मध्यप्रदेश के 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कल से लू चलेगी

भोपाल मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 17 मई से उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन समेत 21 जिलों में बारिश हो सकती है अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन की सक्रियता के चलते 19 मई तक राज्य में मौसम बिगड़ा रहेगा। खासतौर पर शुक्रवार से अगले चार दिन तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बीच कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी, जबकि उत्तरी जिलों में लू का प्रभाव देखने को मिलेगा। कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट राज्य के 21 जिलों में शुक्रवार को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 17 मई से उत्तर मध्यप्रदेश के जिलों में लू की स्थिति बन सकती है। खासकर निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे क्षेत्रों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि, भोपाल और ग्वालियर जैसे इलाकों में गर्मी का प्रभाव अभी बना रहेगा। 25 मई से शुरू होगा नौतपा इस साल 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा का असर पहले जैसा तीव्र नहीं रहेगा। हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। आमतौर पर नौतपा को साल की सबसे तपती अवधि माना जाता है, लेकिन इस बार इसका प्रभाव कुछ कम रहने वाला है। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम     17 मई : शुक्रवार को बुंदेलखंड के निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, प्रदेश के कई अन्य जिलों जैसे नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, धार, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, मंडला और सिवनी में बारिश के आसार हैं।     18 मई : शनिवार को छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में एक बार फिर लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इंदौर, देवास, उज्जैन, नर्मदापुरम, बड़वानी, बैतूल, डिंडौरी और अन्य जिलों में तेज आंधी और वर्षा की चेतावनी दी गई है।     19 मई : रविवार को प्रदेशभर में मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर सहित 30 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का असर बना रह सकता है। एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियां दक्षिणी गुजरात में ऊपरी हवा में चक्रवात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक बनी द्रोणिका और अन्य मौसमी तंत्रों की सक्रियता के चलते पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। इन सबका संयुक्त प्रभाव आने वाले दिनों में प्रदेश में अस्थिर मौसम की स्थिति बनाए रखेगा। सिवनी में 9 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, ग्वालियर-खजुराहो में गर्मी बढ़ी गुरुवार को भी प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गर्मी वाला मौसम रहा। सिवनी में 9 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिर गया। वहीं, इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। उज्जैन, टीकमगढ़, धार, मंडला में भी बारिश हुई। बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर जिलों में रात के समय मौसम बदला रहा। इधर, गुरुवार को कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। खजुराहो में 43.4 डिग्री, नौगांव में 42.7 डिग्री, शिवपुरी-रीवा में 42 डिग्री, सतना में 41.6 डिग्री, गुना में 41.3 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 37.3 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

MP में आने वाले 4 दिन आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, 60Km/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

भोपाल अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले 4 दिन तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आंधी, मेघगर्जन और बिजली चमकने का भी अनुमान है।इस दौरान 50 से 60Km/घंटा की रफ्तार हवा चलेगी। आज सोमवार को करीब 35 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 8 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। रविवार को 20 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ जमकर वर्षा हुई। इंदौर में सबसे ज्यादा 70 मिमी, उज्जैन में 11 मिमी और भोपाल में लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। खंडवा में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक था। मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया अपडेट     वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब एवं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में सक्रिय और दक्षिणी उत्तर प्रदेश – यहां भी हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है।द्रोणिका उत्तर-दक्षिण दिशा में मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक से होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है और उत्तरी मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।     इसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग में वर्षा , कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस वजह से ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। रविवार को कई जिलों में आंधी, बारिश हुई और ओले गिरे। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी किया है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। इंदौर में 9 घंटे में पौने 3 इंच बारिश, भोपाल में ओले गिरे प्रदेश में रविवार को आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रहा। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इंदौर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ शाम 5 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 से शाम साढ़े 5 बजे के बीच इंदौर में 70 मिमी यानी, पौने 3 इंच पानी गिर गया। भोपाल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। उज्जैन में करीब आधा इंच पानी गिर गया है। इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं, खंडवा में पारा 42.5 डिग्री, खरगोन में 42.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 42 डिग्री, खजुराहो में 40.8 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।  4 दिन बारिश/आंधी/ओले का अलर्ट     5 मई सोमवार: मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले । ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा।इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।     6 मई मंगलवार: इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अलीराजपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।     7 मई बुधवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बारिश ।     8 मई गुरूवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

मध्य प्रदेश के कई जिलों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में बारिश के बाद बदलाव देखने को मिलने लगा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेने का अनुमान है। वहीं महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे तेज धूप पड़ेगी।    गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि शुक्रवार को दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे। यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो जाएगा। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रैल को हीट वेव यानी, गर्म हवा चलने का अनुमान है। दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में गर्मी का असर देखा गया। कई जगहों पर तो पारा 7 डिग्री तक बढ़ गया। नर्मदापुरम-रतलाम में 40 डिग्री, खजुराहो में 39.2 डिग्री, धार में 39.1 डिग्री, गुना-टीकमगढ़ में 39 डिग्री, नौगांव में 38.4 डिग्री, खरगोन में 38.2 डिग्री और सतना में पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में लू का अलर्ट मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा। दिल्ली में गर्मी ने लोगों को किया बेहाल दिल्ली में गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवा और लू की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। उत्तर प्रदेश में गर्मी, 8 से होगी बारिश उत्तर प्रदेश में गर्मी है। तेज धूप से लोग परेशान हैं। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम फिर बदलेगा। 8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से आठ से लेकर 10 अप्रैल तक कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3 दिन तक बदरा बरसेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजस्थान में अगले चार दिन चलेगी हीटवेव राजस्थान में शनिवार (5 अप्रैल) से तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर जिले में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। शुक्रवार को जालोर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा और वनस्थली (टोंक) एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। छत्तीसगढ़ में 8 से बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम ड्राई रहेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  शुक्रवार को 37 डिग्री तापमान के साथ बेमेतरा सबसे गर्म रहा। झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट झारखंड में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। तेज गर्मी लगेगी। दोपहर में हवा के गर्म रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि वेदर एक्सपर्ट अभिषेक आनंद के मुताबिक, 9 अप्रैल से दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। बिहार में गर्मी, 7  से बदलेगा मौसम बिहार में गर्मी है। अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू जैसे हालात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक,  राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में 7 और 8 तारीख को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट हरियाणा में तापमान के साथ-साथ गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में तेज गर्मी की संभावना जताई है।  9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंजाब में लू का अलर्ट पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 अप्रैल से मौसम बदलेगा। 9 अप्रैल से पंजाब में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस … Read more

सोमवार से फिर करवट लेगा मौसम, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, आज इन जिलों बादल-बारिश-आंधी की चेतावनी

भोपाल सोमवार से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने लगेगा, क्योंकि 24 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। मार्च के अंतिम दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है।अप्रैल और मई में हीट वेव का तेज असर देखने को मिलेगा। आज शनिवार को शनिवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में  40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम में धूप खिली रहेगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक द्रोणिका (विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन) बनी हुई है।इसके असर से बीते दिनों पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हुई । हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से रविवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। बादलों के छंटने से दिन के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल     शुक्रवार को सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन और रात का सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकार्ड किया गया।     हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।     शहडोल के ब्यौहारी में सबसे अधिक 87 मिमी (3.5 इंच),कटनी के धीमरखेड़ा में सवा इंच, उमरिया के मानपुर और जबलपुर के मझौली में करीब पौने एक इंच बारिश हुई।     सागर, दमोह और सिंगरौली में ओले गिरे। और डिंडौरी, दमोह, मंडला, अनूपपुर (अमरकंटक), शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली के साथ बारिश हुई।     सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, दक्षिण रीवा, मऊगंज, जबलपुर और कटनी में बादल छाए रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मध्य प्रदेश में ठंड ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त, तापमान गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ठंड ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार बर्फीली हवाएं चल रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का असर नजर आ रहा है। तापमान गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ गई है और दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले घने कोहरे की चपेट में आ चुके हैं। सुबह-सुबह सड़कों पर दूर तक कोहरा फैला हुआ नजर आ रहा है और रात को भी यही हाल देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिले भयानक ठंड की चपेट में हैं। चलिए जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है। बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड इस समय उत्तराखंड, जम्मू, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के चलते प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है। बर्फीली हवाओं के असर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढ़क गया है। बढ़ने वाली है ठंड फिलहाल पड़ रही ठंड ने लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त किया है, लेकिन ठंड की ये रफ्तार अभी कम नहीं होने वाली है। आने वाले दिनों में पहाड़ों से आ रही हवाओं की रफ्तार और भी तेज होगी, जिसके कारण ठंड बढ़ जाएगी। जनवरी के 20 से 22 दिन इसी तरह से शीतलहर और कोहरे की चपेट में निकलने वाले हैं। यहां शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, रायसेन, सीधी, नौगांव, शिवपुरी, सतना, सिवनी, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की जानकारी दी है। आने वाले तीन से चार दिनों तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो कई हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दे रहा है। दतिया, राजगढ़, निवाड़ी, सागर, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, कटनी, दमोह में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, भोपाल में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। अब आने वाले 3 दिनों में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

MP में मौसम का नया वेदर सिस्टम एक्टिव, भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण लगभग पूरे प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने मिल रहा है. पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. इन सब के बीच आज यानी गुरुवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. भोपाल में सबसे घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बने रहने की वजह से हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में कोहरा और कुहासा बना हुआ है। राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, आज से बारिश का नया सिस्टम प्रदेश में एक्टिव हो सकता है. जिसके प्रभाव से 27 और 28 दिसंबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. बारिश के कारण जहां एक तरफ जहां किसानों को राहत मिलेगी, तो वहीं, दूसरी ओर ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान होने की संभावना है. बारिश का अलर्ट उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसके चलते 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं बारिश खत्म होने के बाद कंपकंपाने वाली ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है। सीजन का पहला मावठा गिरा मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। प्रदेश के 7 जिले में मावठा गिरा, जबकि 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, देवास, सीहोर, रायसेन, नौगांव, सागर, दमोह, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर में कोहरा देखने को मिला। पांच सबसे कम तापमान वाले शहर नरसिंहपुर की रात सबसे ठंडी रही, यहां पारा 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। छतरपुर, ग्वालियर में 11.5 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 11.8 डिग्री, शिवपुरी/मंडला में 12.5 डिग्री और राजगढ़ में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल 14 डिग्री, इंदौर 15.3, जबलपुर 13.5, ग्वालियर 11.5, उज्जैन 15.5 डिग्री न्यूनतम तामपान दर्ज हुआ है। कोहरा और धुंध के कारण AQI लेवल बढ़ा प्रदेश में कोहरे और धुंध के चलते विजिबिलिटी घटी और पॉल्युशन बढ़ी है। राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में AQI वेरी पुअर कैटिगिरी में है। भोपाल का AQI लेवल 300 के पार पहुंच गया है। शहर के ईदगाह हिल्स में 332, पर्यावरण परिसर 308, टीटी नगर में 332 AQI दर्ज हुआ। सागर में 361, देवास 356, इंदौर पीथमपुर 312, सिंगरौली में 318 AQI दर्ज किया गया है। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण धुंध के कारण ऊपर न जा पाने से प्रदूषण बढ़ा है। जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश से जैसे ही बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होगा, मौमस में नमी बढ़ेगी. जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापस लौटने की संभावना है. क्योंकि, बारिश का असर जैसे ही ख्तम होगा, प्रदेश में एक बार फिर बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा. और इसी के साथ कड़ाके ठंड पड़नी शुरू हो सकती है. किन जिलों में गिरा पारा बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के दिन के तापमान 27 डिग्री की तुलना में 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मावठा गिरा मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। सोमवार-मंगलवार की रात में सीहोर और भिंड में बारिश हुई। वहीं, मंगलवार को पन्ना, दतिया, टीकमगढ़, बड़वानी, खजुराहो, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर में बूंदाबांदी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 11.8 भोपाल में 14 ग्वालियर में 11.5 इंदौर में 15.3 उज्जैन में 15.5 जबलपुर में 13.5 मंडला में 12.5 उमरिया में 13.3 नौगांव में 11.5 खजुराहो में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 22.5 ग्वालियर में 21.8 इंदौर में 24.3 पचमढ़ी में 24.5 उज्जैन में 23.5 जबलपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 114

MP में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

भोपाल  पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का असर रहा। शुक्रवार को शीतलहर चलने से दिन भी ठंडा रहा। नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवाएं चलीं। भोपाल में 22 डिग्री के साथ दिन में भी ठिठुरन बनी रही। लगातार पांचवीं रात कड़ाके की ठंड रही। जिसमें पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 6.1 डिग्री रहा। रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, खजुराहो, रीवा, नौगांव, टीकमगढ़, मंडला, सतना, सागर में 7 डिग्री से नीचे रहा। शुक्रवार को दिन में बैतूल 22.5 डिग्री, धार 22.8 डिग्री, गुना 24.1 डिग्री, ग्वालियर 24.2 डिग्री, इंदौर 22 डिग्री, पचमढ़ी 20.4 डिग्री, रायसेन 22.4 डिग्री, उज्जैन 23 डिग्री, जबलपुर 23.3 डिग्री, रीवा 23 डिग्री, सागर 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ 23.1 डिग्री, उमरिया 24.1 डिग्री और मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी     पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।     उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, पारा 2 डिग्री पहुंचा शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में लगातार छठवीं रात कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी ​​सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 2 डिग्री रहा। मंडला में 3 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 8.9 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में पारा 4.6 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, बैतूल, गुना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़, सतना में 7 डिग्री से नीचे रहा। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही हैं यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। नवंबर में भी सर्दी तोड़ चुकी रिकॉर्ड बता दें कि नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। MP के 5 बड़े शहरों में दिसंबर में ऐसा ट्रेंड… भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका टेम्प्रेचर भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है। 28 जिलों में शीतलहर का असर बरकरार प्रदेश के 28 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर का असर देखने को मिला। भोपाल,जबलपुर में भी ठंडी हवाएं चलीं। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी असर देखा गया। कुछ जिलों में दिन भी ठंडे बने रहे। मध्यप्रदेश में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी कड़ाके की ठंड पहली बार देखने को मिल रही है. इससे पहले दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इस प्रकार की ठंड देखी गई है. मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने 28 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं.     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34