स्कूल संचालक अखिलेश मेबन को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया, भगवान श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

जबलपुर.  भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले अखिलेश मेबिन को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अखिलेश मेबन विजय नगर स्थित जॉय स्कूल का संचालक है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेबिन काफी वक्त से फरार चल रहा था. लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर मांग की जा रही थी. अब केरल में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जबलपुर लेकर आएगी. फिर आगे की पूछताछ की जाएगी. मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर मेबिन की गिरफ्तारी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अखिलेश मेबन अपने एक दोस्त से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसका लोकेशन ट्रेस हो गया. बताया जा रहा है कि जबलपुर पुलिस आरोपी अखिलेश मेबन को केरल से जबलपुर लेकर रवाना हो गई है. लगातार उठ रही थी गिरफ्तारी की मांग इससे पहले जबलपुर पुलिस को मेबन के बांधवगढ़ में होने की सूचना मिली थी. इतना ही नहीं उसके नागपुर भागने का भी इनपुट मिल रहा था. इसके बाद पुलिस की एक दर्जन टीमें अलग-अलग जगहों पर गिरफ्तारी के लिए रवाना हुी थी. बताया जाता है कि अपने रसूख के दम पर फरारी काटने में आरोपी मेबन माहिर है. आरोपी मेबन ने कुछ दिन पहले अपने WhatsApp स्टेटस पर हिंदुओं और प्रभु श्री राम को लेकर अपशब्द थे. जॉय स्कूल के मालिक के व्हाट्सएप पर लगाए गए स्टेटस को लेकर जमकर आक्रोश भड़का था. मेबन की गिरफ्तारी को लेकर संत समाज, हिन्दू संगठन, कांग्रेस से लेकर कई संगठनों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस को ज्ञापन देते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी.   recent visitors 37

पुलिस पर फिर हमला…सागर में वारंटियों को पकड़ने गई Police पर खुद आरोपियों ने फेंके पत्थर, दो कर्मी घायल

सागर मध्य प्रदेश के सागर से एक बड़ी खबर है. यहां वारंटियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. खुद वारंटियों और उनके परिजनों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव किया है. इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. मामला जिले के सुरखी का है. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. लगातार मामले आ रहे सामने प्रदेश में पुलिस पर हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक सामने रही घटनाओं ने खुद पुलिस विभाग का सिर दर्द बढ़ा दिया है. मऊगंज के बाद अब सागर से पुलिस टीम पर हमले का एक मामला सामने आया है. गुरुवार की शाम को वारंटियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा खुद सुरखी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव निवासी एक ही परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुए थे. थाना के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल व आरक्षक वीरेंद्र आरोपियों को पकड़ने के लिए महुआखेड़ा गांव गए थे, जहां आरोपियों और उनके परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. एक हिरासत में पथराव में प्रधान आरक्षक प्यारेलाल को सिर पर चोट आई है. तो वहीं आरक्षक ब्रजेंद्र को सिर व हाथ में चोट आई है. रात करीब 10 बजे घायल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उनकी एमएलसी की. अनुविभागीय अधिकारी रहली सहित सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. जहां आरोपियों की तलाश की तो वह भाग निकले. वहीं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. recent visitors 37

सिवनी में मवेशी तस्करी से जुड़े मामले में कान्हीवाड़ा टीआई को किया लाइन अटैच

सिवनी  लापरवाही को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे को लाइन अटैच किया है। बताया जा रहा है कि कथित कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मामला मवेशी तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। ठाकरे की जगह भोपाल क्राइम ब्रांच में रहे प्रीतम सिंह तिलगाम को पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले जिले के बंडोल व कुरई थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच किया गया था। कुरई से पुलिस लाइन बुलाए गए नगर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह झारिया को घंसौर की कमान दी गई है। वहीं छपारा थाना का प्रभार खेमेंद्र जैतवार को दिया गया है। क्या है वायरल ऑडियो में? सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि किसी तरह से इस वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल ऑडियो में भाजयुमो नेता मयूर दुबे और थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे के बीच जो कथित बातचीत हुई है, उसमें दुबे कथित रूप से कह रहे हैं कि "जितने अपने दुश्मन हैं ना जो हिंदुत्व की आड़ में गलत काम करते हैं उनको लपेटने के लिये सबको मिलकर एक कहानी बनाएं अपन उसमें अंडरग्राउंड रूप से आपकी सहायता लगेगी… बताओ ना… कुछ नहीं है… जो गौ तस्कर रहते हैं बाहर प्रदेशों के वो चाहिये अपने को… ठीक है ना… पैसे देंगे, अपन सब खर्चा करेंगे उनको 4-5 नंबरों पर पैसे डालना है और व्हाट्सऐप मैसेज करना है… तुम्हारे पर्सनल नंबर पर डाल रहा हूं… अब कहीं गाड़ी रूकना नहीं चाहिये… हां… हां… ये एडवांस है बाकी पैसा कैश देंगे… बाद में इन लोगों को घसीटकर पीटेंगे, जिन्होंने आपके खिलाफ शिकायत की या मेरे खिलाफ सिंडिकेट बनाया." दूसरी क्लिप भी वायरल एक और ऑडियो में थाना प्रभारी कथित तौर पर कथित भाजयुमो नेता से यह कहते सुने गए हैं कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और सहयोगी संगठनों के शीर्ष नेताओं को सिवनी के कुछ लोगों, खासकर माधव दुबे और दीपक यादव, की कथित गलत गतिविधियों की जानकारी दी है. हम एक बार फिर यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता, लेकिन यदि क्लिप सही साबित होती है तो यह मामला कई अहम सवाल खड़े करता है. भाजयुमो और हिंदू संगठनों (विशेषकर गौ रक्षक ब्रिगेड) के बीच आंतरिक टकराव, अंतरराज्यीय गौ तस्करों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित गठजोड़, इसके अलावा कुछ पुलिस अधिकारियों की RSS और VHP के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच. ये ऐसे सवाल हैं जो इस मामले की वजह से उठ सकते हैं. सिवनी क्यों है अहम? महाराष्ट्र सीमा से लगे सिवनी जिले को मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से महाराष्ट्र और हैदराबाद के लिए हो रही गौ तस्करी का प्रमुख मार्ग माना जाता है.     MP पुलिस मुख्यालय द्वारा जून 2024 में जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2024 के बीच राज्यभर में गौ तस्करी और अवैध वध के 500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें सबसे ज्यादा 55 केस सिवनी में दर्ज हुए.     यहां 99 लोगों की गिरफ्तारी, 1301 पशुओं की बरामदगी और 38 वाहनों की जब्ती हुई.     राज्य पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, लगभग 70% मामलों में पशुओं को यूपी और राजस्थान से नागपुर और हैदराबाद ले जाया जाता है, जिसमें सिवनी जैसे जिले ट्रांजिट पॉइंट होते हैं. केवल 30% मामलों में स्थानीय तस्कर शामिल होते हैं. पहले भी हो चुकी है सिवनी में हिंसा और प्रशासनिक कार्रवाई मई 2022 में सिवनी के कुरई क्षेत्र में गौ मांस मिलने पर दो गोंड आदिवासियों की कथित तौर पर गौ रक्षकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. जून 2024 में, सिवनी के धनोरा और काकरतला के जंगलों में 54 गौवंशों के शव मिले थे, जिनके सिर और अंग काटे गए थे. इस घटना ने जिले में भारी तनाव फैला दिया था और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बाद कलेक्टर और एसपी को हटाया गया था. जानिए SP ने क्या कहा? अब वायरल ऑडियो से एक बार फिर सिवनी सुर्खियों में है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि क्लिप की जांच के आदेश दिए गए हैं और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। सवाल यह है कि क्या सिवनी में पुलिस और तस्करों का गठजोड़ हिंदुत्व की राजनीति करने वालों को निशाना बना रहा है या यह सिर्फ सत्ता संघर्ष की एक और कड़ी है? जवाब जांच के बाद सामने आएगा.   recent visitors 43

मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में तेजी लाने पुलिस, चिकित्सा, न्यायालय, अभियोजन एवं जेल के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा

देवास  मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में तेजी लाने के साथ ही पारदर्शी बनाने की पहल की गई है. इस काम में पुलिस विभाग के साथ ही चिकित्सा, न्यायालय, अभियोजन एवं जेल के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ये सारे विभाग सूचनाओं तथा दस्तावेजों का आदान-प्रदान करेंगे. डीजीपी कैलाश मकवाना ने ये पहल शुरू की है. इसके लिए देवास जिले को पायलट डिस्ट्रिक्ट के रूप में चयनित किया गया है. संबंधित विभाग मिलकर प्रक्रिया को सरल बनाएंगे इस अभियान का उद्देश्य एफआईआर से लेकर अंतिम निर्णय तक के मार्ग में आने वाली समस्त प्रक्रियाओं को सभी विभागों के समन्वय से सरल करना है. संबंधित विभागों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़कर न्याय व्यवस्था को तेज किया जाएगा. इसी संबंध में देवास में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव एस. कालगांवकर, एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला में इसी बात पर मंथन किया गया. संबंधित विभागीय अफसरों को ट्रेनिंग बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत देवास प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां अधिकतम विवेचकों को टेबलेट प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं दक्ष बनेगी. इस डिजिटल एकीकरण के तहत समन एवं वारंट, बेल एप्लीकेशन मोड्यूल में तेजी लाई जाएगी. इसके लिए विभागीय अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. योजना के तहत पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, एफएसएल अधिकारियों, अभियोजन अधिवक्ताओं और विवेचकों को इस बारे में ट्रेनिंग देने की योजना तैयार की गई है. देवास में आयोजित इस कार्यशाला में देवास के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार मिश्रा, एडीजी उज्जैन उमेश जोगा, डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन, कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह आदि मौजूद रहे. समन और वारंट भी ऑनलाइन होंगे तामील देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब न्याय व्यवस्था के सभी स्तंभ एक साझा डिजिटल मंच पर आपस में जुड़ेंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सुगमता आएगी. पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीकरण के बाद एमएलसी, एफएसएल रिपोर्ट का आदान प्रदान करना है. साथ ही न्यायालय द्वारा जारी समस्त समन और वारंट भी ऑनलाइन तामील किए जाएंगे. recent visitors 42

सरकारी नौकरी करने वाली 8 युवतियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ जालसाज हुआ फरार

सोनभद्र  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एक जालसाज का मामला प्रकाश में आया है। सरकारी नौकरी करने वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। यह जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। शुक्रवार दोपहर बाद इस जालसाज की शिकायत लेकर दो महिला शिक्षिका सहित एक अन्य महिला सदर कोतवाली पहुंची। सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। संतकबीर नगर निवासी एक शिक्षिका की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले मे शिक्षिका सरिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजन गहलोत ने उसके साथ शादी की और फिर उसके नाम पर लाखो रुपये का लोन निकलवा लिया। सरकारी नौकरी वाली 8 महिलाओं से शादी शिक्षिका ने बताया कि वह अम्बेडकर नगर में अध्यापक पद पर कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ रहकर नौकरी कर रही थी। यह जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके हमारे संपर्क में आया था। काफी पता करने पर जानकारी हुई कि युवक ने 7-8 सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं से शादी करके उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए हैं। इस मामले में थाने में आई दो अन्य महिलाओं ने भी राजन गहलोत पर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वर्तमान में राजन गहलोत मुसहीं कम्पोजिट विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ रह रहा है। महिला शिक्षिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि संतकबीर नगर निवासी एक महिला की तहरीर पर सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 50

छतरपुर पुलिस ने कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया

छतरपुर  कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस आरोपित लक्खू राजपूत को पकड़ने गई तो उसने तीन राउंड पुलिस पर फायर कर दिए। घटना हनुखेड़ा के जंगल की है। जहां पुलिस ने जबावी करवाई में पांच राउंड फायर किए। आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही वह जमीन पर ही गया। आरोपित को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे भर्ती हत्या गया है। उक्त आरोपित पर हत्या के प्रयास सहित 21 मामले दर्ज हैं। आरोपित 15 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था। आरोपित ने दो दिन पहले लड़की की गोली मारकर हत्या थी। जिसने गौरिहार थाना इलाके की घटना को अंजाम दिया था। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ। recent visitors 38

छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वरधाम में नवीन चौकी खोलने को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में आठ नए थाने और एक नवीन चौकी खोलने को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार के आदेश जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भोपाल पुलिस आयुक्त सहित संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश के परिपालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने पत्र जारी कर दिया है। राजधानी भोपाल में कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा, उज्जैन के महाकाल लोक और तपोभूमि में नए थाने खोले जाएंगे। इसके साथ ही छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वरधाम में नवीन चौकी खोलने को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही खरगोन के जैतापुर में नया थाना खोलने के साथ देवास जिले की कमलापुर, सीधी जिले की मडवास तथा सेमरिया और सतना जिले की रैगांव पुलिस चौकी को उन्नयन कर थाना बनाया जाएगा। भोपाल के कोलार क्षेत्र में कॉलोनियों की संख्या में बेतहासा वृद्धि होने के कारण कोलार थाना क्षेत्र बहुत बढ़ गया था। ऐसे में अपराधों पर नियंत्रण के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना खोलने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसी तरह उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। आए दिन महाकालेश्वर के दर्शन करने वीवीआईपी आते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से महाकाल नाम से वहां नया थाना खोला जा रहा है।   recent visitors 53