एमपी पुलिस हेडक्वॉर्टर्स में 400 लिपिक पदों पर होगी भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से

भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में सात वर्षों के अंतराल के बाद लिपिकीय संवर्ग में 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रस्ताव मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को भेजा गया है, जिससे यह भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सके। इससे पहले वर्ष 2018 में इन पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। पदों पर कार्यरत पुलिसकर्मियों की वापसी अभी इन रिक्त पदों पर जिला पुलिस बल के जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को पदस्थ कर काम लिया जा रहा है। भर्ती के बाद इन पुलिसकर्मियों को वापस उनके जिलों में भेजा जाएगा, जिससे जिलों में पुलिस बल की कमी पूरी की जा सकेगी। कंप्यूटर दक्षता की आवश्यकता इन पदों के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होना अनिवार्य होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लिपिकीय कार्यों के लिए दक्ष कर्मचारी मिल सकेंगे, जो कार्यालयीन कार्यों को प्रभावी ढंग से कर सकें। पदस्थापना और प्रशिक्षण की प्रक्रिया भर्ती के बाद चयनित कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में आवश्यकतानुसार पदस्थ किया जाएगा। उन्हें उनके कार्यों में दक्षता प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और क्षमता से कर सकें। भर्ती प्रक्रिया की समयसीमा पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। चयनित कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद, जिला पुलिस बल के जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय में लगाया गया है, उन्हें वापस जिलों में भेज दिया जाएगा, जिससे जिलों में पुलिस बल की कमी पूरी की जा सकेगी। भविष्य में नियमित भर्ती की योजना पुलिस मुख्यालय ने भविष्य में लिपिकीय संवर्ग में नियमित भर्ती की योजना बनाई है, ताकि कार्यालयीन कार्यों में दक्षता बनी रहे और पुलिस बल की कार्यकुशलता में वृद्धि हो। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस बल की कमी को भी दूर किया जा सकेगा। recent visitors 55

बरमान डयूटी पर जा रही थी, ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई, घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया

नरसिंहपुर  यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बरमान डयूटी पर जा रही थी, ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई। यातायात थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। नेशनल हाईवे पर आने वाले ग्राम कठोतिया के टाटा मोटर्स के समीप सड़क पर खून से लथपथ घायल पड़ा व्यक्ति को वर्दीधारियों ने अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर उसकी जान बचाई। बता दें कि बरमान डयूटी पर जा रही यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी जब बरमान जा रही थी, इस दौरान रास्ते में नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया। यहां से काफी लोग निकल रहे थे और कुछ खड़े होकर देख रहे थें। लेकिन किसी ने सहायता करने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची महिला अधिकारी ममता तिवारी ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि उस व्यक्ति के सिर में काफी चोटें थीं, तथा वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ा था। संभवतः किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हुआ हैं। होश में नहीं होने के कारण घायल, व्यक्ति का सही नाम-पता नहीं चल सका। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाने दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की इस मानवता की उपस्थितजनों से सराहना की। recent visitors 48

छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट ने भी भी पोस्टपोन किया समर वेकेशन, रेलवे स्टेशन में चेकिंग तेज, ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई

रायपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर में अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विभागों को अलर्ट पर रखा है। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिना परमिशिन कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ें। इसके साथ ही बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को सिर्फ अति इमरजेंसी होने पर ही छुट्टियां मिलेंगी। क्या लिखा है लेटर में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लेटर में यह लिखा गया है कि वर्तमान परिस्थियों में जहां अतिरिक्त अलर्ट जारी करने की आवश्यकता होती है, ऐसे में सभी पुलिस इकाई प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि इकाई के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अति आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश एवं अनिवार्य शासकीय कार्यों के अतिरिक्त मुख्यालय छोड़ने की अनुमित प्रदाय नहीं किया जावे। साथ ही सभी इकाई प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम बल पूर्ण तैयारी के साथ ईकाई स्तर पर उपलब्ध रखा जाये। हाईकोर्ट ने भी भी पोस्टपोन किया समर वेकेशन वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी समर वेकेशन को पोस्टपोन कर दिया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 10 मई से शुरू होनी थीं। अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है। हालांकि बार एसोसिएशन ने इस आदेश का विरोध किया है। रेलवे स्टेशन में चेकिंग तेज हालात को देखते हुए रेलवे ने भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। यात्रियों के समान की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई बिलासपुर जोन के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर जानकारी देने की घोषणा की जा रही है। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। recent visitors 56

उज्जैन में युवतियों के साथ हैवानियत के आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला

उज्जैन उज्जैन के बिछड़ौद में नाबालिग लड़कियों को फंसा उनके साथ गंदी साजिश करने वाले आरोपियों का पुलिस ने गुरूवार को जुलूस निकाला। इस दौरान वहां भारी सुरक्षा बल मौजूद था। बता दें कि बिछड़ौद के लोगों की मांग थी कि जिन आरोपियों ने उनकी बहन बेटियों को झांसे में ले दोस्ती की और उनके अश्लील वीडियो बनाए उनका गांव में जुलूस निकाला जाए। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से 9 लड़कियों के 16 अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। फिलहाल पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। 9 लड़कियों के 16 वीडियो फोटो आए सामने बता दे कि, आरोपी(Ujjain Love Jihad) इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी, फेज खान को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके गिरोह में और कितने युवक शामिल हैं। साथ ही एक-एक आरोपी के मोबाइल डेटा सहित उनका सोशल प्लेटफार्म प्रोफाइल खंगाला जा रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने इसी तरह गांव व आसपास की अन्य लड़कियों को भी टॉरगेट किया हो। अब तक 7 आरोपियों के मोबाइल से गांव की 9 लड़कियों के 16 वीडियो और अश्लील फोटो मिले हैं। इसमें एक महिला का वीडियो भी सामने आया है। वहीं चार लड़कियों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हो सकी। पुलिस ने किया था शॉर्ट एनकाउंटर बुधवार तड़के 4 बजे लव जिहाद मामले में आरोपा फरमान मंसूरी ने बहाने से पुलिस आरक्षक की राइफल छीनकर दो फायर कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर कर उसके पैर के नीचले हिस्से में गोली मारी और उसे पकड़ लिया। recent visitors 39

मध्यप्रदेश के पुलिस अफसर-अधिकारी अब सांसद-विधायकों को सैल्यूट करेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को सांसदों और विधायकों को सैल्यूट करने का फरमान जारी किया गया है. यह आदेश डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से जारी किया गया है. डीजीपी की ओर से सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी करते हुए लिखा गया है कि 'माननीय संसद सदस्यों एवं विधायकों के शासकीय कार्यक्रम/सामान्य भेंट के दौरान उनका अभिवादन वर्दीधारी अधिकारी/कर्मचारी सेल्यूट के माध्यम से करें. डीजीपी ने आगे लिखा है कि माननीय संसद सदस्यों एवं विधायकों द्वारा प्रेषित पत्रों का उत्तर अपने हस्ताक्षर से समय सीमा में प्रेषित करें और जब कभी कोई माननीय संसद सदस्य या विधायक किसी अधिकारी से उनके कार्यालय में मिलने आये तो उनसे सर्वोच्च प्राथमिकता से मिले और मिलने के प्रयोजन का विधिसम्मत निराकरण करें. विधायकों और सांसदों से करें शिष्ट व्यवहार अपने आदेश में डीजीपी ने आगे लिखा है कि माननीय संसद सदस्यों एवं विधायकों द्वारा जब भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को दूरभाष पर जन समस्या को लेकर संपर्क किया जाता है, तब वे उन्हें ध्यानपूर्वक सुने और शिष्टतापूर्वक विधिसम्मत जवाब दें. पहले भी जारी हुए हैं ये आदेश यह पहली बार नहीं है, जब मध्य प्रदेश में इस तरह का आदेश दिया गया है. इससे पहले 23 जनवरी 2004, 18 मई 2007, 22 मार्च 2011, 24 अक्टूबर 2017, 19 जुलाई 2019, 11 दिसंबर 2019, 12 नवंबर 2021 और 4 अप्रैल 2022 को जारी किया जा चुका है. चार महीने पहले ये सर्कुलर जारी हुआ चार महीने पहले, पूर्व DGP सुधीर सक्सेना के रिटायरमेंट से पहले स्पेशल डीजी शैलेष सिंह ने एक सर्कुलर जारी किया था. इसमें 2007 के सर्कुलर का जिक्र करते हुए कहा गया था कि मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य पुलिस अधिकारियों को सलामी परेड देने की परंपरा खत्म कर दी गई है. अब केवल राज्यपाल को ही सलामी दी जा सकती है. यह पत्र सभी रेंज आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया था, जिसके कारण पूर्व डीजीपी की विदाई बिना सलामी परेड के हुई.   recent visitors 41

शराब माफिया ने रायसेन में किया आबकारी टीम पर हमला, महिला अफसर और ड्राइवर को आई चोटें

रायसेन  एक तरफ जहां सरकार मध्य प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के तमाम दावे कर रही है। यहां तक की धार्मिक क्षेत्रों के आसपास लीगल शराब कारोबार तक को बंद करा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सूबे के शराब माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आलम ये है कि, ये बेखौफ शराब माफिया अब आबकारी विभाग की टीम पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसकी ताजा बानगी रायसेन जिले में देखने को मिली, जहां अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर इन शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की, बल्कि पथराव किया, जिसमें टीम के कुछ सदस्य गंबीर घायल हुए हैं।  बता दें कि जिला मुख्यालय के पास ग्राम पठारी में बुधवार को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। आबकारी टीम ने शराब माफिया महिला की दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर ली थी। महिला शराब माफिया को जब मेहसूस हुआ कि, वो बुरी तरह फंस चुकी है तो उसने कार्रवाई के बीच मौका पाकर योजना बद्ध तरीके से उसके साथियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम पर हमला और पथराव कर दिया। सहायक आबकारी अधिकारी भोपाल रेफर शराब माफियाओं के हमले में आबकारी अधिकारी सरिता चंदेल और उनके ड्राइवर को गंभीर चौटें आई हैं। महिला अधिकारी की हालत देखते हुए उन्हें रायसेन जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। महिला समेत 5 गिरफ्तार,11 पर केस दर्ज वहीं, दूसरी तरफ मामले में कारर्वाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक महिला सामेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि आबकारी टीम पर हमला करने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ बलवा, पथराव आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस मामले को लेकर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि, एसडीओ सरिता चंदेल आबकारी टीम के साथ छापा मारने पहुंची थीं। ग्राम पठारी में रहने वाली मुख्य आरोपी काशीबाई के ठिकाने से टीम ने 75 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की थी। कार्रवाई के दौरान काशीबाई को जब ये स्पष्ट हो गया कि, अब वो नहीं बच सकेंगी तो उसने अपने साथियों, परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम पर पथराव शुरु कर दिया। आरोप है कि, इस दौरान आबकारी टीम के साथ मारपीट भी की गई। हमले में सरिता चंदेल और उनके ड्राइवर घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। फिलहाल, मामले के सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अबतक दो आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं, अन्य के भी खंगाले जा रहे हैं। recent visitors 39

बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले का मुख्य ठेकेदार गिरफ्तार, इंदौर जिले में बनाया था ठिकाना

हरदा  गुजरात के बनासकाठा इलाके में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने 22 मजदूरों की मौत के जिम्मेदार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. गुजरात पुलिस ने मजदूरों को गुजरात भेजने वाले ठेकेदार हरीश मेघवानी को इंदौर से पकड़ा है. आरोपी हरीश नियमित रूप से हरदा जिले से मजदूर भेजकर आर्थिक लाभ कमाता था. आरोपी हरीश गुजरात की पटाखा फैक्ट्री मालिक के संपर्क में लगातार था. पुलिस लगातार उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी. इसके बाद पुलिस आरोपी हरीश की कॉल डिटेल खंगालने लगा. इसके बाद गुजरात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घटना में हरदा और देवास के 21 मजदूरों की मौत हुई थी. ब्लास्ट में हरदा जिले के 11 और देवास जिले के 10 मजदूरों की जान चली गई थी. आरोपी को लेकर गुजरात रवाना हुई पुलिस गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मुख्य ठेकेदार इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य ठेकेदार हरीश रामचंद्र मेघवानी को गुजरात से आई एलसीबी टीम ने गिरफ्तार किया. बता दें कि एलसीबी की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था. ट्रेजर टाउनशिप से मुख्य ठेकेदार हरीश रामचंद्र मेघवानी अब पुलिस की गिरफ्त में है. गुजरात पुलिस आरोपी ठेकेदार को  लेकर इंदौर से लेकर रवाना हो गई है. हरीश ने ही गोदाम के लिए स्थल को उपयुक्त बताया था। हरीश बिजलपुर क्षेत्र के ट्रेजर टाउन टाउनशिप में रहता था। हरीश पटाखा फैक्टरी के लिए मजदूर उपलब्ध कराता था और आर्थिक लाभ कमाता था। वह इंदौर में रहता था और देवास और हरदा जिले में जिन मजदूरों को पटाखे बनाने का अनुभव था, उन्हें वह गुजरात भेजता था। आपको बता दे कि गुजरात के बनासकांठा की पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के कारण 21 लोग जान गंवा चुके है और कुछ घायल भी है। इस मामले में पुलिस फैक्टरी मालिक खूबचंद मोहनानी और उसके बेटे दीपक को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास पटाखे बेचने का लाइसेंस था, लेकिन उन्होंने अवैध फैक्टरी खोलकर पटाखों का निर्माण शुरू कर दिया था।   recent visitors 40