सांसद कीर्ति आजाद ने मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा-आप जैसे सब मंत्री हों तो उद्धार हो जाए देश
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में नितिन गडकरी ऐसे नेता और मंत्री हैं, जिनकी सराहना करने से विपक्षी दल के सांसद, विधायक और नेता नहीं हिचकिचाते हैं। उनकी छवि काम करने वाले मंत्री के तौर पर स्थापित हो चुकी है। आज गुरुवार को जब संसद की कार्यवाही चल रही थी तब विपक्षी खेमे के एक सांसद ने लोकसभा में उनकी खुलकर तारीफ की है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर इनके जैसे सभी मंत्री हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाएगा। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए लोकसभा में कहा कि अगर सरकार के सभी मंत्री उनकी तरह हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाएगा। कीर्ति आजाद ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए यह टिप्पणी की। पश्चिम बंगाल के वर्धमान दुर्गापुर से लोकसभा सदस्य आजाद ने कहा, ‘‘गडकरी जिस तरह से काम करते हैं, उसके लिए केवल मैं नहीं पूरा सदन उनका कायल है। काश बाकी मंत्री भी ऐसे ही हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाए।’’ उनके इस बयान के बाद कई सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब नितिन गडकरी की सराहना विपक्षी दलों के द्वारा की गई है। इससे पहले कई बार उनकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई विपक्षी दलों ने की है। उन्होंने मोदी के बाद भाजपा में प्रधानमंत्री पद का सक्षम उम्मीदवार बताया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 73