भोपाल में दो समुदायों के बीच झड़प-पथराव, छह लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल राजधानी के जहांगीराबाद इलाके की पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। भीड़ में कुछ लोग तलवारें और डंडे लेकर घूम रहे थे। इस घटना में लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक महिला को भीड़ ने डंडे से बुरी तरह पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि विवाद की वजह दो दिन पहले हुए युवकों के बीच मारपीट से जुड़ी है। उसी को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी डंडों और तलवारों के साथ बाहर निकल आए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। वहीं दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बवाल की वजह पुराना मामला यह पूरा बवाल दो दिन पहले हुई एक मारपीट की घटना से जुड़ा है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय के अनुसार, दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसी मामले को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। recent visitors 40

लखनऊ में बैंक लॉकर लूटने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक किसान पथ पर, दूसरा गाजीपुर में मारा गया

लखनऊ लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर लॉकर लूटने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इनमें से एक सोबिंद कुमार (29) सोमवार देर रात लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस एनकांउटर में मारा गया। दूसरे आरोपी सनी दयाल (28) को मंगलवार तड़के गाजीपुर के गहमर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया। इससे पहले पुलिस इस वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी थी। बैंक लूट के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सोबिंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। ये सभी लखनऊ से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए बदमाशों से कैश और जूलरी बरामद की गई है। रविवार को हुई थी वारदात रविवार को चोरों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया था। लुटेरे 2 दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका माल उड़ा ले गए थे। पहला एनकाउंटर सोमवार सुबह हुआ, जहां एक आरोपी घायल हुआ था लेकिन बाकी फरार हो गए। इसके बाद दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात को हुई। इसमें बैंक लूट कांड का एक आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुल 7 बदमाश थे शामिल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में 7 बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन अरेस्‍ट हो चुके हैं। इनकी पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप हुई। अरविंद कुमार एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल है। इनके अलावा 4 बदमाश फरार थे। दो अभी भी फरार इन चार फरार बदमाशों में से दो सोबिंद कुमार और सनी दयाल अब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। मिथुन कुमार और विपिन कुमार वर्मा अभी फरार चल रहे हैं। इन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस तरह हुआ पहला एनकाउंटर सोमवार रात सूचना मिलने पर पुलिस दल ने चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव में किसान पथ के पास दो गाड़‍ियों को रोका था। पुलिस दल जब उनमें से एक के पास पहुंचा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के पैर में गोली लग गई। उसके दो अन्य साथियों-बलराम और कैलाश को भी गिरफ्तार किया गया है। दूसरा एनकाउंटर दूसरी गाड़ी में सवार चार बदमाश मौका पाकर भाग गए, जिनकी तलाश जारी थी। इन्हीं के साथ दूसरा एनकाउंटर हुआ। इसमें सोबिंद कुमार घायल हुआ था। बाद में अस्‍पताल में इसकी मौत हो गई। ऐसे हुआ तीसरा एनकाउंटर तीसरा एनकाउंटर गाजीपुर में हुआ। बॉर्डर से लगे होने के कारण, यहां से फरार बदमाश बिहार जाने की फिराक में थे। यहीं पर बिहार के मुंगेर के रहने वाले अपराधी सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। recent visitors 69

यूपी पुलिस को सुबह-सुबह मिली बड़ी सफलता, 42 लॉकर तोड़कर लूट को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

 लखनऊ लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने मौके से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों बदमाश बीते दिन हुए बैंक लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं. लखनऊ पुलिस के मुताबिक, ये एनकाउंटर चिनहट इलाके में जलसेतु के पास हुआ है. इस एनकाउंटर में अरविंद कुमार नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाश राजधानी में ओवर सीज बैंक लॉकर लूट की वारदात में शामिल थे. घायल बदमाश अरविंद बिहार का निवासी है. डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को जब रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई. दो और बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है. मालूम हो कि लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में अयोध्या हाइवे किनारे इंडियन ओवरसीज बैंक में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई है. बताया गया बदमाशों ने बैंक के लॉकर रूम को गैस कटर से काटा और फिर 90 लॉकरों में से करीब 42 लॉकर काट दिए. इस दौरान चोर लॉकर्स में रखे गए करोड़ों के जेवरात चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अलावा वह ग्राहक भी छुट्टी वाले दिन बैंक पहुंचे जिन्होंने अपने जिंदगी भर की कमाई से बनाए गए गहने और पुश्तैनी जेवरात बैंक के लॉकर में रखे थे. मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बैंक में पीछे से घुसे थे. बैंक में पीछे जाने के लिए एक सुनसान गली और उस गली में ऊंची दीवार के बाद एक जर्जर दीवार को तोड़कर बदमाश अंदर गए. अंदर करीब 40 मीटर चलने के बाद बैंक की 9 इंच की दो दीवारों को तोड़ा और फिर लॉकर रूम में पहुंचे. गैस कटर की सहायता से लॉकर रूम को काटा गया और फिर हर एक लॉकर के कुंडे को काटकर रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. वारदात में चार लोग शामिल बताए गए, जिनमें तीन को अरेस्ट कर लिया गया है.   recent visitors 67

मेट्रो स्टेशन के पास कार में अश्लील हरकत कर रहे एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया

नोएडा उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने  रात थाना सेक्टर-49 इलाके में स्थित सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास कार में अश्लील हरकत कर रहे एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी कार को भी सीज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक कार खड़ी है, जिसमें एक महिला और पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे हैं. इस घटना से वहां से गुजरने वाली महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा था. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आदमी बरौला गांव का निवासी है, जबकि 31 साल की महिला मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है. वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रह रही है. फिलहाल नोएडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनकी कार को सीज कर दिया गया है. बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी कई जगह ऐसे मामले आते रहे है. खासकर मेट्रो ट्रेन के अंदर कई बार कपल को इसी तरह से अश्लीलता करने से रोका गया और बवाल भी हुए. इसके अलावा कई वीडियो भी वायरल हुए.   recent visitors 60

पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल द्वारा किया गया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल द्वारा किया गया वार्षिक निरीक्षण परेड एवं बलवा ड्रिल का हुआ आयोजन पुलिस सम्मेलन में  अधिकारी/ कर्मचारियों की सुनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र ,  यातायात एवं एस.डी. ओ. पी.कार्यालय का किया निरीक्षण समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी एवं थाना चौकी का उपलब्ध बल हुआ शामिल अनूपपुर                     आज रक्षित केंद्र अनूपपुर में  पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल महोदया सुसविता सोहने की वार्षिक निरीक्षण परेड एवं पुलिस सम्मेलन  कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीआईजी महोदया द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट चेक किए, ड्रिल अभ्यास करवाया गया, बलवा परेड का आयोजन हुआ , पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया।  अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।  पुलिस सम्मेलन में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रखी गई समस्याओ को सुना उनके निराकरण के निर्देश दिए। सम्मेलन में सम्मिलित सभी अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीआईजी महोदय द्वारा कहा गया कि हमें अपना व्यवहार एवं आचरण हमेशा अच्छा रखना चाहिए, हमारा आचरण ऐसा हो की लोग उसका अनुकरण करें। गरीब अमीर के प्रति सम व्यवहार रखना चाहिए। सभी धर्मो के प्रति समान रूप से सम्मान का भाव रखना चाहिए । अपना टर्न आउट हमेशा अच्छा रखें । अनुशासन का विशेष ध्यान रखें । महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी फील्ड की ड्युटियों से परहेज न करें कार्य की व्यवसायिक दक्षता हमेशा बनी रहनी चाहिए। सभी थानों में गुजारिश रजिस्टर होना चाहिए ,जिसमें तैनात कर्मचारियों की समस्याओं को अंकित करना चाहिए। पुलिस आवासों की मरम्मत एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। हमें अपनी कार्यशैली से  आम पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना है। पुलिस सम्मेलन के पश्चात डी आई जी महोदया द्वारा रक्षित केंद्र अनूपपुर ,ट्रैफिक थाना, एस डी ओ पी कार्यालय का निरीक्षण किया गया, रिकार्ड का रख रखाव एवं संधारण  कार्यालय की साफ सफाई आदि को चेक किया गया। *अनूपपुर पुलिस* recent visitors 31

एसडीएम का ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने धरा

 जबलपुर शहपुरा भिटौनी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) का ड्राइवर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गया। एसडीएम नदीमा शीरी का ड्राइवर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा। आरोपी का मूल पद चपरासी है। लोकायुक्त दल ने भृत्य के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। अपर कलेक्टर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, एसडीएम की भूमिका को संदिग्ध मानकर तत्काल प्रभाव से शाहपुरा तहसील से हटाकर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया है। लोकायुक्त ने भी एसडीएम की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। मामला रफा-दफा करने के लिए मांगे थे 3 लाख     लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि शहपुरा तहसील में पदस्थ चपरासी सुनील कुमार पटेल को डेढ़ लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए टीम ने पकड़ा है। इसकी शिकायत शहपुरा भिटौनी के खमदेही गांव के संग्राम सिंह ने की थी।     खामदेही के मुख्य मार्ग से लगी संग्राम के रिश्तेदार की एक एकड़ जमीन है। इस जमीन पर गांव के किसान बासमती धान का भंडारण करते हैं। 28 अक्टूबर को शहपुरा तहसीलदार ने मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा बनाया था।     इस पर एसडीएम ने आवेदक को कारण बताओ नोटिस दिया था। नोटिस मिलने पर मामले को रफा-दफा करवाने के लिए एसडीएम के चपरासी सुनील से बातचीत की गई थी तो उसने तीन लाख रुपयों की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने फैलाया जाल, ऐसे फंसा शिकार लोकायुक्त दल के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा ने शिकायत के सत्यापन के लिए कॉल रिकॉर्ड की और मंगलवार को रिश्वत की आधी राशि देने के लिए धनवंतरी नगर तय किया गया था। शहपुरा तहसीली में एसडीएम के भृत्य पद पर पदस्थ है। वह चपरासी के साथ एसडीएम का ड्राइवर भी बना हुआ है। जानकारी मिली है कि वह लोगों के मामले को रफा-दफा करवाने का भी काम करता था। recent visitors 54

बंदूक की नोक पर किया युवक का अपहरण, मांगी 10 लाख की फिरौती, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायसेन  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में 13 साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। यहां सतलापुर थाना क्षेत्र के मारुती नगर में ट्यूशन से पढ़कर घर लौट रहे 13 साल के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर परिजनों से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की। इस दौरान बच्चे के पिता से कहा कि अगर जल्द से जल्द पैसों का इंतजाम नहीं हुआ था, सुबह तक बेटे की लाश मिलेगी। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को दबोचा है। जानकारी के मुताबिक 13 साल का कक्षा 7वीं का छात्र नवनीत धाकड़ बरेली के मारुति नगर में मंगलवार की शाम 6:00 बजे के लगभग ट्यूशन पढ़कर घर आ रहा था। इस दौरान कार से आए आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने छात्र को बुलाया फिर जबरदस्ती बंदूक की नोक पर वाहन में बैठाकर फरार हो गए। इसके बाद छात्र के पिता को फोन कर एक घंटे के अदंर 10 लाख रुपए की मांग कर दी। इधर फोन आने के बाद घबराए पिता ने तत्काल  इसकी सूचना सतलापुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी प्लानिंग के तहत पैसों का इंतजाम कर आरोपियों के बताए पते के अनुसार बच्चें के परिजनों को मौके पर भेजा। जैसे ही आरोपी वहां आए पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। घटना का मुख्य आरोपी शिवम साहू और शुभम साहू सहित दो अन्य आरोपी को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे को भी सही सलामत बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 31