Sunday, July 5, 2026 7:39 am

जीत का जमकर मनाया नवनीत राणा ने जश्न, MVA की ली मौज

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा का भी प्रदर्शन जबरदस्त रहा। अमरावती की बडनेरा सीट से नवनीत राणा के पति ने जीत हासिल की। पति की जीत पर नवनीत राणा ने जमकर डांस किया। पति की जीत के बाद नवनीत राणा ने विजय जुलूस निकाला। बता दें कि चार महीने पहले हुई लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हार को भुलाते हुए उन्होंने अपनी पति की जीत पर जमकर जश्न मनाया। वहीं, उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में महाविकास अघाड़ी दल की जमकर मौज भी ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हुए दिख रहीं हैं, अरे भाई महाराष्ट्र में क्या खिला? उनके साथ मौजूद महिलाएं जवाब दे रहीं हैं, कमल खिला। 49 सीटों पर सिमटी एमवीए 288 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 236 सीटें मिलीं और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) 46 सीटों पर सिमट गया। महायुति को मिली सीटें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को अब तक मिली सर्वाधिक सीटें हैं। इससे पहले 1972 में कांग्रेस को 222 सीटें मिली थीं। एकनाथ शिंदे ने किया कमाल इस बार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं, जबकि 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 56 सीटें ही मिल सकी थीं। शिवसेना का स्ट्राइक रेट इस बार 67.90 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को 41 सीटें मिलीं। उनका यह प्रदर्शन लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी बेहतर रहा है। खुद अजीत पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में अपने सगे भतीजे एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को 1,16,182 मतों से हराया है। recent visitors 98

नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं, सभा में हुआ हंगामा, फेंकीं गईं कुर्सियां और जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा की चुनावी सभा में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र नजर आई और राणा की ओर कुर्सियां फेंकने लगी। गनीमत रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं। जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए पहुंची थीं। युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और महिला सांसद की ओर कुर्सियां फेंकने लगे। साथ ही, जमकर नारेबाजी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजित चुनावी बैठक चल रही थी। इस दौरान किसी बात पर बहस छिड़ गई और फिर हंगामा होने लगा। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवनीत राणा ने पूरी घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह अपने समर्थकों के साथ खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। नवनीत राणा से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी गौरतलब है कि पूर्व सांसद नवनीत राणा को बीते दिनों धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरावती की पूर्व सांसद को आमिर नामक व्यक्ति ने स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजा। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने कहा कि उसने राणा की ‘सुपारी’ ली है और उनका यौन उत्पीड़न करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। recent visitors 57