माध्यमिक शिक्षा मंडल का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में ही जारी होने की संभावना

 इंदौर  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Result 2025) की बोर्ड परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 21 अप्रैल को बची हुई 20 हजार कॉपियां भी जांच ली जाएंगी। बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल तीन लाख चार हजार 511 कॉपियां जांच के लिए अन्य जिलों से आई थीं। 84 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं इसमें शुक्रवार तक दो लाख 84 हजार एक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, जिसे चार दिन पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बार परीक्षा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था। इन विषयों की कॉपियां हो गईं चेक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बबीता हयारण ने बताया कि इस बार 10वीं में कुल एक लाख 78 हजार 721 कॉपियां जांच के लिए आई थीं। इनमें से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, आईटी, प्रायवेट सिक्यूरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस और ऑटोमेटिव विषय की सभी कॉपियां जांची जा चुकी हैं। 12वीं की एक लाख से ज्यादा कॉपियां आईं थी अब विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय की कुल 18 हजार 900 कॉपियां जांची जाना शेष हैं। इसी तरह 12वीं में कुल एक लाख 25 हजार 790 कॉपियां जांच के लिए आई थीं। इसमें से अकाउंट, आईपी और क्राप प्रोडक्शन की एक हजार 610 कॉपियां जांची जाना शेष हैं। पूरा मूल्यांकन कार्य तय समय से चार दिन पहले यानी 21 अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को कुल नौ हजार 435 कॉपियां जांची गई हैं। वरिष्ठ अफसरों ने बताया कि अधिकांश जिलों में कार्य पूरा होने को है। संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

माशिमं की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य 45 फीसदी पूरा

 भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। छह अप्रैल से चौथे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक परिणाम (MP Board 10th 12th Result) तैयार कर लिया जाएगा। मई के प्रथम सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। मंडल की कमेटी द्वारा दोनों कक्षाओं के प्रश्न-पत्रों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। इसमें चार विषयों के प्रश्नों में गलती निकली है। इसे लेकर मंडल ने विद्यार्थियों को बोनस के अंक दिए हैं। मॉडल आंसर के अनुसार कॉपियां जांची जा रही हैं। गलत कॉपी जांचने पर 100 रुपए जुर्माना     विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर दिए जा रहे हैं। अगर शिक्षक ने गलत कॉपी जांची, तो बाद में विद्यार्थी के नंबर बढ़ने पर एक नंबर बढ़ने पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।     इस वर्ष दोनों कक्षाओं के 17 लाख विद्यार्थियों की करीब 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। प्रदेश भर में अभी तक 45 फीसद कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इसमें 40 हजार शिक्षकों को लगाया गया है।     10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं का 25 मार्च को समाप्त हुआ। मूल्यांकन केंद्र में सख्त नियम बनाए गए हैं। केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करने के बाद शिक्षक को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। मोबाइल को भी प्रतिबंधित किया गया है। दोनों कक्षाओं के गणित में मिलेंगे बोनस अंक 10वीं व 12वीं के गणित में एक-एक बोनस अंक विद्यार्थियों को मिलेंगे। 12वीं के गणित में बहुविकल्पीय सवाल में विकल्प गलत दिए गए थे। वहीं 10वीं के उर्दू विषय में बोनस के दो अंक मिलेंगे। मंडल के जारी निर्देशों में कहा गया है कि 10वीं उर्दू के पेपर में जिन विद्यार्थियों को बी सेट मिला था। उन्होंने यदि प्रश्न क्रमांक-6 को हल करने का प्रयास किया है, उन्हे दो अंक प्रदान किए जाएंगे। वहीं 12वीं में संस्कृत के पेपर में सेट-ए के प्रश्न क्रमांक के पहले सवाल में गलती थी। इसके लिए एक बोनस अंक दिया जाएगा। ऑनलाइन मंगाए जा रहे अंक मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के बाद ऑनलाइन ही अंकों की प्रविष्टि की जा रही है। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर मंडल मुख्यालय से नजर रखी जा रही है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से मंडल मुख्यालय से ही अधिकारी नजर रखेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17