’ थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. मनोज कुमार न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक विचारक और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उनका जाना सिनेमा जगत के एक युग का अंत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा देशवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   recent visitors 24

सिवनी कॉन्फ्रेंस में 25 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे

भोपाल राज्य निर्वाचन आयुक्त  मनोज श्रीवास्तव ने बताया हैकि विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस पेंच जिला सिवनी में एक से 4 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 25 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने बताया है कि कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त स्थनीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आयीं चुनौतियों तथा उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही नवाचारों और सुधारों से भी अवगत करायेंगे। इस दौरान स्थानीय निकायों के निर्वाचन में नई तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा होगी।   recent visitors 32