स्मलिंग कर लाई जा रही नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने की जब्त

अनूपपुर    पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप के स्मलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिन युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाये जाने हेतु लाये जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई जो देर रात करीब 04.00 बजे पुलिस की चेकिंग एवं घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाईवे  – 43 से गुजर रही कार भागते वक्त ग्राम बिजौडी में एक मकान से टकराकर छतिग्रस्त हो गई जो पीछा करते हुए पहुंची कोतवाली पुलिस ने छतिग्रस्त कार मारूती एक्सप्रेसो MP65ZA7445 से ले जाई जा रही कुल 271 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीनयुक्त ONREX कप सीरप का लेबल लगा हुआ | कुल 108400 रूपये एवं 350,000 कीमती कार मौके पर से जप्त की गई। सतना जिले से लाई जा रही उक्त नशे की सामाग्री को लाने वालो की पतासाजी कर मौके से फरार हुए अविनाश विक्टर पिता अनिल विक्टर उम्र 37 साल निवासी वार्ड न. 09 न्यायालय के सामने अनूपपुर एवं  नशा कारोबार में शामिल अंकित द्विवेदी पिता राजीव द्विवेदी उम्र 29 साल निवासी अमरकंटक तिराहा के पास वार्ड न. 13 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मौके पर से फरार हुए आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर एवं रविशंकर पाण्डेय निवासी अनूपपुर की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 8बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ       बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों अविनाश विक्टर एवं अंकित द्विवेदी से गहन पूछताछ की गई एवं स्मलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  नशा तस्करो को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका      नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, आरक्षक प्रवीण भगत, राजेश बड़ोले, गुपाल यादव, अनूप पुषाम, प्रकाश तिवारी, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट की उल्लेखनीय भूमिका रही। recent visitors 79

झाबुआ में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाबुआ मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है। तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था एसडीओपी रूपरेखा यादव और टीआई आरसी भास्करे ने बताया, मंगलवार रात थांदला की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोका। चालक शाहिद गुलशेर खान निवासी कोठड़ी, जिला प्रतापगढ़ के पास से 3 लाख रु. की 30 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। वह इसे काला उर्फ निक्की मारू निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी को देने जा रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 30 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज इंदौर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार अर्जुन पिता ग्यारसीलाल मीणा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार विजय नगर पुलिस ने 22 अगस्त को यश उर्फ नन्नू को 12.9 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अर्जुन को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। वह प्रतापगढ़ से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।   recent visitors 72

भाजपा नेता ने पुलिस वाले को जड़ा थप्पड़ तो खाकी ने ऐसे निकाली नेतागिरी की सारी हेकड़ी

मैहर मैहर जिले में दशहरा जुलूस के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में एक भाजपा पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अरुण चौरसिया के रूप में हुई है, जो भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है। उसकी पत्नी मैहर नगर परिषद में पार्षद है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने जहां सरकार पर निशाना साधा, वहीं जिले के एक भाजपा नेता ने कहा कि गिरफ्तार पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि रविवार को पुलिस कॉन्स्टेबल गुड्डू यादव एक ऑटोरिक्शा के चालक को ढूंढ रहा था, क्योंकि सिनेमा हॉल के पास सड़क पर खड़े ऑटोरिक्शा के के कारण यातायात को प्रभावित कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि अरुण चौरसिया ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संज्ञान में आया, जिसके बाद अरुण चौरसिया और दो अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221 (सरकारी कर्मचारी को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन से रोकना) और धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके दो साथियों की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस चौरसिया को उसके घर से स्थानीय थाने ले जाती दिख रही है। नेता विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मध्य प्रदेश में क्या चल रहा है? पुलिसकर्मियों को क्यों पीटा जा रहा है? देखिए कैसे मैहर में जुलूस के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं।" "इससे पहले जबलपुर और उज्जैन में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार पार्टी के आधार पर कार्रवाई करती है। मैहर में 24 घंटे बाद कार्रवाई की गई, लेकिन जबलपुर और उज्जैन के बारे में क्या?" सिंघार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाया, जिनके पास राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी है। मैहर जिले के भाजपा प्रवक्ता सावन जायसवाल ने कहा कि चौरसिया की पत्नी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं और हालिया घटनाक्रम के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके भाग्य के बारे में उचित निर्णय लेंगे। recent visitors 86

भोपाल में16 साल तक बंधक बनाकर रखी गई महिला की मौत, पिता की शिकायत के बाद किया था रेस्क्यू

भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ी इलाके में ससुराल में 16 साल से बंधक महिला ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पिता के आवेदन पर पुलिस ने विगत 05 अक्टूबर को उसे बेहद कृशकाय अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। 40 साल की उम्र में महिला का वजन 25 किलो रह गया था। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी और यहां तक कि बोल भी नहीं पा रही थी। महिला को रस्सी से बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा रेस्क्यू के दौरान महिला को गोदी में उठाकर अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने महिला के पति पर प्रकरण दर्ज किया था। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। महिला के मायके वाले लोग भी भोपाल में ही मौजूद हैं। 40 साल की उम्र में 25 किलो रह गया था वजन जानकारी के अनुसार एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाने की टीम जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता कमरे में रस्सी से बंधी मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। उसे गोद में उठाकर बाहर लाना पड़ा था। करीब 40 साल की पीड़िता हड्डी का ढांचा बन चुकी थी। उसका वजन सिर्फ 25 किलो रह गया था। 2006 में हुई थी शादी, 2 साल बाद मिलना बंद कराया महिला थाने में नरसिंहपुर के किशन लाल साहू ने आवेदन दिया था। किशन लाल के अनुसार उनकी बेटी रानू साहू का विवाह 2006 में भोपाल निवासी योगेंद्र साहू से हुआ था। साल 2008 के बाद से बेटी के ससुराल वालों ने उससे मिलने नहीं दिया। बेटी के बच्चों को भी उससे दूर भेज दिया गया। ससुराल पक्ष के प्रताड़ित करने के बाद से बेटी की हालत खराब होने की जानकारी पड़ोसियों से मिली। किशन लाल ने पुलिस से बेटी रानू को रेस्क्यू कर इलाज कराने और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने लोकल थाने की मदद से रानू को रेस्क्यू किया। पति-ससुर ने महिला को मानसिक रोगी बताया पति और ससुर का कहना है कि पीड़िता मानसिक रोगी थी, उसका इलाज चल रहा था। हालांकि परिवार इलाज के पर्चे नहीं दिखा सका। पति ने बंधक बनाकर रखने की बात से इनकार किया। उसने कहा- चार दिन पहले ही साले और रिश्ते की एक साली ने पत्नी से मुलाकात की थी। अगर बंधक बनाकर रखते तो उनसे मिलने क्यों देते। भाई ने कहा था- वीडियो पर बहन को देखा, तब आए पीड़िता के छोटे भाई शिव कुमार साहू ने बताया था कि सूचना मिली थी कि बहन को ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया था। इसी का पता लगाने दो दिन पहले बहन रानू से मिलने गई। उसने वीडियो बनाकर भेजा। तब बहन की हालत देखी और पुलिस को साथ लेकर गए। ससुराल से उसे मुक्त कराया। उसकी हालत बेहद खराब थी। वजन मात्र 25 किलो रह गया था। उसके साथ अत्याचार किया जा रहा था। इस कारण उसकी हालत ऐसी हुई। ससुराल वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। recent visitors 69

गोवा में युवती को कहा क्या रेट है, सलाखों के पीछे पहुंचे युवक

लखनऊ गोवा घूमने गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्थानीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इधर, घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर कानून और व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि कलन्गूट गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि दोनों ने एक स्थानीय युवती से पूछा कि उसका दाम क्या है और क्या वह 'उपलब्ध' है। युवकों की पहचान 30 वर्षीय प्रेम पांडेय और कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। प्रेम उत्तर प्रदेश के लाल गंज जिले और सिंह आगरा का रहने वाला है। इनके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नॉर्थ गोवा एसपी अक्षत कौशल ने बताया, 'हमें शिकायत मिली थी और शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार रात की है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। और गिरफ्तारियों की भी संभावनाएं हैं।' खास बात है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि दो युवक एक युवती के पास पहुंचते हैं और होटल साथ चलने के लिए कहते हैं। विपक्ष ने उठाए सवाल विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा, 'जब स्थानीय महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को क्या सुरक्षा देगी? दो साल पहले कलन्गूट और बागा के करीब 500 लोगों ने वेश्यावृत्ति और दादागिरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्थानीय महिलाओं ने तब शाम के समय बाहर निकलने में डर की बात कही थी। अब यह हकीकत हो गई है।' उन्होंने कहा, 'हमारे खुद के ही गोवा में हमारी बेटियां और बहने सुरक्षित नहीं हैं। गोवा अपनी सुंदरता, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भाजपा गोवा को वेश्यावृत्ति, दादागिरी और अपराध के गढ़ के रूप में बदल रही है।' recent visitors 86

महंगे शौक पूरा करने दो बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदात को दिय अंजाम, पुलिस के चढ़ा हत्थे

इंदौर महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ का शौक पूरा करने के लिए दो बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने चोइथराम अस्पताल के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी तमंचा बरामद किया है. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. इंदौर के पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीणा ने बताया कि अस्पताल सहित कई सार्वजनिक स्थानों से लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था. इसी बीच राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोइथराम अस्पताल के बाहर दो संदिग्ध लड़के खड़े हैं, जिनकी गतिविधियां आपत्तिजनक है. इसके बाद राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के नेतृत्व में एक दल मौके पर पहुंचकर संजय और संतोष नामक दो लड़कों को हियासत में लिया और उनकी तलाश ली. दोनों के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके बाद थाने लाकर दोनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल की. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने और वाहन चोरी करने की कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपी मूल रूप से धार जिले के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय से इंदौर में ही रह रहे हैं. डकैती का पुराना अपराध भी मिला आरोपी संजय अलावा और संतोष सेंगर इंदौर के तेजपुर गड़बड़ी मल्टी और रॉबर्ट चौराहा के पास झुग्गी झोपड़ी इलाके में रहते हैं. आरोपी संतोष का डकैती का पुराना अपराध भी दर्ज है. इसके अलावा संजय के अपराधों की जानकारी भी ली जा रही है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे नशा करने और महंगे मोबाइल सहित अन्य लग्जरी शौक रखते हैं जिसके चलते वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. recent visitors 76

पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर मेहरबान मोहन यादव सरकार, नए साल से मिलेगा बड़ा लाभ..

भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, अफसर और कर्मचारियों को वेतन के साथ अब तक का सबसे बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इसमें मृत्यु होने पर 10 लख रुपए और दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी को एक करोड रुपए तक का बीमा मिलेगा। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई, कन्या विवाह पर भी पुलिस अफसर हो और जवानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कई सालों से सरकार से मांग भी कर रहे थे। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अफसर और कर्मचारियों ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के बाद सैलरी अकाउंट के जरिए अब तक का सबसे बड़ा बीमा का लाभ पुलिस में रहते हुए इन्हें मिल सकेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए साइन किया गया है।इसमें पुलिस वेतन पैकेज में इन सभी का बीमा कवर होगा। इस एमओयू की जानकारी पुलिस मुख्यालय ने पुलिस की सभी इकाइयों को हाल ही में भेजी है। इसमें बताया गया है कि पुलिस सैलरी पैकेज में अब सामान की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए, व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु होने पर एक करोड रुपए, इसके साथ व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु पर, कन्या विवाह पर, एक कन्या के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं इस मद में बाल शिक्षा का लाभ भी दिया जाएगा। जिसमें बेटे के लिए 8 लाख और बेटी के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कवर होगा। वहीं दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता हुई तो 1 करोड़ रुपए और आशिक दिव्यंका के लिए 80 लख रुपए तक मिल सकेंगे। अभी साढ़े सात लाख का मिलता है बीमा अभी पुलिस अफसर रोड कर्मचारियों को सामान्य मृत्यु पर साढ़े सात लाख रुपए का बीमा मिलता है। वही व्यक्ति का दुर्घटना में 75 लाख रुपए का बीमा है। इसके साथ ही दुर्घटना मृत्यु बीमा पर अन्य सुविधाओं में कन्या विवाह के लिए 6 लाख और शिक्षा सहायता के लिए ₹6 लाख ही मिलते हैं। हवाई दुर्घटना पर एक करोड रुपए अभी मिलते हैं जबकि नए एमओयू के बाद अब हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर नॉमिनी को एक करोड़ 60 लाख रुपए भी का बीमा मिलेगा। बताया गया है कि अब सामान्य मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए दए जाएंगे। इसी तरह दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता होने पर एक करोड़ रुपए और आंशिक दिव्यांगता होने पर 80 लाख तक का बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं दुर्घटना मृत्यु पर कन्या विवाह पर एक कन्या के लिए 5 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। बाल शिक्षा का भी लाभ दिया जाएगा, बेटे के लिए 8 लाख रुपए की मदद मिलेगी और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी, यह बीमा कवर के अंतर्गत होगा।   recent visitors 64