पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते

भोपाल मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शंकर का अवतार बताया है। मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह आंतकवादियों का अंत करेंगे। मिश्रा ने यह भी कहा कि हिंदुओं को अब जागना चाहिए और घर में शास्त्र हो या ना हो लेकिन शस्त्र चालना आना चाहिए। प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण कथा के दौरान पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया और वहां लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि अमित शाह आंतकवादियों का नाश करके बदला लेंगे। उन्होंने शाह को भगवान शंकर का अवतार तक बता डाला। मिश्रा ने कहा, 'हमारे भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी कलयुग में शिव का अवतार हैं। शांत भी रहते हैं, मौन भी रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। भारत की भूमि के गृहमंत्री शिव का एक रूप हैं, मुझे पूर्ण भरोसा है कि उनकी मौनता और बाद में उनका तांडव जरूर देखने को मिलता है। मुझे भरोसा है कि उन आतंकियों का अंत होगा।' प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वहां वर्ण पूछकर नहीं बल्कि, धर्म पूछकर गोली मारी गई। उन्होंने कहा, 'समझने वाला विषय है कि वह आतंकी हिंदू पूछकर, उन्होंने ब्राह्मण नहीं पूछा, क्षत्रिय नहीं पूछा, शूद्र नहीं पूछा, उन्होंने तो पूछा हिंदू है, और गोलियों से भून दिया। एक लड़के की शादी तो आठ दिन पहले हुई थी। कश्मीर घूमने गए थे। उसकी पत्नी रोती बिलखती रही।' मिश्रा ने कथा में मौजूद महिलाओं से कहा कि घर में शस्त्र रखें और बच्चों को इसे चलाना सिखाएं। उन्होंने कहा,'मेरा निवेदन है तुम्हारे घर में शास्त्र है या नहीं हमें उससे मतलब नहीं है, लेकिन तुम्हारे बेटा-बेटी को शस्त्र चलाना आना चाहिए। बेटी को भी चलाना सिखाओ। हमारे सनातन धर्म का कोई देवता बिना शस्त्र के नहीं है। हमारा घर बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। जब वक्त पड़े उन शस्त्र को निकालो और सामने खड़े हो जाओ।' 'उन सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप दो' प्रदीप मिश्रा ने वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए सांसदों पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन कानून का विरोध करने वाले सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कितनी दुखद घटना कि पूछा जा रहा है कि तू हिंदू है और गोली मारी जाती है। बंगाल में देखा जा रहा है कि हिंदू है और घर से बाहर निकालकर मारा जा रहा है। संसद में बैठे हुए वो 200 सांसद वक्फ बोर्ड पर रातभर बहस करते हैं, हिंदुओं के नाम पर कलंक बैठे हैं, ले जाकर कश्मीर की घाटी में उनको सौंप दो। जो सनातन धर्म को छोड़कर, हिंदू होकर हिंदू धर्म को अपशब्द करते हैं, क्या जरूरत है इसकी, क्या जरूरत है उसकी।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10

चूरू जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान तेज आंधी से मची अफरा-तफरी, 3 महिलाएं घायल, आयोजन निरस्त

चूरू  जिले के रतनगढ़ में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान शुक्रवार शाम को तेज आंधी के चलते श्रद्धालुओं के लिए लगाए डोम में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं, सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने डोम को खाली करवाया. इसके बाद प्रशासन ने कथा के आयोजन को निरस्त कर दिया है. शुक्रवार शाम को कथा के दौरान अचानक तेज आंधी के कारण भक्तों के लिए बने डोम में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं, घटना के बाद जिला कलेक्टर और एसपी ने भी कथा स्थल का जायजा लिया था. आयोजन समिति के सदस्य अजय गार्गी ने बताया कि आंधी के दौरान थोड़ी अफरा-तफरी हुई है. उन्होंने कहा कि कथा में आए भक्तों के लिए डोम की व्यवस्था पर्याप्त रही है. हालांकि, उन्होंने महिलाओं के घायल होने की बात इनकार किया है. तेज आंधी के दौरान एक बारगी मौके पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस बीच हर कोई सुरक्षित स्थान ढूंढने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दे रहा था. 15,000 लोग पंडाल में थे मौजूद जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब कथा सुनने के लिए लगभग 15,000 लोग पंडाल में मौजूद थे. पंडाल गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में एक पुरुष, एक बच्चा और एक महिला को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे आयोजन स्थल को खाली करा लिया गया है. बिना अनुमति के हो रहा था आयोजन रतनगढ़ के पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी. जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक ने पहले ही आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था और आयोजकों को सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया. सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम उपखंड अधिकारी राम कुमार ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने के कारण कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी. इसके बावजूद, शुक्रवार को कार्यक्रम शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि पंडाल सुरक्षित नहीं था और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. भगदड़ से मची अफरा तफरी उन्होंने आगे बताया कि तेज हवाओं के कारण पंडाल गिर गया, जिससे अफरा-तफरी फैल गई. हालांकि, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने यह भी बताया कि लाउडस्पीकर का खंभा बिजली की लाइन पर गिर गया था, जिसके कारण तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता था.प्रशासन ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आयोजन निरस्त के आदेश: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा हो रहे कथावाचन स्थल पर हादसे के बाद रतनगढ़ में हुई एक बड़ी बैठक में मंथन के बाद जिला प्रसाशन ने आयोजन निरस्त के आदेश जारी कर दिए हैं. प्रसाशन द्वारा जारी आदेश में आयोजकों को आयोजन से पहले दी गई प्रसाशन द्वारा हिदायत का जिक्र करते हुए कहा गया कि आयोजनकर्ताओं को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार नही किया गया और आगामी दिनों में मौसम को देखते हुए आयोजन निरस्त करने के आदेश दिए. कथावाचक को श्रद्धालुओं को इस आदेश की जानकारी देने के आदेश भी दिया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

Asaduddin Owaisi के बयान पर Pradeep Mishra का पलटवार, कहा-ये पाकिस्तान नहीं है जो आपको सहन करेंगे..

सीहोर  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने असदुद्दीन ओवैसी के ‘मस्जिद ढकी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शायद ये भूल रहे हैं कि, वो भारत में रह रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही बात संघर्ष की तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा है। इस भारत भूमि के लिए संघर्ष करता रहेगा।  बता दें कि हैदराबाद में आयोजित एक जलसे के दौरान अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘कोई कहता है- अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है- बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे।’ पंडित मिश्रा का पलटवार अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं हम भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे। ओवैसी ने होली के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मुद्दे पर कहा था कि, ‘जो मुसलमान बुजदिल थे, वे पाकिस्तान चले गए, और हम भारत में रहकर संघर्ष करेंगे।’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान दो दिनों के में 200 चोरी घटनाओं को अंजाम दिया

वाराणसी.  मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों वाराणसी के डोमरी में कथा कर रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी कथा में जुट रही भीड़ का चोरों ने जमकर फायदा उठाया है. यहां चोरों ने दो दिनों के अंदर 200 घटनाओं को अंजाम दिया है. इन चोरों ने खासकर महिलाओं के गहनों और मंगलसूत्र को निशाना बनाया है. चोरियों के मामले में पुलिस ने 15 शातिर महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. दूसरी ओर, इन चोरियों ने कथा के आयोजकों की नींद उड़ा दी. आयोजकों ने इन चोरियों को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है. गौरतलब है कि, आयोजकों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर खुद भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस की टीम ने पूरे पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. इनमें कुछ महिलाएं कथा के बीच में बार-बार जगह बदलती दिखाई दीं. पुलिस ने जब उनकी तहकीकात की तो पता चला कि ये महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम दे रही हैं. इस दौरान पुलिस उस वक्त चौंक गई जब पूरी की पूरी महिला चोर गैंग पंडाल में वारदात करती मिली. ये महिला चोर इतनी शातिर हैं कि इन पर शक करना मुश्किल है. ये महिलाएं पलक झपकते ही गहने और रुपये गायब कर देती हैं. बेहद शातिर हैं महिलाएं बताया जाता है कि, पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. भास्कर डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने जब महिलाओं से पूछताछ करनी शुरू की तो महिलाओं ने जांच टीम को गुमराह किया. इन महिलाओं ने नाम से लेकर मोबाइल नंबर तक गलत बताया. जब पुलिस ने इनकी जानकारी को प्रमाणित करने की कोशिश की तो सब कुछ गलत निकला. पुलिस अब और गहराई से इन महिलाओं की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि ये महिलाओं दूसरे जिले की हैं. उनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 111