लुंगी में ही चौकी पहुंचे प्रभारी, रिपोर्ट लिखाने आई महिला को भगाया, IG ने लिया एक्शन

मऊगंज  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सब-इंस्पेक्टर लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान थाने पहुंची महिला को उसने डांटकर थाने से भगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने दरोगा को लाइन अटैच कर दिया है।  दरअसल, यह पूरा मामला हनुमना थाना क्षेत्र हटा पुलिस चौकी का 24 अक्टूबर की शाम बताया जा रहा है। सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल ने महिला को डांटकर भगा दिया था। जिसका वीडियो पास में खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया। उप निरीक्षक को लाइन अटैच रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक साकेत पांडे ने हटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का वीडियो वायरल होने के बाद ड्यूटी लाइन अटैच कर दिया है। इस पूरे की मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। पहले भी सुर्खियों में रहे हैं उप निरीक्षक यह कोई पहला मामला नहीं है। जब सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल सुर्खियों में आए हैं। जब वह पहले पिपराही चौकी प्रभारी थे। तब नोटों की गड्डियां गिनते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब उन्हें रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक रहे नवनीत भसीन ने निलंबित कर दिया था। recent visitors 57

सब इंस्पेक्टरभर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 959 उम्मीदवारों का हुआ चयन

रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद ये रिजल्ट जारी हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब भर्ती बोर्ड द्वारा फाइनल नतीजे घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वह cgpolice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा बता दें कि 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं। पिछले 6 सालों से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था। कुछ 975 पदों के लिए 1436 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था। रिजल्ट के बाद 959 अभ्यर्थियों का चयन SI के पद के लिए हुआ है। पिछले 1 साल से अभ्यर्थी लगातार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को जारी करने की कर रहे थे मांग। कोर्ट ने भी राज्य सरकार को जल्द नतीजे जारी करने का आदेश दिया था। अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री से भी मुलाकात की थी। छत्तीसगढ़ पुलिस में SI समेत 341 पदों पर निकली भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग के 341 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर तक सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है।   2018 में हुई थी परीक्षा उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2018 में SI भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन 6 साल बाद भी कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया था। फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने कई आंदोलन, धरना प्रदर्शन किए। इसी के साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसी के तहत आज सरकार ने इसका फाइनल रिजल्‍ट जारी किया। बता दें कि 2018 की भर्ती प्रक्रिया का पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ, तभी से कैंडिडेट्स फाइनल रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे थे। वर्ष 2021 में बढ़ गई थी पदों की संख्या 6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के निर्देश पर 370 अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया। यह परीक्षा 9 जुलाई 2024 को हुई। इस आधार पर जुलाई में ही 58 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इस तरह 975 पदों के लिए 1436 दावेदार हैं। CG SI Bharti 2018 Result: SI अभ्यर्थियों ने करवाया था सामूहिक मुंडन छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर 2018 भर्ती के रिजल्ट को लेकर 17 अक्टूबर गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। अभ्यर्थी राजधानी रायपुर स्थित तेलीबांधा तालाब पहुंचे और मुंडन करवाया। मुंडन के बाद सभी अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किए। अभ्यर्थियों का कहना थाकि, तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी अपना मुंडन करवाएंगी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परिणाम जारी करने की मांग भी की थी। गृहमंत्री के बंगले का किया था घेराव परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले तक पहुंच गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात करने पर अड़ गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात‌ नहीं होने पर वहीं रात गुजारी थीं। recent visitors 55

जयपुर रेंज में तड़के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 729 ठिकानों पर छापे मारे गए.

 जयपुर राजस्थान (Rajasthan) में दीपावली से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ा कैंपेन चलाया है. पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन सक्रिय बदमाशों पर भी नकेल कस दी है, जिनकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है. इसके लिए जयपुर पुलिस ने  तीन दिन का अभियान चलाकर आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों के करीब 500 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर  को पकड़ा है. दरअसल, दीवाली पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ  चेन स्नेचिंग और पर्स स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए जयपुर रेंज में रविवार तड़के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 729 ठिकानों पर छापे मारे गए. इस कार्रवाई के लिए 1031 पुलिसकर्मियों की 185 टीमों ने तड़के 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 500 संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा गया, जिनमें 37 हथियार और 24 मादक पदार्थ तस्कर भी शामिल हैं. इनके अलावा 30 स्थायी वारंटी और एक इनामी बदमाश पकड़ा गया. पुलिस ने क्या कहा? अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कुवंर राष्ट्रदीप ने बताया, "पुलिस का ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय' की भावना जनता में साकार हो और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार कोशिशों में लगी हुई है. इसी सिलसिले में जयपुर पुलिस द्वारा आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की पकड़ने के लिए दीपावली पर तीन दिन का अभियान चलाया है, जिसके तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया." अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि अपराधियों के खिलाफ कानून के मुताबिक अग्रिम कार्रवाई कर उन पर पाबंदी लगाई जाएगी.   recent visitors 105

बलरामपुर में बवाल भीड़ ने एएसपी को पीटा, लाठी छीनी, चप्पल से मारा, थाने में कर चुके हैं तोड़फोड़

बलरामपुर बलरामपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। युवक की डेडबॉडी को जब पुलिस बलरामपुर से उसके गृहग्राम संतोषी नगर ले जा रही थी, तो रास्ते में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचीं ASP निमिषा पांडे पर महिलाओं ने हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में उग्र भीड़ ने एडिशनल एसपी निमिषा पांडे की पिटाई कर दी। महिलाओं ने उन्हें चप्पल से पीटा और उनकी लाठी भी छीन ली। अंत में महिला एसपी को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। राज्य में खराब कानून व्यवस्था और पुलिस की लापरवाही से नाराज भीड़ को समझाने के लिए महिला एसपी पहुंची थीं, लेकिन उनकी बात सुनने की बजाय महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। ऐसे में उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से यहां जमकर बवाल हो रहा है। युवक का शव लेकर पुलिस उसके गांव पहुंची थी। इसी बीच गांव के लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि भीड़ में दिखाई दे रहे लोग दूसरे राज्यों से अकार छत्तीसगढ़ में बस गये हैं और अब यही लोग यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। एएसपी से मारपीट उग्र भीड़ को काबू करने पहुंची एएसपी निमिषा पांडे पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला उन्हें चप्पल से मारती नजर आई है और दूसरी महिला ने उनसे लाठी छीन ली। मृतक के परिवारजनों और बंगाली समाज ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस खुद डेडबॉडी लेकर उसके गृहग्राम संतोषी नगर पहुंची थी। गुरुवार रात भी थाने में हुई थी तोड़फोड़ इससे पहले गुरुवार रात भी बलरामपुर थाने में लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। देर रात तक हंगामे के बाद थाने और एसपी कार्यालय के सामने हाईवे पर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटाया। एसपी ने बलरामपुर थाना प्रभारी और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मृतक गुरुचरण मंडल के पिता शांति राम ने थाने से बाहर निकलकर कहा कि पुलिस ने उसके बेटे को मारकर लटकाया है, टीआई और एसपी तीन दिनों से गुरुचरण को पीट रहे थे। वहीं एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि, सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उसने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से बवाल मृतक की पत्नी लापता होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा था। जिसके बाद पूछताछ के लिए युवक को बुलाया गया था। हालांकि, उसने पुलिस कस्टडी में ही फांसी लगा ली। इसके बाद से बवाल मचा हुआ है। अब पुलिस का ध्यान शांति कायम करने पर है। अभी भी बड़ा सवाल है कि मृतक की लापता पत्नी अभी कहां और किस हाल में हैं। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव है, लोग सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे है। recent visitors 72

आगरा से आया 9 क्विंटल मावा भोपाल पुलिस ने किया जब्त, लिए 4 सैंपल

भोपाल  आगरा से भोपाल आए नौ क्विंटल मावा बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही बजरिया पुलिस ने गुरुवार को जब्त किया है। जब चालक उचित जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को इसकी जानकार दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मावा जब्त किया। मावे के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बजरिया पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग वाहन में 23 मावा की डलिया रखी हुई मिली। पुलिस टीम ने वाहन चालक से पूछताछ की तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नारायण सोनी बताया और जानकार दी कि यह मावा आगरा स्टेशन से भोपाल के लिए दीवान सिंह ने बुक करवाया था। टीम ने खाद्य कारोबारी का इंतजार किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में कारोबारी की अनुपस्थित के कारण 23 डलिया लगभग नौ क्विंटल मावा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। मावा के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। टीम द्वारा मावा भेजने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। दीपावली में बढ़ जाती खपत, मिलावट की आशंका दीपावली से पहले शहर में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित कई जिलों से आने वाले मावा में मिलावट की आशंका होती है। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान मिलने वाले संदेही मावा को जब्त कर नमूने लिए जा रहे हैं। recent visitors 57

दिल्ली की युवती का शव रोहतक में एक खेत में मिलने से गांव में सनसनी मची

रोहतक करवा चौथ के दिन जब दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी घर से निकली, तो उसके परिवार ने सोचा नहीं था कि यह आखिरी बार होगा, जब वे उसे देख पा रहे हैं. चार दिन बाद सोनी का शव हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दफन मिला है. कई महीनों से चले आ रहे प्रेम संबंधों का अंत इतना दर्दनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली लड़की की लाश कहानी है बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली सोनी की, जिसके लाश दिल्ली पुलिस को खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली. खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई. खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण शव को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े. गला दबा कर की थी हत्या दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी 20 अक्टूबर को यानी करवा चौथ के दिन घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नांगलोई में दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सलीम नाम के एक युवक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी है. साथ ही दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने उसे गांव मदीना के खेतों में उसे दफना दिया है. 4 माह की प्रेग्नेंट थी मृत सोनी ये सुनते ही पुलिस ने सलीम और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार किया और रोहतक के बहु अकबरपुर थाना पुलिस के साथ खेतो में पहुंची. यहां पुलिस ने देखा कि तीन आरोपियों ने सोनी के शव को तीन चार फीट का गड्ढा खोद कर खेत में दबाया हुआ था. दिल्ली पुलिस ने एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दो आरोपियों और युवती के परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला. हत्या के पीछे बड़ी बात यह सामने आई युवती सोनी का सलीम के साथ कई महीने से प्रेम चल रहा था. इसी बीच उनके बीच शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती तीन- चार महीने की प्रेग्नेंट थी. रोहतक पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हमारे पास आई थी. उन्होंने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव यहां मदीना के खेतो में दफनाया गया है. दिल्ली पुलिस ने FSL की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को भी साथ लाई थी. हमने सिर्फ दिल्ली पुलिस की मदद की. दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है और शव को रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.     recent visitors 54

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग  3 स्कूलों के 13 वाहन चालकों को किया गया चेक, कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने हेतु चलाया जा रहा है अभियान अनूपपुर अनूपपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर, चचाई, एवं जैतहरी क्षेत्र मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमे महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर, बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी, एवं आरसी स्कूल चचाई सहित कुल 03 स्कूल के 13 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया।                 *वाहन चालकों को दी गई समझाइश* आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाएं देते हुए बताया गया कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, ओवरटेक करने से बचे ,यदि आवश्यक की हो तो हमेशा दाहिने तरफ से ओवरटेक करें, ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें, बच्चों को  वाहन से उतारते समय सावधानी रखते हुए वाहन को रोड के बाएं साइड खड़ा करे उसके  बाद उन्हें उतरने दे।क्षमता से अधिक बच्चे ना बिठाये, बच्चों के अभिभावक बहुत विश्वास के साथ आपकी गाड़ी में उन्हें स्कूल भेजते हैं ।कृपया सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाए। सावधानी से ही सुरक्षा है. वाहन चालकों को बताया गया कि सावधानी और सतर्कता से सड़क दुर्घटना को घटित होने से रोका जा सकता है ।चेकिंग में  सउनि. आनंद तिवारी, प्रआर. रामधनी तिवारी, आर. गणेश यादव उपस्थित रहे शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है* इससे बचे स्वयं की एवं अन्य व्यक्तियों के जीवन को संकट में ना डालें। यातायात पुलिस अनूपपुर recent visitors 62