Sunday, July 5, 2026 3:37 pm

हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी: पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने बुधवार को शासन को मजबूत करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सिफारिशें की हैं। उन्होंने कहा, "हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। आंध्र प्रदेश अपने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" पवन कल्याण ने कहा कि ग्राम पंचायतें ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश' के निर्माण की दिशा में भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा, "हम अपने गांवों को विकास के इंजन के रूप में बदल रहे हैं।" उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुधार, पारदर्शिता और आत्मनिर्भर ग्राम मॉडल को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बुधवार को सचिवालय में नौ बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें आंध्र प्रदेश की 13,371 ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, वित्तीय आवश्यकताओं और एकीकृत शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है।   recent visitors 35

मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपनी आस्था पर अडिग हूं, सनातन धर्म की रक्षा को बनाया नया गुट

आंध्र प्रदेश जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सनातन धर्म पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। उन्होंने अब नरसिंह वरही ब्रिगेड नामक पार्टी की नई शाखा के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपनी आस्था पर अडिग हूं। जो लोग सोशल मीडिया पर सनातन धर्म की आलोचना करते हैं या इसके बारे में अपमानजनक बातें करते हैं उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। इसलिए मैं सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी पार्टी के भीतर 'नरसिंह वरही ब्रिगेड' नामक एक समर्पित शाखा की स्थापना कर रहा हूं।" उनकी यह घोषणा तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रसाद में मिलावटी घी के इस्तेमाल के संबंध में हाल ही में लगाए गए आरोपों के बाद की गई है। पिछले महीने पवन कल्याण ने सनातन धर्म की रक्षा करने और उसकी मान्यताओं का अनादर करने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून की वकालत की थी। तिरुपति में वरही घोषणा समारोह में उन्होंने कहा, "सनातन धर्म की रक्षा करने और उसकी मान्यताओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता है। इस कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए और पूरे भारत में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।" पवन कल्याण ने इस कानून के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर एक सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिसमें इसकी गतिविधियों के लिए समर्पित निधि भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मंदिर के प्रसाद और प्रसाद के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सनातन धर्म प्रमाणन की आवश्यकता पर जोर दिया। recent visitors 65

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लिए गए कई और फैसले भी हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए: पवन कल्याण

तिरुपति आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि लड्डू में मिलावट का मामला तो भ्रष्टाचार का एक छोटा सा नमूना है तथा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लिए गए कई और फैसले भी हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए। यहां को एक रैली को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा, ‘‘मैं लड्डू में मिलावट के लिए युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी को व्यक्तिगत रूप से दोषी नहीं ठहरा रहा हूं, बल्कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड भी इसके लिए दोषी है, जिसका गठन पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किया गया था।’’ उच्चतम न्यायालय तिरुपति में प्रसाद के लड्डू बनाने में पशु चर्बी के कथित इस्तेमाल के मामले में अदालत की निगरानी में जांच के अनुरोध वाली याचिका समेत अन्य याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। कल्याण ने कहा कि वह न्यायपालिका को यह बताना चाहते हैं कि जगन पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप हैं और उन्हें (लड्डू में मिलावट के मामले में) कोई फैसला देने से पहले इन सभी पर गौर करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रसाद के लड्डू में मिलावट तो महज एक छोटा सा हिस्सा है। हमें नहीं पता कि (पिछले) पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने कितने करोड़ रुपये जुटाए। इसकी जांच होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री मासूम बनने की कोशिश कर रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के इस आरोप पर कि लड्डू में मिलावट वाला घी इस्तेमाल किया गया, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टीडीपी प्रमुख विधायकों और सांसदों को बता रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था, उन्होंने एक ‘‘तथ्य’’ का हवाला दिया। उन्होंने लड्डू में मिलावट के मुद्दे को पिछले पांच सालों से ‘‘सनातन धर्म’’ पर किया जा रहा हमला बताया।   recent visitors 68