जनजातीय उत्थान पर फोकस, मंत्री नेताम ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

रायपुर विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री  नेताम विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री  नेताम विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री  नेताम कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पण्डो समाज जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत महादेवपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत महादेवपुर में कुल 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 25 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा 25 लाख रुपये की लागत से पण्डो समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मती पुष्पा नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए।       कृषि मंत्री  नेताम ने कहा कि पुलिया निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला पण्डो समाज का सामुदायिक भवन सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। जहां समाज की बैठकें, सामाजिक आयोजन और अन्य कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगे। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में समतलीकरण के लिए 5 लाख की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि विशुनपुरा से बैकुंठपुर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा। ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि डिंडो, रामचंद्रपुर और रामानुजगंज में पण्डो छात्रावास भी बजट में शामिल है। छात्रावास बनने से दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रख सकेंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि रामचंद्रपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बजट में शामिल है।      कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने कहा कि उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पण्डो समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। मंत्री  नेताम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक आवश्यकता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा।       मंत्री  रामविचार नेताम ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पण्डो समाज के लोगों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की। समाज के सभी वर्ग बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंत्री  नेताम ने कहा कि अपने जन्मदिवस को समाज के बीच मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। और जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। लगभग 03 हजार की संख्या में पण्डो समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें जिले के साथ आसपास के विभिन्न जिलों से भी पण्डो समाज के पदाधिकारीगण, आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। मंत्री  नेताम के आगमन पर पण्डो समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री  नेताम विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया। विभागीय स्टॉलों से आमजन को मिला लाभ        सम्मेलन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। जहां आधार पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पशु चिकित्सा सेवा, कृषि परामर्श, सामाजिक कल्याण योजनाएं तथा अन्य विभागों के स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुंचाया गया।स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने अपने विचार रखे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

मंत्री नेताम ने शिक्षक बनकर ली कार्यकर्ताओं की क्लास, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में भाजपा का सदस्यता अभियान

बलरामपुर-रामानुजगंज. कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक नए अवतार में देखने को मिले। वे नेता नहीं शिक्षक के समान भाजपा मंडल रामानुजगंज के द्वारा आयोजित सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  मंच से उतरकर बिना स्वागत के औपचारिकता के शिक्षक के समान कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद किया। साथ ही साथ सदस्यता को लेकर हंसी-ठिठोली करते हुए कड़ा संदेश देने का भी काम किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि आप भाजपा के नेता एवं भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं तो आपकी जवाबदारी है कि अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य आप बनाएं। भाजपा मजबूत बनेगी तो देश मजबूत बनेगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा से सदस्यता की ओर कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में हो रहा है।  इसी के तहत रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों राम विचार नेताम के रामानुजगंज प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा भाजपा के सदस्य कई लोगों को बनाया। नेताम ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक हम सबको भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी ने सेवा से सदस्यता अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल में 18 शक्ति केंद्र है 2 शक्ति केंद्र शहर में है। संगठन के द्वारा प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे हम सबको मिलजुल कर पूरा करना है। 80 बूथ में 16 हजार  से अधिक सदस्य बनने के लक्ष्य को लेकर हम सब चल रहे हैं। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, सुभाष केशरी, भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश, दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारावती सिंह, विनोद गुप्ता, सुभाष केसरी, उषा गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता,उपेंद्र यादव, संजय गुप्ता, ललन यादव,भाजयुमो जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा के नेता अजय यादव, धर्म प्रकाश केसरी, अजीत गुप्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अमित गुप्ता,मुकेश केसरी, सिद्धार्थ यादव, नंदकिशोर गुप्ता,आकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68