मोदी की ऐतिहासिक फ्रांस यात्रा, दोनों देशों के बीच किए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर

पेरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक फ्रांस यात्रा नई दिल्ली और पेरिस के रिश्तों को मजबूत करने वाली साबित हुई है। इस दौरान दोनों देशों ने 10 एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत-फ्रांस ने जिन एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं उनमें – कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर भारत-फ्रांस घोषणापत्र, भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के लिए 2026 के लिए लोगो की लॉन्चिंग, फ्रांसीसी स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर स्टेशन एफ में 10 भारतीय स्टार्ट-अप की मेजबानी के लिए समझौता, उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों और लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी स्थापित करने के उद्देश्य की घोषणा, त्रिकोणीय विकास संबंधी सहयोग की घोषणा, मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास का संयुक्त उद्घाटन शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और फ्रांस के इंस्टिट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इंफॉर्मेटिक एट एन ऑटोमेटिक (आईएनआरआईए) के बीच इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंसेज की स्थापना के लिए आशय पत्र पर भी हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा की अहम उपलब्धि मार्सिले में मंगलवार को भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का खुलना रही। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान मार्सिले में महावाणिज्य दूतावास खोलने के निर्णय की घोषणा की गई थी। फ्रांस के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर में खुला यह नया महावाणिज्य दूतावास भारत-फ्रांस की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "मार्सिले में एक ऐतिहासिक क्षण! राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैंने इस जीवंत शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया, जो भारत-फ्रांस संबंधों में एक नया अध्याय है। यह वाणिज्य दूतावास एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में काम करेगा, जो हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत के साथ मार्सिले के संबंध सर्वविदित हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान यह भारतीय सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण बेस था। इस शहर का वीर सावरकर से भी गहरा संबंध है। इस विशेष उद्घाटन पर मैं फ्रांस सरकार को धन्यवाद देता हूं और भारतीय प्रवासियों को बधाई देता हूं।" recent visitors 50

पीएम मोदी 17 फरवरी को दिखाएंगे हरी झंडी, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का काम पूरा

जम्मू उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे जम्मू संभाग से हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को विशेष रूप से कटरा-श्रीनगर रेल मार्ग पर जम्मू और कश्मीर की कठोर सर्दियों की परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें उन्नत जलवायु-प्रतिरोधी तकनीकाें का प्रयाेग किया गया है, जिसमें हीटिंग सिस्टम शामिल हैं, जो पानी और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से रोकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि एयर-ब्रेक सिस्टम को उप-शून्य तापमान में भी सुचारू संचालन के लिए अनुकूलित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग तत्व भी शामिल हैं जो ड्राइवर के सामने के लुकआउट ग्लास को स्वचालित रूप से डीफ़्रॉस्ट करते हैं, जिससे अत्यधिक सर्दियों की परिस्थितियों में स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इन विशेष अनुकूलनों के अलावा ट्रेन में सभी मानक वंदे भारत सुविधाएं हैं जैसे पूरी तरह से वातानुकूलित कोच, स्वचालित प्लग दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट हैं।   recent visitors 52

पीएम मोदी ने एस्टोनियाई राष्ट्रपति से एआई समिट में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

पेरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। अपनी पहली बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और एस्टोनिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध लोकतंत्र, स्वतंत्रता, बहुलवाद के मूल्यों के प्रति दोनों देशों की साझी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, आईटी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनियाई सरकार और कंपनियों को 'डिजिटल इंडिया' जैसे कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। बयान में विस्तार से बताया गया, "दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।" प्रधानमंत्री मोदी और एस्टोनिया के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और लोगों के बीच रिश्तों पर संतोष व्यक्त किया। पीएमओ ने कहा, "इस संबंध में प्रधानमंत्री ने एस्टोनिया में योग की लोकप्रियता की सराहना की।" इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एआई एक्शन समिट' के दौरान अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सी चीजों को बेहतर बना कर लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है। पेरिस के ग्रैंड पैलेस में आयोजित सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, "शासन का मतलब सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में। एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सी चीजों को बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'एआई एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज हो जाए। ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा। हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डाटा सेट बनाना होगा…" प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। recent visitors 55

पीएम मोदी पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, पेरिस पहुंचने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने की भारत की तारीफ

पेरिस फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘तकनीकी संप्रभुता’ के लिए प्रयास करेंगे। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे से पहले आया। पीएम मोदी पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मैक्रों ने कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारा भी दृढ़ विश्वास है कि भारत और फ्रांस दो महान शक्तियां हैं और हमारे बीच विशेष संबंध हैं। हम अमेरिका का सम्मान करते हैं और उसके साथ काम करना चाहते हैं, हम चीन के साथ भी काम करना चाहते हैं, लेकिन किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं।" फ्रेंच राष्ट्रपति ने कहा, "भारत और फ्रांस अग्रणी हैं लेकिन अमेरिका और चीन हमसे बहुत आगे हैं। हम एआई पर एक साथ काम करना चाहते हैं। पीएम मोदी भी नई टेक्नोलॉजी का फायदा उठाना चाहते हैं। लेकिन वह चाहते हैं कि यह भारत में भी हो।' मैक्रों ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अकेला हर साल 10 लाख इंजीनियर तैयार करता है जो यूरोप और अमेरिका से ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस और अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो गए। यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी 10 फरवरी (सोमवार) से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे। वह 10 फरवरी को पेरिस पहुंचेंगे। शाम को राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से एलिसी पैलेस में सरकार और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। डिनर में तकनीकी क्षेत्र के कई सीईओ और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले दिन 11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। 12 फरवरी को दोनों नेता मार्सिले शहर का दौरा करेंगे और वहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोनों मार्सिले में मजारग्यूज वॉर सिमेट्री भी जाएंगे और प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। वॉर सिमेट्री का निर्माण कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कमीशन ने किया है। पीएम मोदी 12 से 14 फरवरी तक दो दिवसीय कार्य यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। recent visitors 66

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर वर्ष परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम सोमवार 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे से नई दिल्‍ली में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचार माध्‍यमों पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया एवं ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई से भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। कार्यकम का प्रसारण अन्य निजी चैनल भी करेगें। कार्यक्रम को ऑनलाइन देखे जाने के लिये यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=G5UhdwmEEls भी जारी की गई है। कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा अभिभावक उक्त लिंक के माध्यम से सहभागिता कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह कार्यक्रम में होंगे शामिल स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सचिव स्‍कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और स्कूल शिक्षा विभाग में अन्‍य वरिष्‍ट अधिकारी राजधानी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। आयुक्‍त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्‍पा गुप्‍ता ने बताया कि प्रदेश में भी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और सभी जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थानों में हाई और हायर सेकेण्डरी स्‍कूलों में विद्यार्थियों की लाइव प्रसारण में सहभागिता होगी। स्‍कूलों में टीवी प्रसारण के अलावा, इंटरनेट एक्सेस डिवाइस (कंप्यूटर लैपटॉप / मोबाइल इत्यादि) पर भी कार्यक्रम देखने की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में जहां टीवी देखने की व्यवस्था संभव नहीं होगी वहां रेडियो/ट्रांजिस्टर की व्यवस्था किये जाने के लिये निर्देश दिये गये है। समस्‍त जि़ला कलेक्‍टर्स एवं मैदानी अधिकारियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों की सामूहिक रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।   recent visitors 50

मोदी ने ‘यमुना मैया की जय’ का नारा लगाया, कहा- 21वीं सदी के युवा दिल्ली में पहली बार भाजपा का सुशासन देखेगी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट पर जीत दर्ज की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।   पीएम मोदी ने कहा, "जहां एनडीए है, वहां सुशासन और विश्वास है। देश में एनडीए को जहां भी जनादेश मिला, उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है, इसलिए भाजपा को लगातार जीत मिल रही है। लोग दूसरी बार, तीसरी बार चुन रहे हैं। हरियाणा, यूपी, एमपी, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, सब जगह दोबारा मौका दिया। यूपी में कानून व्यवस्था की चुनौती, दिमागी बुखार पर संकल्पबद्ध होकर काम किया। महाराष्ट्र में सूखे का संकट होता था। हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची नौकरी नहीं मिलती थी। गुजरात कृषि पावर हाउस बनकर उभरा है। बिहार में भी बदलाव तब आई, जब एनडीए की सरकार आई।" पूर्वांचल से अपनेपन का है रिश्ता: PM मोदी पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के कार्यकर्ताओं के मन में टीस और कसक दिल्ली की पूरी तरह सेवा न कर पाने की थी। दिल्ली ने वह भी आग्रह मान लिया। 21वीं सदी के युवा दिल्ली में पहली बार भाजपा का सुशासन देखेगी। हरियाणा में फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया, दिल्ली में नया इतिहास रच गया है। यह हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है। दिल्ली में दक्षिण, पूर्वी, उत्तर भारत के लोग रहते हैं। इसी विविधता वाली दिल्ली ने प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया। इस चुनाव में मैं जहां भी गया, मैं गर्व से कहता था कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल से अपनेपन का रिश्ता है। पूर्वांचल के लोगों ने उस विश्वास को नई ताकत दे दी। पूर्वांचल के सांसद के नाते पूर्वांचल के लोगों का विशेष आभार। दिल्ली की असली मालिक सिर्फ जनता: PM मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ जनता है। जिनको मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया है। दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट हो गया कि राजनीति में शॉर्टकट और झूठ फरेब की कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट का शॉर्ट-सर्किट कर दिया है। दिल्ली की जनता ने मुझे कभी निराश नहीं किया। 2014, 2019 और 2024 में भव्य विजय दिया।" दिल्ली आप-दा मुक्त हुई है: PM मोदी पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने हमें दिल्ली खोलकर प्यार किया है। आपके प्यार को सवा गुना कर विकास के रूप में लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का यह प्यार, विश्वास, हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर अपना कर्ज चुकाएगी। आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं, दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है। दिल्ली के दिल में बसता है मोदी: जेपी नड्डा जेपी नड्डा ने कहा, "यह चुनाव और इसके पहले के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया। लोकसभा में सातों सीटों और आज 48 सीटों पर विजय, यह स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है। पीएम ने 10 सालों में भारत की राजनीति में जो परिवर्तन लाया। इस बात के लिए , देश में जो काम हुआ, उसपर यह चुनाव मोहर लगाता है। पहले की राजनीति लोकलुभावन वादे करो फिर भूल जाओ। मोदी जी ने जो कहा वह किया, जो नहीं किया वह भी किया।" मोदी जी की ओर से अभिनंदन: जेपी नड्डा जेपी नड्डा ने कहा, "आज के इस विशाल सभा में मंच पर उपस्थित हम सबके प्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री, भारत के गृह मंत्री अमित शाह का हम स्वागत करते हैं। कार्यकर्ता आज इस ऐतिहासिक घड़ी में भाजपा मुख्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ एकत्रित हुए हैं। करोड़ों कार्यकर्ता जो टीवी पर देख रहे हैं। उनकी ओर से मोदी जी की ओर से अभिनन्दन। आपके नेतृत्व में एक के बाद एक जीत, जनता ने बारंबार मोहर लगाया। आप ने भी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के जनता जनार्दन ने मोदी के नेतृत्व में आशीर्वाद दिया। तमाम कार्यकर्ताओं दिन रात मेहनत की। उन सबका धन्यवाद।"   recent visitors 43

पीएम मोदी ने कहा- दिल्ली में विकास जीता, सुशासन की जीत हुई, दिल्ली के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास जीता है। सुशासन की जीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई थी। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने आप के शासन की तुलान आपदा से की थी। प्रधानमंत्री मोदी लिखते हैं, 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। '' पीएम मोदी ने दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, 'मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।'' अमित शाह ने भी दी बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को झूठ के शासन का अंत और विकास व विश्वास के एक नए युग का आरंभ बताया और कहा कि राजधानी के मतदाताओं ने ‘वादाखिलाफी’ करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है जो झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘प्रचंड जनादेश’ के लिए जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। शाह ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के दिल में मोदी…। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने इसे ‘मोदी की गारंटी’ और उनके विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत करार देते हुए इस ‘प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।’’ अमित शाह ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्लीवासियों ने इस चुनाव में बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।’’ recent visitors 35