पेरिस ओलंपिक 2024 भव्य समापन, मनु भाकर-श्रीजेश ने लहराया तिरंगा, जानें क्लोजिंग सेरेमनी की खास बातें

पेरिस पेरिस ओलंप‍िक 2024 की क्लोज‍िंग सेरेमनी रविवार (11 अगस्त) देर रात खत्म हुई. लगभग तीन सप्ताह तक चले ओलंप‍िक खेलों का समापन हो गया है. सीन नदी पर आयोजित ओपन‍िंग सेरेमनी के विपरीत, ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी अध‍िक पारंपर‍िक हुई. इसका आयोजन 80,000 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में हुई. सेरेमनी में एथलीटों की उपलब्धियों और मेजबान शहर पेरिस की सफलता का जश्न मनाया गया. श्रीजेश और मनु भाकर को ध्वजवाहक चुना गया भारत की ओर से दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी ख‍िलाड़ी पीआर श्रीजेश और मनु भाकर को क्लोजिंग सेरेमनी में 'परेड ऑफ नेशंस' के ल‍िए भारतीय ध्वजवाहक चुना गया. 'भारत की दीवार' के नाम से फेमस श्रीजेश ने ओलंप‍िक गेम्स में भारत को कांस्य पदक दिलाने के साथ ही अपने कर‍ियर को विराम दिया. भारत ने जो कांस्य पदक हॉकी में स्पेन को 2-1 से हराकर जीता, उसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई गोल अटैक को विफल कर दिया. वहीं ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव भी किया, यह मैच भारतीय हॉकी टीम 10 ख‍िलाड़‍ियों के साथ खेलने उतरी थी. पेरिस में इन 6 भारतीय एथलीट्स ने दिलाया मेडल 🥈नीरज चोपड़ा 🥉मनु भाकर 🥉मनु भाकर/सरबजोत सिंह 🥉स्वप्निल कुसाले 🥉अमन सहरावत 🥉हॉकी पेरिस ओलंप‍िक में भारत के मेडल पेर‍िस ओलंप‍िक में सबसे पहला मेडल मनु भाकर ने ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता. फ‍िर मनु भाकर-सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अपने नाम किया. वहीं भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को चौथा पदक दिलाया. इसके बाद नीरज चोपड़ा  ने जैवल‍िन थ्रो में स‍िल्वर मेडल जीता. वहीं पहलवान अमन सहरावत ने 57 क‍िग्रा कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडज जीतकर छठा मेडल दिलाया.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

पेरिस ओलंपिक में क्रिकेटर के बेटे ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए

पेरिस नॉर्वे के कार्स्टन वारहोल्म पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए हैं। 28 साल के वारहोल्म 400 मीटर हर्डल्स इवेंट में हिस्सा लेते हैं। 2021 में उन्होंने इस इवेंट के 29 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा था। फिर तोक्यो ओलंपिक में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उसके बाद 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया। लेकिन पेरिस ओलंपिक में कार्स्टन वारहोल्म को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। क्रिकेटर के बेटे ने जीता गोल्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन के बेटे राय बेंजामिन ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वह अमेरिका की तरफ से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में कार्स्टन वारहोल्म को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता है। 2019 और 2023 में जब वारहोल्म ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था तो राय बेंजामिन सिल्वर और ब्रॉन्ज जीत सके थे। तोक्यो ओलंपिक में भी बेंजामिन दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल ही जीत सके। सेमीफाइनल में आगे थे वारहोल्म हीट राउंड में कार्स्टन वारहोल्म और राय बेंजामिन अलग अलग ग्रुप में थे। दोनों टॉप पर रहे लेकिन वारहोल्म ने कम समय लिया। सेमीफाइनल की रेस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन फाइनल में बेंजामिन ने 46.46 सेकंड में रेस पूरी करते हुए गोल्ड जीता। वारहोल्म ने 47.06 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में 45.94 सेकंड में रेस जीतकर वर्ल्ड और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। ब्राजीन के एलिसन डॉस सैंटोस ने तोक्यो और पेरिस दोनों जगह ब्रॉन्ज जीता। राय बेंजामिन का तीसरा ओलंपिक गोल्ड राय बेंजामिन के पिता विंस्टन बेंजामिन ने 1986 से 1995 के बीच वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। तेज गेंदबाज विंस्टन ने 21 टेस्ट और 85 वनडे खेले थे। इसमें उनके नाम 161 विकेट हैं। राय बेंजामिन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। करियर की शुरुआत में वह एंटीगुआ और बारबुडा का प्रतिनिधित्व करते थे। पेरिस ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल्स के साथ ही राय ने 4×400 मीटर रिले में भी गोल्ड जीता। इस इवेंट में वह तोक्यो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडलिस्ट थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

Paris Olympics से बिना सोने के पदक लौटेगा भारतीय दल, नीरज-बिंद्रा के क्लब में नहीं हुई कोई नई एंट्री

 पेरिस पेरिस ओलंपिक में भारत का सफर लगभग खत्म हो चुका है। भारत के पास अब मेडल जीतने की इकलौती उम्मीद रीतिका हुड्डा हैं। भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली जिसके बाद भारत की इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। पेरिस ओलंपिक से भारतीय दल बिना गोल्ड मेडल लौटेगा। भारत के दो ही एथलीट ने जीता गोल्ड भारत के लिए अब तक केवल दो ही खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते हैं। राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। इस क्लब में कोई नई एंट्री नहीं हुई है। नीरज ने जीता सिल्वर पेरिस ओलंपिक में कई खिलाड़ियों को गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि कोई भी यह काम पूरा नहीं कर सका। गोल्ड के सबसे बड़े दावेदार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा थे। वह इस बार सिल्वर मेडल ही जीत पाए। भारत की विनेश फोगाट गोल्ड मेडल के लिए काफी करीब पहुंच गई थीं। हालांकि वह फाइनल मैच खेल ही नहीं पाईं। उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया था। हॉकी में भी खत्म नहीं हुआ इंतजार भारतीय हॉकी टीम जिस फॉर्म के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि 44 साल बाद देश को गोल्ड मेडल मिल जाएगा। टीम ने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। वहीं क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए ग्रेट ब्रिटेन को मात दी। यही कारण था कि उन्हें भी गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि टीम सेमीफाइनल मुकाबला हार गोई और उसे भी गोल्ड नहीं मिल सका। टोक्यो का रिकॉर्ड टूट नहीं पाया बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंप‍िक (2020) में एक गोल्ड 7 मेडल जीते थे, जो भारत का ओलंप‍िक इत‍िहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही थी कि भारत की मेडल टैली दोहरे अंक में पहुंच पाएगी. मगर उम्मीदों के विपरीत हुआ. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सका और उसके मेडल्स की संख्या 6 पर अटक गई.. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकवीर मनु भाकर- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग मनु भाकर/सरबजोत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग स्वप्निल कुसाले- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग भारतीय हॉकी टीम- ब्रॉन्ज मेडल नीरज चोपड़ा- सिल्वर मेडल, एथलेटिक्स अमन सहरावत- ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंग पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के कुल 112 एथलीट्स ने 16 खेलों के कुल 69 मेडल इवेंट में भाग लिया. इसके साथ ही पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस गए थे. हालांकि शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी और कुश्ती में ही भारत को पदक हासिल हो सका. देखा जाए तो भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक कुल 41 पदक जीते हैं. इनमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (2008) और नीरज चोपड़ा (2021)ही व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीत पाए हैं. भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन नॉर्मन प्रिचर्ड*  स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900 नॉर्मन प्रिचर्ड**  स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956 केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960 भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972 भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980 लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस  अटलांटा 1996 कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग  एथेंस 2004 अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008 विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008 सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008 सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012 साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012 मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012 योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012 पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016 साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016 मीराबाई चानू  स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020 लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020 पीवी सिंधु  ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020 रवि कुमार दहिया  स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020 बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जैवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020 मनु भाकर ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024 मनु भाकर-सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम पेरिस 2024 स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024 भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी पेरिस 2024 नीरज चोपड़ा  स‍िल्वर पुरुषों का भाला फेंक (एथलेटिक्स) पेर‍िस 2024  अमन सहरावत  ब्रॉन्ज  पुरुष 57 क‍िग्रा कुश्ती  पेर‍िस 2024   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , … Read more

पेरिस ओलंपिक में बांटे जा रहे घटिया मेडल, सिर्फ इतने ही दिन में सामने आई सच्चाई, एथलीट ने लगाया आरोप

 पेरिस इन दिनों जारी पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल, फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है. इस दौरान होने वाला हर खेल और उसमें जीत- हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. इस समय हर दिन अलग- अलग देशों से अलग- अलग स्पोर्ट में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं. किसी भी एथलीट के लिए ओलंपिक मेडल जीतना जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर होता है और वे इस पल को जीवन भर संजोकर रखते हैं. लेकिन क्या हो अगर ओलंपिक खत्म होने से पहले ही उनका मेडल अपनी चमक खो दे? मौजूदा पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीतने वाले एक अमेरिकी एथलीट  Nyjah Huston ने ऐसा ही आरोप लगाया है कि उसे मिला मेडल बेरंग और खराब होने लगा है. पेरिस 2024 में यूएसए स्केटबोर्ड टीम की सदस्य नाइजाह ने ओलंपिक पदकों की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. 29 साल के इस खिलाड़ी ने 30 जुलाई को पुरुषों की स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग में तीसरे स्थान पर रहकर ब्रांज मेडल जीता था. यहां जापान के युटो होरिगोम ने गोल्ड और अमेरिका के जैगर ईटन ने सिल्वर मेडल जीता था. क्या बोले नाइजाह? एक्स गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में 18 गोल्ड मेडल जीतने वाले जाने माने स्केटबोर्डर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर खराब हो रहे ब्रांज मेडल की तस्वीर शेयर की. उन्होंने एक वीडियो में कहा- 'ये ओलंपिक मेडल तब अच्छे लगते हैं जब वे बिल्कुल नए होते हैं, लेकिन इसे थोड़ी देर के लिए पसीने के साथ अपनी त्वचा पर रखने और फिर वीकेंड में अपने दोस्तों देने के बाद, इसकी क्वालिटी सामने आती है.सिर्फ एक सप्ताह हुआ है.' 'थोड़ी क्वालिटी बढ़ाओ' उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि इस चीज को देखो. यह खुरदरी दिख रही है. यहां तक ​​कि सामने का हिस्सा भी थोड़ा-थोड़ा उखड़ने लगा है. मुझे नहीं पता, शायद क्वालिटी को थोड़ा बढ़ाना होगा." वीडियो में, हस्टन के मेडल में क्वालिटी की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिसमें दोनों तरफ काफी जगह रंग उतर गया है. बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के पदक अद्वितीय हैं क्योंकि वे पेरिस में एफिल टॉवर के निर्माण के लिए उपयोग किए गए लोहे के सहेजे गए टुकड़ों का उपयोग करके बनाए गए हैं.     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

पांच मेडल जीतने के बाद आज भारत की नजर 6वें पदक पर टिकी, जानें पूरा शड्यूल

  पेरिस पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 24 जुलाई से हुई थी। ऐसे में 9 अगस्त यानी कि शुक्रवार का दिन पेरिस ओलिंपिक में भारत का 14वां दिन होगा। अब तक इस ओलंपिक भारत के 13 दिन पूरी हो चुकी है, जिसमे पांच मेडल जीते जा गए। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल हैं। वही। भारत के खाते में अब तक तीन वेंडर शूटिंग, एक हॉकी में और एक जेवलिन थ्रो में आया है। अब भारत के झोली में छठा मेडल भी आ सकता है। बता दें कि भारत को छठा मेडल अमन सहरावत दिलवा सकते है। दरअसल, आज वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे। ऐसे में सभी की उम्मीदें इसी बात पर टिकी हैं कि भारत एक बार फिर मेडल जीत सकता है। वहीं अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते आज वह ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। सेमीफाइनल में अमन को जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। हिचुगी ने सेमीफाइनल में अमन 10-0 से करारी शिकस्त दी थी। पेरिस ओलंपिक में 09 अगस्त को भारत का शेड्यूल एथलेटिक्स वुमेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:10 बजे मेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:35 बजे कुश्ती मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ – रात 10:45 बजे गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

कुश्ती में 50 किलो वजन नहीं किया मेंटेन, विनेश फोगाट हुईं पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वॉलिफाई?

पेरिस. पेरिस ओलंपिक में 7 अगस्त को जिस तरह से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक करके तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का किया था, ऐसा लग रहा था कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही स्वदेश लौटेंगी। विनेश फोगाट के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का भी यह सपना चकनाचूर हो गया है। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मंगलवार को अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को भी हराया था, जिसने इस मुकाबले से पहले अपने करियर में एक भी मैच और एक भी प्वॉइंट नहीं गंवाया था। बुधवार की सुबह खबर आई कि विनेश फोगाट को डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया है। इसका मतलब वह फाइनल मुकाबले में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। विनेश फोगाट का वजन निश्चित वजन से 100 ग्राम ज्यादा आया और इस वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कुश्ती में क्या है नियम? वजन करने को लेकर नियम के मुताबिक जिस दिन भी पहलवान को मुकाबला लड़ना होता है, उस दिन उसका वजन लिया जाता है। हर वजन वर्ग के मुकाबले दो दिनों के अंदर होते हैं, ऐसे में जो पहलवान फाइनल या रेपचेज में पहुंचते हैं, उन्हें दोनों दिन वजन कराना होता है। पहली बार वजन कराते हुए पहलवान के पास 30 मिनट होते हैं, वजन कराने के। वो अपनी मर्जी से इस दौरान जितनी बार चाहें वजन करा सकते हैं। इस दौरान यह भी देखा जाता है कि पहलवान को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं है और उसके नाखून एकदम छोटे-छोटे कटे हों। जिन पहलवानों को लगातार दूसरे दिन मुकाबले में उतरना होता है, उन्हें वजन करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं।युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्लयू) के नियम के मुताबिक अगर पहलवान का वजन निर्धारित वजन से ज्यादा आता है, तो ऐसे में उसे अयोग्य करार दिया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 114

अब कांस्य के लिए होगा मुकाबला, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को हराकर जर्मनी फाइनल में पहुंचा

पेरिस. जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल दागे और भारत पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बराबरी का गोल दागा, लेकिन मैच समाप्त होने से छह मिनट पहले जर्मनी ने तीसरा गोल दागा जिसने अंत में अंतर पैदा कर दिया। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

“गोल्डन” इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल में

पेरिस. भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में 11वां दिन मिले-जुले नतीजे लेकर आया। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया, वहीं कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलंपिक में भारत की एक और स्वर्ण की उम्मीदों को जगा दिया। विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने कुश्ती में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। रियो ओलंपिक में चोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है। अपने पहले मैच यानी प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। विनेश ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और वह बुधवार यानी सात अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी। विनेश से पहले केवल दो पुरुष पहलवान ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंच पाए हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों हार गए थे। नीरज चोपड़ा भालाफेंक के फाइनल में – गत चैंपियन नीरज ने मंगलवार को अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला पहलवान विनेश (50 किग्रा) ने पहले दौर में अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में भारत को हालांकि निराशा हाथ लगी। नीरज के साथी भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना हालांकि फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे जबकि पुरुष टेबल टेनिस टीम भी प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ हार के साथ बाहर हो गई। ग्रुप बी क्वालीफिकेशन में सबसे पहले थ्रो करने उतरे नीरज ने 89.34 मीटर से सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में भी अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई और इस तरह एडक्टर की चोट से जुड़ी चिंताओं को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया। यह नीरज के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इस गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था जबकि उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डाइमंड लीग में रजत पदक जीतने के दौरान किया था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। भारत के किशोर जेना हालांकि ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में 80.73 मीटर के प्रयास से नौवें और कुल 18वें स्थान पर रहे तथा शीर्ष 12 खिलाड़ियों में जगह बनाकर फाइनल में प्रवेश करने के नाकाम रहे। ग्रुप ए और बी क्वालीफिकेशन के बाद 84 मीटर या इससे अधिक का थ्रो करने वाले सभी खिलाड़ी या दोनों ग्रुप से शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। किरण 400 मीटर सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम – एथलेटिक्स की महिला 400 मीटर रेपेचेज में भारत की किरण पहल हीट एक में 52.59 सेकेंड के लचर प्रदर्शन के साथ छह खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। वह रेपेचेज में चुनौती पेश करने वाली 26 धावकों में 23वें स्थान पर रहीं। हीट एक में नाईजीरिया की एला ओनओजुववेमो 50.59 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। प्रत्येक हीट से शीर्ष पर रहने वाली धावक और दो अन्य सबसे तेज धावकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम चीन से हारकर बाहर – भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। भारत की 14वीं वरीय टीम के पास कई बार के ओलंपिक चैंपियन चीन का कोई जवाब नहीं था जिसने मुकाबला 3-0 से जीता। भारत की ओर से सिर्फ अनुभवी अचंता शरत कमल ही एक गेम जीतने में सफल रहे जबकि टीम ने बाकी दो मैच सीधे गेम में गंवाए। भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की दुनिया की 42वें नंबर की जोड़ी ने की जिसे बेहद एकतरफा मुकाबले में मा लोंग और वैंग चुकिन की चीन की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में 0-3 (2-11, 3-11, 7-11) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। शरत कमल ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेन झेनडोंग के खिलाफ पहला गेम जीता लेकिन चीन के खिलाड़ी ने अगले तीन गेम जीतकर मुकाबला 3-1 (9-11, 11-7, 11-7, 11-5) से अपने नाम किया और चीन को 2-0 की बढ़त दिला दी। करो या मरो के मुकाबले में दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी मानव को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चुकिन को हराना जरूरी थी लेकिन चीन के खिलाड़ी ने 3-0 (11-9, 11-6, 11-9) से मैच जीतकर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य … Read more

मुक्केबाज निशांत देव के साथ ओलंपिक में हुई बेइमानी, जानबूझकर हराने का लग रहा आरोप

नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बॉक्सर निशांत देव का मेडल जीतने का सपना टूट गया. निशांत देव मेन्स बॉक्सिंग के 71 किलो भारवर्ग में मेक्सिको के मार्को वेरडे से भिड़े, जहां उन्हें 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. यदि निशांत क्वार्टर फाइनल जीतते तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना पक्का हो जाता. लेकिन वह पहले राउंड में बढ़त बनाने के बाद भी हार गए. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो शूटिंग में आए हैं. निशांत की हार के बाद फैन्स का फूटा गुस्सा! निशांत ने शुरुआती राउंड में आसानी से जीत हासिल की. पहले राउंड में पांच में से चार जजों ने निशांत को बेहतर माना और 10-10 अंक दिए. फिर दूसरे राउंड में भी निशांत पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे, जहां उन्होंने मैक्सिकन खिलाड़ी पर कई बड़े जैब हुक लगाए, फिर भी जजों ने आश्चर्यजनक रूप से उस राउंड में वेरडे का पक्ष लिया. दूसरे राउंड में केवल दो जजों ने निशांत के पक्ष में 10-10 अंक दिए. जबकि तीन जजों ने वेरेड के पक्ष में फैसला सुनाया. हालांकि तीसरे राउंड में निशांत देव मोमेंटम बरकरार नहीं रख पाए. तीसरे राउंड में पांचों जजों ने वेरेडे के पक्ष में फैसला सुनाया. जब तीसरा राउंड खत्म हुआ तो निशांत देव काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे थे. उन्हें पूरा यकीन था कि वो मैच जीत चुके हैं, लेकिन जो फैसला आया वो हैरान करने वाला रहा. निशांत 1-4 से क्वार्टरफाइनल मुकाबला हार चुके थे. कमेंटेटर भी इस फैसले से हैरान से थे. भारत के लिए ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीत चुके स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह भी इस मुकाबले में स्कोरिंग सिस्टम से हैरान थे. विजेंदर ने एक्स पर लिखा, 'मुझे नहीं पता कि स्कोरिंग सिस्टम क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत करीबी मुकाबला था. उसने बहुत अच्छा खेला…कोई ना भाई.' सोशल मीडिया पर फैन्स के भी रिएक्शन सामने आए हैं. फैन्स मान रहे हैं कि निशांत को जानबूझकर हराया गया है जबकि वो जीत के हकदार थे. कुल मिलाकर यह एक करीबी मुकाबला था और स्कोरिंग ने यह साबित कर दिया.एक भी जज ने किसी भी मुक्केबाज को तीनों राउंड नहीं दिए. जर्मन जज, जिन्होंने वरेडे को शुरुआती राउंड दिया, उन्होंने दूसरे राउंड में भारत के पक्ष में फैसला दिया. शौकिया मुक्केबाजी में ज्यादातर स्कोरिंग पंच नजदीक से और शरीर पर निर्देशित होते हैं. निशांत देव के कुछ हुक या क्रॉस वर्डे के चेहरे पर लगे. कुछ दस्तानों से टकराए और वे स्कोरिंग पंच नहीं थे. उन्होंने पहले राउंड में वेरडे को जहां चाहा, वहां पहुंचाया. फिर दूसरे राउंड में निशांत का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा रहा. हालांकि आखिरी राउंड में वह उस दबाव को बरकरार नहीं रख सके. कौन हैं निशांत देव? निशांत देव का जन्म 23 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में हुआ था. निशांत ने अपने चाचा से प्रभावित होकर साल 2012 में मुक्केबाजी शुरू की, जो एक पेशेवर मुक्केबाज थे. फिर क्या था निशांत कोच सुरेंदर चौहान के अंडर करनाल के कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने लगे. बाद में निशांत कर्नाटक के विजयनगर शिफ्ट हो गए, जहां उन्होंने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (ISS) में ट्रेनिंग की. 19 साल की उम्र में निशांत ने सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गए. हालांकि उनके खेल से भारतीय मुक्केबाजी के तत्कालीन हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा काफी प्रभावित हो थे. सैंटिंयागो उन्हें भारतीय कैम्प में ले गए, जहां उन्होंने अनुभवी बॉक्सर के साथ ट्रेनिंग शुरू की. निशांत ने राष्ट्रीय लेवल पर अपनी छाप छोड़ी. 2021 और 2022 में उन्होंने नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कभी भी इंटरनेशनल लेवल पर जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा नहीं की है. निशांत देव की बॉक्सिंग जर्नी आसान नहीं रही है. साल 2010 में निशांत के साथ दुखद हादसा हुआ था, जब सीढ़ियों से गिरने के कारण उनका दाहिना कंधा खिसक गया. इसके चलते उनके कंधे में रॉड डाली गई. तब निशांत की उम्र 10 साल थी. साल 2022 की शुरुआत में उनकी पुरानी चोट फिर उभर आई. जिससे उनका बोन मैरो संक्रमित हो गया. इस चोट के पहले लक्षण दिखने के बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेना जारी रखा था.मार्च 2022 में उनकी सर्जरी हुई और वे साल के अधिकांश समय रिहैब में रहे, जिसके कारण उन्हें उस साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रहना पड़ा. निशांत देव ने जनवरी 2023 में हिसार में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के जरिए रिंग में वापसी की. मई 2023 में ताशकंद में आयोजित आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में निशांत ने कांस्य पदक जीता, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका पहला पदक था. निशांत ने इस साल बैंकाक में आयोजित दूसरे वर्ल्ड बॉक्सिंग क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई किया था. निर्णायक मुकाबले में निशांत ने मेडागास्कर के बॉक्सर वासिले सेबोटारी को 5-0 से हराया था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104

आज India की मेडल टैली में होगा इजाफा? जानें पूरे दिन कैसा होगा का शेड्यूल

पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंप‍िक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी नौवें दिन (4 अगस्त) भी पेरिस ओलंपिक मेंदमखम दिखाने जा रहे है. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. लक्ष्य सेन यदि ये मैच जीतते तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है, जो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं. वहीं भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मुकाबले में खेलेगी. यह मैच जीतने पर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी लि कियान का सामना करे़गी. अगर लवलीना यह मैच लेती हैं तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना तय हो जाएगा. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जो शूटिंग में आए हैं. आइए जानते हैं नौवें दिन भारत का फुल शेड्यूल… निशानेबाजी महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण :विजयवीर सिद्धू और अनीश : दोपहर 12.30 बजे से गोल्फ पुरुष राउंड 4 (स्ट्रोक प्ले) – शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12:30 बजे हॉकी भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 1.30 बजे से एथलेटिक्स महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर :पारुल चौधरी : दोपहर 1.35 बजे पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन :जेस्विन एल्ड्रिन : दोपहर 2.30 बजे से मुक्केबाजी महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान : दोपहर 3.02 बजे से बैडमिंटन पुरुष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 3.30 बजे से सेलिंग बोटिंग पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन , दोपहर 3.35 बजे से महिला डिंगी रेस सात और आठ: नेत्रा कुमानन, शाम 6.05 बजे से Points Table समय के हिसाब से 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे से, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण: विजयवीर सिद्धू और अनीश दोपहर 12.30 बजे से, महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान दोपहर 12.30 बजे से, मेन्स गोल्फ राउंड-4: शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर दोपहर 1.30 बजे से, भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल दोपहर 1.35 बजे से, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर: पारुल चौधरी दोपहर 2.30 बजे से, पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन: जेस्विन एल्ड्रिन दोपहर 3.02 बजे से, महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोरगोहेन vs लि कियान (चीन) दोपहर 3.30 बजे से, पुरुष एकल सेमीफाइनल: लक्ष्य सेन vs विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 3.35 बजे से, पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन शाम 6.05 बजे से, महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमान Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 129

आईबीए एंजेला कैरिनी को 50,000 डॉलर की पुरस्कार राशि देगा

पेरिस इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) ने घोषणा की है कि वह पेरिस ओलंपिक में अल्जीरियाई मुक्केबाज इमाने खलीफ के खिलाफ वेल्टरवेट राउंड-ऑफ-16 मुकाबले से हटने के बाद इटली की एंजेला कैरिनी को 50,000 डॉलर की पुरस्कार राशि देगी। यह मैच, जो केवल 46 सेकंड तक चला, कैरिनी खलीफ़ के आक्रामक मुक्कों से अभिभूत हो गई, जिसके कारण वह जल्दी बाहर हो गई। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता छीन लिए गए आईबीए ने यह भी कहा कि कैरिनी के महासंघ और कोच प्रत्येक को 25,000 डॉलर मिलेंगे। इस घटना ने खेलों में लैंगिक पात्रता पर व्यापक विवाद को जन्म दे दिया है। आईबीए के पात्रता नियमों में असफल होने के कारण 2023 विश्व चैंपियनशिप में दोनों एथलीटों को अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद, खलीफ को ताइवान के डबल विश्व चैंपियन लिन यू-टिंग के साथ पेरिस में प्रतिस्पर्धा करने के लिए मंजूरी दे दी गई थी। ये नियम पुरुष गुणसूत्र वाले एथलीटों को महिलाओं की स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने से रोकते हैं। आईबीए द्वारा जारी एक बयान में राष्ट्रपति क्रेमलेव ने कहा, "मैं उसके आँसू नहीं देख सका।" "मैं ऐसी स्थितियों के प्रति उदासीन नहीं हूं, और मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि हम प्रत्येक मुक्केबाज की रक्षा करेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि वे महिला मुक्केबाजी को क्यों मार देते हैं। सुरक्षा के लिए केवल योग्य एथलीटों को ही रिंग में प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।" एरालियर, इतालवी प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी इस पर विचार किया और कहा कि कैरिनी को शारीरिक रूप से मजबूत मुक्केबाज का सामना करना पड़ा, जिससे यह "समान लोगों के बीच की लड़ाई नहीं है।" विवाद के कारण पात्रता नियमों की जांच बढ़ गई है, जो 2021 में टोक्यो खेलों पर आधारित हैं और चल रही प्रतियोगिता के दौरान इन्हें बदला नहीं जा सकता है। हालाँकि, हर कोई आलोचना से सहमत नहीं है। डब्ल्यूबीसी महिला विश्व फेदरवेट चैंपियन स्काई निकोलसन ने खलीफ और लिन का बचाव करते हुए तर्क दिया कि वे अपने पूरे करियर में महिलाओं के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। उन्होंने कहा, "ये स्वाभाविक रूप से पैदा हुए पुरुष नहीं हैं जिन्होंने ओलंपिक में महिलाओं से लड़ने के लिए खुद को महिला कहने या महिला के रूप में पहचान बनाने का फैसला किया है।" निकोलसन ने सुझाव दिया कि कैरिनी की वापसी एक "प्रचार स्टंट" हो सकती है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104

पेरिस ओलंपिक: जोकोविच फाइनल में, स्वर्ण के लिए अल्काराज से होगा सामना

पेरिस सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को 6-4, 6-2 से हराकर रात को अपने पहले ओलंपिक फाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच अब स्वर्ण पदक मुकाबले में कार्लोस अल्काराज का सामना करेंगे। 37 वर्षीय खिलाड़ी को उच्च गुणवत्ता वाले मैच में लोरेंजो मुसेट्टी से कोर्ट फिलिप चैटियर पर कड़ी टक्कर मिली इस दौरान जोकोविच ने कई बार अपना परेशान भी हुए, लेकिन निर्णायक क्षणों में उन्होंने कड़ी मेहनत करके जीत हासिल की। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच अपने पिछले तीन ओलंपिक एकल सेमीफाइनल हार गए थे और स्वर्ण पदक उनके करियर का एकमात्र बड़ा मिल का पत्थर साबित होगा। रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में जोकोविच का सामना स्पेन के अल्काराज से होगा, जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त मुसेट्टी का सामना कांस्य पदक के लिए कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम से होगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

खेलीफ के खिलाफ टिप्पणियों ने ‘एलजीबीटीक्यू-प्लस’ और महिला एथलीटों को लेकर चिंता बढ़ाई

पेरिस  पेरिस ओलंपिक में महिला मुक्केबाज इमान खेलीफ को ट्रांसजेंडर या पुरुष के रूप में गलत पहचान बताने वाली घृणित टिप्पणियों को लेकर ‘एलजीबीटीक्यू – प्लस’ एथलीटों, अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की मानसिकता इस समुदाय और महिला खिलाड़ियों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। ‘एलजीबीटीक्यू – प्लस’ ‘लेस्बियन’, ‘गे’, ‘बाइसेक्शुअल’, ‘ट्रांसजेंडर’, ‘क्वीर’, ‘इंटरसेक्स’ और ‘एसेक्सुअल’ और अन्य लोगों से संबंधित है। इस मुद्दे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से लेकर ‘हैरी पॉटर’ की लेखिका जे.के. रॉलिंग जैसे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अल्जीरिया की खेलीफ पेरिस ओलंपिक के मुक्केबाजी स्पर्धा में गुरुवार को इटली की प्रतिद्वंद्वी एंजेला कारिनी के मुकाबले के महज 46 सेकेंड बाद हटने से पहले दौर का मुकाबला जीत गईं। कारिनी ने मुकाबला बीच में छोड़कर हटने के बाद कहा कि वह खेलीफ के खिलाफ कोई राजनीतिक भाव भांगिमा नहीं दिखा रही थी। इस मुकाबले से हटने के बाद उनकी नम आंखें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति दिखायी।  सोशल मीडिया टिप्पणियों में कहा गया कि खेलीफ एक महिला से मुक्केबाजी करने वाला पुरुष था। इस तरह की टिप्पणियों के बाद खेलीफ और ताइवान की मुक्केबाज लिन यू-टिंग के महिला वर्ग में खेलने को लेकर सामाजिक विवाद बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने शुक्रवार को कहा कि खेलीफ ‘महिला के रूप में पैदा हुई थी, महिला के तौर पर पंजीकृत है, उसने अपना जीवन एक महिला के रूप में बिताया, एक महिला के रूप में मुक्केबाजी की और उसके पास एक महिला पासपोर्ट है।’’ उन्होंने चेतावनी दे हुए कहा, ‘‘इसका इस्तेमाल किसी के प्रति नफरत फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिये।’’ कुछ खिलाड़ियों और ‘एलजीबीटीक्यू – प्लस’ पर्यवेक्षकों ने चिंता जताई है कि आलोचकों की घृणित टिप्पणियां के बीच आईओसी इस मुद्दें को संबोधित करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि समावेशी की वकालत करने वाले ओलंपिक कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेंडर और ‘एलजीबीटीक्यू – प्लस’ समुदाय के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। पेरिस ओलंपिक ने समावेश के एजेंडे को आगे बढ़ाया है और रिकॉर्ड 193 ‘एलजीबीटीक्यू – प्लस’ एथलीट खुले तौर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। अमेरिकी ओलंपिक टीम के लिए महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली दुनिया की शीर्ष मध्यम दूरी की धावकों में से एक निक्की हिल्ट्ज को भी ऐसी घृणित टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। जन्म के समय निर्दिष्ट महिला, हिल्ट्ज की पहचान ‘नॉन-बाइनरी (जिसका कोई लिंग नहीं है)’ के रूप में है। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘इन ओलंपिक में ‘ट्रांसफोबिया’ अपने चरम पर है। ट्रांस-विरोधी बयानबाजी महिला-विरोधी है। ये लोग महिलाओं के खेल की रक्षा नहीं कर रहे हैं, वे कठोर लिंग मानदंडों को लागू कर रहे हैं, और जो कोई भी उन मानदंडों के मुताबित नहीं है उसपर निशाना साधा जा रहा है और उसे अपमानित किया जाता है।’’ ओलंपिक में ‘एलजीबीटीक्यू-प्लस’ की भागीदारी पर नजर रखने वाली साइट ‘आउटस्पोर्ट्स’ के सह-संस्थापक सीड जिग्लर जैसे कुछ लोगों का कहना है कि खेलों से पहले स्पष्टता प्रदान करने में आईओसी की विफलता ने महिला एथलीटों और ‘एलजीबीटीक्यू-प्लस’ प्रतियोगियों को नुकसान पहुंचाया है, दोनों ने मान्यता के लिए लंबे समय से संघर्ष किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुद्दा यह नहीं है कि एथलीट प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश कर रहा है, मुद्दा यह है कि कौन नीति बना रहा है। इसका निराशाजनक पहलू यह है कि पिछले दो दिनों से इन खिलाड़ियों पर निशाना साधा जा रहा है।’’  खेलीफ एमेच्योर मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) की 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। पिछले साल की विश्व चैम्पियनशिप में उन्हें स्वर्ण पदक मैच से ठीक पहले ‘डिस्क्वालीफाई’ घोषित कर दिया था क्योंकि जांच में दावा किया गया कि उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ था। आईबीए ने इसी तरह के मामले में लिन से कांस्य पदक वापस ले लिया था। आईओसी ने हालांकि 2019 में आईबीए को नेतृत्व, अखंडता और वित्तीय पारदर्शिता में गड़बड़ी जैसे मामलों को लेकर आईओसी ने 2019 से ओलंपिक कार्यक्रम से अलग कर दिया है। आईओसी का कार्यबल तोक्यो ओलंपिक के बाद पेरिस में भी मुक्केबाजी का संचालन कर रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

पेरिस ओलंपिक: सात्विक-चिराग के कोच मैथियास बो ने कहा, ‘कोचिंग के दिन यहीं खत्म’

नई दिल्ली  मैथियस बो, जिन्होंने पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को कोचिंग दी थी, ने कहा है कि उनके कोचिंग के दिन खत्म हो गए हैं और वे कम से कम अभी के लिए कहीं और कोचिंग जारी नहीं रखेंगे। लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले बो ने टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था। डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने  इंस्टाग्राम पर सात्विक-चिराग को एक भावपूर्ण संदेश लिखा, जब दोनों पेरिस 2024 ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार गए, साथ ही उन्होंने कोचिंग से संन्यास की घोषणा भी की। बो ने लिखा, मैं खुद भी इस भावना को अच्छी तरह से समझता हूँ। हर दिन खुद को सीमा तक धकेलना, अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ आकार में रहना, और फिर चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी आपने उम्मीद की होती हैं। मुझे पता है कि आप लोग निराश हैं, मुझे पता है कि आप भारत के लिए पदक जीतना कितना चाहते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। लेकिन आपके पास गर्व करने के लिए सब कुछ है, आपने इस ओलंपिक शिविर में कितनी मेहनत की है, चोटों से जूझते हुए, दर्द कम करने के लिए इंजेक्शन भी लिए हैं, यह समर्पण है, यह जुनून है और यह बहुत बड़ा दिल है। 43 वर्षीय बो ने लिखा, मेरे लिए, मेरे कोचिंग के दिन यहीं समाप्त हो जाते हैं, मैं भारत या कहीं और नहीं जा रहा हूँ, कम से कम अभी के लिए। मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत अधिक समय बिताया है और कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है, मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूँ। बो ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 119

पेरिस ओलंपिक पुरुष फुटबॉल : फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

पेरिस जीन-फिलिप माटेता के एकमात्र गोल की बदौलत फ्रांस ने शनिवार (भारतीय समयानुसार) को अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जीन-फिलिप माटेटा ने मैच के पांचवें मिनट में ही हेडर के जरिये गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी, जो मैच के अंत समय तक बरकरार रहा। हालांकि मैच के 83वें मिनट में माइकल ओलिस ने शानदार गोल किया, जिसे फाउल करार दे दिया गया।। गेंद दाएं फ्लैंक से बॉक्स के अंदर ओलिस के पास पहुंची। उन्होंने शॉट मारा, जो डिफेंडर से टकराकर गोल में चला गया। लेकिन इस गोल को फाउल मानते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। बावजूद, इसके मेजबान देश ने मैच के अंतिम दस मिनट तक धैर्य बनाए रखा और बढ़त सुनिश्चित की। मैच जीतने के बाद फ्रांस के सेंटर-बैक लोइक बेडे ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण मैच था और हम विजेता बनकर उभरे। बता दें कि मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच काफी नोकझोक भी हुई और मैच समाप्त होने पर यह लड़ाई में बदल गई, हालांकि मैच रेफरी और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सबकुछ सामान्य हो गया। फ्रांस का सामना 5 अगस्त को सेमीफाइनल में मिस्र से होगा, जबकि स्पेन का सामना अंतिम चार के अन्य मैच में मोरक्को से होगा।       Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

पेरिस ओलंपिक : पदक की ओर लक्ष्य, सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

पेरिस लक्ष्य सेन ने एक गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर पेरिस ओलंपिक पुरूष एकल बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वह ओलंपिक में पुरूष एकल अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बने। अलमोड़ा के बाईस वर्ष के विश्व चैम्पियनशिप 2021 कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने 75 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता चेन को 19.21, 21.15, 21.12 से हराया। पी वी सिंधू और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी के हारने के बाद अब पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन में सारी उम्मीदें लक्ष्य पर टिकी हैं। भारत के लिये ओलंपिक में महिला एकल बैडमिंटन में साइना नेहवाल (2012) कांस्य, रजत (2016) और कांस्य (2020) जीत चुकी हैं। राष्ट्रमंडल चैम्पियन लक्ष्य का सामना अब 2021 के विश्व चैम्पियन सिंगापुर के लोह कीन यू और ओलंपिक चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलेसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत के लिये ओलंपिक बैडमिंटन पुरूष एकल स्पर्धा में पारूपल्ली कश्यप 2012 लंदन ओलंपिक में और किदाम्बी श्रीकांत 2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। जीत के बाद लक्ष्य ने कहा, ‘‘यह ऐसा ही कुछ था जिसका मैने सपना देखा था। बहुत अच्छा लग रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी बहुत काम बाकी है। अब असली परीक्षा है। मेरे पास 48 घंटे का समय है जिसमें अगले मैच की तैयाररी करनी है। मुझे अपना शत प्रतिशत देना है।’’ लक्ष्य इससे पहले पिछले पांच में से चार मैच चेन से हार चुके थे। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का था और पासा पल पल पलटता रहा। दोनों ने लंबी रेलियां लगाई और पिछड़कर वापसी करते रहे। पहले गेम में एक समय स्कोर 15.15 से बराबर था और लक्ष्य ने तीन अंक की बढत बना ली। लेकिन चेन ने वापसी करते हुए तीन अंक बनाये और बैकहैंड पर लक्ष्य की गलती का फायदा उठाते हुए पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी दोनों ने आक्रामक शुरूआत की। जब स्कोर 7.7 था तब लक्ष्य ने लाइन कॉल के लिये रिव्यू लिया जिसका फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा। इसके बावजूद उन्होंने एकाग्रता नहीं खोई और लगातार पांच अंक बनाये। उन्होंने दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक खींचा। निर्णायक गेम में चेन ने कई सहज गलतियां की जिसका फायदा लक्ष्य को मिला और उन्होंने मैच अपनी झोली में डाला।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

Paris Olympics में तीसरे मेडल से चूकीं शूटर मनु भाकर, मुकाबले में चौथे नंबर पर रहीं

पेरिस पेरिस ओलिंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं। वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में उनके 3 निशाने चूक गए। उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था। फाइनल में मनु ने 28 पॉइंट्स स्कोर किए, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हंगरी की मेजर वेरोनिका ने 31 स्कोर किए। कोरियाई शूटर यंग जीन ने 37 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। फ्रांस की कैमिली को सिल्वर मिला। उन्होंने भी 37 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन वे गोल्ड के लिए शूट ऑफ में टारगेट पर एक निशाना ही लगा सकीं। 22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। मनु के अलावा, आज अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, भजन कौर और मुक्केबाज निशांत देव भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे। कुल म‍िलाकर जो मनु ने क‍िया, उसने भारतवास‍ियों का द‍िल जीत ल‍िया. मनु ने वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल के बाद कहा इस इवेंट को लेकर प्रेशर था. उन्होंने यह भी कहा कि वह पेर‍िस ओलंप‍िक के दौरान वह सोशल मीड‍िया से दूरी बनाई थी, ऐसे में बाहर क्या चल रहा था. उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है. मनु ने कहा कि अब यहां से वह आने वाले अगले इवेंट की तैयारी में जुटेंगी. इस दौरान उन्होंने फैन्स और पर‍िवार के प्रत‍ि आभार जताया. वहीं मनु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बात को भी यादगार बताया.    मैच के बाद मनु भाकर की मां डॉ सुमेधा भाकर ने कहा क‍ि वह मेडल से चूक गईं, लेक‍िन उन्हें उस पर बेहद गर्व है, मैं उसका पलकें बिछाकर इंतजार कर रही हूं. मनु  की मां ने कहा वह लास्ट तक लड़ती रही. वहीं मनु के प‍िता रामकृष्ण भाकर ने कहा क‍ि खेल में हार जीत तो लगी रहती है, उसने शानदार प्रदर्शन क‍िया.  मनु ने इन दो इवेंट में बनाया था र‍िकॉर्ड   इससे पहले मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थी. जो अपने आप में एक र‍िकॉर्ड है.  मनु से पहले केवल नॉर्मन प्र‍िचार्ड ने क‍िया ऐसा  मनु भाकर से पहले ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे, लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी. शूट‍िंंग में आए हैं 3 मेडल   देखा जाए तो पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है. भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में ये तीसरा मेडल रहा. इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे. यानी पहली बार शूटिंग में भारत ने किसी ओलंपिक सीजन में तीन मेडल हासिल किए. शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक) 1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक: एथेंस (2004)  2. अभिनव बिंद्रा स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008)  3. गगन नारंग कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)  4. विजय कुमार रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012)  5. मनु भाकर कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)  6.मनु भाकर- सरबजोत स‍िंह कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)  7.स्वप्निल कुसाले कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024) भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन नॉर्मन प्रिचर्ड*  स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900 नॉर्मन प्रिचर्ड**  स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956 केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960 भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972 भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980 लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस  अटलांटा 1996 कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग  एथेंस 2004 अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008 विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008 सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008 सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012 साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012 मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012 योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012 पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016 साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016 मीराबाई चानू  स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020 लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020 पीवी सिंधु  ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020 रवि कुमार दहिया  स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020 बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020 मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024 मनु भाकर-सरबजोत स‍िंह  ब्रॉन्ज  10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम  पेरिस 2024 स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024 *** नोट: नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग ल‍िया था, वह एक ब्रिट‍िश मूल के ख‍िलाड़ी थे.  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, … Read more

मनु भाकर आज निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल में खेलेंगी, सोने पर होगा निशाना

पेरिस मनु भाकर ने पेर‍िस ओलंप‍िक में अब तक धाकड़ प्रदर्शन किया है, वह ज‍िस भी इवेंट में खेलने पर उतरी हैं, उन्होंने मेडल जीता है. मनु भाकर आज (3 अगस्त) निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल में खेलेंगी. यह मुकाबला दोपहर एक बजे से है. मनु अगर इस इवेंट में मेडल जीत लेती हैं तो वह भारत की सबसे बड़ी एथलीट बन जाएंगी, क्योंकि कभी भी कोई भारतीय ख‍िलाड़ी व्यक्त‍िगत तौर पर 3 मेडल नहीं जीत पाया है.  मनु भाकर तो इस मामले में एक कदम और आगे निकलेंगी, क्योंकि वह मेडल की हैट्र‍िक बनाने के नजदीक हैं. पेरिस ओलंप‍िक में मनु भाकर शानदार एथलीट बनकर उभरी हैं. उन्होंने एक के बाद एक दो मेडल जीतकर अपना नाम इत‍िहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है. मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.अब मनु के पास एक और इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के करीब हैं.  खास बात यह है कि इस ओलंप‍िक में भारत के तीनों ही मेडल शूटिंग में ही आए हैं. मनु के अलावा पेर‍िस ओलंपिक 2024 के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस (50m Rifle 3 Positions Men's Final Results) में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 1 अगस्त को जब कुसाले ब्रॉन्ज जीते तो पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक के इस इवेंट यानी 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता. आइए अब आपको बता देते हैं आज (3 अगस्त 2024) भारत का ओलंप‍िक में शेड्यूल कैसा रहेगा पेरिस ओलंपिक में आठवें दिन भारत का शेड्यूल निशानेबाजी पुरुष स्कीट क्वाल‍िफ‍िकेशन (दूसरा द‍िन): अनंतजीत स‍िंंह नरुका    महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (पहला दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30 महिला 25 मीटर पिस्टल (फाइनल ): मनु भाकर (दोपहर 1.00 बजे ) गोल्फ पुरुष राउंड 3 (स्ट्रोक प्ले) – शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12:30 बजे तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी) दोपहर 1.52 बजे महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया), दोपहर 2.05 बजे महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल (यदि क्वाल‍िफाई करते हैं) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 4:30 महिला व्यक्तिगत सेमी-फाइनल (यदि क्वाल‍िफाई करते हैं) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 5:22 महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच (यदि सेमीफाइनल हार गए) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 6:03 महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच (यदि क्वाल‍िफाई करते हैं) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 6:16 सेल‍िंग बोटिंग पुरुष डिंगी (रेस पांच ): विष्णु सरवनन – दोपहर 3. 45 बजे पुरुष डिंगी (रेस छह ): विष्णु सरवनन – दोपहर 4. 53 बजे महिला डिंगी (रेस पांच ): नेत्रा कुमानन – दोपहर 5. 55 बजे महिला डिंगी (रेस छह ): नेत्रा कुमानन – शाम 7. 03 बजे मुक्केबाजी : पुरुष वेल्टरवेट ( क्वार्टर फाइनल ) 71 KG : निशांत देव बनाम मार्को वेरडे (मैक्सिको ): रात 12. 18 बजे Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष ने पेरिस ओलंपिक में लैंगिक मुद्दों से निपटने के लिए आईओसी का समर्थन किया

विलेपिंटे (फ्रांस) अगले ओलंपिक में मुक्केबाजी का संचालन करने की उम्मीद लगाने वाले शासी निकाय ‘विश्व मुक्केबाजी’ के प्रमुख बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने कहा कि वह पेरिस ओलंपिक में आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) की पात्रता नीतियों का समर्थन करते हैं।  उन्होंने लैंगिक मुद्दों की गहरी समझ नहीं रखने वालों से इस पर फैसला करने के लिए चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों पर भरोसा करने की सलाह दी। विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष वोर्स्ट ने गुरुवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनका संगठन स्वास्थ्य और लिंग पर अपनी नीतियों को विकसित करने में हमेशा एथलीटों की सुरक्षा को पहले स्थान पर रखेगा। आईओसी का कार्यबल तोक्यो ओलंपिक के बाद पेरिस में भी मुक्केबाजी का संचालन कर रहा है। विश्व मुक्केबाजी से अभी सीमित संख्या में देश जुड़े है लेकिन उसे 2026 में डकार, सेनेगल में युवा ओलंपिक और 2028 में लॉस एंजिल्स में इस खेल के संचालन का अधिकार मिलने की उम्मीद है। वोर्स्ट आईओसी के ओलंपिक मुक्केबाजी के संचालन के आलोचकों से भी असहमत हैं। उन्होंने अल्जीरिया की महिला मुक्केबाज इमान खेलीफ और ताइवान की लिन यू-टिंग की पात्रता के मामले में आईओसी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जब लोग यहां प्रतिस्पर्धा करने के योग्य हों तो हमें उनका सम्मान करना होगा। यह सभी मुक्केबाजों, यहां शामिल सभी लोगों के लिए बहुत दुखद स्थिति है।’’ आईओसी द्वारा प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने दावा किया कि दोनों मुक्केबाज 2023 विश्व चैंपियनशिप में लिंग पात्रता परीक्षण में विफल रहे थे। दोनों ने हालांकि इससे पहले कई वर्षों तक एमेच्योर मुक्केबाजी में प्रतिस्पर्धा की थी। खेलीफ गुरुवार को इटली की प्रतिद्वंद्वी एंजेला कारिनी के मुकाबले के महज 46 सेकेंड बाद हटने से पेरिस ओलंपिक का पहले दौर का मुकाबला जीत गईं। कारिनी ने कहा कि वह खेलीफ के खिलाफ कोई राजनीतिक भाव भांगिमा नहीं दिखा रही थी लेकिन इस मुकाबले से हटने के बाद उनकी नम आंखें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगों ने उनके प्रति सहानुभूती दिखायी। वोर्स्ट ने एपी को बताया, ‘‘आज जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया से, मीडिया और बाकी सभी से जो दबाव बना वह बहुत मददगार नहीं है। यह हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है।’’ खेलीफ और लिन की आलोचना आंशिक रूप से आईबीए की नीतियों और निर्णयों पर आधारित है। आईबीए को नेतृत्व, अखंडता और वित्तीय पारदर्शिता में गड़बड़ी जैसे मामलों को लेकर आईओसी ने 2019 से ओलंपिक से अलग कर दिया है। खेलीफ एमेच्योर मुक्केबाज हैं जिन्होंने आईबीए की 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। पिछले साल की विश्व चैम्पियनशिप में उन्हें स्वर्ण पदक मैच से ठीक पहले ‘डिस्क्वालीफाई’ घोषित कर दिया था क्योंकि जांच में दावा किया गया कि उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ था। आईबीए ने इसी तरह के मामले में लिन से कांस्य पदक वापस ले लिया था। ताइवान और अल्जीरिया दोनों अभी भी आईबीए के सदस्य हैं, लेकिन लिन ने प्यूब्लो ( कोलोराडो) में विश्व मुक्केबाजी के आमंत्रण टूर्नामेंट में भाग लिया था। वह अपना पहला मुकाबला ब्राजील की ओलंपियन जूसिएलेन रोमू से हार गईं थी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 101

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह का हिस्सा होंगे टॉम क्रूज

लॉस एंजिलिस हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज, टॉप गन और ऐज ऑफ टुमॉरो जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम करने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज के समापन समारोह में एक स्टंट करने की उम्मीद है जब ओलंपिक ध्वज 2028 ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिलिस को सौंपा जाएगा। ‘डेडलाइन’ प्रकाशन ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। ‘डेडलाइन’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘आप हॉलीवुड प्रोडक्शन की बड़ी भूमिका होने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ कार्यक्रम की जानकारी को गोपनीय रखा गया है लेकिन इस दौरान पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस की मेयर केरेन बास को सौंपेंगी। हॉलीवुड वेबसाइट ‘टीएमजेड’ ने समापन समारोह में क्रूज के हिस्सा लेने की जानकारी सबसे पहले दी थी। वेबसाइट ने दावा किया था कि अपने एक्शन के लिए पहचाना जाने वाला यह अभिनेता ओलंपिक के लिए ‘बेजोड़ स्टंट’ की योजना बना रहा है। ओलंपिक 2028 का आयोजन लॉस एंजिलिस में 14 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह शहर इससे पहले 1932 और 1984 में भी ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109

शूटिंग क्वालिफिकेशन में ईशा का कमाल… अब मनु की बारी, तीरंदाजी में खुला दरवाजा

पेरिस पेरिस ओलंपिक के 7वें दिन अंकिता और धीरज की जोड़ी ने तीरंदाजी के मिक्स डबल्स इवेंट में इंडोनेशिया की जोड़ी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। शाम को उनका मैच चीन या स्पेन से होगा। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं मनु भाकर भी ऐक्शन में हैं। इसके अलावा बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से उम्मीद होगी कि वे क्वॉर्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। बैडमिंटन में कई झटके गुरुवार 1 अगस्त को लगे थे। इसके अलावा भी कई और खिलाड़ी आज प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। भारतीय खिलाड़ी और टीमें कब किससे भिड़ेंगी, ये जान लीजिए और साथ में यहां आपको आज के दिन के लाइव अपडेट्स मिलते रहेंगे। जूडो में अच्छी खबर नहीं जूडो में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. तूलिका मान 78 किलो भारवर्ग के पहले दौर में क्यूबा की पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियन इडालिस ऑर्टिज से हार गईं.   मनु भाकर ने पहली प्रिसिजन सीरीज में 97 का स्कोर बनाया. मनु फिलहाल12वें स्थान पर हैं.   तीरंदाजी में अच्छी खबर अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया. भारतीय जोड़ी मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं. इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम 5 बजकर 45 मिनट से खेले जाने हैं. गोल्फ पुरुषों का व्यक्तिगत फ़ाइनल (राउंड 2): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे शूटिंग महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वॉलिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वॉलिफिकेशन दिन 1: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे रोइंग पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फ़ाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का 78 किग्रा (एलिमिनेशन राउंड ऑफ़ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज़ (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे सेलिंग महिलाओं की डिंगी (रेस 3): नेथरा कुमानन – 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस 4): नेत्रा कुमानन – 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस 3): विष्णु सरवनन – 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस 4): विष्णु सरवनन – 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चोउ टिएन चेन (चीनी ताइपे)– 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला 5,000 मीटर (हीट 1): अंकिता ध्यानी – 9.40 बजे महिला 5,000 मीटर (हीट 2): पारुल चौधरी – 10.06 बजे पुरुष शॉट पुट (क्वॉलिफिकेशन): तजिंदरपाल सिंह तूर – 11.40 बजे  मनु टॉप 12 में मनु भाकर ने अपने अंतिम पांच शॉट में 10 के साथ प्रिसिशन की पहली सीरीज समाप्त की और 97 अंक प्राप्त कर समग्र स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गईं! पुरुष एकल स्कल्स फाइनल बलराज पांचवें स्थान पर रहे! एक समय वे तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे पांचवें स्थान पर खिसक गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 172

चीन के पैन झानले ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

नानटेरे चीन के पैन झानले ने पेरिस ओलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 46.40 सेकंड का समय लेकर अपने ही पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके स्वर्ण पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में तैराकी प्रतियोगिता पिछले चार दिन से चल रही है लेकिन इससे पहले कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं बना था। चीन का यह वर्तमान ओलंपिक खेलों में तैराकी में यह पहला स्वर्ण पदक है। पैन ने इससे पहले फरवरी में दोहा में विश्व चैंपियनशिप में 46.80 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बाद में कहा, ‘‘यह वास्तव में जादुई पल है। यह रिकॉर्ड केवल चीन की टीम के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। यह इस रिकार्ड को तोड़ने की दिशा में उठाया गया छोटा कदम है।’’ ऑस्ट्रेलिया के काइल चाल्मर्स ने 47.48 सेकंड का समय लेकर रजत और रोमानिया के डेविड पोपोविसी ने 47.49 का समय लेकर कांस्य पदक जीता। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 103

मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला का टेटे महिला एकल में सफर खत्म

पेरिस भारत की मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला का शानदार सफर बुधवार को यहां पेरिस ओलंपिक टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से ऊंची रैंकिंग की खिलाड़ियों से हार कर खत्म हो गया। मनिका को जापान की मियू हिरानो ने 1-4 (11-6, 11-9, 12-14, 11-8, 11-6) से शिकस्त दी। सुबह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर अपने जन्मदिन का जश्न मनाने वाली श्रीजा को अंतिम 16 मुकाबले में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगशा ने 4-0 (12-10, 12-10, 11-8, 11-3) से हराया। श्रीजा 38 मिनट तक चले इस मुकाबले के शुरुआती दो सेट में क्रमश: चार और पांच गेम प्वाइंट को भुनाने में विफल रही। इन दोनों सेट में चीन की खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर शानदार वापसी की। इसके बाद तीसरे और चौथे गेम में श्रीजा ने कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन यिंगशा की गति और करारे प्रहार को उनके पास कोई जवाब नहीं था। इसके साथ ही एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का सफर खत्म हो गया। मनिका और श्रीजा का ओलंपिक प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना किसी भारतीय खिलाड़ी का एकल वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अनुभवी मनिका सोमवार को राउंड 16 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनी थीं और श्रीजा ने बुधवार सुबह को सिंगापुर की जियान झेंग को कड़े मुकाबले में 4-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। मनिका ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं और प्रयास कर सकती थी। मैंने जिस तरह से शुरूआत की, उससे खुश नहीं थी। अंदर से मुझे खराब महसूस हो रहा है। तीसरे गेम के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा लेकिन वह काफी अच्छा खेली। दुख हो रहा है। मुझे थोड़ा संयमित होना था। ’’ इस भारतीय स्टार ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकीं जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा फोरहैंड अच्छा नहीं था। नहीं पता क्यों। ऐसा हो जाता है। मैं आज दुखी हूं लेकिन मुझे देश के लिए टीम स्पर्धा के लिए तैयार होना होगा। ’’ मनिका ने दो गेम में अच्छी बढ़त बनाई हुई थी लेकिन मियू ने तेज स्ट्रोक्स से अपने खेल में सुधार करते हुए भारतीय खिलाड़ी को और इतिहास बनाने से रोक दिया। मनिका ने पहला गेम जल्दी गंवा दिया और दूसरे में वह 5-1 से बढ़त बनाये थी लेकिन मियू ने तेज स्ट्रोक्स से मनिका को बैकफुट पर करते हुए 9-7 की बढ़त बनायी। मियू की गलती से स्कोर 9-9 हुआ। मनिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को गेम प्वाइंट दे दिया और लियू ने इसे अपने नाम कर 2-0 से बढ़त बना ली। मनिका को वापसी का अच्छा मौका मिला क्योंकि मियू ने तीसरे गेम में कई सहज गलतियां की। भारतीय खिलाड़ी 7-2 से आगे हो गई लेकिन मियू ने जल्द ही स्कोर 9-9 से बराबर किया। मनिका ने तीन गेम प्वाइंट बचाये और इसे 14-12 से जीत लिया। लेकिन इसके बाद इस लय को जारी नहीं रख सकी और अगले दो गेम गंवाकर बाहर हो गईं। इससे पहले श्रीजा ने 9-11, 12-10, 11-4, 11-5, 10- 12, 12-10 से जीत दर्ज कर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। इससे भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि दो खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में जगह बनाई। श्रीजा ने 51 मिनट तक चला यह मुकाबला पहला गेम गंवाने के बाद जीता।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 117

Olympics भारत की झोली में आएगा एक और मेडल!हॉकी टीम के सामने मुश्किल चुनौती

  पेरिस  खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं. यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज दिलाए हैं. पहला उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में दिलाया था. फिर चौथे दिन मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दिलाया. मगर छठे दिन (1 अगस्त) भारत को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है. आज दोपहर 1.00 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल स्वप्निल कुसाले उतरने वाले हैं. उनके पास देश को तीसरा मेडल दिलाने का मौका है. आइए जानते हैं छठे दिन भारत का फुल शेड्यूल… गोल्फ: पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा – दोपहर 12.30 बजे. निशानेबाजी: पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3.30 बजे. हॉकी: भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे. मुक्केबाजी: महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) – दोपहर 2.30 बजे. तीरंदाजी: पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) – दोपहर 2.31 बजे पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से. टेबल टेनिस: महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से. नौकायन: पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन : शाम 3.45 बजे पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन : रेस 1 के बाद महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन – रेस 1 के बाद. समय के हिसाब से आज (1 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे- पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा. दोपहर 1.00 बजे – पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले दोपहर 1.00 बजे – पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन दोपहर 1.00 बजे – महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन दोपहर 1.30 बजे – भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच) दोपहर 1.30 बजे – टेबल टेनिस महिला एकल (क्वार्टर फाइनल) दोपहर 2.30 बजे – महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) दोपहर 2.31 बजे – पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) दोपहर 3.10 बजे से – पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन). दोपहर 3.30 बजे – महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल दोपहर 3.45 बजे – पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन शाम 7.05 बजे – महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 135

ओलंपिक में भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर, आज बेल्जियम से मुकाबला

पेरिस  क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक के पूल बी के मैच में बृहस्पतिवार को मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम के रूप पहली कठिन चुनौती का सामना करेगी तो उसे प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। बेल्जियम पूल बी में तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर है जबकि भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना ने भी तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ अंतिम आठ में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड लगातार तीन हार के साथ दौड़ से बाहर हो गए हैं। हर पूल से शीर्ष चार टीमें ही अंतिम आठ में पहुंचेंगी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3.2 से हराया और फिर आखिरी मिनट में किये गए गोल की मदद से 2016 की चैम्पियन अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 2.0 से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले दोनों मैचों में निर्णायक गोल दागे और फिर आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने भी आयरलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके कई मौके बनाये। मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और सुखजीत सिहं ने भी दबाव बनाये रखा। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे राइट बैक जरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट की खोज साबित हुए हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है। पहले दो मैचों में 19 पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई गोल बचाये। बेल्जियम के बाद भारत को शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से खेलना है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 138