भोपाल मेट्रो को मिलेगी नई दिशा, 32 किमी विस्तार और 27 रैक मिलने का फैसला

 भोपाल  एमपी के भोपाल शहर में मेट्रो का काम चल रहा है। इसी बीच मेट्रो रैक की वडोदरा से आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है। यहां से तीन-तीन कोच के 27 रैक मिलने तय हुए हैं। आठ रैक की आपूर्ति हो चुकी है। अभी कमर्शियल रन में महज दो रैक का ही उपयोग किया जा रहा है। छह रैक अभी डिपो में ही हैं। ऐसे में जब तक प्रोजेक्ट में 32 किमी की लाइन नहीं बन जाती, तब तक नए रैक की आपूर्ति रोक दी गई है। गौरतलब है कि मेट्रो ट्रेन की रैक को बनाने का काम वडोदरा के पास स्थापित प्लांट में हो रहा है। देरी से बढ़ेगी कीमत मेट्रो रैक के लिए अनुबंध किया हुआ है। अब तब रैक भेजा जाएगा, जब लाइन पूरी होगी। उस समय की स्थिति के अनुसार कीमत होगी। 2023 में पहला रैक यहां आया था। 2024 तक आठ रैक आ गए। इस समय इनकी कीमत दस फीसदी तक बढ़ गई है। 2028 तक ये करीब 20 फीसदी महंगी होगी। यानी प्रोजेक्ट में जितनी देरी होगी, रैक उतना महंगा होगा। एमडी मेट्रो रेल चैतन्य कृष्णा के अनुसार प्रोजेक्ट की शुरुआती दो लाइनों पर फोकस किया जा रहा है। अब तेजी से इसे पूरा किया जा रहा है। देरी का असर यहां पर भी -भोपाल मेट्रो परियोजना की लागत 2017- 18 में 6,941 करोड़ रुपए तय थी -प्रति किमी 249 करोड़ रुपए की लागत आंकलित की थी वर्ष 2025 में बढ़कर ये 10,033 करोड़ रुपए हो गई -प्रति किमी खर्च 371 करोड़ रुपए पहुंच गया -ये बढ़ोतरी 43 प्रतिशत है। देरी से कीमत बढऩे और प्रोजेक्ट के वित्तीय संकट के तौर पर होगा शहर को मिलेगी बड़ी सौगात केंद्रीय बजट में भोपाल मेट्रो समेत नेशनल हाइवे और ब्रिज की उम्मीद बेहतर हुई। टियर दो- तीन शहरों के लिए 12.02 लाख करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं, इसमें भोपाल की भागीदारी होगी। मेट्रो की मौजूदा 32 किमी की लाइन को पूरा करने 5000 करोड़ रुपए की जरूरत है। इसी तरह टियर 2 शहरों में सिटी इकोनॉमिक रीजन का प्रावधान किया है, जिसमें पांच साल में 5000 करोड़ रुपए मिलेंगे। भोपाल को लाभ मिला तो यहां लॉजिस्टिक व हाइवे कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू हो सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

भोपाल में मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की अड़चन दूर होना शुरू,18 दुकानें हटाईं

भोपाल  मेट्रो के दूसरे चरण में अड़चन बने आजाद नगर पुल बोगदा के तीन मकानों को शनिवार को हटा दिया गया। यहां 20 मकान-दुकानें और हैं, जिन्हें हटाने के लिए दस दिन की मोहलत दी गई है। सुभाष नगर से करोंद तक बनाए जाने वाले रूट पर एक हजार 540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अड़चनों को हटाया जा रहा है, जिससे सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। शहर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने शुक्रवार को मेट्रो और नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुल बोगदा और आजाद नगर का निरीक्षण किया था। पहले यहां के लोग हटने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे हटेंगे नहीं। जिला प्रशासन ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वे नहीं हटेंगे तो जबरन हटा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने हटने की सहमति दे दी। शनिवार को दुकान और मकान मालिकों को 19 लाख का मुआवजा भी दे दिया गया। एसडीएम समेत मेट्रो और नगर निगम के अधिकारी पुल बोगदा और आजाद नगर पहुंचे। इसके बाद तीन मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। एसडीएम ने बताया कि आजाद नगर की दुकान और मकान को हटाने के लिए लोगों ने सहमति देकर दस दिन की मोहलत मांगी है। आरा मशीनें भी हटेंगी पुल बोगदा के पास के 108 आरा मशीन और फर्नीचर कारोबारी हैं। इन्हें रातीबड़ में बसाया जाएगा। वहां पानी, बिजली, सड़क जैसी अन्य सुविधाओं के लिए छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन आरा मशीनों को भी जल्द हटाया जाएगा। इन्हें परवलिया के छोटा रातीबड़ में शिफ्ट किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

मेट्रो रेल लाइन में बाधा बन रहे 30 से अधिक अतिक्रमण हटाने के बाद सिविल वर्क होगा

 भोपाल  मेट्रो रेल लाइन में बाधा बन रहे 30 से अधिक दुकानों व घरों को हटाने के लिए लोगों को दिया गया समय मंगलवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बुधवार से इन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मेट्रो के दूसरे चरण में सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल आठ किलोमीटर तक काम होना है। यह दो हिस्सों में होगा और इसमें एक हजार 540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह पुल बोगदा और आजाद नगर में कुछ अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन पक्की दुकानों को हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। लोगों ने खुद अपनी दुकानें हटाने की सहमति दी थी, पर उन्होंने सोमवार तक नहीं हटाया, इसलिए अब प्रशासन कार्रवाई करेगा। आरा मशीनें भी हटेंगी वहीं, पुल बोगदा के पास से 108 आरा मशीनें और फर्नीचार कारोबारी हैं। इन्हें रातीबड़ में शिफ्ट किया जाएगा। मेट्रो ने वहां पानी, बिजली, सड़क जैसी अन्य सुविधाओं के लिए छह करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि यहां पर मेट्रो के द्वारा मिट्टी का परीक्षण, डिजाइन समेत अन्य काम पूरे किए जा चुके हैं। अतिक्रमण हटने के बाद सिविल का काम शुरू किया जाएगा। दो चरणों में पूरा होगा काम चरण एक : सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल आठ किलोमीटर में से पांच किलोमीटर तक के हिस्से में छह एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने रूट का निरीक्षण कर जल्द काम करने को कहा था। वहीं, मेट्रो कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने भी निरीक्षण किया था। इस काम को पूरा करने के लिए साढ़े तीन वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद में स्टेशन बनाने के साथ ही ट्रैक बिछाया जाना है। दूसरा चरण : आठ किलोमीटर के मार्ग में तीन किलोमीटर भूमिगत मार्ग होगा। इसमें दो मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह काम करीब 890 करोड़ रुपये से होगा। इस मार्ग में आरा मशीनों सहित अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए कई महीनों से प्रयास किए जा रहे हैं। भूमिगत लाइन सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेंगी। अभी यहां चल रहा काम सुभाष नगर से एम्स के बीच दो स्टील ब्रिज का काम पूरा हो गया है। चार सितंबर को तीन घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया था। वहीं, हाल ही में दूसरे कंपोजिट ब्रिज का काम भी पूरा हो गया है। बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच दो स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए पिछले आठ महीने से काम चल रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79