मोती नगर में रहवासियों को 15 दिन में घर खाली करने का नोटिस, 500 मकानों को हटाया जाएगा

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुचर्चित मोतीनगर बस्ती के अतिक्रमण को अब प्रशासन द्वारा शहर में होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (GIS) के बाद हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से मोतीनगर बस्ती के रहवासियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। रहवासियों को मिली 15 दिनों की और मोहलत के बाद अब वो इस अवधि में संबंदित स्थान से अपना कब्जा हटा सकते हैं। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आई है कि मोतीनगर बस्ती के रहवासियों ने प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस को अस्वीकार कर दिया है।  बता दें कि, रेलवे और बीडीए की जमीन पर अतिक्रमण कर मोतीनगर बस्ती बनाई गई थी। शहर की भदभदा बस्ती के बाद मोतीनगर बस्ती टूटेगा। मोती नगर क्षेत्र से रेलवे की चौथी लाइन और सुभाष ओवर ब्रिज का तीसरे लेग का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। निर्माण के पहले झुग्गियों को हटाने की प्रशासन द्वारा ये दूसरी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद शुरु होगा निर्माण मामले को लेकर रहवासी कोर्ट गए। कोर्ट से कुछ दिनों की राहत मिली थी। उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई थी। 110 मकानों में कुछ में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम हटा दिया है। कुछ हिस्सों में अभी मकान बाकी जिसे हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण काम शुरू होगा। लोग हटा रहे दुकानों का मलबा दुकानें तोड़ने के बाद यहां ज्यादातर सामान तो पहले ही हटा लिया गया है। जिन दुकानों का मलबा बच गया था उसे भी हटाया जा रहा है। लोग अपने स्तर पर दीवारों को तोड़कर ईंट और प​त्थर निकाल रहे हैं। जिन दुकानों के पीछे मकान हैं उनकी दीवारों पर लोगों ने कलर स्प्रे, पेंट से लिख दिया है यह घर की दीवार है। यही नहीं कुछ लोगों ने प्रिंट निकलवा कर पर्चे लगा दिए हैं। प्रशासन के तेवर देख अब विरोध कर रहे लोगों ने भी मकान खाली करने का मन बना लिया है। हालांकि, वे विस्थापन की मांग कर रहे हैं। recent visitors 47

भोपाल के मोतीनगर में चौथी लाइन के लिए टूटेंगी 400 झुग्गियां, टाली गई झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई

भोपाल राजधानी भोपाल के मोती नगर बस्ती में करीब 400 मकान-झुग्गियों और 110 दुकानों को हटाने की कार्रवाई कुछ समय के ली टाल दी गई है. जिला प्रशासन, नगर निगम और रेलवे ने इससे पहले 4 फरवरी तक बस्ती को खाली करने का नोटिस जारी किया था.   इस बस्ती में रहने वाली राहेला की आज शादी है और उसके हाथों में मेहंदी सजी हुई है. लेकिन शादी की तैयारी छोड़ दुल्हन और उसका परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. दरअसल, नोटिस के बाद से बस्ती में रहने वालों को बेघर होने का डर सता रहा है. सोमवार को कई लोग दुल्हन राहेला को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और मोहलत देने की मांग की. इसके अलावा, अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है. ऐसे में बस्ती में रहने वाले बच्चों के सामने भी पढ़ाई का संकट खड़ा हो जाएगा, इसलिए रहवासियों ने फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. बता दें कि सुभाष नगर आरओबी की ​थर्ड लेग के निर्माण और चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए मोती नगर बस्ती को हटाने की कार्रवाई होनी है. फिलहाल बस्ती खाली करने के लिए 4 फरवरी तक की मोहलत दी गई थी, लेकिन रहवासियों की तकलीफों को देखते हुए कार्रवाई को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. लेकिन कार्रवाई कब तक के लिए टाली गई है? यह फ़िलहाल यहां रहने वालों को पता नहीं चल पाया है.   recent visitors 39