बाबर-रिजवान को फिर नहीं मिला मौका, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

कराची पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात ये है कि इस टीम में स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी समेत कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान ने कोच के तौर पर माइक हेसन की पहली सीरीज होगी, जिसके लिए 16 सदस्‍यीय टीम घोषित की गई है। बल्लेबाज सलमान अली आगा कप्तान बने रहेंगे, जबकि ऑलराउंडर शादाब खान उनके डिप्टी होंगे। पीसीबी ने पीएसएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी टीम पीसीबी के चयनकर्ताओं ने अनुभवी सफेद गेंद के खिलाड़ी फखर जमान, हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी टीम में शामिल किया है। लेकिन बाबर आजम, मोहम्‍मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को टीम में जगह नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने घोषणा की है कि टीम का चयन मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन के दौरान प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चोट से उबरने के वाले सैम अयूब का भी चयन मेजबान टीम में चोट से उबरने वाले आक्रामक बल्लेबाज सैम अयूब की भी वापसी हुई है। फरवरी में दूसरे टेस्ट में फील्डिंग करते समय टखने में फ्रैक्चर होने के कारण अयूब को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही बाहर कर दिया गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा पीएसएल सीजन में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। साहिबजादा फरहान की सात साल वापसी  वहीं, 29 वर्षीय बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीएसएल में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है और 2018 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में वापसी की है। फरहान ने पीएसएल में अब तक 10 मैचों में 154.50 की स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए हैं और इस इवेंट में रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पाकिस्तान के नए कोच माइक हेसन के लिए पहली सीरीज होगी, जिसका शेड्यूल आने वाले दिनों में घोषित किया जाएगा। पाकिस्तान टीम सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट भी पूरी नहीं बिक पाईं और पाकिस्तान को नुकसान हुआ

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत अपने नाम कर चुका है। संडे को दुबई में हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की। इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजक पाकिस्तान था। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पानी की तरह पैसा बहाया था। पाकिस्तान में 29 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। लेकिन भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत के सभी मैच दुबई में खेले गए। इससे पाकिस्तान को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ। जले पर हार का नमक इस टूर्नामेंट के शुरू में ही भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। चूंकि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक दुनियाभर में फैले हुए हैं। ऐसे में जिस देश में भारतीय क्रिकेट टीम के मैच होते हैं, ज्यादातर प्रशंसक वहां मैच देखने पहुंच जाते हैं। इससे उस देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आती है। भारत के न आने से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से भी खराब होने लगी थी। बाकी कसर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने खुद कर दी। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम लीग मैचों में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में दूसरे देशों की टीम के जो भी मैच पाकिस्तान में हुए, उन्हें देखने काफी कम दर्शक मैदान में पहुंचे। इससे टिकट भी पूरी नहीं बिक पाईं और पाकिस्तान को नुकसान हुआ। हजारों करोड़ रुपये किए खर्च पाकिस्तान में आतंक के साए के चलते मैदानों पर क्रिकेट काफी कम होता है। पिछली बार साल 1996 में आईआईसी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। तब से लेकर अब तक पाकिस्तान का पहला वैश्विक आयोजन था। इसके लिए कराची, लाहौर और रावलपिंडी के स्टेडियमों को अपग्रेड किया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर पाकिस्तान ने 64 मिलियन डॉलर (करीब 558 करोड़ रुपये) खर्च किए। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और ट्रांसपोर्ट पर करीब 9 मिलियन डॉलर की रकम खर्च की। कितना हुआ नुकसान? पाकिस्तान अपने देश में ही कुल दो मैच खेल पाया। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से और दूसरे मैच में भारत से हार मिली। इसके बाद ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुचंने के रास्ते बंद हो गए। अंतिम लीग मैच बांग्लादेश से होना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसमें पहला मैच कराची में हुआ, जिसमें काफी संख्या में पाकिस्तानी दर्शक कराची पहुंचे। इसके बाद पाकिस्तान के स्टेडियम खाली ही नजर आए। पाकिस्तान को ICC से होस्टिंग फीस के रूप में 6 मिलियन डॉलर (करीब 52 करोड़ रुपये) मिलेंगे। टिकटों की बिक्री से पाकिस्तान को बहुत ज्यादा कमाई नहीं हुई है। साथ ही पाकिस्तान पहुंचने वाले विदेशी दर्शक भी काफी कम रहे। ऐसे में पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट से उतनी कमाई नहीं हुई, जितनी रकम उसकी खर्च हो गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान टीम, अब स्पॉन्सर जुटाना भी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है

कराची पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर मुश्किल में है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी मेजबानी में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया है। इसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिए स्पॉन्सर जुटाना भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत ने रविवार 23 फरवरी को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया था। इसके बाद मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। अगले दिन न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और इससे आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से सफर समाप्त हो गया। भारत से हारने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में लोगों की शानदार भीड़ को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोगों की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान से इतर मैच का आनंद लेते देखना एक उत्साहवर्धक अनुभव था, लेकिन अब चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि पाकिस्तान में बचे हुए मैचों के लिए दर्शकों की भीड़ आती रहे, क्योंकि हम 29 साल बाद इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।" 1996 के विश्व कप के बाद पाकिस्तान में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पहला टूर्नामेंट है और उम्मीद थी कि घरेलू टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, सोमवार को न्यूजीलैंड की जीत का मतलब है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और भारत ने ग्रुप ए से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उधर, बोर्ड के वाणिज्यिक इकाई के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी खेलता है तो भी पीसीबी को वित्तीय रूप से कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा, क्योंकि केवल गेट पर्ची और मैदान की आय के अन्य स्रोत ही प्रभावित होंगे। इसके अलावा संकटग्रस्त टीम की ‘ब्रांड वैल्यू’ पर असर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मेजबानी शुल्क, टिकट बिक्री सहित आईसीसी राजस्व में हमारा हिस्सा मिलने की गारंटी है, लेकिन अन्य मुद्दे भी हैं जैसे कि लोगों का इस बड़े टूर्नामेंट में रुचि खत्म होना और प्रसारणकर्ता द्वारा आधे भरे हुए स्टेडियम दिखाना आदि। और सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां क्रिकेट के प्रति दीवानगी के बावजूद भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में बेचना आसान नहीं होगा। ’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट मैच में दर्शकों की नो-एंट्री, पीसीबी ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला

कराची कोविड-19 के दिनों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कराची के नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करने का फैसला किया है। पीसीबी ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह कठिन निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलेगा, जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप कार्यक्रम का हिस्सा है। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ''हम समझते हैं कि क्रिकेट में हमारे उत्साही दर्शक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देते हैं। हालांकि हमारे प्रशंसकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'' बयान के अनुसार, ''सभी उपलब्ध विकल्पों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने फैसला किया है कि सबसे सुरक्षित तरीका खाली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट आयोजित करना है।'' बोर्ड ने कहा कि इस फैसले के परिणामस्वरूप 30 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। बोर्ड ने कहा, ''जिन प्रशंसकों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें स्वत: पूरा रिफंड मिल जाएगा जो टिकट खरीदते समय दिए गए खाते के विवरण में जमा हो जाएगा।'' पाकिस्तान ने राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल करने की योजना में बदलाव करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया। जून में टी 20विश्व कप कप के खराब प्रदर्शन के कारण इस तिकड़ी को खिलाने पर सवाल उठ रहे थे। अमेरिका और भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम में बड़े बदलाव की जरूरत के बारे में बात की थी।विदेशी मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन की सलाह के बाद पीसीबी ने खिलाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। पीसीबी ने शान मसूद को लाल गेंद की टीम का कप्तान बरकरार रखा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59